Gemini Apps में ख़रीदारी से जुड़ी मदद पाना

Gemini Apps को, एआई की मदद से काम करने वाले निजी शॉपिंग असिस्टेंट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. Gemini, Google के शॉपिंग ग्राफ़ से मिलने वाली जानकारी का इस्तेमाल करके, आपको प्रॉडक्ट ढूँढने, उनकी तुलना करने, और ख़रीदारी से जुड़े फ़ैसले लेने में मदद करता है.

आपको क्या करना होगा

Gemini Apps में ख़रीदारी से जुड़ी मदद पाने के लिए, ज़रूरी है कि:

अहम जानकारी:

  • यह सुविधा अभी सिर्फ़ अंग्रेज़ी में उपलब्ध है.
  • फ़िलहाल, यह सुविधा Gemini से Live बातचीत करने के दौरान काम नहीं करती.
  • यह सुविधा, Google Messages में Gemini के लिए उपलब्ध नहीं है.
 

प्रॉडक्ट ढूँढना और उनकी तुलना करना

Gemini Apps से, उस चीज़ को ढूँढने में मदद ली जा सकती है जिसे आपको ख़रीदना है.

gemini.google.com पर
  1. अपने कंप्यूटर पर, gemini.google.com पर जाएँ.
  2. Gemini से उस प्रॉडक्ट के बारे में पूछें जिसे आपको ख़रीदना है.

अहम जानकारी: Gemini के जवाब में दिख रहे किसी भी प्रॉडक्ट कार्ड पर क्लिक करके, प्रॉडक्ट के बारे में ज़्यादा जानकारी पाई जा सकती है. जैसे: ब्यौरे, समीक्षाएँ, और ख़रीदारी के लिए उपलब्ध विकल्प.

Chrome में Gemini की मदद से
  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. अपने ब्राउज़र में सबसे ऊपर, Chrome में Gemini पर क्लिक करें.
  3. Chrome में Gemini से उस प्रॉडक्ट के बारे में पूछें जिसे आपको ख़रीदना है.

अहम जानकारी: Gemini के जवाब में दिख रहे किसी भी प्रॉडक्ट कार्ड पर क्लिक करके, प्रॉडक्ट के बारे में ज़्यादा जानकारी पाई जा सकती है. जैसे: ब्यौरे, समीक्षाएँ, ख़रीदारी के लिए उपलब्ध विकल्प के साथ-साथ और भी बहुत कुछ. प्रॉडक्ट टैब की यह जानकारी नए टैब में खुलती है.

उदाहरण

Gemini की मदद से ख़रीदारी शुरू करने के लिए, अपने नैचुरल अंदाज़ में प्रॉम्प्ट दें. जैसे:

  • कॉलेज में इस्तेमाल करने के लिए 80,000 रुपये से कम का नया लैपटॉप ढूँढो.
  • "[Product A] हेडफ़ोन की तुलना [Product B] हेडफ़ोन से करो."

Gemini Apps, प्रॉडक्ट ढूँढने और उनकी तुलना करने में आपकी कैसे मदद करते हैं

Gemini Apps से प्रॉडक्ट के बारे में पूछने पर, आपको इस तरह की जानकारी मिल सकती है:

  • दिखने में ज़्यादा बेहतर नतीजे: Gemini Apps, आपको साफ़ इमेज और ज़रूरी जानकारी वाले प्रॉडक्ट कार्ड दिखा सकते हैं.
  • थीम के हिसाब से ग्रुपिंग: Gemini Apps, प्रॉडक्ट को उनकी थीम या कैटगरी के हिसाब से अलग-अलग ग्रुप में बाँटकर दिखा सकते हैं, ताकि मिलते-जुलते आइटम आसानी से एक्सप्लोर किए जा सकें.
  • प्रॉडक्ट की तुलना: Gemini Apps, आपके चुने गए पहलुओं के आधार पर कई प्रॉडक्ट की तुलना कर सकते हैं, ताकि आप बेहतर फ़ैसला ले सकें.
  • प्रॉडक्ट के लिंक: Gemini Apps, आपको प्रॉडक्ट के लिंक दे सकते हैं.

