Gemini Live का इस्तेमाल करके, Gemini के साथ बिना किसी रुकावट के नैचुरल तरीक़े से बातचीत की जा सकती है. साथ ही, ज़्यादा जानकारी देने या बातचीत का विषय बदलने के लिए, Gemini को बीच में रोका भी जा सकता है. Gemini Live की मदद से ये काम करें:
- बोलकर लगातार बातचीत करना: टाइप करने के बजाय Gemini से बोलकर सवाल पूछें और वह आपको बोलकर जवाब देगा.
- बोलकर आइडिया पर सोच-विचार करना: गिफ़्ट के लिए आइडिया पाने, इवेंट प्लान करने या कारोबार की योजना बनाने के लिए, Gemini से कहें.
- अलग-अलग विषय एक्सप्लोर करना: जिन विषयों में आपकी दिलचस्पी है उनके बारे में ज़्यादा जानकारी पाएँ.
- Gemini के साथ मिलकर तैयारी करना: ख़ास पलों की तैयारी करने के लिए, Gemini के साथ आम बोलचाल वाली भाषा में और ज़्यादा नैचुरल तरीक़े से बातचीत करें.
अहम जानकारी: हम Gemini Live के अपडेट धीरे-धीरे लॉन्च कर रहे हैं. इसलिए, ऐसा हो सकता है कि फ़िलहाल आपके लिए नई सुविधाएँ उपलब्ध न हों.
आपको क्या करना होगा
- आपके पास कोई Android फ़ोन या टैबलेट होना चाहिए.
- आपके पास Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन होना चाहिए या मोबाइल असिस्टेंट के तौर पर Gemini सेट होना चाहिए.
- फ़िलहाल, Gemini से Live बातचीत की सुविधा Gemini के वेब ऐप्लिकेशन या 'Google Messages में Gemini' में उपलब्ध नहीं है.
- आपका कोई निजी Google खाता या ऑफ़िस/स्कूल वाला Google खाता होना चाहिए, जिससे Gemini Apps को ऐक्सेस किया जाता हो.
- Google ऐप्लिकेशन का नया वर्शन. Android पर ऐप्लिकेशन अपडेट करने का तरीक़ा जानें.
- आपकी उम्र 18 साल या इससे ज़्यादा होनी चाहिए.
-
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपको Gemini Apps में साइन इन करना होगा. Gemini Apps में साइन इन करने का तरीक़ा जानें.
अहम जानकारी:
- फ़िलहाल, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन फ़ारसी में उपलब्ध नहीं है. Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन की उपलब्धता के बारे में ज़्यादा जानें.
- फ़िलहाल, Gemini Live के साथ Gems का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
Gemini Live इस्तेमाल करने से पहले
- दूसरों की निजता का सम्मान करें और उनका वीडियो रिकॉर्ड करने या लाइव बातचीत में उन्हें शामिल करने से पहले, उनकी अनुमति लें.
- जानें कि Google, Gemini Live के ज़रिए की गई बातचीत का डेटा कैसे इस्तेमाल करता है.
Gemini के साथ लाइव बातचीत करना
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन
खोलें.
- Live बातचीत की सुविधा इस्तेमाल करने के लिए, “Ok Google, लाइव बात करें” या “Ok Google, बातचीत करें” बोलें.
- सबसे नीचे मौजूद, Live बातचीत
या बाईं ओर स्वाइप करें पर टैप करें.
- अगर Gemini से पहली बार बातचीत की जा रही है, तो स्क्रीन पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें.
- बातचीत शुरू करें.
सलाह:
- माइक बंद करने के लिए, होल्ड करें
या बंद करें
पर टैप करें. इसके अलावा, “बंद करो” कहकर भी ऐसा किया जा सकता है.
- आप चाहें, तो Pixel Buds के ज़रिए भी Live बातचीत करें. इसके लिए, “Ok Google, बातचीत करें” कहें. Pixel Buds में Gemini की सुविधा इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानें.
- आपके पास वीडियो स्ट्रीम करने और स्क्रीन शेयर करने का विकल्प भी है.
