इंपोर्ट करने के लिए अपना डेटा तैयार करना

इंपोर्ट के लिए डेटा को तैयार करने का तरीका जानें.

डेटा को अप-टू-डेट रखना

आपको यह पक्का करना होगा कि हर बार जब डेटा को इंपोर्ट किया जाता है, तब आपके डेटा सोर्स में मौजूद डेटा अपडेट हो. फिर चाहे इस डेटा को मैन्युअल तरीके से इंपोर्ट किया जा रहा हो या शेड्यूल किए गए समय पर. ऐसा होने से, जिस डेस्टिनेशन या काम में उसका इस्तेमाल होना है वहां अप-टू-डेट डेटा पहुंचेगा. उदाहरण के लिए, अगर आपको डेटा इंपोर्ट की प्रोसेस के लिए रोज़ का शेड्यूल तय करना है, तो आपको अपना डेटा हर दिन, शेड्यूल किए गए समय से पहले अपडेट करना होगा.

अपना डेटा उपलब्ध कराना

किसी डेटा सोर्स से कनेक्ट करते समय, आपको इस्तेमाल के जिस भी उदाहरण को लागू करना है उसके लिए, उस सोर्स में एक खास टेबल या टेबल के डेटा का फ़िल्टर किया गया सबसेट होना चाहिए. कनेक्ट किए गए डेटा सोर्स की किसी टेबल को इस्तेमाल के कई उदाहरणों के लिए फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है. जैसे, कन्वर्ज़न इवेंट या ऑडियंस की सूची. इसके लिए, उस टेबल के अलग-अलग फ़िल्टर किए गए सबसेट का इस्तेमाल करना होगा.

ध्यान दें: Google Ads में, टेबल के लिए फ़िल्टर किए गए सबसेट सीधे बनाए जा सकते हैं.

कुछ ऐसे डेटा सोर्स हैं जिनसे कनेक्शन बनाने के लिए आपको क्रेडेंशियल की ज़रूरत होती है. वहीं, कुछ डेटा सोर्स के लिए यह ज़रूरी है कि डेटा मैनेजर की सेवाएं, इन सोर्स में मौजूद डेटा को ऐक्सेस कर सकें. जिस डेटा सोर्स का इस्तेमाल करना है उससे जुड़े दिशा-निर्देश देखें, ताकि आपको उसे इस्तेमाल करने के तरीके पता चल सकें.

अपने डेटा का फ़ॉर्मैट तय करना

डेटा को इंपोर्ट करते समय कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए यह ज़रूरी है कि डेटा का फ़ॉर्मैट सही हो. यहां दिए गए सेक्शन में, डेटा को सही तरीके से फ़ॉर्मैट करने के बारे में जानकारी दी गई है.

फ़ाइल फ़ॉर्मैट के बारे में जानकारी

अगर CSV फ़ाइल जैसी कोई फ़ाइल अपलोड की जा रही है, तो उसकी पहली लाइन में हेडर होने चाहिए.

पक्का करें कि हर फ़ाइल में कोई एक्सटेंशन हो, क्योंकि बिना एक्सटेंशन वाली फ़ाइलें अस्वीकार कर दी जाती हैं.

तारीख और समय के फ़ॉर्मैट के बारे में जानकारी

डेटा मैनेजर, टाइमस्टैंप के स्वीकार किए गए किसी भी फ़ॉर्मैट को इंपोर्ट और कन्वर्ज़न की सुविधा देता है. ये टाइमस्टैंप, छह टेंप्लेट पर आधारित होते हैं. ये टेंप्लेट, तीन फ़ॉर्मैट सेट का इस्तेमाल करते हैं: तारीख, समय, और टाइमज़ोन.

इंपोर्ट करने पर, सूची में अलग-अलग तरह के डेटा फ़ॉर्मैट अपने-आप भर सकते हैं. इसके बाद, “तारीख और समय बदलें” ट्रांसफ़ॉर्मेशन का इस्तेमाल करके, टाइमस्टैंप, तारीखों, तारीख और समय, Unix epoch या उस डेटा की स्ट्रिंग को अपने-आप स्टैंडर्ड किया जा सकता है.

