Gemini Apps की मदद से अपने टास्क और रिमाइंडर मैनेज करना

Google Tasks और Samsung Reminder के ज़रिए, Gemini Apps से अपने टास्क और रिमाइंडर जोड़ने, उनमें बदलाव करने, और उनसे जुड़ी जानकारी दिखाने के लिए कहा जा सकता है.

आपको क्या करना होगा

Gemini Apps से, टास्क और रिमाइंडर वाले ऐप्लिकेशन कनेक्ट करने के लिए:

अहम जानकारी:

  • टास्क और रिमाइंडर की सुविधा देने वाले ऐसे ऐप्लिकेशन जिन्हें Gemini Apps से कनेक्ट किया जा सकता है, Google Messages में Gemini के लिए उपलब्ध नहीं हैं.
  • Gemini Apps अपने जवाबों में ग़लत या पुरानी जानकारी दे सकते हैं. जानकारी की जाँच करने के लिए, जवाब के बाद दिए गए सोर्स पर क्लिक करके उनकी समीक्षा करें.

Gemini Apps में Google Tasks का इस्तेमाल करना

Gemini Apps का इस्तेमाल करके, Google Tasks में उपलब्ध अपने कामों की सूची और रिमाइंडर इस्तेमाल करने के लिए, Gemini Apps को Google Workspace से कनेक्ट करना ज़रूरी है.

  1. अपने कंप्यूटर में, gemini.google.com पर जाएँ.
  2. Google Workspace में इस्तेमाल किए जा रहे मौजूदा खाते से ही साइन इन करें.
  3. Gemini ऐप्लिकेशन से, Google Tasks में जोड़े गए किसी टास्क को दिखाने या कोई नया टास्क जोड़ने के लिए कहें.
    • सलाह: अगर Gemini Apps को ख़ास तौर पर Google Tasks का इस्तेमाल करने को कहना है, तो प्रॉम्प्ट में @Google Tasks जोड़ें.
  4. अगर Google Workspace, Gemini से कनेक्ट नहीं है, तो आपको इसे कनेक्ट करने का विकल्प मिलेगा.
  5. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
अहम जानकारी: कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन की सेटिंग में जाकर, Google Workspace ऐप्लिकेशन को डिसकनेक्ट किया जा सकता है.

रिमाइंडर और टास्क जोड़ना

ख़ास जानकारी देकर रिमाइंडर और टास्क जोड़ना

Gemini Apps को रिमाइंडर और टास्क जोड़ने के लिए, सटीक जानकारी दी जा सकती है. इसके लिए, ऐसे प्रॉम्प्ट आज़माएँ:

  • मुझे [तारीख] को [समय] पर [टास्क] के लिए याद दिलाना.
  • मुझे [समय] पर [नाम] को कॉल करने के लिए याद दिलाना.
  • कामों की सूची में [टास्क] को जोड़ो.
अपनी बातचीत के आधार पर रिमाइंडर और टास्क जोड़ना

अपनी बातचीत और उसमें शामिल अन्य जानकारी के आधार पर, Gemini Apps को टास्क और रिमाइंडर जोड़ने के लिए भी कहा जा सकता है. इसके लिए, ऐसे प्रॉम्प्ट आज़माएँ:

  • [फ़िल्म का नाम] कब आने वाली है?
    Gemini से जवाब मिलने के बाद: मुझे रिलीज़ से 1 हफ़्ते पहले इसके टिकट ख़रीदने के लिए याद दिलाना.
  • [देश या जगह] की यात्रा की योजना बनाने में मेरी मदद करो. जो आइटम मुझे साथ ले जाने हैं उनकी एक सूची बनाओ.
    Gemini से जवाब मिलने के बाद: उन आइटम को ले जाने के लिए Google Tasks में एक रिमाइंडर सेट करो.
  • <आइटम की सूची की एक फ़ोटो लें> इस इमेज में दिखाए गए आइटम, [समय, तारीख़] वाले काम की सूची में जोड़ो.

अहम जानकारी:

  • कोई टास्क या रिमाइंडर जोड़ने के लिए, अपने प्रॉम्प्ट में “इसे मेरे टास्क में जोड़ें,” “@Google Tasks” या "@Samsung Reminder" को शामिल करें.
  • किसी कार्रवाई को पहले जैसा करने के लिए, पुष्टि वाली सूचना में मौजूद पहले जैसा करें विकल्प को चुनें या जवाब के नीचे लिंक की गई सूची को खोलकर उसमें बदलाव करें.
    • अगर आपने बैकग्राउंड में Gemini Live की सुविधा का इस्तेमाल करते हुए Gemini की मदद से कोई कार्रवाई की है, तो वह उस कार्रवाई को पहले जैसा नहीं कर सकता.

रिमाइंडर और टास्क देखना या उन्हें अपडेट करना

रिमाइंडर और टास्क देखना

उदाहरण के लिए, Gemini Apps से यह कहा जा सकता है:

  • मुझे आगे कौन-कौनसे टास्क करने हैं?
  • मुझे [समय, तारीख] को कौन-कौनसे काम करने हैं?
  • [विषय, गतिविधि, इवेंट] से जुड़े मेरे कौन-कौनसे टास्क हैं?
  • मुझे इस हफ़्ते कौन-कौनसे टास्क पूरे करने हैं?

रिमाइंडर और टास्क अपडेट करना

उदाहरण के लिए, Gemini Apps से यह कहा जा सकता है:

  • [टास्क का नाम] वाले टास्क की तारीख़ बदलकर [तारीख़] करो.
  • [टास्क का नाम] वाले टास्क को 'हो गया' के तौर पर मार्क करो.
  • [टास्क का नाम] वाले टास्क का नाम बदलकर [टास्क का नाम] करो.
  • [विषय, गतिविधि, इवेंट] से जुड़े मेरे टास्क मिटाओ.

अहम जानकारी: अगर आपको Gemini Apps से, कोई टास्क या रिमाइंडर अपडेट करने के लिए कहना है, तो अपने प्रॉम्प्ट में “टास्क,” “@Google Tasks,” या "@Samsung Reminder" को शामिल करें.

आपका डेटा कैसे हैंडल किया जाता है

इसी विषय से जुड़े लिंक

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
4504000192734517841
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
5295044
false
false
false
false