टेक्स्ट विज्ञापनों के लिए बनाए गए विज्ञापन कस्टमाइज़र को रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापनों में बदलना

इस लेख में बताया गया है कि रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापन यानी सर्च क्वेरी के हिसाब से ढल जाने वाले विज्ञापन के स्प्रेडशीट टेंप्लेट का इस्तेमाल करके, आपके मौजूदा कारोबारी डेटा के टेक्स्ट विज्ञापन कस्टमाइज़र को, रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापन कस्टमाइज़र में कैसे बदला जाए.

ध्यान दें: टेक्स्ट विज्ञापनों की तुलना में, रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापनों को विज्ञापन कस्टमाइज़र के लिए अलग टेंप्लेट की ज़रूरत होती है.

निर्देश

1. एट्रिब्यूट बनाएं

टेक्स्ट विज्ञापनों के उलट, आपको विज्ञापन एट्रिब्यूट तय करके सबसे पहले अपना कस्टमाइज़र बनाना होगा. भले ही, टेक्स्ट विज्ञापनों के लिए कस्टमाइज़र पहले से मौजूद हों. आपके पास, अलग-अलग एट्रिब्यूट जोड़ने या किसी स्प्रेडशीट से कई एट्रिब्यूट अपलोड करने का विकल्प है.

अलग-अलग एट्रिब्यूट बनाना

  1. Google Ads खाते में, टूल आइकॉन टूल आइकॉन पर क्लिक करें.
  2. कारोबार का डेटा पर क्लिक करें.
  3. विज्ञापन कस्टमाइज़र एट्रिब्यूट पर क्लिक करें.
  4. प्लस बटनAdd पर क्लिक करें.
  5. विज्ञापन एट्रिब्यूट तय करें.

अलग-अलग एट्रिब्यूट बनाने के बारे में ज़्यादा जानें

किसी स्प्रेडशीट से एट्रिब्यूट बनाना

  1. जिस फ़ॉर्मैट को इस्तेमाल करना है उस टेंप्लेट के उदाहरण डाउनलोड करें.
  2. A से C कॉलम में, एट्रिब्यूट के नाम, डेटा टाइप, और खाते की वैल्यू जोड़ें.
    • एट्रिब्यूट बनाने के लिए:
      1. "एट्रिब्यूट" कॉलम में एट्रिब्यूट का नाम डालें.
      2. वह वर्ण फ़ॉर्मैट डालें जिसका इस्तेमाल, आपका एट्रिब्यूट "डेटा टाइप" कॉलम में करता है.
      3. "खाते की वैल्यू" कॉलम में वह वैल्यू डालें जो आपके एट्रिब्यूट के लिए दिखती है.
    • ध्यान दें: एट्रिब्यूट की पंक्तियां, कस्टमाइज़र वैल्यू वाली पंक्तियों से पहले आनी चाहिए. साथ ही, टेंप्लेट के A से C कॉलम में पंक्ति 8 से 12 को खाली छोड़ें. ज़्यादा से ज़्यादा 40 विज्ञापन कस्टमाइज़र एट्रिब्यूट बनाए जा सकते हैं.

2. काम न करने वाले टेक्स्ट विज्ञापन टारगेटिंग (विज्ञापन के लिए सही दर्शक चुनना) के एट्रिब्यूट और वैल्यू हटाएं

टेक्स्ट विज्ञापन कस्टमाइज़र के लिए आपकी मौजूदा स्प्रेडशीट में, ऐसे एट्रिब्यूट हो सकते हैं जिन्हें रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापनों के साथ स्वीकार नहीं किया जाता. ऐसे टेक्स्ट विज्ञापन एट्रिब्यूट जो फ़िलहाल रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापन कस्टमाइज़र वाले कारोबार के डेटा के साथ काम नहीं करते:

  • टारगेट की जगह
  • जगह के हिसाब से टारगेट करने पर पाबंदी
  • डिवाइस प्राथमिकताएं
  • शेड्यूलिंग
  • StartTime
  • EndTime
  • डेपार्ट
  • MobilePreferred
  • कारोबार के डेटा में काउंटडाउन
ध्यान दें: टारगेट की जगह को लोकेशन इंसर्शन की सुविधा से बदल दिया गया है. यह सुविधा सिर्फ़ रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापनों में उपलब्ध है. इसकी मदद से, विज्ञापन के मैसेज को ग्राहक की जगह या पसंद की जगह पर टारगेट किया जाता है. लोकेशन इंसर्शन के बारे में ज़्यादा जानें

3. टारगेटिंग एट्रिब्यूट कॉलम के हेडर से “टारगेट” हटाएं

टेक्स्ट विज्ञापन कस्टमाइज़र के लिए आपकी मौजूदा स्प्रेडशीट में, टारगेटिंग एट्रिब्यूट के कॉलम हेडर में "टारगेट" शब्द मौजूद है. स्प्रेडशीट, रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापनों में काम कर सके इसके लिए, कॉलम हेडर में "टारगेट" शब्द मौजूद नहीं होना चाहिए:

  • टारगेट कैंपेन -> कैंपेन
  • टारगेट किया गया विज्ञापन ग्रुप -> विज्ञापन ग्रुप
  • टारगेट कीवर्ड -> कीवर्ड

4. कस्टम एट्रिब्यूट कस्टमाइज़र कॉलम का नाम बदलना

टेक्स्ट विज्ञापन कस्टमाइज़र के लिए आपकी मौजूदा स्प्रेडशीट में, कस्टम एट्रिब्यूट के लिए कॉलम हेडर मौजूद हैं. इन हेडर को अब कस्टमाइज़र:_____ नाम वाले फ़ॉर्मैट का पालन करना होगा.

  1. “कस्टमाइज़र:” जोड़ें
  2. “(डेटा टाइप)” हटाएं

5. अपडेट की गई फ़ाइल अपलोड करना

अपडेट की गई फ़ाइल को Google Ads खाते में अपलोड करें.

  1. Google Ads खाते में, टूल आइकॉन टूल आइकॉन पर क्लिक करें.
  2. सेक्शन मेन्यू में, बल्क ऐक्शन ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें.
  3. अपलोड पर क्लिक करें.
  4. प्लस बटनAdd पर क्लिक करें.
  5. उस सोर्स को चुनें जहां से फ़ाइल अपलोड की जाएगी.
  6. अपने विज्ञापन सेव करने से पहले, उनमें किए गए बदलाव देखने के लिए, झलक देखें चुनें.
  7. लागू करें पर क्लिक करें.

इसी विषय से जुड़े कुछ लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
Drive Revenue with Optiscore

Want to improve account health and drive business goals? Learn from industry & Google experts on how to drive revenue with the help of Optimization Score & Auto Apply Recommendations.

Register Now

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
14801437235853109761
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
true
false
false