ध्यान दें: "तारीख और समय बदलें" ट्रांसफ़ॉर्मेशन, कन्वर्ज़न इवेंट के समय/तारीख कॉलम में डिफ़ॉल्ट रूप से जोड़ दिया जाएगा.

जिन डेटा लाइनों में टाइमज़ोन मौजूद नहीं है उनके लिए, ट्रांसफ़ॉर्मेशन सेटिंग पैनल में जाकर, ट्रांसफ़ॉर्मेशन के लिए फ़ॉलबैक टाइमज़ोन सेट किया जा सकता है. अगर कोई फ़ॉलबैक टाइमज़ोन नहीं चुना जाता है, तो बिना टाइमज़ोन वाली लाइनों को इंपोर्ट नहीं किया जाएगा. बिना समयसीमा वाले फ़ाइल कनेक्शन के लिए, फ़ॉलबैक टाइमज़ोन की जानकारी, खाते से जुड़े टाइमज़ोन के तौर पर पहले से भरी होती है. हालांकि, इसे ट्रांसफ़ॉर्मेशन मेन्यू में जाकर बदला जा सकता है.

तारीख और समय को बदलने वाले ट्रांसफ़ॉर्मेशन के बारे में ज़्यादा जानें.

यहां टाइमस्टैंप के ऐसे फ़ॉर्मैट के उदाहरण दिए गए हैं जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है:

  • 2012-08-15T00:01:54Z (यूटीसी आईएसओ 8601 स्टैंडर्ड)
  • 2012-08-14T17:01:54-07:00 (ऑफ़सेट के साथ आईएसओ 8601 स्टैंडर्ड)
  • Aug 14, 2012 17:01:54
  • 08/14/2012T5:01:54 PM
  • 2012-08-14 5:01:54 PM
  • 08/14/2012 17:01:54
  • 2012-08-14 17:01:54
  • 08/14/2012 17:01:54*123
  • 2012-08-14T17:01:54-07
  • 08/14/2012T17:01:54-0700
  • 2012-08-14T17:01:54-070000
  • 2012-08-14T17:01:54-07:00:00
  • 2012-08-14T17:01:54 America/Los_Angeles
  • Aug 14, 2012 17:01:54PST
  • 2012-08-14 17:01:54 PST
  • 2012-08-14 17:01:54 Pacific Standard Time
  • 2012-08-14 17:01:54 GMT-07:00
  • 08/14/2012 17:01:54 GMT-07:00:00

तारीख के ऐसे फ़ॉर्मैट जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है

फ़ॉर्मैट

उदाहरण

MMM dd, yyyy Aug 14, 2012
MM/dd/yyyy 08/14/2012
yyyy-MM-dd 2012-08-14

समय के ऐसे फ़ॉर्मैट जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है

फ़ॉर्मैट उदाहरण
h:mm:ss a 5:01:54 PM
HH:mm:ss 17:01:54
HH:mm:ss*SSS 17:01:54*633 (एक सेकंड का हिस्सा)

टाइमज़ोन के ऐसे फ़ॉर्मैट जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है

जानकारी उदाहरण
स्थानीय जगह के मुताबिक घंटे की जानकारी देने वाला ऑफ़सेट टेक्स्ट, जिसकी शुरुआत में शून्य नहीं लिखा गया है
  • GMT-7
  • GMT+5
स्थानीय जगह के मुताबिक समय की जानकारी देने वाला ऑफ़सेट टेक्स्ट, जिसमें घंटे और मिनट के दो अंकों वाले दोनों फ़ील्ड के बीच कोलन मौजूद है
  • GMT-07:00
  • GMT+05:30
स्थानीय जगह के मुताबिक समय की जानकारी देने वाला ऑफ़सेट टेक्स्ट, जिसमें घंटे, मिनट, और सेकंड के दो अंकों वाले तीनों फ़ील्ड के बीच कोलन मौजूद हैं
  • GMT-07:00:00
  • GMT+05:30:00
शून्य (यूटीसी)
  • Z
ज़ोन आईडी
  • America/Los_Angeles
  • Asia/Kolkata
ऑफ़सेट टेक्स्ट में घंटे की जानकारी
  • -07
  • +05
ऑफ़सेट टेक्स्ट में घंटे और मिनट की जानकारी, जिसमें दोनों फ़ील्ड के बीच कोलन मौजूद है
  • -07:00
  • +05:30
ऑफ़सेट टेक्स्ट में घंटे, मिनट, और सेकंड की जानकारी, जिसमें तीनों फ़ील्ड के बीच में कोलन मौजूद हैं
  • -07:00:00
  • +05:30:00
ऑफ़सेट टेक्स्ट में घंटे और मिनट की जानकारी, इसमें कोलन मौजूद नहीं है
  • -0700
  • +0530
ऑफ़सेट टेक्स्ट में घंटे, मिनट, और सेकंड की जानकारी, इसमें कोलन मौजूद नहीं है
  • -070000
  • +053000
ज़ोन का छोटा नाम
  • PST
  • IST
ज़ोन का पूरा नाम
  • Pacific Standard Time
  • Indian Standard Time

