Gemini Apps में Deep Research की मदद से किसी भी विषय पर गहराई से और रीयल-टाइम में रिसर्च की जा सकती है. डिफ़ॉल्ट रूप से, Gemini आपकी रिसर्च के लिए Google Search को सोर्स के तौर पर इस्तेमाल करता है. अपनी रिसर्च के लिए, निजी Drive या Gmail जैसे अन्य सोर्स जोड़े जा सकते हैं या बदले जा सकते हैं. आपके पास फ़ाइलें अपलोड करने और NotebookLM की नोटबुक जोड़ने का विकल्प भी होता है. Deep Research के बारे में ज़्यादा जानें.
सलाह: अगर आपके पास Google AI Ultra प्लान है, तो Deep Research की रिपोर्ट में चार्ट, डायग्राम, स्कीमैटिक, और इंटरैक्टिव सिम्युलेटर जैसे विज़ुअल शामिल हो सकते हैं. विज़ुअल और ऐनिमेशन के बारे में ज़्यादा जानें.
आपको क्या करना होगा
Deep Research का इस्तेमाल करने के लिए:
- आपकी उम्र 18 साल या इससे ज़्यादा होनी चाहिए.
- Gemini के ऐप्लिकेशन में साइन इन करना होगा. Gemini Apps में साइन इन करने का तरीक़ा जानें.
Deep Research के मॉडल और उन्हें इस्तेमाल करने की सीमाओं के बारे में जानकारी
Deep Research के मॉडलGemini Apps में, इन कामों के लिए सीमाएँ तय हैं:
- Deep Research के लिए रोज़ाना सबमिट किए जाने वाले प्रॉम्प्ट
- Deep Research के लिए एक ही समय में सबमिट किए जाने वाले प्रॉम्प्ट की कुल संख्या
जब आपकी सीमा पूरी होने वाली होगी, तब Gemini Apps आपको इस बारे में सूचना देंगे कि Deep Research के लिए और कितने प्रॉम्प्ट सबमिट किए जा सकते हैं.
Google AI Pro और Google AI Ultra के सदस्यों के लिए, रिसर्च की रिपोर्ट जनरेट करने की सीमाएँ ज़्यादा होती हैं. अगर आपको रिसर्च की ज़्यादा रिपोर्ट जनरेट करनी है, तो सीमाओं और अपग्रेड करने के तरीक़े के बारे में ज़्यादा जानें.
Deep Research की मदद से रिपोर्ट जनरेट करना
- अपने कंप्यूटर में, gemini.google.com पर जाएँ.
- टेक्स्ट बॉक्स में, टूल
Deep Research
पर क्लिक करें.
- वैकल्पिक: अपने प्रॉम्प्ट के साथ कोई फ़ाइल या इमेज अपलोड करने के लिए, फ़ाइलें जोड़ें
पर क्लिक करें.
- वैकल्पिक: अगर अपनी रिसर्च के लिए सोर्स चुनने हैं, तो सोर्स पर क्लिक करें. इसके बाद, वे सोर्स चुनें जिन्हें आपको जोड़ना है. जैसे, Gmail या Drive.
- Google की Gmail और Drive जैसी अन्य सेवाएँ सिर्फ़ तब उपलब्ध होती हैं, जब Google Workspace ऐप्लिकेशन को Gemini Apps से कनेक्ट किया गया हो. Gemini Apps से Google Workspace को कनेक्ट करने का तरीक़ा जानें.
- Google Search, डिफ़ॉल्ट रूप से सोर्स के तौर पर शामिल रहता है. अगर आपको अपनी रिसर्च के लिए, चुने गए अन्य सोर्स ही इस्तेमाल करने हैं, तो Google Search से चुने हुए का निशान हटाएँ.
- टेक्स्ट बॉक्स में कोई सवाल या प्रॉम्प्ट डालकर बताएँ कि आपको किस विषय पर रिसर्च करनी है.
- सबमिट करें
पर क्लिक करें.
- Gemini आपके बताए विषय पर एक रिसर्च प्लान तैयार करेगा.
- अगर रिपोर्ट तैयार करने से पहले रिसर्च प्लान में कोई बदलाव करना हो, तो प्लान में बदलाव करें पर क्लिक करें.
- रिसर्च शुरू करें पर क्लिक करें.
- रिपोर्ट जनरेट हो जाने के बाद, खोलें पर क्लिक करें.
