Chrome में Gemini का इस्तेमाल करना

'Chrome में Gemini' का इस्तेमाल करके, ब्राउज़र पर एआई से मदद पाएँ. इससे आपको मौजूदा पेज की ख़ास-ख़ास बातें जानने, कॉन्सेप्ट आसानी से समझने, सवालों के जवाब पाने जैसे काम आसानी से करने में मदद मिलेगी. 'Chrome में Gemini' आपको काम के जवाब देने के लिए आपके मौजूदा ब्राउज़र टैब के कॉन्टेंट का इस्तेमाल करता है. कंप्यूटर पर, Gemini के साथ ज़्यादा से ज़्यादा 10 खुले हुए टैब भी शेयर किए जा सकते हैं.

आपको क्या करना होगा

अहम जानकारी: फ़िलहाल, Chrome में Gemini की सुविधा सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं है. हम Chrome में Gemini को धीरे-धीरे लॉन्च कर रहे हैं. इसलिए, हो सकता है कि फ़िलहाल यह आपके लिए उपलब्ध न हो.

अपने कंप्यूटर पर, Chrome में Gemini का इस्तेमाल करने के लिए:

अगर ऑफ़िस या स्कूल वाले Google खाते से Chrome में Gemini का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो यह ज़रूरी है कि आपके एडमिन ने इसे इस्तेमाल करने की अनुमति दी हो. ऑफ़िस या स्कूल वाले Google खाते से Gemini Apps इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानें.

Chrome में Gemini से चैट करना

  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. अपने ब्राउज़र में सबसे ऊपर, Gemini से कहें  पर क्लिक करें.
    • Chrome में Gemini का इस्तेमाल पहली बार करने पर, आपको इसके लिए ऑप्ट इन करना होगा. ऑप्ट-इन करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
  3. टेक्स्ट बॉक्स में, अपना सवाल या अनुरोध टाइप करें.

अहम जानकारी: Chrome में Gemini को ऑप्ट इन करने के बाद यह आपके Mac के मेन्यू बार या Windows के सिस्टम ट्रे में जुड़ जाता है. इसके बाद, कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Chrome में Gemini की मदद से किए जा सकने वाले काम

साइड पैनल में जाकर, Chrome में Gemini का इस्तेमाल करने के लिए ऑप्ट इन करने के बाद, सीधे Gemini से चैट की जा सकती है. उदाहरण के लिए, Chrome में Gemini से ये काम करने के लिए कहें:

  • किसी लेख की खास जानकारी देना
  • किसी मुश्किल विषय को अलग तरीक़े से समझाओ
  • आपको किसी नए विषय के बारे में सीखी गई जानकारी की जाँच करने में मदद करना
  • खाने-पीने से जुड़ी ज़रूरतों के हिसाब से किसी रेसिपी में बदलाव करना
  • अलग-अलग पेजों पर मौजूद जानकारी की तुलना करना या उसे एक साथ देखना
  • आपकी प्राथमिकताओं के आधार पर सुझाव देना
  • आपके लिए कई चरणों वाली कार्रवाइयाँ पूरी करना
  • Gmail का इस्तेमाल करके, दूसरों को ईमेल भेजने के लिए ड्राफ़्ट करना
  • अपनी पुरानी फ़ोटो और एल्बम देखना

Chrome में Gemini से की गई लाइव बातचीत मैनेज करना

'Chrome में Gemini' सुविधा से ये काम किए जा सकते हैं:

  • ब्राउज़ करते समय Gemini से Live बातचीत करना: सबसे नीचे मौजूद, Live बातचीत करें पर क्लिक करें. Chrome में Gemini से Live बातचीत करने के बारे में ज़्यादा जानें.
  • टैब शेयर करना या शेयर किए जा रहे टैब को बंद करना: टेक्स्ट बॉक्स में, टैब अपडेट करें पर क्लिक करें. इसके बाद, वह टैब चुनें जिसे जोड़ना या हटाना है. शेयर किए गए टैब पर सही का निशान दिखता है.
  • Chrome में Gemini की चैट को नई विंडो में खोलना या वापस ओरिजनल टैब में जाना: सबसे ऊपर मौजूद, चैट को नई विंडो में खोलें या वापस ओरिजनल टैब में जाएँ पर क्लिक करें.
  • नई चैट शुरू करना: सबसे ऊपर मौजूद, नई चैट शुरू करें पर क्लिक करें. अगर यह विकल्प मौजूद नहीं है, तो पहले आप ज़्यादा विकल्प पर क्लिक करें.
  • Gemini के अलग-अलग मॉडल के बीच स्विच करना: टेक्स्ट बॉक्स में, मॉडल का नाम पर क्लिक करें. इसके बाद, मॉडल चुनें.
  • Gemini से हाल ही में की गई चैट ढूँढना: सबसे ऊपर मौजूद, ज़्यादा विकल्प पर क्लिक करें.