ग्राहक के निजी डेटा को हैश करने के बारे में जानकारी

ग्राहक के जिस निजी डेटा को इंपोर्ट किया जाता है उसे हैश किया जाना ज़रूरी है, ताकि डेटा सुरक्षित रहे. डेटा मैनेजर, SHA256 एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके आपके लिए डेटा को हैश करेगा. यह एकतरफ़ा हैशिंग के लिए इंडस्ट्री स्टैंडर्ड है. इसकी वजह से नतीजा, हेक्स-एन्कोडेड में बदल जाता है. आपको अपने डेटा को पहले से फ़ॉर्मैट करने की ज़रूरत नहीं है. डेटा मैनेजर, व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी वाले फ़ील्ड में मौजूद डेटा को एक जैसे फ़ॉर्मैट में बदलेगा. यह आपके लिए डेटा को हैश और एन्कोड भी करेगा. साथ ही, आपके डेटा को एपीआई में भेजेगा, ताकि जिन कामों के लिए इस डेटा की ज़रूरत है वहां इसका इस्तेमाल हो सके.

अगर आपको ग्राहक का निजी डेटा खुद हैश करना है, तो अपनी ग्राहक डेटा फ़ाइल का फ़ॉर्मैट तय करना लेख पढ़ें. इससे आपको यह पक्का करने में मदद मिलेगी कि डेटा के लिए सही फ़ॉर्मैट तय किया गया है या नहीं. अगर आपको हैश किए गए डेटा वाली कोई फ़ाइल अपलोड करनी है, तो ग्राहक का वह डेटा हैश न करें जो निजी नहीं है. डेटा मैनेजर, आपके हैश किए गए डेटा को एपीआई में भेजेगा.

ध्यान दें कि स्मार्ट हैशिंग अपने-आप होती है. इसका मतलब है कि आपको ऐक्शन मेन्यू में से कुछ भी चुनने की ज़रूरत नहीं है.

पहले पक्ष (ग्राहक) के डेटा को इंपोर्ट करने के लिए स्कीमा

ग्राहक मिलान

फ़ील्ड जानकारी हैश करने से पहले इस फ़ॉर्मैट में होना ज़रूरी है
ईमेल (ज़रूरी है)
  • सहमति देने वाले उपयोगकर्ता का ईमेल पता
  • यह नॉर्मलाइज़ होना चाहिए और SHA256 हैश किया गया होना चाहिए.
अंग्रेज़ी के छोटे अक्षरों में लिखा गया हो और कोई अतिरिक्त स्पेस न हो
फ़ोन नंबर (ज़रूरी है)
  • सहमति देने वाले उपयोगकर्ता का फ़ोन नंबर.
  • यह नॉर्मलाइज़ होना चाहिए और SHA256 हैश किया गया होना चाहिए.
E.164 फ़ॉर्मैट में हो और कोई अतिरिक्त स्पेस न हो
डाक पता (ज़रूरी है) देश कोड देश का दो या तीन अक्षरों वाला आईएसओ कोड होना चाहिए. अंग्रेज़ी के छोटे अक्षरों में लिखा गया हो और कोई अतिरिक्त स्पेस न हो
पोस्टल कोड

यूनाइटेड स्टेट्स के लिए:

  • 5 अंकों के कोड की अनुमति है
  • पांच अंकों के बाद चार अंकों के एक्सटेंशन की भी अनुमति है. इससे मैच रेट बेहतर हो सकता है

अन्य सभी देशों के लिए:

  • पिन कोड एक्सटेंशन न डालें
स्ट्रिंग
हैश किया गया पहला नाम इसमें प्रीफ़िक्स शामिल नहीं होने चाहिए. सिर्फ़ अंग्रेज़ी के छोटे अक्षरों में हो
हैश किया गया सरनेम इसमें प्रीफ़िक्स शामिल नहीं होने चाहिए. सिर्फ़ अंग्रेज़ी के छोटे अक्षरों में हो

डिवाइस आईडी (ज़रूरी नहीं है)

मोबाइल डिवाइस आईडी, Google विज्ञापन आईडी या आईडीएफ़ए होना चाहिए. स्ट्रिंग

User_id (ज़रूरी नहीं है)

ग्राहक का यूनीक आइडेंटिफ़ायर, जिसकी मदद से विज्ञापन देने वाला व्यक्ति या कंपनी, अपनी वेबसाइट पर आने वाले लोगों की पहचान करती है. स्ट्रिंग

किसी टेंप्लेट का इस्तेमाल करें या अंग्रेज़ी में दिए गए इन हेडर नामों का इस्तेमाल करके, खुद की फ़ाइल बनाएं. ये हेडर नाम हैं: "Email," "Phone," "First Name", "Last Name", "Country", और "Zip”. ग्राहक से जुड़े डेटा की फ़ाइल को फ़ॉर्मैट करने के बारे में ज़्यादा जानें.

ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न इंपोर्ट और लीड के लिए बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग

ध्यान दें:

  • लीड के लिए बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग की सुविधा का ऐक्सेस पाने के लिए, आपको लक्ष्य > कन्वर्ज़न > सेटिंग में जाकर, सेवा की शर्तें स्वीकार करनी होंगी. लीड के लिए बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग की सेवा की शर्तें स्वीकार करने के बाद, Google क्लिक आईडी (GCLID) के साथ-साथ, ईमेल और फ़ोन नंबर जैसी व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी, कन्वर्ज़न एट्रिब्यूशन के लिए ऐक्सेस की जा सकेगी. यह पक्का करने के लिए कि आपने लीड के लिए बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग को सही तरीके से लागू किया है, लीड के लिए बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग लागू करने से जुड़ी चेकलिस्ट देखें.
  • लीड के लिए बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग की परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए, उपलब्ध सभी डेटा इंपोर्ट करें. इसमें Google क्लिक आईडी और व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी, दोनों शामिल हैं. आप जितना ज़्यादा डेटा उपलब्ध कराएंगे, हम आपके कन्वर्ज़न को उतनी ही बेहतर तरीके से मैच और एट्रिब्यूट कर पाएंगे.
  • Google Cloud Storage (जीसीएस), Amazon S3, एचटीटीपी, एसएफ़टीपी, और gSheets के लिए, Google Ads डेटा मैनेजर हर रन में 90 दिनों के पुराने कन्वर्ज़न इंपोर्ट करता है. Salesforce और HubSpot के लिए, डेटा मैनेजर पहले रन में पिछले 14 दिनों का डेटा इंपोर्ट करता है. इसके बाद, हर नए रन में वह उन सभी बदलावों को इंपोर्ट करता है जो पिछले रन और मौजूदा रन के बीच हुए और जिनकी रिपोर्ट की गई थी. BigQuery, Amazon Redshift, Snowflake, MySQL, और PostgreSQL के लिए, डेटा मैनेजर हर रन में पिछले 14 दिनों का डेटा इंपोर्ट करता है.
ध्यान दें: Google Ads, यूरोपियन इकनॉमिक एरिया (ईईए), यूनाइटेड किंगडम (यूके) या स्विट्ज़रलैंड (सीएच) में रहने वाले असली उपयोगकर्ताओं के लिए, आईपी पते के मिलान की सुविधा नहीं देता. इन देशों/इलाकों के उपयोगकर्ताओं के आईपी पते शेयर न करने के लिए, लॉजिक जोड़ें. साथ ही, पक्का करें कि उपयोगकर्ताओं को आपकी साइटों, ऐप्लिकेशन, और अन्य प्रॉपर्टी पर इकट्ठा किए जाने वाले डेटा के बारे में पूरी और सही जानकारी दी जा रही हो. साथ ही, जहां कानूनी तौर पर या Google की लागू होने वाली किसी नीति के तहत ज़रूरी हो वहां उनकी सहमति भी ली जा रही हो. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न इंपोर्ट के बारे में जानकारी लेख पढ़ें.
फ़ील्ड जानकारी लीड के लिए बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न इंपोर्ट
कन्वर्ज़न कार्रवाई उस इवेंट का नाम जिसे आपको कन्वर्ज़न के तौर पर इंपोर्ट करना है. ज़रूरी नहीं (कन्वर्ज़न ऐक्शन फ़िल्टर करने के लिए) ज़रूरी नहीं (कन्वर्ज़न ऐक्शन फ़िल्टर करने के लिए)
GCLID इस कन्वर्ज़न से जुड़ा Google क्लिक आईडी (GCLID). अगर टैग को उपयोगकर्ता से मिले डेटा को इकट्ठा करने के लिए कॉन्फ़िगर किया गया है, तो यह ज़रूरी नहीं है. अगर ग्राहक, उपयोगकर्ता से मिले डेटा को इकट्ठा करने और भेजने के लिए टैग का इस्तेमाल नहीं कर रहा है, तो यह ज़रूरी है ज़रूरी है
ईमेल पता

