Gemini Apps में फ़ाइलें अपलोड करना और उनका विश्लेषण करना

Gemini Apps में अलग-अलग तरह का कॉन्टेंट अपलोड करके उससे जुड़े सवालों के जवाब, ख़ास जानकारी, और इनसाइट पाई जा सकती है. जैसे, दस्तावेज़, स्प्रेडशीट, NotebookLM की नोटबुक, फ़ोटो, वीडियो वग़ैरह.

आपको क्या करना होगा

इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपको Gemini Apps में साइन इन करना होगा. Gemini Apps में साइन इन करने का तरीक़ा जानें.

सलाह: इस सुविधा का ज़्यादा फ़ायदा पाने के लिए, Google एआई के किसी प्लान पर अपग्रेड करें. इससे आपको ज़्यादा फ़ाइलें अपलोड करने या Gemini Apps में अपलोड की गई फ़ाइलों को ज़्यादा चैट में रेफ़र करने की सुविधा मिलेगी. तय की गई सीमाओं के बारे में ज़्यादा जानें और किसी दूसरे प्लान पर अपग्रेड करने का तरीक़ा जानें.

फ़ाइलें और कोड अपलोड करना

  1. अपने कंप्यूटर पर, gemini.google.com पर जाएँ.
  2. सबसे नीचे मौजूद टेक्स्ट बॉक्स में, अपना सवाल या प्रॉम्प्ट डालें.
  3. फ़ाइलें जोड़ें पर क्लिक करें.
    1. अपने डिवाइस से, इस्तेमाल की जा सकने वाली किसी फ़ाइल को अपलोड करने के लिए: फ़ाइलें अपलोड करें पर क्लिक करें.
    2. कोड वाले किसी फ़ोल्डर को जोड़ने के लिए: अपलोड के अन्य विकल्प इसके बाद कोड इंपोर्ट करें इसके बाद फ़ोल्डर अपलोड करें पर क्लिक करें.
    3. GitHub रिपॉज़िटरी जोड़ने के लिए: अपलोड के अन्य विकल्प इसके बाद कोड इंपोर्ट करें पर क्लिक करें. इसके बाद, GitHub रिपॉज़िटरी या ब्रांच का यूआरएल डालें. GitHub रिपॉज़िटरी जोड़ने के बारे में ज़्यादा जानें.
    4. Google Drive से, इस्तेमाल की जा सकने वाली किसी फ़ाइल को जोड़ने के लिए: Drive से जोड़ें पर क्लिक करें.
      1. Drive से फ़ाइलें अपलोड करने के लिए, ज़रूरी है कि आपने गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग चालू की हो. साथ ही, Google Workspace को Gemini Apps से कनेक्ट किया हो. अगर Google Workspace कनेक्ट नहीं है, तो आपको उसे कनेक्ट करने का विकल्प मिलेगा. Gemini Apps और Google Workspace डेटा के बारे में जानें.
    5. NotebookLM से किसी नोटबुक को जोड़ने के लिए: अपलोड के अन्य विकल्प इसके बाद नोटबुक Notebook पर क्लिक करें.
  4. सबमिट करें पर क्लिक करें.

अहम जानकारी:

  • अगर फ़ाइलें उपलब्ध हैं, तो एक ही प्रॉम्प्ट में, इस्तेमाल की जा सकने वाली कोई भी 10 फ़ाइलें जोड़ी जा सकती हैं. जैसे दस्तावेज़, इमेज या वीडियो.
  • अगर आपको गड़बड़ी का यह मैसेज मिलता है कि Gemini आपकी फ़ाइल का सही तरीक़े से विश्लेषण नहीं कर पाया, तो उस फ़ाइल को फिर से अपलोड करें.

