Google Ads में इमेज जनरेट करने की सुविधा के बारे में जानकारी

अच्छी क्वालिटी वाली अलग-अलग तरह की बहुत सारी इमेज ऐसेट बनाना बेहद मुश्किल है. इसके लिए, Google Ads कई जनरेटिव एआई टूल उपलब्ध कराता है जो कुछ ही सेकंड में नई इमेज ऐसेट बना देते हैं.

Google के एआई की मदद से, अपनी क्रिएटिव सोच को हकीकत में बदलें. इसके लिए, अपने प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके ऐसी नई इमेज ऐसेट बनाएं जो आपके कारोबार या ब्रैंड के हिसाब से सटीक हों. Google अपनी तरफ़ से भी, कुछ जनरेटिव इमेज सुझाव के तौर पर दिखा सकता है.

इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है

Google Ads में जनरेटिव इमेज बनाने वाले टूल इस्तेमाल करने का तरीका

Google Ads खाते में जनरेटिव एआई की मदद से इमेज बनाने वाले टूल यहां दिखेंगे:

  • कोई कैंपेन सेट अप करते समय
  • किसी विज्ञापन या ऐसेट ग्रुप में बदलाव करते समय
  • ऐसेट लाइब्रेरी में
  • किसी इमेज ऐसेट या विज्ञापन की क्वालिटी से जुड़े सुझावों में

प्रॉम्प्ट के उदाहरण:

  • रंगीन बैकग्राउंड के साथ सुंदर कुत्ते
  • शादी की अंगूठी, जिसके बैकग्राउंड में लाल गुलाब के फूल वाली कोई थीम हो
  • लकड़ी की टेबल पर बिछा हुआ सफ़ेद कपड़ा, जिसके ऊपर सब्ज़ियां फैली हुई हैं

अपने-आप जनरेट होने वाली इमेज, आपके कैंपेन या लैंडिंग पेज की टेक्स्ट ऐसेट पर आधारित होंगी.

हालांकि, इस सुविधा का पूरा कंट्रोल आपके पास होता है. आप चाहें तो अपने कैंपेन के लिए, खुद इमेज जनरेट करें या Google की ओर से अपने-आप सुझाई गई इमेज का इस्तेमाल करें.

आपने जो इमेज जनरेट की हैं वे आपके खाते में 14 दिनों तक अपने-आप सेव रहेंगी. किसी इमेज को लंबे समय तक सेव रखने के लिए, उसे किसी कैंपेन में इस्तेमाल करें. इसके अलावा, आपके पास इमेज पर कर्सर घुमाकर, तीन बिंदु वाले आइकॉन को चुनने के बाद, "ऐसेट लाइब्रेरी में सेव करें" को चुनने का विकल्प भी होता है.

ध्यान दें: अगर आपको इमेज जनरेट करने का विकल्प नहीं मिलता है, तो देखें कि आपने इमेज जनरेट करने से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी की हैं या नहीं.

जनरेटिव एआई से तैयार होने वाली तस्वीरों में अपने प्रॉडक्ट दिखाना

अपने प्रॉडक्ट की एक या इससे ज़्यादा इमेज, Google के एआई को उपलब्ध कराएं, ताकि वह इनका इस्तेमाल करके आपके चुनिंदा प्रॉडक्ट के हिसाब से शानदार लाइफ़स्टाइल इमेज बना सके. यह ज़रूरी नहीं है कि आप प्रॉडक्ट की बेहतर इमेज उपलब्ध कराएं. इमेज बेहतर ना होने के बावजूद, Google का एआई शानदार इमेज बनाने में आपकी मदद कर सकता है.

फ़ायदे

Google के एआई को अपने प्रॉडक्ट की इमेज उपलब्ध कराने पर, जो इमेज जनरेट होती हैं उनमें ये खूबियां हो सकती हैं:

  • ये उपलब्ध कराई गई प्रॉडक्ट इमेज से मिलती-जुलती होती हैं
  • इन इमेज में ऐसे लोग दिख सकते हैं जो आपके प्रॉडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हों या उन्हें पहन रहे हों
  • इनमें आपके प्रॉडक्ट को अलग-अलग ओरिएंटेशन में दिखाया जा सकता है
ध्यान दें: "किसी प्रॉडक्ट को दिखाओ" इनपुट सिर्फ़ तब दें, जब कोई फ़िज़िकल प्रॉडक्ट बेचा जा रहा हो. जैसे, कपड़े, टूल, फ़र्निचर वगैरह. यह इनपुट देना ज़रूरी नहीं है. इसके बिना भी किसी प्रॉडक्ट की इमेज जनरेट की जा सकती हैं.

