अपने बच्चे के लिए Gemini Apps के इस्तेमाल से जुड़े अनुभव को बेहतर बनाना

आपके पास 13 साल (या आपके देश में तय उम्र) से कम उम्र के बच्चे को Gemini Apps का ऐक्सेस देने का विकल्प होता है. माता-पिता के तौर पर, आपके पास Google Family Link ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके, अपने बच्चे के लिए Gemini Apps का ऐक्सेस मैनेज करने का विकल्प होता है. इसमें इनका ऐक्सेस चालू या बंद करना शामिल है.

हमारे फ़िल्टर, आपत्तिजनक कॉन्टेंट को दिखने से रोकने की कोशिश करते हैं. हालाँकि, यह ज़रूरी नहीं कि वे इस तरह के हर कॉन्टेंट को रोक पाएँ. ऐसा हो सकता है कि आपके बच्चे को ऐसा कॉन्टेंट दिख जाए जिसे आपको उसे न दिखाना हो. कई अन्य एआई ऐप्लिकेशन की तरह, Gemini के साथ भी बातचीत की जा सकती है. इससे ऐसा लग सकता है कि किसी इंसान से बातचीत की जा रही है. अपने बच्चे को यह समझाना ज़रूरी है कि यह एक एआई टूल है, न कि कोई ऐसा व्यक्ति जिस पर भरोसा किया जा सके.

इस लेख में, इनके बारे में जानें:

अपने बच्चे को ज़िम्मेदारी के साथ Gemini Apps का इस्तेमाल करने में मदद करना

ज़िम्मेदारी के साथ Gemini Apps का इस्तेमाल करने के बारे में बातचीत करने के लिए, यहाँ दिए गए रिमाइंडर और संसाधनों का इस्तेमाल करें.

साथ मिलकर एक्सप्लोर करें

आपका बच्चा जनरेटिव एआई का इस्तेमाल करने का तरीक़ा सीख रहा है. इसलिए, उसके साथ मिलकर इस टूल को एक्सप्लोर करें और उसके इस्तेमाल पर नज़र रखें.

Gemini Apps को आज़माएँ

आपका बच्चा, जनरेटिव एआई का इस्तेमाल करके नई चीज़ें सीख सकता है और क्रिएटिव बन सकता है. Gemini Apps की मदद से, आपका बच्चा ये काम कर सकता है:

  • ऐसे विषयों पर सवाल पूछना जिनके बारे में जानने की बच्चे को दिलचस्पी हो. जैसे, आसमान नीला क्यों होता है या डायनासोर कब तक ज़िंदा रहे.
  • क्रिएटिव कामों में मदद पाना. जैसे, कोई कहानी लिखना, कोई मज़ाक़िया गाना बनाना या कला से जुड़े अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए आइडिया पाना.
  • सीखने में थोड़ी-बहुत मदद पाना. अगर बच्चे को कोई बुक रिपोर्ट लिखने में या गणित का कोई मुश्किल सवाल हल करने में समस्या आ रही है, तो Gemini Apps मदद करने के लिए हिंट दे सकते हैं. इससे बच्चे को समस्या ख़ुद हल करने में आसानी होगी. गाइडेड लर्निंग का इस्तेमाल करने और स्टडी मटीरियल बनाने का तरीक़ा जानें.

अहम जानकारी: अपने स्मार्ट होम डिवाइसों पर Gemini का इस्तेमाल करने में अपने बच्चे की मदद की जा सकती है. अपने बच्चे के लिए Gemini for Home के इस्तेमाल से जुड़े अनुभव को बेहतर बनाने का तरीक़ा जानें.

जनरेटिव एआई और Gemini Apps इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी

जनरेटिव एआई का इस्तेमाल करने और Gemini Apps से मिले जवाबों के बारे में जानें. इनके बारे में समझने के लिए यहाँ दिए गए संसाधनों से शुरुआत करें:

ध्यान रखें कि Gemini कोई इंसान नहीं है

अपने बच्चे को समझाएँ कि Gemini बातचीत कर सकता है, लेकिन यह कोई इंसान नहीं है. यह इंसानों की तरह ख़ुद नहीं सोच सकता और न ही भावनाओं को महसूस कर सकता है. कभी-कभी, इसके जवाब बहुत ज़्यादा बढ़ावा देने वाले या मदद करने वाले लग सकते है. बच्चे को याद दिलाएँ कि एक ऐप्लिकेशन से इंटरैक्ट किया जा रहा है. Gemini को अपना दोस्त नहीं मानना चाहिए. साथ ही, इससे अपनी निजी समस्याओं या गोपनीय बातों पर चर्चा नहीं करनी चाहिए.