उपयोगकर्ता का ईमेल पता

उदाहरण के लिए: abc@email.com

ईमेल पते या फ़ोन नंबर में से कम से कम एक को मैप किया जाना चाहिए लागू नहीं
फ़ोन नंबर

उपयोगकर्ता का फ़ोन नंबर. यह E.164 फ़ॉर्मैट में होना चाहिए. इसका मतलब है कि यह 11 से 15 अंकों का होना चाहिए. इसमें सबसे पहले प्रीफ़िक्स यानी प्लस का निशान (+) और फिर देश का कोड होना चाहिए. इसमें कोई खाली जगह, ब्रैकेट या डैश नहीं होना चाहिए.

उदाहरण: ‘+11231234567’

लागू नहीं
कन्वर्ज़न की तारीख और समय

कन्वर्ज़न होने की तारीख और समय.

ध्यान दें: हमारा सुझाव है कि आप “तारीख और समय बदलें” ट्रांसफ़ॉर्मेशन जोड़ें. हमारा सुझाव है कि इस ट्रांसफ़ॉर्मेशन के साथ, यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) में फ़ॉलबैक टाइमज़ोन तय करें. इससे, डेटा की उन सभी लाइनों में टाइमज़ोन दिखेगा जिनमें टाइमज़ोन मौजूद नहीं है. ट्रांसफ़ॉर्मेशन के अलावा, टाइमज़ोन भी शामिल किया जा सकता है.

ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न इंपोर्ट उन फ़ॉर्मैट के साथ काम करता है जिनका इस्तेमाल डेटा मैनेजर में किया जाता है.

  • 2012-08-15T00:01:54Z यूटीसी आईएसओ 8601 स्टैंडर्ड
  • 2012-08-14T17:01:54-07:00 ऑफ़सेट के साथ आईएसओ 8601 स्टैंडर्ड
  • Aug 14, 2012 17:01:54
  • 08/14/2012T5:01:54 PM
  • 2012-08-14 5:01:54 PM
  • 08/14/2012 17:01:54
  • 2012-08-14 17:01:54
  • 08/14/2012 17:01:54*123
  • 2012-08-14T17:01:54-07
  • 08/14/2012T17:01:54-0700
  • 2012-08-14T17:01:54-070000
  • 2012-08-14T17:01:54-07:00:00
  • 2012-08-14T17:01:54 America/Los_Angeles
  • Aug 14, 2012 17:01:54PST
  • 2012-08-14 17:01:54 PST
  • 2012-08-14 17:01:54 Pacific Standard Time
  • 2012-08-14 17:01:54 GMT-07:00
  • 08/14/2012 17:01:54 GMT-07:00:00

ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न इंपोर्ट इन अन्य फ़ॉर्मैट के साथ भी काम करता है:

  • 2012-08-14 17:01:54GMT-7
  • Aug 14, 2012 17:01:54 GMT-7
ज़रूरी है ज़रूरी है
कन्वर्ज़न वैल्यू इसका इस्तेमाल, वैल्यू के आधार पर बिडिंग की रणनीतियों में किया जाता है. कन्वर्ज़न वैल्यू के बारे में ज़्यादा जानें. वैकल्पिक वैकल्पिक
ऑर्डर आईडी लेन-देन के लिए यूनीक आइडेंटिफ़ायर, जैसे कि ऑर्डर की पुष्टि करने वाला नंबर. ऑर्डर आईडी के बारे में ज़्यादा जानें. वैकल्पिक वैकल्पिक
GBRAID iOS डिवाइसों से होने वाले ऐप्लिकेशन कन्वर्ज़न से जुड़े क्लिक के लिए क्लिक आइडेंटिफ़ायर. ये डिवाइस, iOS14 या इसके बाद के वर्शन वाले होते हैं. वैकल्पिक वैकल्पिक
WBRAID iOS डिवाइसों से होने वाले वेब कन्वर्ज़न से जुड़े क्लिक के लिए क्लिक आइडेंटिफ़ायर. ये डिवाइस, iOS14 या इसके बाद के वर्शन वाले होते हैं. वैकल्पिक वैकल्पिक
उपयोगकर्ता का आईपी पता

उपयोगकर्ता का आईपी पता. हमारा सुझाव है कि ज़्यादा सटीक जानकारी के लिए, आईपीवी6 का इस्तेमाल करें. हालांकि, आईपीवी4 का इस्तेमाल किया जा सकता है.

ध्यान दें: Google Ads, यूरोपियन इकनॉमिक एरिया (ईईए), यूनाइटेड किंगडम (यूके) या स्विट्ज़रलैंड (सीएच) में रहने वाले असली उपयोगकर्ताओं के लिए, आईपी पते को मैच करने की सुविधा नहीं देता. इन देशों/इलाकों के उपयोगकर्ताओं के आईपी पते शेयर न करने के लिए, लॉजिक जोड़ें. साथ ही, पक्का करें कि उपयोगकर्ताओं को आपकी साइटों, ऐप्लिकेशन, और अन्य प्रॉपर्टी पर इकट्ठा किए जाने वाले डेटा के बारे में पूरी और सही जानकारी दी जा रही हो. साथ ही, जहां कानूनी तौर पर या Google की लागू होने वाली किसी नीति के तहत ज़रूरी हो वहां उनकी सहमति भी ली जा रही हो. ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न इंपोर्ट के बारे में ज़्यादा जानें.

वैकल्पिक वैकल्पिक
उपयोगकर्ता एजेंट इससे, कन्वर्ज़न भेजने वाले ब्राउज़र और डिवाइस के टाइप की पहचान होती है. वैकल्पिक वैकल्पिक
सेशन के एट्रिब्यूट इससे आपकी वेबसाइट के साथ उपयोगकर्ता के इंटरैक्शन के बारे में अतिरिक्त जानकारी मिलती है. इससे कन्वर्ज़न मेज़रमेंट को बेहतर बनाया जा सकता है. gad पैरामीटर, सेशन एट्रिब्यूट के ज़रिए भेजे जाते हैं. session_attributes के बारे में ज़्यादा जानें. वैकल्पिक वैकल्पिक

ऊपर दिए गए कॉलम के अलावा, और भी कॉलम जोड़े जा सकते हैं. साथ ही, जोड़े गए कॉलम का इस्तेमाल करके, Google Ads में अपना डेटा फ़िल्टर किया जा सकता है.

लाइन की संख्या की सीमाएं

डेटा इंपोर्ट में 10 करोड़ से ज़्यादा लाइनें नहीं होनी चाहिए. अगर आपके सोर्स डेटा में 10 करोड़ से ज़्यादा लाइनें हैं, तो आपको इंपोर्ट करने के लिए अलग-अलग छोटी फ़ाइलें बनानी चाहिए. इसके अलावा, डेटा को फ़िल्टर करके भी, लाइनों की संख्या को 10 करोड़ से कम किया जा सकता है.

