आपके पास Gemini के साथ मिलकर Canvas में कोई दस्तावेज़, ऐप्लिकेशन, स्लाइड या कोड बनाने या उसमें बदलाव करने का विकल्प है. अपने बनाए हुए कॉन्टेंट के लिए, ऑडियो ओवरव्यू जनरेट किया जा सकता है. साथ ही, उसका क्विज़ बनाया जा सकता है या उसे किसी दूसरे फ़ॉर्मैट में बदला जा सकता है.
ज़रूरी जानकारी: इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपको Gemini Apps में साइन इन करना होगा. Gemini Apps में साइन इन करने का तरीक़ा जानें.
Canvas की सुविधा के साथ नई चैट शुरू करना
Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन में
- Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन
खोलें.
- टेक्स्ट बॉक्स के नीचे मौजूद, जोड़ें
Canvas
पर टैप करें.
- टेक्स्ट बॉक्स में अपना प्रॉम्प्ट डालें.
- सलाह: अगर आपको Gemini से किसी ख़ास फ़ॉर्मैट या दस्तावेज़ (जैसे, स्लाइड डेक) में जवाब चाहिए, तो अपने प्रॉम्प्ट में इस बारे में बताएँ. Canvas के प्रॉम्प्ट के लिए उदाहरण देखें.
- वैकल्पिक: अपने प्रॉम्प्ट के साथ कोई फ़ाइल या इमेज अपलोड करने के लिए, फ़ाइलें जोड़ें
पर टैप करें.
- सबमिट करें
पर टैप करें.
Gemini के वेब ऐप्लिकेशन में
- gemini.google.com पर जाएँ.
- सबसे नीचे मौजूद टेक्स्ट बॉक्स के नीचे, फ़ाइलें जोड़ें
Canvas
पर क्लिक करें.
- टेक्स्ट बॉक्स में अपना प्रॉम्प्ट डालें.
- सलाह: अगर आपको Gemini से किसी ख़ास फ़ॉर्मैट या दस्तावेज़ (जैसे, स्लाइड डेक) में जवाब चाहिए, तो अपने प्रॉम्प्ट में इस बारे में बताएँ. Canvas के प्रॉम्प्ट के लिए उदाहरण देखें.
- (वैकल्पिक) अपने प्रॉम्प्ट के साथ कोई फ़ाइल या इमेज अपलोड करने के लिए, फ़ाइलें जोड़ें
पर टैप करें.
- सबमिट करें
पर टैप करें.
- इस बारे में स्लाइड वाला एक प्रज़ेंटेशन तैयार करो…
- इस बारे में मेरी नॉलेज परखने के लिए एक क्विज़ बनाओ…
Canvas में ऐप्लिकेशन की मदद से क्या-क्या किया जा सकता है
ऐप्लिकेशन और कोड में बदलाव करना
टेक्स्ट बॉक्स में प्रॉम्प्ट देकर Gemini को, अपने ऐप्लिकेशन में कोई अपडेट करने या सीधे कोड में बदलाव करने के लिए कहें. Canvas में किए बदलाव अपने-आप सेव हो जाते हैं.
ऐप्लिकेशन की झलक, उसमें मौजूद गड़बड़ियाँ, और लॉग देखना- ऐप्लिकेशन की झलक देखने के लिए, सबसे ऊपर मौजूद, झलक देखें
पर टैप करें.
- झलक वाली विंडो में गड़बड़ियाँ और लॉग देखने के लिए, सबसे ऊपर मौजूद, कंसोल दिखाएँ
पर टैप करें.
ज़रूरी जानकारी: अपने ऐप्लिकेशन में एआई की सुविधाएँ जोड़ने के लिए, आपको Gemini Apps में साइन इन करना होगा. साथ ही, आपकी उम्र 18 साल या इससे ज़्यादा होनी चाहिए.
आपके पास अपने ऐप्लिकेशन में Gemini की सुविधाएँ जोड़ने का विकल्प है. जैसे, टेक्स्ट और इमेज जनरेट करने की सुविधा.
- जिस ऐप्लिकेशन में बदलाव करना है उसकी चैट खोलें.
- सबसे नीचे दाईं ओर मौजूद, Gemini की सुविधाएँ जोड़ें
पर टैप करें.
- सबसे नीचे मौजूद चैट बॉक्स में Gemini, ऐप्लिकेशन में जोड़ी गई एआई की सुविधा के बारे में ख़ास जानकारी देगा. आपके पास टेक्स्ट बॉक्स में प्रॉम्प्ट देकर Gemini को यह बताने का विकल्प है कि ऐप्लिकेशन में और क्या बदलाव करने हैं.
