फ़ोन ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके, Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन से कॉल करने के लिए कहा जा सकता है. मोबाइल असिस्टेंट के तौर पर सेट किए गए Gemini की मदद से भी यह काम किया जा सकता है. फ़ोन ऐप्लिकेशन की मदद से, Gemini आपके डिवाइस में सेव किए गए किसी संपर्क, किसी कारोबार, और किसी फ़ोन नंबर को सीधे कॉल करने के लिए, आपके डिवाइस का कॉलिंग ऐप्लिकेशन इस्तेमाल कर सकता है.
आपको क्या करना होगा
- आपके पास कोई Android फ़ोन या टैबलेट होना चाहिए.
- आपके डिवाइस पर, मोबाइल फ़ोन का कोई चालू प्लान होना चाहिए.
- आपके डिवाइस पर, Gemini ऐप्लिकेशन इंस्टॉल होना चाहिए और यह मोबाइल असिस्टेंट के तौर पर सेट होना चाहिए. Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन के बारे में ज़्यादा जानें.
- फ़ोन ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल, Google Messages में Gemini की सुविधा के साथ या Gemini के वेब ऐप्लिकेशन में नहीं किया जा सकता.
- साइन इन किए हुए डिवाइसों में मौजूद संपर्क जानकारी सेव करें सेटिंग चालू की गई हो.
- Google ऐप्लिकेशन को Android ऐप्लिकेशन पर फ़ोन ऐक्सेस करने की अनुमति दी गई हो. Android ऐप्लिकेशन के लिए अनुमतियाँ मैनेज करने का तरीक़ा जानें.
अहम जानकारी:
- फ़िलहाल, यह सुविधा Gemini से Live बातचीत में काम नहीं करती.
- Google Assistant की मदद से काम करने वाली सुविधाएँ इस्तेमाल करते समय, कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन उपलब्ध नहीं होते हैं.
- आपातकालीन सेवाओं को कॉल करने के लिए, Gemini में मौजूद फ़ोन ऐप्लिकेशन वाले एक्सटेंशन का इस्तेमाल न करें. इसके बजाय, अपने डिवाइस के कॉलिंग ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके आपातकालीन सेवाओं को सीधे कॉल करें.
- Android डिवाइसों पर, Gemini से किसी भी समय कॉल करने के लिए कहा जा सकता है. भले ही, गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद हो. हालाँकि, अगर यह सेटिंग बंद है, तो Gemini कॉल करने से जुड़ा कोई भी ऐसा अनुरोध पूरा नहीं कर पाएगा जिसके लिए अन्य ऐप्लिकेशन या Google की सेवाओं की ज़रूरत पड़े. जैसे, “आस-पास के किसी ऐसे रेस्टोरेंट पर कॉल करो जहाँ पिज़्ज़ा मिलता हो" प्रॉम्प्ट का जवाब देने के लिए, Gemini को Google Maps की ज़रूरत होगी. अगर गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद होगी, तो Google Maps का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.
- अगर गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद है, तो कनेक्ट किए गए किसी भी स्मार्टवॉच पर फ़ोन ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.
फ़ोन ऐप्लिकेशन को कनेक्ट करना
अहम जानकारी: Gemini में मौजूद फ़ोन ऐप्लिकेशन को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन के साथ अपने-आप काम करे. कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन की सेटिंग में जाकर, फ़ोन ऐप्लिकेशन को कभी भी डिसकनेक्ट किया जा सकता है. Gemini में कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन मैनेज करने का तरीक़ा जानें.
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Gemini
खोलें.
- Gemini से कॉल करने के लिए कहें.
- अगर Gemini में फ़ोन ऐप्लिकेशन का एक्सटेंशन इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, तो अपने प्रॉम्प्ट में
@Phoneजोड़ें. अगर ऐप्लिकेशन कनेक्ट नहीं है, तो आपको इसे कनेक्ट करने का विकल्प मिलेगा.
