क्रिएटिव ऐसेट की परफ़ॉर्मेंस के बारे में जानकारी
बेहतर परफ़ॉर्मेंस हासिल करने के लिए क्रिएटिव ऐसेट, अब पहले की तुलना में ज़्यादा ज़रूरी हो गई हैं. एनसीएस के मुताबिक, विज्ञापन से होने वाली 49% बिक्री, क्रिएटिव ऐसेट की वजह से होती है.1 साथ ही, अब उपभोक्ता उम्मीद करते हैं कि किसी ब्रैंड से जुड़े प्रॉडक्ट या सेवा की खरीदारी करते समय, उन्हें हर टच पॉइंट पर ज़्यादा काम के और उनकी दिलचस्पी के हिसाब से अनुभव मिलें.
एआई की मदद से काम करने वाली सुविधाओं का इस्तेमाल करके, अलग-अलग क्रिएटिव वैरिएंट को उस क्वालिटी, तेज़ी, और संख्या में डिलीवर किया जा सकता है जो आपके ग्राहकों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ज़रूरी है.
अपनी क्रिएटिव ऐसेट की परफ़ॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए, नीचे दिए गए सबसे सही तरीके अपनाएं.
बेहतर क्वालिटी और ज़्यादा संख्या में क्रिएटिव ऐसेट उपलब्ध कराना
Google को कई तरह की क्रिएटिव ऐसेट उपलब्ध कराएं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आपके लिए कौनसी क्रिएटिव ऐसेट सबसे सही है. पक्का करें कि आपने ब्रैंड के अलग-अलग क्रिएटिव एलिमेंट शेयर किए हों. इनमें बेहतर परफ़ॉर्म करने वाली कोई वेबसाइट, इमेज ऐसेट, कारोबार के लोगो वगैरह शामिल हैं.
- अलग-अलग तरह के और काम के लैंडिंग पेजों वाली एक वेबसाइट बनाएं, जो आपके ब्रैंड से जुड़ी सटीक और अहम जानकारी देती हो. सर्च और परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन, आपके कारोबार के लोगो और नाम2 जैसी जानकारी और विज़ुअल हासिल कर सकते हैं. इससे उन्हें नई क्रिएटिव ऐसेट बनाने में मदद मिलती है. ऐसा हो सकता है कि पुरानी जानकारी की वजह से आपका कैंपेन बेहतर परफ़ॉर्म न करे. इसलिए, यह ज़रूरी है कि आप सटीक, खास, और नई जानकारी दें.
- क्वालिटी और संख्या पर ध्यान दें: कई तरह की हेडलाइन और ब्यौरे शामिल करें, ताकि Google का एआई अलग-अलग कॉम्बिनेशन आज़माकर देख सके कि आपके लिए क्या बेहतर रहेगा. इससे यह पक्का करने में मदद मिलेगी कि आपके सर्च कैंपेन के हर विज्ञापन ग्रुप में, कम से कम एक ऐसा रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापन (सर्च क्वेरी के हिसाब से ढल जाने वाला विज्ञापन) हो जिसकी 'विज्ञापन की क्वालिटी' मेट्रिक की रेटिंग 'अच्छी' या 'बहुत बढ़िया' हो.3
- अपने ऑफ़र को विज़ुअल के तौर पर दिखाने के लिए, Search Network में दिखने वाले विज्ञापनों में इमेज ऐसेट 4 जोड़ें. आप चाहें, तो डाइनैमिक इमेज ऐसेट को चालू करें, ताकि Google का एआई आपके लैंडिंग पेजों से सबसे काम की इमेज अपने-आप चुन सके और उन्हें आपके विज्ञापनों में जोड़ सके.
बड़े पैमाने पर ऐसेट जनरेट करना
Google के एआई की मदद से, आपको तेज़ी से और बड़े पैमाने पर बेहतर ऐसेट बनाने में मदद मिलती है. Google के एआई की मदद से काम करने वाली सुविधाओं का इस्तेमाल करके, क्रिएटिव ऐसेट जनरेट होने की प्रोसेस को बेहतर बनाएं.
नई ऐसेट जनरेट करना:
- ज़्यादा काम के विज्ञापन दिखाने के लिए परफ़ॉर्मेंस मैक्स और सर्च कैंपेन, दोनों में अपने-आप ऐसेट जनरेट होने की सेटिंग चालू करें. अपने-आप ऐसेट जनरेट होने की सेटिंग, लगातार नई हेडलाइन और ब्यौरे जनरेट करती रहेगी. ये ऐसेट, ग्राहकों के यूनीक कॉन्टेक्स्ट और इंटेंट के हिसाब से होती हैं. साथ ही, आपके कारोबार और ऑफ़र के बारे में सटीक जानकारी देती हैं.
- परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन में ऐसेट जनरेट करने और जनरेटिव एआई की नई सुविधाओं का इस्तेमाल करें. Google Ads के यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) में ऐसी नई हेडलाइन, ब्यौरे, और लाइफ़स्टाइल इमेज जनरेट की जा सकती हैं जो आपके कारोबार के लिए काम की और यूनीक हों.
- Google Ads में, बातचीत वाली सुविधा की मदद से, चैट के ज़रिए, कोई सर्च कैंपेन बनाएं. इसमें एआई से मिले सुझावों की मदद से, कीवर्ड, हेडलाइन, इमेज वगैरह इस्तेमाल की जा सकती हैं.
मौजूदा ऐसेट को बेहतर बनाना:
- वीडियो क्रिएशन टूल की मदद से, सभी ओरिएंटेशन (स्क्रीन की दिशा) वाले वीडियो बनाएं: कम से कम एक वर्टिकल, एक हॉरिज़ॉन्टल, और एक स्क्वेयर.5 Google का एआई आपके ओरिजनल वीडियो फ़ॉर्मैट की सेटिंग को स्मार्ट तरीके से बदलकर, नए आसपेक्ट रेशियो (लंबाई-चौड़ाई का अनुपात) वाले वीडियो बना देता है. साथ ही, वीडियो ट्रिमर लंबी क्लिप से बंपर वीडियो बना देता है.
- Merchant Center Next में Product Studio की मदद से, अपने प्रॉडक्ट की मौजूदा इमेज को बेहतर बनाएं. इसकी मदद से, प्रॉडक्ट की इमेज को आसानी से अपडेट किया जा सकता है. इससे कई तरह के ग्राहकों, प्रॉडक्ट के ऑफ़र, और अलग-अलग तरह के विज्ञापन फ़ॉर्मैट के लिए, इमेज काम की बन जाती हैं.
आकलन और ऑप्टिमाइज़ करना
अपने कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस को समझें, कुछ बदलाव करें, और बेहतर परफ़ॉर्म करने वाली क्रिएटिव ऐसेट को फिर से इस्तेमाल करें. सही अहम जानकारी का इस्तेमाल करके बेहतर तरीके से समझा जा सकता है कि आपकी ऑडियंस को कौनसी क्रिएटिव ऐसेट पसंद आती है.
- अच्छी शुरुआत करने के लिए, सबसे अच्छा परफ़ॉर्म करने वाले कॉन्टेंट और ऐसेट से मैच करने वाली ऑडियंस की अहम जानकारी को क्रिएटिव टीमों के साथ शेयर करें. आपकी क्रिएटिव टीमें और Google का एआई, दोनों टेस्टिंग के लिए नई ऐसेट बनाने में इनका इस्तेमाल करेंगे.
- अपने पहले पक्ष (ग्राहक) के डेटा को Google के एआई के साथ जोड़ें, ताकि क्रिएटिव ऐसेट के बारे में असरदार अहम जानकारी मिल सके और अपनी ऐसेट की क्वालिटी बेहतर की जा सके. इससे क्रिएटिव ऐसेट की परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाया जा सकता है. उदाहरण के लिए: आपकी क्रिएटिव ऐसेट की परफ़ॉर्मेंस तब बेहतर हो सकती है, जब उसे खरीदारी फ़नल के उस चरण के हिसाब से तैयार किया गया हो जहां आपके खरीदार मौजूद हैं या उस इलाके के हिसाब से बनाया गया हो जहां इसे देखा जाएगा.
- विज्ञापन की क्वालिटी मेट्रिक पर नज़र रखें. विज्ञापन की क्वालिटी मेट्रिक, आपको यह समझने में मदद करती है कि कोई विज्ञापन, बेहतर परफ़ॉर्मेंस के लिए सबसे सही तरीकों को कितनी अच्छी तरह से अपनाता है और उन्हें बेहतर करने के लिए कौनसे ऐक्शन आइटम अपनाने चाहिए.6
- परफ़ॉर्मेंस से जुड़े नए रुझानों को समझने के लिए, अहम जानकारी वाले पेज का इस्तेमाल करें. साथ ही, नए आइडिया के हिसाब से एक्सपेरिमेंट चलाएं. इससे किसी सीज़न के मुताबिक तैयार की गई क्रिएटिव ऐसेट और हर सीज़न में काम करने वाली क्रिएटिव ऐसेट, दोनों के हिसाब से आपके ब्रैंड की परफ़ॉर्मेंस बेहतर होती है.