- कैमरा चालू करने के लिए, वीडियो स्ट्रीमिंग चालू करें
पर टैप करें. वीडियो स्ट्रीम करने के बारे में ज़्यादा जानें.
- अपनी स्क्रीन को शेयर करने के लिए, स्क्रीन शेयर करना चालू करें
पर टैप करें. स्क्रीन शेयर करने की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.
- कैमरा चालू करने के लिए, वीडियो स्ट्रीमिंग चालू करें
उदाहरण
- मुझे पॉडकास्ट के लिए, जल्द ही एक ख़ास मेहमान का इंटरव्यू लेना है. मेरी पूरी कोशिश है कि इसमें कोई गड़बड़ी न हो. इसके लिए तुम्हारे पास कोई ख़ास सलाह है?
- मुझे समझ नहीं आ रहा कि अपने दोस्त के लिए क्या तोहफ़ा लूँ, क्योंकि उसकी पसंद कुछ अलग ही होती है. क्या उसके लिए तोहफ़ा चुनने में तुम मेरी मदद कर सकते हो?
- दिन की शानदार शुरुआत करने का कोई बेहतरीन तरीक़ा बताओ, ताकि मेरा दिन काफ़ी प्रॉडक्टिव रहे. जल्द ही एक ज़रूरी मीटिंग है और उसके लिए मेरी तैयारी बेहतरीन होनी चाहिए.
Gemini Live से जुड़ा आपका डेटा
इस बारे में ज़्यादा जानें कि Google, Gemini से की गई Live बातचीत का डेटा कैसे इस्तेमाल करता है.
Gemini से की गई लाइव बातचीत मैनेज करना
लाइव बातचीत को होल्ड पर रखना और उसे फिर शुरू करना- Live बातचीत को होल्ड पर रखने के लिए, होल्ड
पर टैप करें. इससे आपका माइक बंद हो जाता है.
- Live बातचीत को फिर से चालू करने के लिए, Live
पर टैप करें.
Live बातचीत को म्यूट करने पर आपके डिवाइस का माइक्रोफ़ोन बंद हो जाता है, लेकिन Gemini बोल सकता है. इससे आपका लाइव सेशन चालू रहता है और अपनी बातचीत वहीं से दोबारा शुरू की जा सकती है. यह प्रोसेस बातचीत को ख़त्म करने से अलग है. बातचीत ख़त्म करने पर सेशन बंद हो जाता है और आपको उस बातचीत की ट्रांसक्रिप्ट मिल जाती है.
- Live बातचीत को म्यूट करने के लिए: Live बातचीत के दौरान, म्यूट करें
पर टैप करें.
- Live बातचीत को अनम्यूट करने के लिए: Live बातचीत पर वापस जाएँ. इसके बाद, अनम्यूट करें
पर टैप करें.
- Live बातचीत को बंद करने और इसकी ट्रांसक्रिप्ट देखने के लिए, बंद करें
या दाईं ओर स्वाइप करें पर टैप करें.
- पिछली Live बातचीत को जारी रखने के लिए, चैट खोलें और Live बातचीत
या बाईं ओर स्वाइप करें पर टैप करें.
Gemini Live के साथ, स्क्रीन शेयर करना या उसे कैमरा ऐक्सेस करने की अनुमति देना
Live बातचीत के दौरान कैमरा ऐक्सेस करने की अनुमति देनाLive बातचीत के दौरान, कैमरा चालू करके Gemini को कुछ भी दिखाकर उसके बारे में बातचीत की जा सकती है.
- कैमरा चालू करने के लिए, कैमरा
पर टैप करें.
- कैमरा बंद करने के लिए, कैमरा
पर टैप करें.
- डिवाइस के फ़्रंट और रियर कैमरे के बीच स्विच करने के लिए, रियर या फ़्रंट कैमरे पर स्विच करने के आइकॉन
पर टैप करें.