Chrome में Gemini के साथ शेयर किए गए टैब मैनेज करना

Chrome में Gemini खोलने पर, आपके मौजूदा टैब का कॉन्टेंट डिफ़ॉल्ट रूप से शेयर हो जाता है. Gemini, जवाब देने के लिए उस पेज के कॉन्टेंट का इस्तेमाल करता है. आपके पास किसी भी समय, मौजूदा टैब शेयर करने की सुविधा बंद करने का विकल्प होता है. जानें कि Chrome में Gemini, आपके डेटा का इस्तेमाल कैसे करता है.

किसी टैब को शेयर करने की सुविधा बंद करना
  1. Chrome में Gemini में, टेक्स्ट बॉक्स के ऊपर, शेयर किए गए टैब दिखाएँ पर क्लिक करें.
  2. आपको जिस टैब को शेयर करना बंद करना है उसके बगल में मौजूद, टैब हटाएँ पर क्लिक करें.
    • जब किसी टैब को शेयर नहीं किया जाता है, तो टैब पर दिखने वाली चमक वाली अंडरलाइन हट जाती है.

अहम जानकारी: नई चैट शुरू करने पर, आपका मौजूदा टैब डिफ़ॉल्ट रूप से Gemini के साथ शेयर हो जाता है. इसे बदलने के लिए, Chrome की सेटिंग में जाकर मौजूदा टैब डिफ़ॉल्ट रूप से शेयर करें को बंद करें. Chrome की सेटिंग में जाकर, इसे बंद करने का तरीक़ा जानें.

कोई टैब शेयर करना

मौजूदा टैब के अलावा, ब्राउज़र विंडो में हाल ही में खोले गए ज़्यादा से ज़्यादा 10 टैब शेयर किए जा सकते हैं. जानें कि Chrome में Gemini, आपके डेटा का इस्तेमाल कैसे करता है.

  1. अपने ब्राउज़र में सबसे ऊपर, Gemini से कहें  पर क्लिक करें.
  2. टेक्स्ट बॉक्स में, टैब जोड़ें पर क्लिक करें.
  3. वे टैब चुनें जिन्हें जोड़ना है.
    • शेयर किए गए टैब पर सही का निशान दिखता है.
    • इससे, शेयर किए गए टैब का पेज कॉन्टेंट शेयर होता है. Gemini, इस कॉन्टेंट का इस्तेमाल करके जवाब देता है.
    • जब Gemini किसी पेज का इस्तेमाल कर रहा होता है, तब उसके टैब में चमकती हुई अंडरलाइन दिखती है.

अहम जानकारी: खुले हुए टैब को खोजने और जोड़ने के लिए, @ डालकर टैब को चुना जा सकता है.

Workspace का वेबपेज शेयर करने पर

Gemini, आपके Workspace खाते को सीधे तौर पर ऐक्सेस कर सकता है, ताकि आपको Chrome में शेयर किए गए Workspace के वेबपेज (जैसे, docs.google.com) के बारे में जवाब दिया जा सके. इससे यह पक्का होता है कि Gemini, उदाहरण के लिए, उस पूरे Google दस्तावेज़ को देख सकता है जिसके बारे में आपने पूछा है. ऐसा नहीं है कि वह सिर्फ़ टैब में मौजूद कॉन्टेंट को देख सकता है. Workspace में मौजूद अपने ज़्यादा निजी कॉन्टेंट का इस्तेमाल करने के लिए, Workspace ऐप्लिकेशन को कनेक्ट करें. Gemini Apps के साथ Google Workspace के ऐप्लिकेशन और सेवाएँ कनेक्ट करने का तरीक़ा जानें.

Chrome में Gemini की सेटिंग मैनेज करना

ब्राउज़र और डेस्कटॉप पर Gemini का आइकॉन छिपाना या दिखाना
  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. सबसे ऊपर मौजूद, ज़्यादा इसके बाद सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. सेटिंग मेन्यू में, एआई के इनोवेशन इसके बाद Chrome में Gemini पर क्लिक करें.
    • अगर मेन्यू छिपा हुआ है, तो पहले मेन्यू पर क्लिक करें.
  4. “प्राथमिकताएँ” में जाकर, इन सेटिंग को चालू या बंद करें:
    • Gemini को ब्राउज़र में सबसे ऊपर दिखाएं
    • Mac पर Gemini को Mac के मेन्यू बार में दिखाएँ और कीबोर्ड शॉर्टकट चालू करें
    • Windows पर Gemini को सिस्टम ट्रे में दिखाएँ और कीबोर्ड शॉर्टकट चालू करें

अहम जानकारी: अपने ब्राउज़र में सबसे ऊपर राइट क्लिक करके, Gemini को अनपिन करें या Gemini को पिन करें पर भी क्लिक किया जा सकता है.