- अगर Gemini में फ़ोन ऐप्लिकेशन का एक्सटेंशन इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, तो अपने प्रॉम्प्ट में
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
Gemini की मदद से कोई फ़ोन कॉल करना
Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन से, कॉल करने के लिए कहा जा सकता है. इसके लिए, नैचुरल और आम बोलचाल वाली भाषा में बात करें.
अहम जानकारी: Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन, डिफ़ॉल्ट रूप से उसी ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करता है जिससे पिछली बार किसी संपर्क को कॉल किया गया था. फ़ोन ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने की अनुमति होने पर, Gemini आपके Android डिवाइस पर डिफ़ॉल्ट फ़ोन ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करेगा. डिफ़ॉल्ट फ़ोन ऐप्लिकेशन को बदलने का तरीक़ा जानें.
Gemini की मदद से, अपनी बातचीत के आधार पर कॉल करनाऐसे प्रॉम्प्ट आज़माएँ:
- मुझे आस-पास के अच्छे थाई रेस्टोरेंट दिखाओ.
दूसरे रेस्टोरेंट को मिले रिव्यू की ख़ास जानकारी दिखाओ.
ठीक है, इस रेस्टोरेंट को कॉल करो.
- डीलर के पास जाने से पहले, कॉल पर नई कार को कम क़ीमत पर खरीदने से जुड़ी बातचीत करने में मेरी मदद करो.
[शहर] में मौजूद [कार डीलरशिप] को कॉल करो.
ऐसे प्रॉम्प्ट आज़माएँ:
- मुझे [संपर्क का नाम] से बात करनी है. क्या तुम इन्हें कॉल कर सकते हो?
- [संपर्क का पहला नाम] के [मोबाइल, घर, ऑफ़िस] वाले नंबर पर कॉल करो.
- [संपर्क का पूरा नाम] को कॉल करो.
- क्या तुम [फ़ोन नंबर] पर कॉल कर सकते हो?
- मुझे वॉइसमेल सुनाने के लिए कॉल करो.
Gemini आपके किसी रिश्तेदार को कॉल कर सकता है. जैसे, “मेरी बहन को कॉल करो”. हालाँकि, ऐसा तब होगा, जब Gemini को दिए गए निर्देशों में उस रिश्तेदार की जानकारी सेव की गई होगी.
ऐसे प्रॉम्प्ट आज़माएँ:
- सबसे नज़दीकी [पकवान] रेस्टोरेंट को कॉल करो
- [एक से ज़्यादा जगहों पर मौजूद कारोबार] को कॉल करो
जो [सड़क का नाम] पर मौजूद है
- [कारोबार या संगठन का नाम] को कॉल करो
- मेरे डिस्ट्रिक्ट रेप्रज़ेंटेटिव को कॉल करो
- क्या तुम सबसे नज़दीकी हॉस्पिटल को कॉल कर सकते हो
सेटिंग मैनेज करना
डिवाइस में सेव किए गए संपर्कों को अपने Google खाते से सिंक करना- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Gemini
खोलें.
- बाईं ओर मौजूद, मेन्यू
अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम का पहला अक्षर
सेटिंग
डिवाइसों से ली गई संपर्कों की जानकारी पर टैप करें.
- साइन इन किए हुए डिवाइसों में मौजूद संपर्क जानकारी सेव करें को चालू करें.
आपके डिवाइसों से ली गई संपर्कों की जानकारी मैनेज करने का तरीक़ा जानें.
अहम जानकारी: Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन में, फ़ोन ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने के लिए आपको Google ऐप्लिकेशन को फ़ोन ऐक्सेस करने की अनुमति देनी होगी.
- Google ऐप्लिकेशन
को दबाकर रखें.
- ऐप्लिकेशन की जानकारी
अनुमतियाँ पर टैप करें.
- अनुमति की सेटिंग बदलने के लिए, उस पर टैप करें. इसके बाद, अनुमति दें या अनुमति न दें विकल्प चुनें.