कैमरा अपने-आप बंद हो जाने पर
Live बातचीत में अगर आपका कैमरा चालू है, तो वह इन स्थितियों में अपने-आप बंद हो जाएगा:
- Live बातचीत को होल्ड पर रखने पर Live बातचीत फिर से चालू करने पर कैमरा अपने-आप चालू हो जाएगा.
- Gemini मोबाइल ऐप्लिकेशन बंद करने पर. इसके बाद, ऐप्लिकेशन पर दोबारा आने पर कैमरा अपने-आप चालू नहीं होगा.
- स्क्रीन लॉक हो जाने पर. स्क्रीन को अनलॉक करने पर कैमरा अपने-आप चालू नहीं होगा.
अहम जानकारी: स्क्रीन शेयर करने के लिए, आपको Gemini Live के लिए सूचनाएँ पाने की सुविधा चालू करें विकल्प चालू करना होगा.
अगर आपको अपने डिवाइस की स्क्रीन पर दिख रही कोई भी चीज़ समझ नहीं आ रही, तो स्क्रीन शेयर करके उसके बारे में जानकारी ली जा सकती है. स्क्रीन शेयर करते समय, Gemini पर आपकी पूरी स्क्रीन शेयर होती है.
स्क्रीन शेयर करना
अपने डिवाइस की स्क्रीन शेयर करने के दो तरीक़े हैं:
- Gemini मोबाइल ऐप्लिकेशन में Gemini Live की स्क्रीन पर, स्क्रीन शेयर करना चालू करें
पर टैप करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- Gemini मोबाइल ऐप्लिकेशन के बाहर, छूकर या “OK Google” बोलकर Gemini खोलें और Gemini Live के साथ स्क्रीन शेयर करें पर टैप करें. इसके बाद, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- ऐसा हो सकता है कि कोई दूसरी मददगार सुविधा चालू होने पर “Gemini Live के साथ स्क्रीन शेयर करें” विकल्प न दिखे.
स्क्रीन शेयरिंग को रोकना
स्क्रीन शेयरिंग को बंद करने के दो तरीक़े हैं:
- Gemini मोबाइल ऐप्लिकेशन पर वापस जाएँ. इसके बाद स्क्रीन शेयर करना बंद करें
पर टैप करें.
- स्क्रीन के सबसे ऊपरी किनारे से नीचे की ओर स्वाइप करें. इसके बाद “स्क्रीन शेयर करना” कार्ड पर, शेयर करना रोकें पर टैप करें.
स्क्रीन शेयर होना अपने-आप बंद हो जाने पर
स्क्रीन शेयर करते समय, अगर Gemini Live को होल्ड पर रखा जाता है या स्क्रीन लॉक कर दी जाती है, तो स्क्रीन शेयर होना अपने-आप बंद हो जाता है. Live बातचीत दोबारा चालू करने पर या स्क्रीन को अनलॉक करने पर, स्क्रीन शेयरिंग अपने-आप चालू नहीं होती. इसके लिए आपको अपनी स्क्रीन दोबारा शेयर करनी होगी.
Gemini के साथ Live बातचीत करने के दौरान, कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन और सेवाओं का इस्तेमाल करना
Gemini Apps, Gemini के साथ कनेक्ट किए गए कुछ ऐप्लिकेशन और इंटिग्रेट की गई अन्य सेवाओं को Live बातचीत के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपको कैलेंडर में कोई इवेंट जोड़ने और आस-पास के इलाक़ों में मौजूद अच्छी रेटिंग वाले रेस्टोरेंट खोजने जैसे कामों में मदद मिलेगी.
अहम जानकारी:
- Gemini से Live बातचीत की सुविधा को कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन के लिए धीरे-धीरे लॉन्च किया जा रहा है. इसलिए, ऐसा हो सकता है कि यह सुविधा अभी आपके लिए उपलब्ध न हो.
- अगर आपने ऑफ़िस या स्कूल वाले Google खाते से साइन इन किया है, तो फ़िलहाल Gemini से Live बातचीत के दौरान Google Calendar, Google Keep, और Google Tasks का ही इस्तेमाल किया जा सकता है.