किस तरह की और कितनी फ़ाइलें अपलोड की जा सकती हैं

  • Gemini Apps में ज़्यादातर फ़ॉर्मैट की फ़ाइलें अपलोड की जा सकती हैं.
  • अगर फ़ाइलें उपलब्ध हैं, तो एक ही प्रॉम्प्ट में कोई भी 10 फ़ाइलें जोड़ी जा सकती हैं. 
  • प्रॉम्प्ट के साथ अपलोड किया जाने वाला हर वीडियो 2 जीबी तक का हो सकता है. वीडियो के अलावा, इस्तेमाल की जा सकने वाली कोई भी दूसरी फ़ाइल 100 एमबी से ज़्यादा की नहीं होनी चाहिए.
  • वीडियो की कुल अवधि पाँच मिनट से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए. एक घंटे तक की अवधि वाले वीडियो अपलोड करने के लिए, Google AI Pro या Google AI Ultra पर अपग्रेड करें.
  • ऑडियो की कुल अवधि 10 मिनट से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए. तीन घंटे तक की अवधि वाले ऑडियो अपलोड करने के लिए, Google AI Pro या Google AI Ultra पर अपग्रेड करें.
  • किसी चैट में, कोड के एक फ़ोल्डर या एक GitHub रिपॉज़िटरी को जोड़ा जा सकता है. इसमें ज़्यादा से ज़्यादा 5,000 फ़ाइलें हो सकती हैं और इसका साइज़ 100 एमबी से ज़्यादा नहीं हो सकता. GitHub डेटाबेस जोड़ने के बारे में ज़्यादा जानें.
  • ZIP फ़ाइल:
    • इसमें ज़्यादा से ज़्यादा 10 फ़ाइलें हो सकती हैं. 
    • इसका साइज़ 100 एमबी तक हो सकता है.
    • इसमें वीडियो या ऑडियो फ़ाइलें नहीं जोड़ी जा सकतीं.

अपने डेटा के आधार पर चार्ट बनाना

Gemini के वेब ऐप्लिकेशन से, अपलोड की हुई स्प्रेडशीट के आधार पर एक चार्ट बनाने के लिए कहा जा सकता है. साथ ही, चार्ट को देखने के लिए ज़ूम इन करने और चार्ट को आपकी पसंद के मुताबिक़ बनाने के लिए भी कहा जा सकता है.

अपनी पसंद के मुताबिक़ चार्ट बनाना

  1. चार्ट के नीचे, बदलाव करें पर टैप करें. 
  2. यह चुनें कि आपको चार्ट में किस तरह के बदलाव करने हैं. उदाहरण के लिए, चार्ट के टाइप, लेबल वगै़रह में बदलाव किए जा सकते हैं. 
  3. अपडेट करें पर टैप करें.

फ़ाइलें अपलोड करने पर दिखने वाले, गड़बड़ी के मैसेज 

"फ़ाइल अपलोड करने के लिए डेटा मिटाएँ"

Gemini Apps में आपकी पिछली गतिविधियों, जैसे कि चैट और अपलोड की गई फ़ाइलों का डेटा तय सीमा तक ही सेव होता है. यह सीमा, आपकी Google Drive या Google Workspace के स्टोरेज की सीमा से अलग होती है. अगर Gemini Apps में स्टोरेज भर जाता है, तो आपको ऊपर बताया गया गड़बड़ी का मैसेज मिलेगा. ऐसे में, फ़ाइलें अपलोड करने के लिए आपको कुछ स्टोरेज खाली करना पड़ सकता है.

Gemini Apps में स्टोरेज खाली करने का तरीक़ा

अगर आपके पास कोई निजी Google खाता है

अहम जानकारी: जिन चैट या Gems में वीडियो, फ़ोटो अपलोड की जाती हैं या Google Drive, NotebookLM से फ़ाइलें अपलोड की जाती हैं वे Gemini Apps में ज़्यादा स्टोरेज लेती हैं. 

Gemini Apps में अपनी गतिविधि का डेटा मिटाकर, स्टोरेज खाली करने के लिए:

  1. gemini.google.com पर जाएँ
  2. सेटिंग और सहायता इसके बाद गतिविधि पर क्लिक या टैप करें.
  3. Gemini Apps में की गई वह गतिविधि चुनें जिसे मिटाना है.

अहम जानकारी: Gemini Apps में की गई कोई गतिविधि या Gems मिटाने के बाद, स्टोरेज खाली होने में कुछ मिनट लग सकते हैं. अगर आपको गड़बड़ी वाला मैसेज फिर मिलता है, तो थोड़ा इंतज़ार करने के बाद नई फ़ाइल अपलोड करें. अगर इसके बाद भी गड़बड़ी का मैसेज मिलता है, तो Gemini Apps में की गई कोई दूसरी गतिविधि या Gems मिटाकर देखें.

अगर आपके पास ऑफ़िस, स्कूल या किसी दूसरे संगठन से मिला Workspace खाता है

ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते के लिए, Gemini Apps में की गई गतिविधि के डेटा को सिर्फ़ Workspace एडमिन ही मिटा सकता है. ऑफ़िस और स्कूल वाले खाते का इस्तेमाल करके, Gemini Apps में की गई गतिविधि का डेटा मिटाने के बारे में ज़्यादा जानें.