फ़िल्टर का इस्तेमाल करके, तय करना कि कौनसा डेटा इंपोर्ट करना है

डेटा मैनेजर की मदद से, सीधे यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) में डेटा को फ़िल्टर करने की शर्तें सेट की जा सकती हैं. इससे, अपने डेटा सोर्स में कस्टम डेटा पाइपलाइन बनाने या जटिल एसक्यूएल क्वेरी लिखने की ज़रूरत नहीं पड़ती. फ़िल्टर बनाने पर डेटा मैनेजर आपके डेटा सोर्स से, सिर्फ़ वह डेटा इंपोर्ट करता है जो फ़िल्टर की सभी शर्तों को पूरा करता है. भले ही डेटा को किसी भी तरह से इस्तेमाल करने के लिए इंपोर्ट किया जा रहा हो.

फ़िल्टर का इस्तेमाल करके, ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न इंपोर्ट के लिए कन्वर्ज़न इवेंट या कस्टमर मैच के लिए ऑडियंस सेगमेंट तय किए जा सकते हैं. उदाहरण के लिए, उपयोगकर्ता की सहमति, औसत ऑर्डर वैल्यू या ऑपर्च्यूनिटी स्टेज जैसे एट्रिब्यूट के आधार पर, अपने Salesforce डेटा से ऑडियंस सेगमेंट तय करें. हर कनेक्शन पर, ज़्यादा से ज़्यादा 25 शर्तों वाला फ़िल्टर इस्तेमाल किया जा सकता है.

कोई फ़िल्टर बनाना

अगर आपको किसी नए डेटा कनेक्शन के लिए फ़िल्टर बनाने हैं, तो सेटअप के डेटा चुनें चरण के दौरान फ़िल्टर जोड़ें:

  1. सेटअप के डेटा चुनें चरण में, फ़िल्टर करें पर क्लिक करके उसे बड़ा करें.
  2. डेटा को फ़िल्टर करने के लिए कोई फ़ील्ड चुनें.
  3. कोई ऑपरेटर चुनें.
  4. कोई वैल्यू डालें.
  5. And या Or पर क्लिक करके, अन्य शर्तें बनाएं. हालांकि, ऐसा करना ज़रूरी नहीं.
  6. सेटअप की प्रोसेस जारी रखें.

किसी मौजूदा डेटा कनेक्शन के लिए फ़िल्टर बनाने और उनमें बदलाव करने के लिए:

  1. डेटा मैनेजर स्क्रीन पर, उस कनेक्शन के नाम पर क्लिक करें जिसमें बदलाव करना है.
  2. फ़िल्टर में जाकर, बदलाव करें पर क्लिक करें.
  3. बदलाव करने के बाद, सेव करें पर क्लिक करें.

ये ऑपरेटर इस्तेमाल किए जा सकते हैं

  • AND (Salesforce में AND ऑपरेटर काम नहीं करता)
  • या
  • इसमें शामिल नहीं (स्ट्रिंग, पूर्णांक, तारीख, समय, बूलियन)
  • इसमें शामिल हैं (स्ट्रिंग, पूर्णांक, तारीख, समय, बूलियन)
  • इससे ज़्यादा (पूर्णांक)
  • इसके बराबर है (पूर्णांक, स्ट्रिंग, तारीख)
  • इससे कम (पूर्णांक)
  • इससे पहले (तारीख, समय)
  • इसके बाद (तारीख, समय)
  • इसके बराबर नहीं होना चाहिए
  • इससे शुरू होता है
  • इस पर खत्म होता है
  • इससे शुरू नहीं होता
  • इस पर खत्म नहीं होता

डेटा टाइप, जो इस्तेमाल किए जा सकते हैं

  • मुद्रा
  • तारीख
  • समय
  • बूलियन
  • पूर्णांक
  • ड्रॉपडाउन (जैसे, Salesforce का पिकलिस्ट)
  • स्ट्रिंग

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
9101564138977503747
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
false
false
false
false