प्रॉडक्ट के हिसाब से इमेज जनरेट करने का तरीका

  1. टूल मेन्यू टूल आइकॉन में, ऐसेट स्टूडियो पर जाएं.
  2. "आपके लिए" टैब में, “Google के एआई की मदद से, इमेज को अपनी दिलचस्पी के हिसाब से बनाएं” सेक्शन पर जाएं. इसके बाद, प्रॉडक्ट की इमेज बनाएं को चुनें.
  3. अपने प्रॉडक्ट की इमेज जोड़ने के लिए, + प्रॉडक्ट की इमेज जोड़ें को चुनें. इसके बाद, पुष्टि करने के लिए चुनें को चुनें.
    • बेहतर नतीजे पाने के लिए, अलग-अलग ऐंगल से ली गई अपने प्रॉडक्ट की इमेज जोड़ें.
    • ऐसी इमेज न चुनें जिनमें एक से ज़्यादा प्रॉडक्ट दिख रहे हों.
    • ऐसेट लाइब्रेरी से प्रॉडक्ट इमेज चुनी जा सकती हैं, नई इमेज अपलोड की जा सकती हैं या लिंक किए गए Merchant Center खाते से प्रॉडक्ट चुने जा सकते हैं.
  4. इमेज को अपनी पसंद के मुताबिक बनाने के लिए, टेक्स्ट प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें. विषय, रंग, स्टाइल, और बैकग्राउंड की जानकारी भी शामिल करें.
    • प्रॉम्प्ट देना ज़रूरी नहीं है, लेकिन अगर आपको किसी खास तरह की इमेज जनरेट करनी है या इनपुट इमेज में आपका प्रॉडक्ट साफ़ तौर पर नहीं दिख रहा है, तो प्रॉम्प्ट देने का सुझाव दिया जाता है.
  5. जनरेट करें को चुनें.
  6. जनरेट की गई इमेज की समीक्षा करने के बाद, आपके पास ये काम करने का विकल्प होता है:
    • इमेज को किसी विज्ञापन या ऐसेट ग्रुप में जोड़ना
    • इमेज का नया सेट जनरेट करने के लिए, प्रॉम्प्ट में बदलाव करना
    • किसी इमेज को बेहतर बनाने के लिए, Google Ads में मौजूद इमेज एडिटर का इस्तेमाल करना

अगर लिंक किए गए Merchant Center खाते के फ़ीड का इस्तेमाल करके, परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन बनाया जा रहा है, तो आपको अपने फ़ीड में मौजूद प्रॉडक्ट की इमेज पर आधारित कुछ इमेज अपने-आप सुझाई जा सकती हैं.

आपके पास यह चुनने का विकल्प होता है कि आपको अपने कैंपेन में कौनसी इमेज जोड़नी हैं. जनरेट की गई इमेज को कैंपेन में जोड़ने से पहले, पक्का करें कि वे ज़रूरत के मुताबिक हों.

विज्ञापन देने वाले जिन लोगों या कंपनियों ने यहां दी गई ज़रूरी शर्तें पूरी की हैं उनके लिए यह अतिरिक्त सुविधा अब रोल आउट की जा रही है. सबसे पहले यह सुविधा, Google Ads इंटरफ़ेस को अंग्रेज़ी में इस्तेमाल करने वाले लोगों या कंपनियों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी. इसलिए, ऐसा हो सकता है कि आपको यह सुविधा अभी न दिखे.


