Gemini Apps में, बार-बार की जाने वाली कार्रवाइयों को शेड्यूल किया जा सकता है. इससे आपको अपने चुने गए समय और स्थितियों के आधार पर जवाब मिलता है.
आपको क्या करना होगा
- निजी Google खाते से इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपके पास Google AI Pro या Google AI Ultra वाला प्लान होना चाहिए. अपग्रेड करने का तरीक़ा जानें.
- ऑफ़िस या स्कूल वाले Google खाते से इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपके पास ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले Google Workspace वर्शन का ऐक्सेस होना चाहिए.
- गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद होने पर, इस सुविधा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
-
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपको Gemini Apps में साइन इन करना होगा. Gemini Apps में साइन इन करने का तरीक़ा जानें.
अहम जानकारी: एक बार में ज़्यादा से ज़्यादा 10 कार्रवाइयाँ शेड्यूल करके रखी जा सकती हैं.
कोई कार्रवाई शेड्यूल करना
- gemini.google.com पर जाएँ.
- सबसे नीचे मौजूद टेक्स्ट बॉक्स में, अपना प्रॉम्प्ट डालें. शेड्यूल की गई कार्रवाइयों को इस्तेमाल करने का तरीक़ा जानें.
- सलाह: अपने प्रॉम्प्ट में, इस बारे में जानकारी दें कि आपको कार्रवाई किस समय के लिए और कितनी बार के लिए शेड्यूल करनी है.
- सबमिट करें
पर क्लिक करें. इसके बाद, Gemini शेड्यूल की गई आपकी कार्रवाई के बारे में ख़ास जानकारी देगा.
अहम जानकारी:
- अगर आपको कार्रवाई के शेड्यूल या निर्देशों में बदलाव करना है, तो कार्रवाई शेड्यूल करने से पहले बदलाव करें पर क्लिक करें. शेड्यूल की गई कार्रवाई से जुड़ी चैट में, Gemini से किसी भी समय कार्रवाई में बदलाव करने के लिए कहा जा सकता है.
- अगर Gemini Apps से कोई ऐसी कार्रवाई शेड्यूल करने के लिए कहा जाता है जिसमें किसी अन्य ऐप्लिकेशन (जैसे, Google Workspace) का इस्तेमाल होता है, तो इसके लिए उस ऐप्लिकेशन को कनेक्ट करना ज़रूरी है. अगर ऐसा नहीं है, तो Gemini आपसे ऐप्लिकेशन कनेक्ट करने के लिए कहेगा. Gemini में कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने और उन्हें मैनेज करने का तरीक़ा जानें.
उदाहरण
यहाँ कुछ कार्रवाइयों के उदाहरण दिए गए हैं. इन्हें शेड्यूल करने के लिए Gemini की मदद ली जा सकती है.
- कैलेंडर में सेव किए गए इवेंट, ज़रूरी कामों की सूची, और नहीं पढ़े गए ईमेल के बारे में रोज़ाना ख़ास जानकारी पाएँ.
- मौसम से जुड़े रोज़ाना के अपडेट पाएँ. इसके अलावा, Gemini को अपनी अलमारी में मौजूद आइटम की सूची देकर, रोज़ाना पाएँ आउटफ़िट के लिए सुझाव.
- अपने पसंदीदा कलाकार के आने वाले इवेंट के बारे में हफ़्ते भर की ख़बरों से जुड़े अपडेट या जानकारी पाएँ.
- हर हफ़्ते वीकेंड में कहीं बाहर खाना खाने के लिए नए लोकल कैफ़े और रेस्टोरेंट की जानकारी पाएँ.
शेड्यूल की गई कार्रवाई से जुड़ी सूचनाएँ
सभी जवाब जनरेट हो जाने पर, Gemini आपको इसकी सूचना देगा:
- वेब ऐप्लिकेशन पर: यह सूचना, शेड्यूल की गई कार्रवाई वाली रिपोर्ट के साथ चैट थ्रेड के बग़ल में दिखेगी.