Gemini से Live बातचीत करने के दौरान, कनेक्ट किए गए इन ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है:
|
|
इसके अलावा, Gemini, Live बातचीत के दौरान Google Maps से मिली सार्वजनिक जानकारी का इस्तेमाल अपने-आप कर सकता है.
अगर आपने निजी Google खाते में साइन इन किया है
अगर आपने Gemini से किसी ऐसे ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने के लिए कहा है जो कनेक्ट नहीं है, तो आपको उसे कनेक्ट करना होगा. इसके लिए, कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन की सेटिंग में जाएँ. किसी ऐप्लिकेशन को कनेक्ट या डिसकनेक्ट करने का तरीक़ा जानें.
ऐप्लिकेशन कनेक्ट करने के बाद, Gemini Live खोलें और अपना प्रॉम्प्ट फिर से दें.
अगर आपने ऑफ़िस या स्कूल वाले Google खाते से साइन इन किया है, तो
Live बातचीत के दौरान काम करने वाले ऐप्लिकेशन का तभी इस्तेमाल किया जा सकता है, जब आपके खाते के Workspace एडमिन ने उन्हें चालू किया हो. ऑफ़िस या स्कूल वाले Google खाते से Gemini Apps का इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानें.
- जब Gemini Live की सुविधा स्क्रीन पर चालू हो: 'पहले जैसा करें' पर टैप करें या Gemini से कार्रवाई को पहले जैसा करने के लिए कहें.
- जब Gemini Live की सुविधा बैकग्राउंड में चालू हो: फ़िलहाल आपके पास किसी कार्रवाई को पहले जैसा करने का विकल्प नहीं होगा. अगर आपको कुछ बदलना है, तो इसके लिए ऐप्लिकेशन में जाकर उस इवेंट या कार्रवाई में बदलाव करें.
- फ़िलहाल, आपके पास Samsung के ऐप्लिकेशन में की गई किसी कार्रवाई को पहले जैसा करने का विकल्प नहीं है. हालाँकि, आपके पास ऐप्लिकेशन में किसी इवेंट या कार्रवाई में बदलाव करने का विकल्प है.
बैकग्राउंड में लाइव बातचीत करने की सुविधा इस्तेमाल करना
बैकग्राउंड में Gemini को बोलकर इस्तेमाल करनाअहम जानकारी: Gemini से बैकग्राउंड में बातचीत करने के लिए, आपको अपने डिवाइस पर Gemini Live की सूचनाएँ पाने की सुविधा चालू करनी होगी.
Gemini के साथ लाइव बातचीत करने के दौरान, अपने फ़ोन और अन्य ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- बैकग्राउंड में लाइव बातचीत करने के लिए: स्क्रीन के निचले किनारे से, ऊपर की ओर स्वाइप करें.
- दोबारा फ़ुलस्क्रीन पर लाइव बातचीत करने के लिए: स्क्रीन के ऊपरी हिस्से से, नीचे की ओर स्वाइप करें और “Gemini के साथ लाइव बातचीत करें” कार्ड पर टैप करें.
अहम जानकारी: स्क्रीन लॉक होने पर, Gemini Live को शुरू नहीं किया जा सकता. Gemini से लाइव बातचीत करने के लिए, आपको अपना फ़ोन अनलॉक करना होगा.
अगर लॉक स्क्रीन पर Gemini की सुविधा इस्तेमाल करने की सेटिंग चालू है, तो अपना फ़ोन लॉक करने के बाद भी लाइव बातचीत जारी रखी जा सकती है. अगर यह सेटिंग बंद है, तो फ़ोन लॉक करने पर लाइव बातचीत को होल्ड पर रख दिया जाता है. लॉक स्क्रीन पर Gemini को चालू करने का तरीक़ा जानें.
जब आपका फ़ोन लॉक हो और लाइव बातचीत की जा रही हो, तो:
- दोबारा फ़ुलस्क्रीन पर लाइव बातचीत करने के लिए: लॉक स्क्रीन पर, Gemini के साथ लाइव बातचीत करें सूचना पर टैप करें और अपना फ़ोन अनलॉक करें.