ज़रूरी शर्तें

Google यह तय करता है कि विज्ञापन देने वाले किन लोगों या कंपनियों के पास, इमेज जनरेट करने के लिए मैन्युअल प्रॉम्प्ट के इस्तेमाल की सुविधा होगी. अगर आपके पास Google Ads खाते में अपने प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके, इमेज जनरेट करने के विकल्प नहीं हैं, तो पक्का करें कि आपका खाता इन शर्तों को पूरा करता हो:

  • खाते में, Google Ads इंटरफ़ेस को अंग्रेज़ी, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इटैलियन, जैपनीज़, पॉर्चुगीज़ या स्पैनिश में इस्तेमाल किया जा रहा हो
  • खाता चालू हो और कम से कम 30 दिनों से विज्ञापन दिखा रहा हो
  • खाते से कभी हमारी नीतियों का उल्लंघन न हुआ हो
  • आपके खाते की चुनावी विज्ञापन दिखाने के लिए पुष्टि की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई हो
  • खाता, सेक्शुअल और राजनीति जैसे संवेदनशील वर्टिकल पर विज्ञापन न दिखा रहा हो

अगर आपका खाता नया है, तो कुछ कैंपेन बनाते समय आपको इमेज जनरेट करने का सुझाव अपने-आप दिख सकता है, ताकि आप उनकी समीक्षा कर सकें. अगर आपके पास अपने प्रॉम्प्ट इस्तेमाल करने की सुविधा नहीं है, तब भी ऐसा हो सकता है.

विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों के लिए, इमेज जनरेट करने की सुविधाएं धीरे-धीरे रोल आउट की जा रही हैं. ये सुविधाएं, विज्ञापन देने वाले उन लोगों या कंपनियों के लिए हैं जो जनरेटिव इमेज से जुड़ी शर्तों को पूरा करती हैं. इसलिए, हो सकता है कि ज़रूरी शर्तें पूरी करने के बावजूद, ये सुविधाएं अभी आपके लिए उपलब्ध न हों.

प्रॉम्प्ट अंग्रेज़ी, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इटैलियन, जैपनीज़, पॉर्चुगीज़ या स्पैनिश में डाले जा सकते हैं.


Google Ads में जनरेट की गई इमेज का इस्तेमाल करना

Google, जनरेटिव एआई जैसी मददगार और मुफ़्त टेक्नोलॉजी के साथ ओपन वेब ईकोसिस्टम में निवेश कर रहा है. कोई कॉन्टेंट भले ही Google के एआई टूल की मदद से जनरेट किया गया हो, Google अपने नेटवर्क के बाहर उसके इस्तेमाल पर पाबंदी नहीं लगाएगा. हालांकि, यह हमारी नीतियों और शर्तों पर निर्भर करता है.

यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि Google Ads में मौजूद सभी जनरेटिव एआई टूल, आपके आइडिया, कॉन्टेंट, और ऐसेट का इस्तेमाल करते हैं. इससे आपके कारोबार की मार्केटिंग और क्रिएटिविटी को बेहतर बनाने में मदद मिलती है.

Google Ads में जनरेटिव इमेज बनाने वाले टूल से नए और यूनीक कॉन्टेंट बनाने के लिए, हमने कई तकनीकी तरीके डिज़ाइन किए हैं और हम उनका इस्तेमाल करते हैं. साथ ही, हम अच्छी क्वालिटी और अलग-अलग तरह के डेटासेट को ज़िम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करते हैं, ताकि हमारे मॉडल दुनिया को समझ सकें. इस बारे में जानकारी यहां दी गई है.


Google Ads में इमेज जनरेट करने से जुड़ी सुरक्षा के बारे में जानकारी

हम जनरेटिव एआई टेक्नोलॉजी को ज़िम्मेदारी के साथ डेवलप करने में अपने सिद्धांतों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. साथ ही, निष्पक्षता, निजता, और सुरक्षा के ज़रूरी मानकों को बरकरार रखने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं. Google Ads में जनरेटिव एआई टूल का बेझिझक और ज़िम्मेदारी से इस्तेमाल करने के लिए, हम कई कदम उठा रहे हैं.

उदाहरण के लिए, Google के एआई को ऐसे डिज़ाइन किया गया है कि यह राजनैतिक या दवा जैसे संवेदनशील वर्टिकल के विज्ञापन दिखाने के लिए, इमेज जनरेट करने का सुझाव अपने-आप नहीं दिखाता. ध्यान दें कि Google Ads से जुड़ी नीति के तहत, राजनैतिक कैंपेन के लिए Google के एआई का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होती. साथ ही, इस नीति के तहत कुछ राजनैतिक विज्ञापनों के लिए, तीसरे पक्ष के टूल से अपलोड किए गए, गुमराह करने वाले कॉन्टेंट की जानकारी देना ज़रूरी है.

