किसी दूसरे AI Platform से Gemini Apps में डेटा इंपोर्ट करना

आपके पास अन्य एआई प्लैटफ़ॉर्म से, अपनी प्राथमिकताएँ, याद रखे गए तथ्य और जानकारी, और सामान्य कॉन्टेक्स्ट वाली जानकारी (इसे कभी-कभी "मेमोरी" कहा जाता है) को Gemini Apps में ट्रांसफ़र करने का विकल्प होता है. आपके पास पूरी चैट हिस्ट्री इंपोर्ट करने का विकल्प भी होता है. इससे आपको Gemini Apps पर, किसी दूसरे प्लैटफ़ॉर्म पर शुरू की गई चैट को जारी रखने की सुविधा मिलेगी.

आपको क्या करना होगा

किसी दूसरे एआई प्लैटफ़ॉर्म से चैट और मेमोरी इंपोर्ट करने के लिए, ज़रूरी है:

  • आपने निजी Google खाते से साइन इन किया हो. ऑफ़िस, स्कूल या माता-पिता की निगरानी में रखे गए Google खाते से साइन इन करने पर, यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. Gemini Apps में साइन इन करने का तरीक़ा जानें.
  • आपके पास उस एआई प्लैटफ़ॉर्म का ऐक्सेस हो जहाँ आपकी चैट और मेमोरी सेव हैं. 
  • आपकी उम्र 18 साल या इससे ज़्यादा हो.

अहम जानकारी: फ़िलहाल, यह सुविधा इन देशों/इलाकों में उपलब्ध नहीं है:

  • ईईए, स्विट्ज़रलैंड या यूनाइटेड किंगडम में हो.
  • Google Messages में Gemini, Chrome में Gemini या Android XR में Gemini.

मेमोरी इंपोर्ट करना

दूसरे एआई प्लैटफ़ॉर्म से अपनी मेमोरी इंपोर्ट करने के लिए ये तरीक़े अपनाएँ:

Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन में

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. बाईं ओर मौजूद, मेन्यू Menu इसके बाद अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम का पहला अक्षर  इसके बाद Gemini में मेमोरी इंपोर्ट करें पर टैप करें.
  3. Gemini Apps में, दिए गए प्रॉम्प्ट को कॉपी करें.
  4. जिस एआई प्लैटफ़ॉर्म से आपको मेमोरी एक्सपोर्ट करनी है उस पर जाएँ. कॉपी किए गए "प्रॉम्प्ट को वहाँ चैट या इनपुट फ़ील्ड में चिपकाएँ.
  5. दूसरे एआई प्लैटफ़ॉर्म से मिला वह जवाब कॉपी करें जिसमें आपके बारे में जानकारी शामिल है.
  6. Gemini Apps पर वापस आएँ. इसके बाद, कॉपी किए गए जवाब को दिए गए टेक्स्ट फ़ील्ड में चिपकाएँ और मेमोरी जोड़ें पर टैप करें.

Gemini के वेब ऐप्लिकेशन में

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, gemini.google.com पर जाएँ.
  2. बाईं ओर मौजूद, मेन्यू Menu इसके बाद अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम का पहला अक्षर इसके बाद Gemini में मेमोरी इंपोर्ट करें पर टैप करें. 
  3. Gemini Apps में, दिए गए प्रॉम्प्ट को कॉपी करें.
  4. जिस एआई प्लैटफ़ॉर्म से आपको मेमोरी एक्सपोर्ट करनी है उस पर जाएँ. कॉपी किए गए "प्रॉम्प्ट को वहाँ चैट या इनपुट फ़ील्ड में चिपकाएँ.
  5. दूसरे एआई प्लैटफ़ॉर्म से मिला वह जवाब कॉपी करें जिसमें आपके बारे में जानकारी शामिल है.
  6. Gemini Apps पर वापस जाएँ. इसके बाद, कॉपी किए गए जवाब को तय किए गए टेक्स्ट फ़ील्ड में चिपकाएँ और मेमोरी में जोड़ें पर टैप करें.

मेमोरी इंपोर्ट करने के बाद, Gemini Apps एक नई चैट थ्रेड बनाएगा. साथ ही, इस कॉन्टेंट को इंटिग्रेट करेगा, ताकि आने वाले समय में होने वाली बातचीत के लिए इन बातों को "याद" रखा जा सके. इससे Gemini Apps को आपके प्रॉम्प्ट का कॉन्टेक्स्ट बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है. इससे आपको ज़्यादा काम के और मनमुताबिक़ जवाब मिलते हैं.