Gemini के वेब ऐप्लिकेशन में, ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले कारोबारियों या कंपनियों से ख़रीदारी करें और अपने ऑर्डर मैनेज करें

Gemini से चैट के दौरान, कुछ चुनिंदा कारोबारियों या कंपनियों से सीधे तौर पर प्रॉडक्ट ख़रीदे जा सकते हैं

Gemini के साथ चैट के दौरान कोई प्रॉडक्ट ख़रीदना

 
  1. gemini.google.com पर जाएँ.
  2. Gemini से उस प्रॉडक्ट के बारे में पूछें जिसे आपको ख़रीदना है.
  3. Gemini के जवाब में दिख रहे उस प्रॉडक्ट पर क्लिक करें जिसे आपको ख़रीदना है.
    • Gemini के वेब ऐप्लिकेशन में, जिन प्रॉडक्ट लिस्टिंग पर “ख़रीदें” बटन दिखता है उन्हें ख़रीदा जा सकता है.
  4. ख़रीदें पर क्लिक करें. इससे चेकआउट की प्रोसेस शुरू हो जाती है.
  5. अपने ऑर्डर की जानकारी देखें.
    • Google Pay में सेव किए गए पेमेंट के तरीक़े और शिपिंग के पते की जानकारी अपने-आप भर जाएगी.
  6. GPay से पेमेंट करें पर क्लिक करें.
    • Gemini की मदद से ख़रीदारी करने के दौरान, आपकी पेमेंट संबंधी जानकारी एन्क्रिप्ट यानी सुरक्षित और निजी रहती है.
    • ख़रीदारी के बाद के सभी फ़ॉलो-अप, जैसे कि ऑर्डर की पुष्टि वाले ईमेल, सीधे तौर पर कारोबारी या कंपनी से मिलेंगे.

अपने ऑर्डर देखना और उनकी समीक्षा करना

Gemini से चैट के दौरान किए गए ऑर्डर देखने के लिए:

  1. gemini.google.com पर जाएँ.
  2. सबसे ऊपर बाईं ओर, मेन्यू पर क्लिक करें.
  3. मेरे आइटम को चुनें.
  4. मेरे ऑर्डर को चुनें.

ऑर्डर का स्टेटस देखें

किसी ऑर्डर पर क्लिक करने से उससे जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है, जैसे:
  • ऑर्डर का स्टेटस (जैसे, प्रोसेस, शिपिंग, और डिलीवरी से जुड़ी जानकारी).
  • कारोबारी या कंपनी की जानकारी.
  • ऑर्डर का कुल क़ीमत और पेमेंट के लिए इस्तेमाल किया गया तरीक़ा.
  • ऑर्डर आईडी.
  • और भी बहुत कुछ.
अहम जानकारी: अगर आपको ख़रीदारी से जुड़ी मदद चाहिए, जैसे कि ऑर्डर रद्द करना, सामान लौटाना या किसी आइटम से जुड़ी ख़ास समस्याओं को हल करना, तो आपको सीधे उस कारोबारी या कंपनी से संपर्क करना चाहिए जिससे आपने ख़रीदारी की है.'

निजता और डेटा

एजेंटिक चेकआउट की मदद से की गई ख़रीदारी पर, Google Payments के निजता नोटिस नियम लागू होते हैं. Google आपके ऑर्डर से जुड़ी गतिविधि, आपके Google खाते में सेव करता है, ताकि आप अपना ख़रीदारी का रिकॉर्ड ट्रैक कर सकें और आपका अनुभव बेहतर हो.

इसी विषय से जुड़े लिंक

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
11200049650007181897
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
5295044
false
false
false
false