अहम जानकारी:
- आम तौर पर, किसी रिपोर्ट को जनरेट करने में 5 से 10 मिनट लगते हैं, क्योंकि Gemini इसके लिए बहुत सारे सोर्स का विश्लेषण करता है. ज़्यादा बड़ी और मुश्किल रिपोर्ट जनरेट करने में और ज़्यादा समय लग सकता है.
- रिपोर्ट जनरेट होने के दौरान चैट को बंद किया जा सकता है. रिपोर्ट तैयार होने पर, Gemini आपको इसकी सूचना देगा:
- Gemini के वेब ऐप्लिकेशन पर: यह सूचना, तैयार हुई रिपोर्ट के साथ चैट थ्रेड में दिखेगी.
- Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन पर: डिवाइस पर इसके बारे में सूचना मिलेगी. आपके डिवाइस की सेटिंग के आधार पर, स्क्रीन लॉक होने के दौरान यह सूचना दिख सकती है.
अहम जानकारी: फ़िलहाल, Gmail और Drive जैसी Google Workspace सेवाओं को सोर्स के तौर पर शामिल करने पर, यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी.
Google AI Ultra प्लान में, Deep Research की रिपोर्ट में ऐनिमेशन और विज़ुअल शामिल हो सकते हैं. इन विज़ुअल के ज़रिए मुश्किल डेटा और रिसर्च के नतीजे समझने में मदद मिलती है, रिपोर्ट में ज़्यादा जानकारी जुड़ती है, और उन्हें समझने में आसानी होती है.
विज़ुअल को रिपोर्ट में ही शामिल किया जाता है. इनमें ये भी हो सकते हैं:
- चार्ट
- डायग्राम
- इंटरैक्टिव सिम्युलेटर
Find your research reports
अहम जानकारी: अगर गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग चालू होगी, तभी आपको रिसर्च से जुड़ी पिछली रिपोर्ट दिखेंगी. Gemini Apps में की गई गतिविधि का डेटा मैनेज करने का तरीक़ा जानें.
- Go to gemini.google.com.
- If your chats are hidden, at the top, click Menu
.
- Under “Recent,” find your research chat.
रिसर्च की रिपोर्ट को सुनना
- gemini.google.com पर जाएँ.
- अगर आपने चैट छिपाई हुई हैं, तो सबसे ऊपर, मेन्यू
पर क्लिक करें.
- “हाल ही में की गई चैट” में जाकर, अपनी रिसर्च रिपोर्ट से जुड़ी चैट को चुनें.
- Canvas पैनल में दाईं ओर मौजूद, बनाएँ
ऑडियो बातचीत
पर क्लिक करें.
रिसर्च की रिपोर्ट को विज़ुअलाइज़ करना
- gemini.google.com पर जाएँ.
- अगर आपने चैट छिपाई हुई हैं, तो सबसे ऊपर, मेन्यू
पर क्लिक करें.
- “हाल ही में की गई चैट” में जाकर, अपनी रिसर्च रिपोर्ट से जुड़ी चैट को चुनें.
- Canvas पैनल में दाईं ओर मौजूद, बनाएँ पर क्लिक करें.
- रिपोर्ट के आधार पर मनमुताबिक़ विज़ुअल जनरेट करने के लिए, टेक्स्ट बॉक्स में प्रॉम्प्ट डालकर बताएँ कि आपको किस तरह के विज़ुअल चाहिए.
रिसर्च की रिपोर्ट को शेयर, एक्सपोर्ट या कॉपी करना
- gemini.google.com पर जाएँ.
- अगर आपने चैट छिपाई हुई हैं, तो सबसे ऊपर, मेन्यू
पर क्लिक करें.
- “हाल ही में की गई चैट” में जाकर, अपनी रिसर्च रिपोर्ट से जुड़ी चैट को चुनें.
- Canvas पैनल में दाईं ओर मौजूद, शेयर और एक्सपोर्ट करें
पर क्लिक करें.
- चुनें कि आपको रिपोर्ट शेयर और एक्सपोर्ट करने के लिए कौनसा तरीक़ा इस्तेमाल करना है.
- रिपोर्ट शेयर करने के लिए, Canvas शेयर करें
पर क्लिक करें.
- रिपोर्ट एक्सपोर्ट करने के लिए, Docs में एक्सपोर्ट करें
पर क्लिक करें.
- रिपोर्ट में मौजूद टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए, कॉन्टेंट को कॉपी करें
पर क्लिक करें.
- रिपोर्ट शेयर करने के लिए, Canvas शेयर करें