अहम जानकारी: बेहतर अनुभव के लिए, इन चीज़ों का भी ऐक्सेस दिया जा सकता है:
- कॉल लॉग, ताकि Gemini आपको सही व्यक्ति से कनेक्ट कर सके
- संपर्क: इसका इस्तेमाल, डिवाइस में सेव उन संपर्कों को कॉल करने के लिए किया जाता है जो आपके Google खाते से सिंक नहीं हैं
अहम जानकारी: कुछ चरण, डिवाइस या Android वर्शन के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं.
- अपने Android डिवाइस पर, सेटिंग
खोलें.
- ऐप्लिकेशन
डिफ़ॉल्ट ऐप्लिकेशन या डिफ़ॉल्ट ऐप्लिकेशन चुनें पर टैप करें.
- फ़ोन ऐप्लिकेशन पर टैप करें.
- डिफ़ॉल्ट ऐप्लिकेशन को बदलने के लिए, वह फ़ोन ऐप्लिकेशन चुनें जिसका आपको इस्तेमाल करना है.
डिवाइस के लॉक होने पर Gemini आपके सामान्य सवालों के जवाब पाने में आपकी मदद कर सकता है या नहीं, यह कंट्रोल करने के लिए:
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Gemini
खोलें.
- बाईं ओर मौजूद, मेन्यू
अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम का पहला अक्षर
सेटिंग पर टैप करें.
- लॉक स्क्रीन पर Gemini की सुविधा की सेटिंग पर टैप करें.
- फ़ोन लॉक रहने पर भी Gemini का इस्तेमाल करें को चालू या बंद करें.
फ़ोन लॉक रहने पर भी, कॉल या मैसेज करने की सुविधा चालू करना
फ़ोन लॉक रहने पर भी, Gemini को कॉल करने या मैसेज भेजने के लिए कहा जा सकता है.
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Gemini
खोलें.
- बाईं ओर मौजूद, मेन्यू
अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम का पहला अक्षर
सेटिंग पर टैप करें.
- लॉक स्क्रीन पर Gemini की सुविधा की सेटिंग पर टैप करें.
- फ़ोन लॉक रहने पर भी, कॉल या मैसेज करने की अनुमति दें को चालू या बंद करें.
Gemini, फ़ोन ऐप्लिकेशन की मदद से कौन-कौनसे काम नहीं कर सकता
कुछ ऐसी कार्रवाइयाँ हैं जो Google Assistant की मदद से पूरी की जा सकती हैं, लेकिन वे फ़ोन ऐप्लिकेशन में पूरी नहीं की जा सकतीं. फ़िलहाल, फ़ोन ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कॉल का जवाब देने या कॉल काटने के लिए नहीं किया जा सकता.
हालाँकि, अभी कई कार्रवाइयाँ ऐसी हैं जिन्हें Gemini में फ़ोन ऐप्लिकेशन की मदद से नहीं किया जा सकता, लेकिन Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन, ऐप्लिकेशन कनेक्ट न होने पर भी Google Assistant की मदद से उन कार्रवाइयों को पूरा कर सकता है. Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन में Google Assistant की सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जानें.
डेटा और बातचीत करने के लिए उपलब्ध ऐप्लिकेशन की जानकारी
Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन आपके डेटा का इस्तेमाल करता है. इससे Gemini को आपकी मदद के लिए सबसे सही ऐप्लिकेशन चुनने में मदद मिलती है. जैसे, Contacts या Messages ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके, आपको सही संपर्क से कनेक्ट करने में मदद मिलती है. अपने डेटा और बातचीत करने के लिए उपलब्ध ऐप्लिकेशन के बारे में ज़्यादा जानें.
आपका डेटा कैसे हैंडल किया जाता है
इस बारे में ज़्यादा जानें कि जब Gemini कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करता है, तब आपके डेटा को कैसे मैनेज किया जाता है.