Chrome में Gemini के लिए अनुमतियां मैनेज करना
  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. सबसे ऊपर, ज़्यादा इसके बाद सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. सेटिंग मेन्यू में, एआई के इनोवेशन इसके बाद Chrome में Gemini पर क्लिक करें.
    • अगर मेन्यू छिपा हुआ है, तो मेन्यू पर क्लिक करें.
  4. “अनुमतियां” में जाकर, ये अनुमतियाँ चालू या बंद की जा सकती हैं:
    • जगह की सटीक जानकारी
    • माइक्रोफ़ोन
    • डिफ़ॉल्ट रूप से मौजूदा टैब को शेयर करें
    • Gemini को आपके लिए ब्राउज़ करने की अनुमति दें

अहम जानकारी: अगर 'जगह की सटीक जानकारी' सेटिंग पर सेट है, तो Chrome में Gemini आपकी जगह की सटीक जानकारी को ऐक्सेस और इस्तेमाल कर सकता है. अगर यह सेटिंग बंद है, तो Gemini आपकी जगह की सटीक जानकारी को ऐक्सेस और इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. साथ ही, वह आईपी पते से आपके डिवाइस की जगह का सिर्फ़ अनुमान लगा पाएगा.

किसी समस्या को हल करना या उसकी शिकायत करना और सुझाव/राय देना

अगर आपको 'Chrome में Gemini' की सुविधा नहीं मिल रही है या इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता

अहम जानकारी: 'Chrome में Gemini' की सुविधा, उपयोगकर्ताओं के लिए धीरे-धीरे लॉन्च की जा रही है. इसलिए, ऐसा हो सकता है कि यह अभी आपके देश या इलाक़े में उपलब्ध न हो.

अगर Chrome में Gemini की सुविधा आपके देश या इलाक़े में उपलब्ध है, तो यह तरीका आज़माएँ:

  1. ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले उपयोगकर्ता के तौर पर Chrome में साइन इन करें.
  2. पक्का करें कि आप ऐसे देश में हों जहाँ यह सुविधा उपलब्ध है
    • 'Chrome में Gemini' की सुविधा, चुनिंदा देशों/इलाक़ों में उपलब्ध है. अगर आप किसी ऐसे देश/इलाक़े में हैं जहाँ यह सुविधा उपलब्ध है, लेकिन आपके पास इसका इस्तेमाल का ऐक्सेस नहीं है, तो यह तरीक़ा आज़माएँ:
      • अपने ब्राउज़र को रीस्टार्ट करें और फिर से कोशिश करें. अगर आपने हाल ही में इन देशों के बाहर यात्रा की है, तो हो सकता है कि आपकी जगह की जानकारी, पिछली जगह की जानकारी के हिसाब से अपडेट न हुई हो.
      • वीपीएन बंद करें. इसके लिए, आपको अक्सर वीपीएन ऐप्लिकेशन खोलना होता है. इसके बाद, "Disconnect" को चुनना होता है या स्विच को "Off" पर टॉगल करना होता है.
    • अगर ऊपर दिए गए सभी तरीके़ आज़माने के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो Chrome का अगला वर्शन उपलब्ध होने पर उसे अपडेट करें. इसके बाद, देखें कि समस्या हल हुई है या नहीं.
  3. पक्का करें कि Chrome ब्राउज़र सही तरीके़ से सेट अप किया गया हो:
  4. अन्य तरीके़
    अगर आपको अब भी 'Chrome में Gemini' को ऐक्सेस करने में समस्या आ रही है, तो यह तरीक़ा आज़माएँ:
    • 'Chrome में Gemini' के साइड पैनल या फ़्लोटिंग चैट बॉक्स पर राइट क्लिक करें. इसके बाद, फिर से लोड करें को चुनें.
    • वर्चुअल एनवायरमेंट बंद करें: अगर वर्चुअल मशीन के ज़रिए Chrome का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो हो सकता है कि कुछ सुविधाओं के इस्तेमाल पर पाबंदी लगी हो.
    • अपने सिस्टम एडमिन से संपर्क करें: पक्का करें कि आपके संगठन ने 'Chrome में Gemini' की सुविधा बंद न की हो.
Chrome में Gemini के बारे में किसी समस्या की शिकायत करना या सुझाव/राय देना
  1. Chrome में Gemini के सबसे ऊपर, ज़्यादा इसके बाद सेटिंग और सहायता इसके बाद सुझाव/राय दें या शिकायत करें पर क्लिक करें.
  2. समस्या के बारे में बताएँ या सुझाव/राय दें.
  3. समस्या को बेहतर तरीक़े से समझने में हमारी मदद करने के लिए, स्क्रीनशॉट जोड़ें.
  4. भेजें पर क्लिक करें.

