Gemini पर ख़रीदारी की सुविधा

Gemini को, एआई की मदद से काम करने वाले निजी शॉपिंग असिस्टेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. यह प्रॉडक्ट ढूँढने, उनकी तुलना करने, और ख़रीदारी से जुड़े सही फ़ैसले लेने में आपकी मदद करता है.

आपको क्या करना होगा

Gemini पर ख़रीदारी की सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, ज़रूरी है कि:

Gemini पर ख़रीदारी की सुविधा का इस्तेमाल कहाँ किया जा सकता है

Gemini पर ख़रीदारी की सुविधा को इन तरीक़ों से ऐक्सेस किया जा सकता है:

  • Gemini का वेब ऐप्लिकेशन:  gemini.google.com पर जाएँ और ख़रीदारी से जुड़ी सुविधाओं का इस्तेमाल करें
  • Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन: अपने फ़ोन या टैबलेट पर Gemini ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके, कभी भी, कहीं भी ख़रीदारी में मदद पाएँ.

ख़रीदारी से जुड़ी सहायता पाएँ

Gemini में ख़रीदारी की सुविधा एआई की मदद से काम करती है. इसके ज़रिए आसानी से और बेहतर तरीक़े से ख़रीदारी की जा सकती है. Gemini ख़रीदारी से जुड़े सही फ़ैसले करने में आपकी मदद करता है.

प्रॉडक्ट खोजें या उनकी तुलना करें

Gemini पर ख़रीदारी की सुविधा, आपकी ज़रूरत और पसंद के मुताबिक़ प्रॉडक्ट ढूँढने में मदद करती है.  इससे आपको ये फ़ायदे मिल सकते हैं:

  • दिखने में ज़्यादा बेहतर नतीजे: साफ़ इमेज और ज़रूरी जानकारी वाले प्रॉडक्ट कार्ड और कैरसेल दिखते हैं, ताकि प्रॉडक्ट एक नज़र में समझ आए.
  • थीम के हिसाब से ग्रुपिंग: Gemini, प्रॉडक्ट को उनकी थीम या कैटगरी के हिसाब से अलग-अलग ग्रुप में बाँटकर दिखा सकता है, ताकि मिलते-जुलते आइटम आसानी से एक्सप्लोर किए जा सकें.
  • प्रॉडक्ट की तुलना: अलग-अलग प्रॉडक्ट की पूरी जानकारी, इमेज, और उपयोगकर्ताओं की समीक्षा से मिली अहम जानकारी एक जगह मिलती है, जिससे आप सोच-समझकर सही प्रॉडक्ट चुन पाएँ.
  • प्रॉडक्ट के लिंक: जिन प्रॉडक्ट को देखा जा रहा है या तुलना की जा रही हैं, उनके सीधे लिंक मिल जाते हैं.

Gemini पर ख़रीदारी की सुविधा का इस्तेमाल करें

Gemini की मदद से ख़रीदारी शुरू करने के लिए, अपने नैचुरल अंदाज़ में प्रॉम्प्ट दें. उदाहरण के लिए:

  • "कॉलेज में मेरे इस्तेमाल के लिए ऐसा लैपटॉप ढूँढो जो 80,000 रुपये से कम क़ीमत का हो."
  • "[Product A] हेडफ़ोन की तुलना [Product B] हेडफ़ोन से करो."

इसी विषय से जुड़े लिंक

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
6426082368832079647
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
5295044
false
false
false
false