- लाइव बातचीत को बंद करने के लिए: लॉक स्क्रीन पर, “Gemini के साथ लाइव बातचीत करें” सूचना को बड़ा करें और लाइव मोड ख़त्म करें पर टैप करें.
अहम जानकारी: अगर आपकी चैट को होल्ड पर रखा जाता है या उसे फ़ोन के लॉक होने पर ख़त्म कर दिया जाता है, तो लाइव बातचीत जारी रखने के लिए, आपको अपना फ़ोन अनलॉक करना होगा.
सेटिंग मैनेज करना
Gemini की आवाज़ बदलनाअहम जानकारी: Gemini की आवाज़ बदलने का विकल्प, कुछ भाषाओं में उपलब्ध नहीं है. Gemini की डिसप्ले भाषा बदलने का तरीक़ा जानें.
आवाज़ बदलने की यह सेटिंग, Gemini Apps की सभी सुविधाओं पर लागू होती है. इसका इस्तेमाल, Gemini Live और उन सुविधाओं में किया जाता है जिनके लिए Gemini Apps बोलकर जवाब देते हैं. जैसे, जवाब के बग़ल में, सुनें पर टैप करने से ऐसा होता है.
- Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर मौजूद, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर
सेटिंग
Gemini की आवाज़ पर टैप करें.
- कोई आवाज़ सुनने और चुनने के लिए, बाईं या दाईं ओर स्वाइप करें.
- चुनें पर टैप करें.
Gemini से बातचीत करने के दौरान, कुछ बोलकर उसे जवाब देने से रोका जा सकता है. इस सुविधा को बंद करने के लिए:
- Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर मौजूद, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर
सेटिंग पर टैप करें.
- लाइव बातचीत के दौरान Gemini को रोकें सेटिंग को चालू या बंद करें.
अहम जानकारी: अगर आपने 'लाइव बातचीत के दौरान Gemini को रोकें' सेटिंग बंद कर दी है, तो स्क्रीन पर टैप करके भी Gemini को रोका जा सकता है.
बैकग्राउंड में या डिवाइस के लॉक होने पर, Gemini Live का इस्तेमाल करने के लिए, 'Gemini के साथ लाइव बातचीत करें' से जुड़ी सूचनाएँ पाने की सुविधा चालू होनी चाहिए.
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- सूचनाएँ
ऐप्लिकेशन की सूचनाएँ
Google पर टैप करें.
- अगर Google की सभी सूचनाएँ सेटिंग बंद है, तो उसे चालू करें.
- अगर Gemini के साथ लाइव बातचीत करें सेटिंग बंद है, तो उसे चालू करें.
- Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन
खोलें.
- Live बातचीत शुरू करने के लिए, सबसे नीचे मौजूद, Live बातचीत
या बाईं ओर स्वाइप करें पर टैप करें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, कैप्शन चालू करें
पर टैप करें.
कैप्शन का साइज़ और स्टाइल बदलने का तरीक़ा
- Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन
में सबसे ऊपर जाकर, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर
सेटिंग
कैप्शन की प्राथमिकताएँ
कैप्शन का साइज़ और स्टाइल पर टैप करें.
- Live बातचीत के दौरान कैप्शन किस साइज़ और स्टाइल में दिखें, इसके लिए बदलाव करें:
- कैप्शन का साइज़ बदलने के लिए कैप्शन का साइज़ पर टैप करके, कोई साइज़ चुनें.
- कैप्शन की स्टाइल बदलने के लिए कैप्शन की स्टाइल पर टैप करके, कोई स्टाइल चुनें.
सलाह:
- कैप्शन की भाषा बदलने के लिए, Gemini में डिसप्ले होने वाली भाषा को बदलने का तरीक़ा जानें.
- Gemini ऐप्लिकेशन की सेटिंग में 'कैप्शन की प्राथमिकताएँ' में जाकर भी कैप्शन चालू किए जा सकते हैं.