चैट का इतिहास इंपोर्ट करना

फ़ाइल अपलोड करके, अपनी चैट का पूरा इतिहास इंपोर्ट किया जा सकता है.

अहम जानकारी:  इस प्रोसेस में लगने वाला समय, उस एआई प्लैटफ़ॉर्म पर निर्भर करेगा जिससे चैट डाउनलोड की जाएगी. इसमें एक दिन का समय लग सकता है.

Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन में

  1. दूसरे एआई प्लैटफ़ॉर्म से अपनी चैट का इतिहास डाउनलोड करने का तरीक़ा
    • ChatGPT के लिए: 
      1. सबसे ऊपर बाईं ओर, मेन्यू पर टैप करें. 
      2. सबसे नीचे बाईं ओर, अपने उपयोगकर्ता नाम पर टैप करें.
      3. Settings इसके बाद Data controls पर टैप करें.
      4. "डेटा एक्सपोर्ट करें" के बग़ल में, एक्सपोर्ट करें इसके बाद एक्सपोर्ट कन्फ़र्म करें पर क्लिक करें.
    • Claude के लिए:
      1. सबसे ऊपर बाईं ओर, मेन्यू पर टैप करें. 
      2. सबसे नीचे बाईं ओर, अपने उपयोगकर्ता नाम पर टैप करें.
      3. सेटिंग इसके बाद निजता पर टैप करें.
      4. "डेटा एक्सपोर्ट करें" के बग़ल में, एक्सपोर्ट करें पर क्लिक करें.
      5. वह डेटा रेंज चुनें जिसे एक्सपोर्ट करना है. इसके बाद, एक्सपोर्ट करें पर क्लिक करें.
        • इसके बाद, डाउनलोड करने का लिंक, उस एआई प्लैटफ़ॉर्म के आपके खाते से जुड़े ईमेल पते पर भेजा जाएगा. 
  2. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन खोलें.
  3. बाईं ओर मौजूद, मेन्यू Menu इसके बाद अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर इसके बाद Gemini में मेमोरी इंपोर्ट करें पर टैप करें.
  4. “चैट इंपोर्ट करें” में जाकर, जोड़ें पर टैप करें.
    • ज़्यादा से ज़्यादा 5 जीबी की फ़ाइल अपलोड की जा सकती है.
    • .zip फ़ॉर्मैट वाली फ़ाइल इस्तेमाल की जा सकती है.

अहम जानकारी: हर दिन ज़्यादा से ज़्यादा पाँच .zip फ़ाइलें अपलोड की जा सकती हैं.

Gemini के वेब ऐप्लिकेशन में

  1. दूसरे एआई प्लैटफ़ॉर्म से अपनी चैट का इतिहास डाउनलोड करने का तरीक़ा
    • ChatGPT के लिए: 
      1. सबसे ऊपर बाईं ओर, मेन्यू पर टैप करें. 
      2. सबसे नीचे बाईं ओर, अपने उपयोगकर्ता नाम पर टैप करें.
      3. Settings इसके बाद Data controls पर टैप करें.
      4. "डेटा एक्सपोर्ट करें" के बग़ल में, एक्सपोर्ट करें इसके बाद एक्सपोर्ट कन्फ़र्म करें पर क्लिक करें.
    • Claude के लिए:
      1. सबसे ऊपर बाईं ओर, मेन्यू पर टैप करें. 
      2. सबसे नीचे बाईं ओर, अपने उपयोगकर्ता नाम पर टैप करें.
      3. सेटिंग इसके बाद निजता पर टैप करें.
      4. "डेटा एक्सपोर्ट करें" के बग़ल में, एक्सपोर्ट करें पर क्लिक करें.
      5. वह डेटा रेंज चुनें जिसे एक्सपोर्ट करना है. इसके बाद, एक्सपोर्ट करें पर क्लिक करें.
        • इसके बाद, डाउनलोड करने का लिंक, उस एआई प्लैटफ़ॉर्म के आपके खाते से जुड़े ईमेल पते पर भेजा जाएगा. 
  2. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, gemini.google.com पर जाएँ.
  3. बाईं ओर मौजूद, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर इसके बाद सेटिंग और सहायता  इसके बाद Gemini में मेमोरी इंपोर्ट करें पर टैप करें.
  4. “चैट इंपोर्ट करें” में जाकर, जोड़ें पर टैप करें.
    • ज़्यादा से ज़्यादा 5 जीबी की फ़ाइल अपलोड की जा सकती है.
    • .zip फ़ाइल टाइप का इस्तेमाल किया जा सकता है.