वयस्क लोगों और उनके चेहरे दिखाने वाली इमेज की मदद से, आपके प्रॉडक्ट या सेवाओं के लिए अलग-अलग लाइफ़स्टाइल इमेज बनाई जा सकती हैं. चुनिंदा अफ़िनिटी ऑडियंस (एक जैसी पसंद वाले दर्शक) जनरेट करने से, अलग-अलग तरह की ऑडियंस का ध्यान खींचने की संभावना बढ़ जाती है. फ़िलहाल, सिर्फ़ वयस्क लोगों और उनके चेहरों की इमेज जनरेट की जा सकती हैं. हालांकि, संवेदनशील कैटगरी में आने वाले कॉन्टेंट के लिए इमेज जनरेट करने की अनुमति नहीं है. जैसे, मशहूर लोगों, नाबालिगों या बच्चों की इमेज. विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, एआई को निर्देश देने के लिए प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके, हमेशा अपने मुताबिक नतीजे पा सकती हैं.

विज्ञापन में दिखाया जा रहा हर तरह का कॉन्टेंट Google Ads से जुड़ी नीति के तहत आता है, भले ही वह कैसे भी बनाया गया हो. जनरेटिव एआई कॉन्टेंट पर भी, मैन्युअल तौर पर बनाए गए कॉन्टेंट से जुड़े मानक लागू होते हैं और उनकी समीक्षा उसी तरह होती है. इसके अलावा, किसी नीति के उल्लंघन को ठीक करने के लिए भी वही तरीका अपनाया जाता है जो मैन्युअल कॉन्टेंट पर लागू होता है. इस तरह के उल्लंघन में आपत्तिजनक कॉन्टेंट और प्रॉडक्ट को गलत तरीके से पेश करना शामिल है.

Google Ads से जनरेट होने वाली सभी इमेज में, ऐसी तकनीक मौजूद होती हैं जिनसे पता चलता है कि वे एआई से बनाई गई हैं. जैसे, ओपन-स्टैंडर्ड मार्कअप (इसे मशीन या इंसान कोई भी पढ़ सकता है). यह Google इमेज सर्च जैसे टूल पर दिखेगा. इसके अलावा, SynthID का भी इस्तेमाल किया जाता है. यह ऐसा डिजिटल वॉटरमार्क होता है जिसे सिर्फ़ मशीन पढ़ सकती है. इसके मौजूद होने पर, किसी भी तरह से इमेज में छेड़छाड़ नहीं की जा सकती. जैसे, स्क्रीनशॉट लेकर, फ़िल्टर या कंप्रेस करके. labs.google/synthid पर जाकर, यह देखा जा सकता है कि किसी इमेज में SynthID वाला वॉटरमार्क है या नहीं.

हम निजता और सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं. इसलिए, विज्ञापन बनाने के लिए Google को दी गई आपकी किसी भी जानकारी को Google Ads के नियमों और शर्तों और निजता नीति के मुताबिक इस्तेमाल किया जाता है. इनके दायरे में जनरेटिव एआई का इस्तेमाल करके दी गई जानकारी भी शामिल है.

ध्यान दें कि जनरेटिव एआई, एक्सपेरिमेंट के तौर पर शुरू की गई टेक्नोलॉजी है. इसलिए, इसमें ऐसा कॉन्टेंट भी दिख सकता है जो Google की नीति के हिसाब से गलत या आपत्तिजनक हो. मेडिकल, कानूनी, वित्तीय या अन्य पेशेवर सलाह के लिए, Google Ads में मौजूद जनरेटिव एआई की सुविधाओं पर भरोसा न करें. इस टेक्नोलॉजी के बेहतर होने के साथ-साथ, हम सुरक्षा से जुड़े अपने तरीकों का लगातार आकलन कर रहे हैं और उन्हें बेहतर बना रहे हैं.


कॉन्टेंट से जुड़ी पाबंदियां

Google Ads में मौजूद जनरेटिव एआई टूल को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वे इन कैटगरी में आने वाले कॉन्टेंट को जनरेट करने की सुविधा पर अपने-आप पाबंदी लगा देंगे:

अगर आपके प्रॉम्प्ट के लिए कोई इमेज नहीं बनाई गई है, तो उसे Google Ads की नीति के हिसाब से दोबारा लिखें. प्रॉम्प्ट को अंग्रेज़ी, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इटैलियन, जैपनीज़, पॉर्चुगीज़ या स्पैनिश में से किसी भी भाषा में सेट किया जा सकता है.

इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि जनरेटिव एआई से बनाई गई ऐसेट को Google Ads की नीति के तहत मंज़ूरी मिल जाए. उदाहरण के लिए, कभी-कभी ऐसेट को दूसरी ऐसेट के साथ जोड़कर देखने पर या स्थानीय कानून के हिसाब से अस्वीकार किया जाता है.

विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को जनरेट की गई या सुझाई गई किसी भी ऐसेट को पब्लिश करने से पहले, उसकी समीक्षा करनी चाहिए. इससे यह पक्का किया जा सकता है कि वे सटीक हैं और गुमराह करने वाली नहीं हैं. साथ ही, वे Google की किसी विज्ञापन नीति या लागू कानूनों का उल्लंघन नहीं करतीं.


अपनी स्टाइल के हिसाब से इमेज जनरेट करना

रेफ़रंस इमेज की स्टाइल से, Google के एआई को पता चलता है कि आपको किस तरह का विज़ुअल चाहिए. यह विकल्प, विज्ञापन देने वाले उन लोगों या कंपनियों के लिए अहम है जिन्हें अपनी सभी क्रिएटिव ऐसेट में एक जैसा लुक और स्टाइल चाहिए.

रेफ़रंस इमेज की स्टाइल को इस्तेमाल करने के बारे में सलाह

  • ब्रैंड के लुक, स्टाइल, और मूड के हिसाब से रेफ़रंस इमेज का इस्तेमाल करें.
  • अच्छी क्वालिटी वाली ऐसी इमेज का इस्तेमाल करें जिसमें अच्छी रोशनी हो और जो सही तरीके से फ़्रेम की गई हो.
  • साफ़ तौर पर समझ में आने वाले प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें.
ध्यान दें: रेफ़रंस इमेज की स्टाइल और इमेज के आउटपुट में लोगो, वॉटरमार्क या प्रॉडक्ट इमेज नहीं होनी चाहिए.

स्टाइल के तौर पर कोई रेफ़रंस इमेज अपलोड करना

  1. मीडिया पिकर में, जनरेट किया गया टैब पर क्लिक करें.
  2. "अपनी पसंद की इमेज के बारे में जानकारी दें" फ़ील्ड में अपना प्रॉम्प्ट डालें.
  3. "ज़्यादा विकल्प" ड्रॉपडाउन में जाकर, रेफ़रंस इमेज को स्टाइल करें में इमेज जोड़ें पर क्लिक करें.
  4. एक इमेज जनरेट करने के लिए, ज़्यादा से ज़्यादा पांच रेफ़रंस इमेज चुनी जा सकती हैं.
  5. जनरेट होने वाली इमेज को देखने के लिए, जनरेट करें पर क्लिक करें.

रेफ़रंस इमेज और प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके स्टाइल तय करने पर, अपनी पसंद के हिसाब से इमेज जनरेट की जा सकती हैं. इस तरीके का इस्तेमाल करके, अपने ब्रैंड के हिसाब से विज्ञापन बनाए जा सकते हैं.


सुझाव या राय देना

जनरेट की गई इमेज के बारे में सुझाव या राय देने से, Google के एआई को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. किसी इमेज के बारे में सुझाव या राय देने के लिए, इमेज पर कर्सर घुमाएं. इसके बाद, मैग्नीफ़ाइंग ग्लास (चीज़ें बड़ी करके देखने का ग्लास) वाले आइकॉन पर क्लिक करें और दाएं पैनल में “सुझाव या राय दें” चुनें.

आपके पास जनरेट की गई इमेज को छिपाने का विकल्प भी होता है. जनरेट की गई इमेज को छिपाने के लिए, इमेज पर कर्सर घुमाएं और तीन बिंदु वाले आइकॉन पर क्लिक करें. इसके बाद, “छिपाएं” को चुनें. ध्यान दें कि कैंपेन में किसी इमेज का इस्तेमाल करने के बाद, न तो उसे छिपाया जा सकता है और न ही उसके लिए सुझाव या राय दी सकती है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
Achieve your advertising goals today!

Attend our Performance Max Masterclass, a livestream workshop session bringing together industry and Google ads PMax experts.

Register now

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
8375201315460853156
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
true
false