होम स्क्रीन पर किसी ऐप्लिकेशन के शॉर्टकट को जोड़ने का तरीक़ा
- जिस ऐप्लिकेशन का शॉर्टकट होम स्क्रीन पर जोड़ना है उससे जुड़ी चैट खोलें.
- सबसे ऊपर मौजूद, ज़्यादा
होम स्क्रीन पर जोड़ें पर टैप करें.
- ऐप्लिकेशन के शॉर्टकट के लिए कोई नाम डालें.
- 'जोड़ें' पर टैप करें.
Canvas में दस्तावेज़ों की मदद से क्या-क्या किया जा सकता है
Gemini से, चुने गए टेक्स्ट में बदलाव करने के लिए मदद पाना
ज़रूरी जानकारी: टेक्स्ट की स्टाइल और फ़ॉर्मैट बदलने की सुविधा, सिर्फ़ डेस्कटॉप पर Gemini के वेब ऐप्लिकेशन में उपलब्ध है. यह सुविधा, फ़ोन या टैबलेट पर नहीं मिलती.
Canvas स्पेस में, आपके पास दो विकल्प होते हैं. पहला, आप टेक्स्ट में ख़ुद बदलाव करें. दूसरा, आप प्रॉम्प्ट बॉक्स में Gemini से बदलाव करने के लिए कहें. बदलाव अपने-आप सेव हो जाते हैं.
- gemini.google.com पर जाएँ या Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन
खोलें.
- वह चैट खोलें जिसमें बदलाव करना है.
- टेक्स्ट बॉक्स में, प्रॉम्प्ट डालकर बताएँ कि आपको क्या बदलाव करना है.
- सबमिट करें
पर टैप करें.
सलाह: सेव किए गए अपने वर्शन देखने के लिए, सबसे ऊपर मौजूद, पिछला वर्शन या अगला वर्शन
पर क्लिक करें.
Canvas वाले किसी दस्तावेज़ के आधार पर कुछ नया बनाना
अहम जानकारी: फ़िलहाल, यह सुविधा 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है.
- आपको जिस दस्तावेज़ में बदलाव करना है उसकी चैट खोलें.
- सबसे ऊपर मौजूद, ज़्यादा
पर टैप करें.
- चुनें कि आपको क्या बनाना है:
- मनमुताबिक़ विज़ुअलाइज़ेशन या ऐप्लिकेशन तैयार करने के लिए, टेक्स्ट बॉक्स में प्रॉम्प्ट डालकर बताएँ कि आपको अपनी रिपोर्ट या दस्तावेज़ से क्या बनाना है.
- ऑडियो ओवरव्यू जनरेट करने के लिए, ऑडियो ओवरव्यू
पर टैप करें. Gemini Apps में ऑडियो ओवरव्यू जनरेट करने की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.
- कोई क्विज़ बनाने और उसमें हिस्सा लेने के लिए, क्विज़
पर टैप करें.
- इन्फ़ोग्राफ़िक जनरेट करने के लिए, इन्फ़ोग्राफ़िक
पर टैप करें.
- कोई वेब पेज बनाने के लिए, वेब पेज
पर टैप करें.
Canvas से शेयर, कॉपी, और एक्सपोर्ट करना
Canvas से कोई ऐप्लिकेशन या कॉन्टेंट शेयर करना- फ़ोन या टैबलेट से gemini.google.com पर जाएँ या Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन
खोलें.
- Canvas के उस कॉन्टेंट या ऐप्लिकेशन की चैट खोलें जिसे शेयर करना है.
- सबसे ऊपर मौजूद, शेयर और एक्सपोर्ट करें
शेयर करें
पर टैप करें.
- अगर कोई ऐप्लिकेशन शेयर किया जा रहा है, तो ऐप्लिकेशन की जानकारी देखें.
- शेयर करने का तरीक़ा चुनें:
- लिंक शेयर करने के लिए: सबसे ऊपर
g.co/gemini/shareलिंक के बग़ल में मौजूद, लिंक कॉपी करेंपर टैप करें. इसके बाद, लिंक को उस जगह पर चिपकाएँ जहाँ उसे शेयर करना है. जैसे, कोई मैसेजिंग ऐप्लिकेशन, ईमेल ड्राफ़्ट या फ़ोरम थ्रेड.