अहम जानकारी: हर दिन ज़्यादा से ज़्यादा पाँच .zip फ़ाइलें अपलोड की जा सकती हैं.

इंपोर्ट की गई चैट देखना

आपके पास इंपोर्ट की गई किसी भी चैट को मिटाने का विकल्प होता है.  इसके लिए:

  1. https://gemini.google.com पर जाएँ.
  2. सबसे ऊपर बाईं ओर मौजूद, मेन्यू  को चुनें.
  3. “चैट” में जाकर, इंपोर्ट की गई चैट वाले आइकॉन वाली चैट ढूँढें.  

अहम जानकारी: इंपोर्ट की गई किसी चैट को ढूँढने के लिए, चैट के इतिहास को खोजा जा सकता है.

इंपोर्ट की गई चैट मिटाना या उन्हें बदलना​

आपके पास इंपोर्ट की गई किसी भी चैट को मिटाने का विकल्प होता है.  इसके लिए:

  1. gemini.google.com पर जाएँ
  2. सबसे ऊपर बाईं ओर मौजूद, मेन्यू  को चुनें
  3. “चैट” सेक्शन में जाकर, उस इंपोर्ट की गई चैट को ढूँढें जिसे आपको मिटाना है.  
  4. ज़्यादा इसके बाद मिटाएँ पर क्लिक करें.

अहम जानकारी: 

  • किसी इंपोर्ट एंट्री की सभी चैट मिटाने के लिए, उसे ढूँढें और उसके बग़ल में मौजूद, मिटाएँ  पर क्लिक करें. इससे उस .zip फ़ाइल में मौजूद सभी इंपोर्ट की गई चैट मिट जाएँगी.
  • एक्सपोर्ट की गई चैट की .zip फ़ाइल को फिर से अपलोड करने पर, उसमें नई बातचीत जुड़ जाएगी और पहले से इंपोर्ट की गई बातचीत अपडेट हो जाएँगी.

इंपोर्ट करने से जुड़ी समस्याओं को हल करना

इंपोर्ट करने की प्रोसेस रद्द करना

अगर आपने कोई नया प्रॉम्प्ट डाला या इंपोर्ट करने की प्रोसेस रोकी, तो आपको एक डायलॉग दिखेगा. इसमें आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपको यह प्रोसेस रद्द करनी है. आप चाहें, तो इंपोर्ट करने की प्रोसेस रद्द करें या जारी रखें.

चैट के पूरी तरह से इंपोर्ट न होने की समस्या को समझना

अगर इंपोर्ट करने की प्रोसेस में कोई रुकावट आती है, तो आपको इसकी सूचना दी जाएगी. ऐसा भी हो सकता है कि कुछ चैट पूरी तरह से इंपोर्ट न हों. अगर ऐसा होता है, तो इंपोर्ट की गई एंट्री मिटाएँ और फिर से इंपोर्ट करने की कोशिश करें.

आपका डेटा कैसे हैंडल किया जाता है

इंपोर्ट की गई और आगे जारी रखी गई चैट, आपकी गतिविधि के डेटा में सेव हो जाती हैं. इस डेटा का इस्तेमाल, हमारी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है. इसमें जनरेटिव एआई मॉडल को ट्रेनिंग देना भी शामिल है. साथ ही, इसका इस्तेमाल Google, हमारे उपयोगकर्ताओं, और अन्य लोगों को सुरक्षित रखने के लिए भी किया जाता है.  आपके पास, अपनी गतिविधि को मैनेज करने या उसे मिटाने का विकल्प हमेशा होता है

इंपोर्ट की गई सभी जानकारी पर, Google की निजता नीति लागू होगी. Gemini से बातचीत करने पर, Google आपके डेटा को कैसे प्रोसेस करता है, यह जानने के लिए Gemini Apps के निजता हब पर जाएँ.

इसी विषय से जुड़े लिंक

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
11864073113128135884
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
5295044
false
false
false
false
false