इस बारे में ज़्यादा जानें कि Google आपके सुझाव, शिकायत या राय का इस्तेमाल कैसे करता है.

Gemini से मिले जवाब की शिकायत करना या उसके बारे में सुझाव/राय देना

आपके सुझाव या शिकायतों से Gemini Apps को ज़्यादा मददगार, सटीक, और सुरक्षित बनाने में मदद मिलती है.

किसी जवाब के बारे में सुझाव/राय देने या शिकायत करने के लिए:

  1. Gemini से मिले जवाब के नीचे, अच्छा जवाब या ख़राब जवाब पर क्लिक करें.
  2. आपके पास इसकी वजह बताने का विकल्प होता है.
    • उदाहरण के लिए, अगर आपको लगता है कि एआई से मिला जवाब ग़लत है या सुरक्षित नहीं है, तो तथ्य के हिसाब से सही नहीं है या आपत्तिजनक / असुरक्षित विकल्प चुनें.

किसी क़ानूनी समस्या की शिकायत करने के लिए, Gemini के जवाब के नीचे, क़ानूनी समस्या की शिकायत करें पर क्लिक करें.

इस बारे में ज़्यादा जानें कि Google आपके सुझाव, शिकायत या राय का इस्तेमाल कैसे करता है.

देखें कि आपके डिवाइस में, ऐसी भाषा सेट हो जिसमें यह सुविधा उपलब्ध है
'Chrome में Gemini' की सुविधा, सभी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है. पक्का करें कि आपके डिवाइस की भाषा, इनमें से किसी एक पर सेट हो:
  • अफ़्रीकान्स
  • अमहैरिक
  • बैस्क
  • बांग्ला
  • बल्गैरियन
  • कैटलैन
  • चाइनीज़
  • क्रोएशियाई
  • चेक
  • डैनिश
  • डच
  • अंग्रेज़ी
  • एस्टोनियाई
  • फ़िलिपीनो
  • फ़िनिश
  • फ़्रांसीसी
  • गैलिसियन
  • जर्मन
  • ग्रीक
  • गुजराती
  • हिन्दी
  • हंगेरियन
  • आइसलैंडिक
  • इंडोनेशियन
  • इटैलियन
  • जैपनीज़
  • कन्नड़
  • कोरियन
  • लातवियाई
  • लिथुआनियाई
  • मलय
  • मलयालम
  • मराठी
  • नॉर्वेजियाई
  • पोलिश
  • पॉर्चुगीज़
  • रोमानियाई
  • रशियन
  • सर्बियाई
  • स्लोवाक
  • स्लोवेनियाई
  • स्पैनिश
  • स्वाहिली
  • स्वीडिश
  • तमिल
  • तेलुगु
  • थाई
  • तुर्किये
  • उक्रेनियाई
  • वियतनामी
  • ज़ुलु (सिर्फ़ ChromeOS के लिए)
पक्का करें कि आपने डिवाइस की सेटिंग में किसी ऐसे देश/इलाके को चुना हो जहाँ यह सुविधा उपलब्ध है

'Chrome में Gemini' सुविधा इन देश/इलाकों में उपलब्ध है:

अमेरिकन समोआ किरिबाती पापुआ न्यू गिनी
ऑस्ट्रेलिया लाओस फ़िलिपींस
बांग्लादेश माकाउ पिटकेर्न द्वीप समूह
भूटान मलेशिया समोआ
ब्रुनेई मालदीव सिंगापुर
कंबोडिया मार्शल द्वीप समूह सोलोमन द्वीप समूह
कनाडा माइक्रोनेशिया दक्षिण कोरिया
क्रिसमस आइलैंड मंगोलिया श्रीलंका
कोकोस (कीलिंग) द्वीप समूह म्यांमार ताइवान
कुक आइलैंड्स नौरू थाईलैंड
फ़िजी नेपाल पूर्वी तिमोर
फ़्रेंच पॉलिनेशिया न्यू कैलेडोनिया टोकेलौ
गुआम न्यूज़ीलैंड टोंगा
हर्ड द्वीप और मैक्डॉनल्ड द्वीप समूह नियू तुवालू
हॉन्ग कॉन्ग नॉरफ़ॉक द्वीप अमेरिका
भारत उत्तरी मारियाना द्वीप समूह वनूआतू
इंडोनेशिया पलाउ वियतनाम
जापान पाकिस्तान वॉलिस और फ़्यूचूना

इसी विषय से जुड़े लिंक

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
15170406054502956239
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
5295044
false
false
false
false
false