अपने बच्चे को याद दिलाएँ कि वह निजी जानकारी न डाले

अपने बच्चे को बताएँ कि वह Gemini Apps के साथ की जाने वाली चैट में, संवेदनशील निजी जानकारी शेयर न करे. जैसे, अपना पता, स्कूल का नाम या परिवार की जानकारी.

जवाबों की दोबारा जाँच करें

Gemini एक नई टेक्नोलॉजी है और इसे लगातार बेहतर बनाया जा रहा है. इससे ग़लत या गुमराह करने वाली जानकारी मिल सकती है. साथ ही, यह ग़लत जानकारी को तथ्य के तौर पर दिखा सकता है.

Gemini Apps से मिलने वाले जवाबों पर ध्यान से सोच-विचार करने में अपने बच्चे की मदद करें.

जवाबों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यहाँ कुछ संसाधन दिए गए हैं:

आपत्तिजनक या ग़लत कॉन्टेंट की शिकायत करना

हमारे फ़िल्टर आपत्तिजनक कॉन्टेंट का ऐक्सेस सीमित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन ज़रूरी नहीं कि वे इस तरह के हर कॉन्टेंट के ऐक्सेस को सीमित कर पाएँ. इसलिए, आपके बच्चे को ऐसा कॉन्टेंट दिख सकता है जिसे आपको उसे न दिखाना हो.

अगर आपके बच्चे को आपत्तिजनक या ग़लत कॉन्टेंट दिखता है, तो आपके पास या आपके बच्चे के पास इसकी शिकायत करने का विकल्प होता है.

सुझाव/राय देकर या शिकायत करके, इसकी सूचना दी जा सकती है. इसके अलावा, आपका बच्चा इसे 'ख़राब जवाब' के तौर पर मार्क कर सकता है.

 

Gemini Apps में नाबालिग़ों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा

कॉन्टेंट के लिए फ़िल्टर

सभी उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए, Gemini Apps नुक़सान पहुँचाने वाले कॉन्टेंट की पहचान करके उसे ब्लॉक करने की कोशिश करते हैं. साथ ही, ऐसे जवाब देने से बचते हैं जो हमारी नीति के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हों. जैसे, हिंसा, उत्पीड़न, और सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाले कॉन्टेंट से जुड़े जवाब. इस तरह के जवाबों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Gemini ऐप्लिकेशन के लिए नीति के दिशा-निर्देश देखें

नाबालिग़ों के लिए कॉन्टेंट के फ़िल्टर की अतिरिक्त सुविधाएँ

Gemini Apps के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षा उपायों के साथ-साथ, Google खाते में साइन इन करने वाले नाबालिग़ों के लिए कॉन्टेंट फ़िल्टर करने की अतिरिक्त सुविधाएँ उपलब्ध हैं. सुरक्षा की ये अतिरिक्त सुविधाएँ, नाबालिग़ों को ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए डिज़ाइन की गई हैं. इनमें ऐसे फ़िल्टर शामिल हैं जिनसे Gemini को किसी व्यक्ति के तौर पर पेश होने या इंसानी भावनाएँ महसूस होने का दावा करने से रोका जा सकता है. साथ ही, उसे नुक़सान पहुँचाने वाले किसी किरदार की भूमिका निभाने से भी रोका जा सकता है.

इन फ़िल्टर को नाबालिग़ों के लिए डिज़ाइन किया गया है. इनका मक़सद आपत्तिजनक कॉन्टेंट के ऐक्सेस को सीमित करना है. हालाँकि, यह ज़रूरी नहीं है कि ये इस तरह के हर कॉन्टेंट के ऐक्सेस को सीमित कर पाएँ. ऐसा हो सकता है कि आपके बच्चे को ऐसा कॉन्टेंट दिख जाए जिसे आपको उसे न दिखाना हो.

निजता

गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग, 13 साल से कम उम्र (या आपके देश में तय उम्र) के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं है.

निगरानी में रखे गए खातों के लिए Gemini Apps की उपलब्धता

अहम जानकारी: हम निगरानी में रखे गए खातों के लिए, Gemini Apps ऐक्सेस करने की सुविधा धीरे-धीरे रिलीज़ कर रहे हैं. इसलिए, ऐसा हो सकता है कि फ़िलहाल यह आपके बच्चे लिए उपलब्ध न हो. भले ही, आपने Family Link में Gemini Apps का ऐक्सेस चालू किया हो. 