ग्राहक की सफलता की कहानी:
Armani beauty, L'Oreal के पोर्टफ़ोलियो में शामिल ब्रैंड है. वह Search Network में दिखने वाले काम के और दिलचस्प विज्ञापनों की मदद से, ऑन-साइट कन्वर्ज़न बढ़ाने के तरीके खोज रहा था. Armani beauty की टीम ने काम के विज्ञापनों की मदद से, ज़्यादा संभावित ग्राहकों तक पहुंचने के लिए, बिना ब्रैंड वाले कैंपेन के हर विज्ञापन ग्रुप में रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापन जोड़े. साथ ही, यह पक्का किया कि 'विज्ञापन की क्वालिटी' मेट्रिक की रेटिंग "अच्छी" या "बहुत बढ़िया" हो. टीम ने हर विज्ञापन ग्रुप में साइटलिंक और इमेज जैसी ऐसेट भी जोड़ी हैं, ताकि संभावित ग्राहक तुरंत कार्रवाई कर सकें. इस वजह से, अरमानी को क्लिक मिलने की दर (सीटीआर) में 61% और ऑन-साइट कन्वर्ज़न में 11% की बढ़ोतरी देखने को मिली.
वीडियो संसाधन
एआई से जनरेट किए गए डिजिटल मार्केटिंग कैंपेन | Google Ads
हम नई सुविधाओं को लॉन्च करने के साथ-साथ इन तरीकों को और भी बेहतर बनाते रहेंगे. इस दौरान, सर्च कैंपेन और परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन के इस्तेमाल से जुड़े सबसे सही तरीकों के बारे में ज़्यादा जानकारी देने वाली गाइड देखें. इससे आपको इस बारे में ज़्यादा जानकारी मिलेगी कि बेहतर परफ़ॉर्मेंस के लिए क्रिएटिव ऐसेट कैसे सेट अप की जा सकती हैं.
1. एनसीएस के मुताबिक, विज्ञापन से होने वाली 49% बिक्री, क्रिएटिव ऐसेट की वजह से होती है. सोर्स: एनसीएस समाधान, विज्ञापन को असरदार बनाने के लिए पांच अहम बातें, 2023.
2. विज्ञापन देने वाले जो लोग या कंपनियां Search Network में दिखने वाले विज्ञापनों के साथ अपने कारोबार का लोगो और नाम दिखाती हैं उन्हें हर कन्वर्ज़न की समान लागत पर औसतन 8% ज़्यादा कन्वर्ज़न मिलते हैं. सोर्स: Google का इंटरनल डेटा, ग्लोबल, 9/3/2023 से 22/3/2023.
3. जिन रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापनों के लिए, विज्ञापन की क्वालिटी 'खराब' से 'बहुत बढ़िया' कर दी जाती है उन विज्ञापनों को औसतन 12% ज़्यादा क्लिक और कन्वर्ज़न मिलते हैं. सोर्स: Google का इंटरनल डेटा. विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के हिसाब से यह आंकड़ा अलग-अलग होगा. Google ऊपर बताए गए आंकड़े या इससे ज़्यादा बढ़ोतरी की गारंटी नहीं देता.
4. जब Search Network में दिखने वाले विज्ञापनों के साथ इमेज ऐसेट दिखती हैं, तो विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को क्लिक मिलने की दर (सीटीआर) में औसतन 6% की बढ़ोतरी दिख सकती है. सोर्स: Google का इंटरनल डेटा, ग्लोबल, 2/4/2023 से 29/4/2023. विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के हिसाब से यह आंकड़ा अलग-अलग होगा. Google ऊपर बताए गए आंकड़े या इससे ज़्यादा बढ़ोतरी की गारंटी नहीं देता.
5. विज्ञापन देने वाले ऐसे लोगों या कंपनियों को YouTube पर 20% ज़्यादा कन्वर्ज़न मिले जिन्होंने अपने परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन में सिर्फ़ हॉरिज़ॉन्टल वीडियो शामिल करने के बजाय, सभी ओरिएंटेशन (कम से कम एक-एक हॉरिज़ॉन्टल, वर्टिकल, और स्क्वेयर) वाले वीडियो शामिल किए. सोर्स: Google डेटा, ग्लोबल, नवंबर 2022.
6. जिन रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापनों के लिए, विज्ञापन की क्वालिटी "खराब" से "बहुत बढ़िया" कर दी जाती है उन विज्ञापनों को औसतन 12% ज़्यादा क्लिक और कन्वर्ज़न मिलते हैं. सोर्स: Google का इंटरनल डेटा. तारीख की सीमा: 28 फ़रवरी, 2023 से 1 मार्च, 2023 तक.