- मोबाइल ऐप्लिकेशन पर: यह सूचना, डिवाइस पर मिलने वाली सूचना के तौर पर दिखेगी. डिवाइस की सेटिंग के आधार पर, यह सूचना तब दिख सकती है, जब डिवाइस लॉक हो.
- अहम जानकारी: अपने डिवाइस पर ऐप्लिकेशन की सूचना सेटिंग में जाकर, Gemini Apps से सूचनाएँ पाने की सुविधा चालू या बंद की जा सकती हैं.
शेड्यूल की गई कार्रवाई को रोकना या उसे फिर शुरू करना
शेड्यूल की गई किसी कार्रवाई को मिटाए बिना भी रोका जा सकता है. अगर आपने कोई कार्रवाई रोकी है, तो वह तब तक चालू नहीं रहेगी, जब तक उसे फिर से शुरू नहीं कर दिया जाता.
- gemini.google.com पर जाएँ.
- सबसे नीचे मौजूद, सेटिंग और सहायता
शेड्यूल की गई कार्रवाइयाँ
पर क्लिक करें.
- शेड्यूल की गई वह कार्रवाई ढूँढें जिसे चालू या बंद करना है.
- किसी कार्रवाई को बंद करने के लिए, 'रोकें' पर क्लिक करें.
- किसी कार्रवाई को चालू करने के लिए, 'फिर शुरू करें' पर क्लिक करें.
शेड्यूल की गई किसी कार्रवाई में बदलाव करना या उसे मिटाना
शेड्यूल की गई कार्रवाई से जुड़ी चैट में, Gemini से कार्रवाई में बदलाव करने के लिए कहा जा सकता है. इन बदलावों को, आगे होने वाली कार्रवाई के लिए सेव रखा जाएगा.
आपके पास Gemini Apps की सेटिंग में जाकर, शेड्यूल की गई कार्रवाइयों में बदलाव करने या उन्हें मिटाने का विकल्प भी होता है:
- gemini.google.com पर जाएँ.
- सबसे नीचे मौजूद, सेटिंग और सहायता
शेड्यूल की गई कार्रवाइयाँ
पर क्लिक करें.
- शेड्यूल की गई वह कार्रवाई ढूँढें जिसमें बदलाव करना है.
- बदलाव करें पर क्लिक करें.
- शेड्यूल की गई कार्रवाई को अपडेट करें.
- कार्रवाई में बदलाव करने के लिए: शेड्यूल की गई कार्रवाई में बदलाव करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.
- कार्रवाई को मिटाने के लिए: मिटाएँ पर क्लिक करें.
शेड्यूल की गई कार्रवाइयाँ और आपकी जगह की जानकारी
आपके प्रॉम्प्ट के हिसाब से ज़्यादा सटीक जानकारी दिखाने के लिए, Gemini Apps आपकी जगह की जानकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, मौसम से जुड़े प्रॉम्प्ट का जवाब देने के लिए, Gemini Apps को आपकी जगह की जानकारी के ऐक्सेस की ज़रूरत होती है.
अगर आपने अपनी जगह की जानकारी के आधार पर कोई कार्रवाई शेड्यूल की है, तो Gemini Apps उससे जुड़े सभी जवाब देने के लिए, उस जगह की जानकारी का इस्तेमाल करेंगे जहाँ से आपने कार्रवाई शेड्यूल की थी. अगर आपको किसी दूसरी जगह के लिए कार्रवाई शेड्यूल करनी है, तो उस जगह की जानकारी देकर कोई नई कार्रवाई शेड्यूल करें या फिर मौजूदा कार्रवाई को अपडेट करें.
इस बारे में ज़्यादा जानें कि Gemini Apps, जगह की कौनसी जानकारी इकट्ठा करते हैं, क्यों इकट्ठा करते हैं, और उसका कैसे इस्तेमाल करते हैं.