यूरोपियन इकनॉमिक एरिया, स्विट्ज़रलैंड, और यूनाइटेड किंगडम में निगरानी में रखे गए खातों के लिए, Gemini Apps की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

निगरानी में रखे गए खातों के लिए Gemini Apps की सुविधाओं की उपलब्धता

Gemini Apps की कुछ सुविधाओं के इस्तेमाल पर उम्र से जुड़ी शर्तें लागू होती हैं. साथ ही, वे निगरानी में रखे गए खातों के लिए अभी उपलब्ध नहीं हैं.

Android डिवाइसों पर डिजिटल असिस्टेंट के तौर पर Gemini का इस्तेमाल

अहम जानकारी: “Ok Google” और वॉइस मैच की सुविधाएँ, 13 साल से कम उम्र (या आपके देश में तय उम्र) के उपयोगकर्ताओं के लिए Gemini Apps पर उपलब्ध नहीं हैं. हालाँकि, “Ok Google” और वॉइस मैच की सुविधाएँ, Google Assistant के साथ काम करने वाले दूसरे डिवाइस, जैसे कि स्मार्ट डिसप्ले और स्मार्ट स्पीकर पर पहले की तरह काम करती रहेंगी. शेयर किए गए डिवाइसों के लिए, “Ok Google” और वॉइस मैच की सुविधा सेट अप करने का तरीक़ा जानें.

अपने बच्चे के Google खाते के लिए Gemini Apps का ऐक्सेस मैनेज करना

अगर 13 साल से कम उम्र (या आपके देश में तय उम्र) के बच्चे को निगरानी में रखे गए खाते से Gemini Apps का इस्तेमाल करने की अनुमति देनी है, तो माता-पिता को Gemini Apps का ऐक्सेस चालू करना होगा. जब आपका बच्चा पहली बार ऐप्लिकेशन चालू करेगा, तब आपको ईमेल से इसकी सूचना मिलेगी. अपने बच्चे के लिए, Gemini Apps का ऐक्सेस कभी भी बदला जा सकता है.

  1. familylink.google.com पर जाएँ या Family Link ऐप्लिकेशन Family Link खोलें.
  2. अपने बच्चे का खाता चुनें.
  3. कंट्रोल इसके बाद Gemini इसके बाद Gemini Apps पर टैप करें.
  4. Gemini Apps को चालू या बंद करें.
Family Link के पुराने वर्शन में, बच्चे के Google खाते के लिए Gemini Apps का ऐक्सेस बंद करना

अगर आपके पास Family Link का पुराना वर्शन है, तो बच्चे के लिए Gemini Apps का ऐक्सेस चालू या बंद करने का यह तरीक़ा अपनाएँ:

  1. familylink.google.com पर जाएँ या Family Link ऐप्लिकेशन Family Link खोलें.
  2. अपने बच्चे का खाता चुनें.
  3. कंट्रोल इसके बाद कॉन्टेंट पर पाबंदियाँ इसके बाद Gemini इसके बाद Gemini Apps पर टैप करें.
  4. Gemini Apps को चालू या बंद करें.
अपने बच्चे के खाते के लिए, Gemini Apps के ऐक्सेस से जुड़ी समस्या हल करना

अगर आपका बच्चा Gemini Apps ऐक्सेस नहीं कर पा रहा है या उसे “आपके खाते के लिए Gemini की सुविधा उपलब्ध नहीं है” वाला गड़बड़ी का मैसेज मिलता है, तो यह तरीक़ा आज़माएँ:

  • पक्का करें कि Gemini Apps की सुविधा चालू हो. Google Family Link की सेटिंग में जाकर पक्का करें कि Gemini Apps का ऐक्सेस चालू हो. Family Link में Gemini Apps का ऐक्सेस चालू करने के बाद भी, अगर आपके बच्चे को ऐक्सेस नहीं मिलता, तो Gemini को रीस्टार्ट करके देखें. ऐक्सेस मिलने में कुछ घंटे लग सकते हैं.
  • देखें कि आपके बच्चे के खाते के लिए Gemini Apps उपलब्ध हैं या नहीं. यह भी देखें कि आपके बच्चे के खाते से जिस डिवाइस, भाषा या देश में Gemini Apps को ऐक्सेस करने की कोशिश की जा रही है उसमें ये उपलब्ध हों. 13 साल से कम उम्र (या आपके देश में तय उम्र) के उपयोगकर्ताओं के लिए, Gemini Apps की उपलब्धता के बारे में ज़्यादा जानें..
true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
8293398942495114196
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
5295044
false
false
false
false
false