- किसी उपलब्ध सोशल प्लैटफ़ॉर्म पर लिंक शेयर करने के लिए: सबसे नीचे मौजूद, सोशल प्लैटफ़ॉर्म के विकल्प पर टैप करें. इसके बाद, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- लिंक शेयर करने के लिए: सबसे ऊपर
ऐप्लिकेशन की जानकारी की समीक्षा करना
अगर आपने ऐप्लिकेशन के लिए सबके साथ शेयर किया जा सकने वाला सार्वजनिक लिंक बनाया है, तो आपके पास ऐप्लिकेशन की जानकारी की समीक्षा करने का विकल्प होगा. जिनके पास यह सार्वजनिक लिंक होगा वे ऐप्लिकेशन से जुड़ा डेटा देख और उसमें बदलाव कर सकते हैं. यही नहीं, Gemini से भी कोड में बदलाव करने के लिए कहा जा सकता है. इसके बाद, Gemini आपके ऐप्लिकेशन के कोड को अपडेट कर देगा.
- उपयोगकर्ताओं के साथ डेटा शेयर करने की सुविधा.
- ऐप्लिकेशन में Gemini की सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है. जैसे, अगर आपको अपने ऐप्लिकेशन में एआई की मदद से टेक्स्ट और इमेज जनरेट करने की सुविधाएँ जोड़नी हों.
- सभी सेशन का डेटा सेव करने और उसे अलग-अलग डिवाइसों पर ऐक्सेस करने की सुविधा. उदाहरण के लिए, अगर आपको अपने ऐप्लिकेशन में किसी चीज़ को किसी तय अवधि में ट्रैक करना हो.
Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन में
- gemini.google.com पर जाएँ या Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन
खोलें.
- जिस दस्तावेज़ या कॉन्टेंट को कॉपी या एक्सपोर्ट करना है उसकी चैट खोलें.
- Canvas पैनल में सबसे ऊपर मौजूद, ज़्यादा
पर टैप करें.
- चुनें कि आपको क्या करना है:
- टेक्स्ट को किसी नए Google दस्तावेज़ में खोलने के लिए: Docs में एक्सपोर्ट करें पर टैप करें.
- कॉन्टेंट को कॉपी करने के लिए: टेक्स्ट चुनें
पर टैप करें. वह टेक्स्ट चुनें जिसे कॉपी करना है. इसके बाद, कॉपी करें पर टैप करें.
Gemini के वेब ऐप्लिकेशन में
- फ़ोन या टैबलेट पर, gemini.google.com खोलें.
- जिस दस्तावेज़ या कॉन्टेंट को कॉपी या एक्सपोर्ट करना है उसकी चैट खोलें.
- Canvas पैनल में सबसे ऊपर मौजूद, शेयर और एक्सपोर्ट करें
पर टैप करें.
- चुनें कि आपको क्या करना है:
- टेक्स्ट को किसी नए Google दस्तावेज़ में खोलने के लिए: Docs में एक्सपोर्ट करें पर टैप करें.
- कॉन्टेंट को कॉपी करने के लिए: कॉपी करें
पर टैप करें
- फ़ोन या टैबलेट पर, gemini.google.com खोलें.
- जिस Python कोड को एक्सपोर्ट करना है उसकी चैट खोलें.
- Canvas पैनल में सबसे ऊपर मौजूद, शेयर और एक्सपोर्ट करें
Colab में एक्सपोर्ट करें पर टैप करें.
शेयर किए गए Canvas कॉन्टेंट को कॉपी करना और उसमें बदलाव करना
ज़रूरी जानकारी:
- फ़िलहाल, यह सुविधा 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है.
- शेयर किए गए लिंक, gemini.google.com पर ही खुलते हैं. शेयर किए गए Canvas कॉन्टेंट को Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन पर नहीं खोला जा सकता.
किसी दूसरे व्यक्ति के शेयर किए गए Canvas कॉन्टेंट का सार्वजनिक लिंक खोलने पर, आपको उसकी कॉपी बनाने का विकल्प मिलता है. कॉपी बनाने के बाद, उसमें Canvas की मदद से मनमुताबिक़ बदलाव किए जा सकते हैं. अगर गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग चालू है, तो शेयर किए गए Canvas कॉन्टेंट को Gemini Apps में की गई गतिविधि के डेटा में सेव किया जाएगा. Gemini Apps में की गई गतिविधि का डेटा मिटाने और उसे मैनेज करने का तरीक़ा जानें.
- सार्वजनिक लिंक पर क्लिक करें.
- सबसे नीचे मौजूद, Gemini Canvas आज़माएँ पर क्लिक करें.
- कॉपी बनाएँ पर क्लिक करें.