Gemini की सबसे ऐडवांस रीज़निंग की मदद से, मुश्किल समस्याएँ हल करना.
आपको क्या करना होगा
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, यह ज़रूरी है कि:
- आपके पास Google AI Ultra की सदस्यता हो या Google AI Ultra for Business का लाइसेंस हो. निजी खाते या ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते से अपग्रेड करने का तरीक़ा जानें.
- आपकी उम्र 18 साल या इससे ज़्यादा हो.
- आपने Gemini Apps में साइन इन किया हो. Gemini Apps में साइन इन करने का तरीक़ा जानें.
अहम जानकारी: Deep Think, एक्सपेरिमेंट के तौर पर उपलब्ध एक सुविधा है. इससे आपको Gemini की ऐडवांस रीज़निंग की बिलकुल नई क्षमता को आज़माने का मौक़ा मिलेगा. हम बिना कोई सूचना दिए Deep Think की सुविधा को किसी भी समय बंद या निलंबित कर सकते हैं. Deep Think को बेहतर बनाने में हमारी मदद करने के लिए, सुझाव/राय दें या फिर किसी समस्या की शिकायत करें.
Deep Think का इस्तेमाल करना
- अपने कंप्यूटर में, gemini.google.com पर जाएँ.
- सबसे नीचे मौजूद टेक्स्ट बॉक्स में जाकर, मॉडल के नाम पर क्लिक करें. इसके बाद, Pro को चुनें.
- मॉडल के नाम पर फिर से क्लिक करें. इसके बाद, सूझ-बूझ वाले मॉडल का लेवल
Deep Think चुनें.
- सबसे नीचे मौजूद टेक्स्ट बॉक्स में, कोई प्रॉम्प्ट डालें.
- सबमिट करें
पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: जवाब जनरेट होने में कुछ मिनट लग सकते हैं. ऐसे में, आपके पास मौजूदा चैट छोड़कर नई चैट शुरू करने का विकल्प भी है.
Deep Think की मदद से जवाब जनरेट हो जाने पर मिलने वाली सूचना
Deep Think से जवाब जनरेट हो जाने पर, Gemini आपको इसकी सूचना देगा:
- वेब ऐप्लिकेशन पर: यह सूचना, जनरेट हुए जवाब के साथ चैट थ्रेड के बग़ल में दिखेगी.
- मोबाइल ऐप्लिकेशन पर: यह सूचना, डिवाइस पर मिलने वाली सूचना के तौर पर दिखेगी. डिवाइस की सेटिंग के आधार पर, यह सूचना डिवाइस के लॉक होने पर भी दिख सकती है.
इस्तेमाल करने की सीमा
Gemini के इस्तेमाल की सीमा पूरी होने पर, Deep Think कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा. Deep Think का दोबारा इस्तेमाल करने के लिए, सीमा के रीफ़्रेश होने तक इंतज़ार करें.