Gemini Apps में की गई गतिविधि मिटाने और स्टोरेज खाली करने के लिए अपने एडमिन से संपर्क करें. अपने एडमिन को ढूँढने का तरीक़ा जानें.

“अब ऐसी और चैट नहीं की जा सकतीं जिनमें फ़ाइलें शामिल हों”

किसी समयावधि में फ़ाइलें अपलोड करने और उनका विश्लेषण करने के लिए सीमाएँ तय की गई हैं. कुछ समय बाद, सीमा रीसेट हो जाएगी. इसके बाद, फिर से फ़ाइलें अपलोड की जा सकेंगी और उनका विश्लेषण किया जा सकेगा.

तय सीमा पूरी होने पर, अन्य फ़ाइलें अपलोड करने और उनका विश्लेषण करने के लिए, कुछ देर बाद कोशिश करें या सीमा बढ़ाने के लिए, Google AI Pro या Google AI Ultra पर अपग्रेड करें.
“फ़ाइलों का साइज़ काफ़ी ज़्यादा होने की वजह से, हो सकता है कि बेहतर नतीजे न मिलें”

बहुत बड़ी फ़ाइल अपलोड करने पर, Gemini आपको ऐसा जवाब दे सकता है जिसके लिए पूरे कॉन्टेंट को ध्यान से न पढ़ा गया हो या कॉन्टेंट में दी कुछ जानकारी को अनदेखा किया गया हो. कॉन्टेक्स्ट विंडो ख़ास तौर पर उन प्रॉम्प्ट के लिए ज़रूरी होती है जिनका जवाब देने के लिए, किसी बड़ी फ़ाइल में मौजूद हर छोटी-बड़ी जानकारी पर ख़ास ध्यान देने की ज़रूरत होती है.

बेहतर नतीजों के लिए, कम कॉन्टेंट वाली छोटी फ़ाइलें अपलोड करें या 10 लाख टोकन वाली बड़ी कॉन्टेक्स्ट विंडो के लिए, Google AI Pro या Google AI Ultra पर अपग्रेड करें.

अहम जानकारी: Deep Think का इस्तेमाल करने पर, 1.92 लाख टोकन वाली कॉन्टेक्स्ट विंडो मिलती है. Deep Think का इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानें

मेरे प्रॉम्प्ट में दी गई जानकारी का, कॉन्टेक्स्ट विंडो की रेंज से ज़्यादा होने का क्या मतलब है?

ऑफ़िस या स्कूल वाले Google खाते से Gemini Apps का इस्तेमाल करने पर, आपको मैसेज मिल सकता है कि फ़ाइलें अपलोड करने और उनका विश्लेषण करने के लिए दी गई जानकारी ने कॉन्टेक्स्ट विंडो की रेंज पार कर ली है.

कॉन्टेक्स्ट विंडो क्या होती है?

Gemini Apps में फ़ाइलें अपलोड करने पर, Gemini को कॉन्टेंट "पढ़ना" ज़रूरी होता है, ताकि वह आपको अहम जानकारी या आपके सवालों के जवाब दे सके. कॉन्टेक्स्ट विंडो का मतलब पढ़ने की क्षमता से है. इससे यह पता चलता है कि एक बार में कितना कॉन्टेंट समझा जा सकता है.

मेरे प्रॉम्प्ट में दी गई जानकारी का, कॉन्टेक्स्ट विंडो की रेंज से ज़्यादा होने का क्या मतलब है?

अगर कॉन्टेक्स्ट विंडो बड़ी होती है, तो Gemini को ज़्यादा कॉन्टेंट पढ़ने और समझने को मिलता है. उदाहरण के लिए, 10 लाख टोकन वाली कॉन्टेक्स्ट विंडो की मदद से Gemini, 1,500 पेजों के टेक्स्ट या 30,000 लाइनों के कोड को समझ सकता है.

अगर आपका सवाल कॉन्टेक्स्ट विंडो की रेंज से बाहर का है, तो आपको ऐसे जवाब मिल सकते हैं जिनमें पूरे कॉन्टेंट को ध्यान में न रखा गया हो या कॉन्टेंट से जुड़ी जानकारी अधूरी हो. कॉन्टेक्स्ट विंडो ख़ास तौर पर उन प्रॉम्प्ट के लिए ज़रूरी होती है जिनका जवाब देने के लिए, बड़ी फ़ाइलों में मौजूद हर छोटी-बड़ी जानकारी पर ख़ास ध्यान देने की ज़रूरत होती है.

इसी विषय से जुड़े लिंक

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
8812747464637054653
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
5295044
false
false
false
false
false