Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन की मदद से क्या-क्या किया जा सकता है

Gemini के साथ चैट करके अपने आइडिया बेहतर बनाए जा सकते हैं. Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन आपके डिवाइस पर, Google के बेहतरीन एआई मॉडल का ऐक्सेस देता है. इनकी मदद से, ऐसे कई काम आसानी से किए जा सकते हैं:

  • कुछ लिखने, अलग-अलग तरह के आइडिया देखने, सीखने वग़ैरह में मदद पाना
  • Gmail या Google Drive में मौजूद कॉन्टेंट में कोई जानकारी तुरंत खोजना या उसकी ख़ास जानकारी पाना
  • तुरंत इमेज जनरेट करना
  • नए-नए तरीक़ों से मदद पाने के लिए टेक्स्ट, आवाज़, फ़ोटो, और अपने कैमरे का इस्तेमाल करना
  • Android पर, “Ok Google” बोलकर डिवाइस की स्क्रीन पर मौजूद कॉन्टेंट के बारे में Gemini से जानकारी पाना
  • Google Maps और Google फ़्लाइट की मदद से प्लान बनाना

टाइप करके, बोलकर, किसी इमेज का इस्तेमाल करके या कोई फ़ोटो खींचकर चैट शुरू की जा सकती है.

ध्यान दें:

Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने से पहले ये बातें ध्यान में रखें

  • चिकित्सकीय, क़ानूनी, वित्तीय या अन्य पेशेवर सलाह के लिए, Gemini के जवाबों पर भरोसा न करें.
  • Gemini से मिले जवाब, Google की राय से अलग हो सकते हैं और इनके लिए Google को ज़िम्मेदार नहीं माना जाना चाहिए.
  • कोड के इस्तेमाल की ज़िम्मेदारी आपकी ही होगी. हो सकता है कि इस पर कोई ओपन सोर्स लाइसेंस लागू हो. कोड और उद्धरणों के बारे में ज़्यादा जानें.
  • Gemini किसी विषय या व्यक्ति के बारे में ग़लत या आपत्तिजनक जानकारी दे सकता है, इसलिए, इसके जवाबों की दोबारा जाँच करें. आपके सुझाव, शिकायत या राय से, Gemini Apps को ज़्यादा मददगार और सुरक्षित बनाने में मदद मिलती है. सुझाव, राय देने या शिकायत करने का तरीक़ा जानें.

Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल शुरू करने के बारे में ज़्यादा जानें.

Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन कौन-कौन से काम कर सकता है

अहम जानकारी: अगर आपने Gemini Apps में साइन इन नहीं किया है, तो आपको इनमें से कुछ सुविधाओं का ऐक्सेस नहीं मिलेगा. इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए, आपसे साइन इन करने को कहा जा सकता है. साइन इन करने का तरीक़ा जानें.

टाइप करके, बोलकर या फ़ोटो का इस्तेमाल करके Gemini के साथ चैट की जा सकती है. इसकी मदद से कई काम आसानी से किए जा सकते हैं. जैसे:

  • Gemini से लगातार चैट करके किसी विषय के बारे में अपनी समझ बढ़ाना और सीखने का नया अनुभव पाना.
  • अपने आस-पास की चीज़ों के बारे में सवाल पूछना. Gemini ऐप्लिकेशन में, कैमरा पर टैप करके फ़ोटो खींचकर उसके बारे में सवाल पूछें.
  • Gemini के साथ सामान्य तरीक़े से चैट करने के लिए, Live बातचीत पर टैप करें.
  • लिखने, व्याकरण की ग़लतियाँ ठीक करने, और अनुवाद करने में मदद पाना.
  • अलग-अलग गतिविधियाँ करने के लिए प्रेरणा पाना और मैप की मदद से अपने प्लान विज़ुअलाइज़ करना.
  • किसी विषय पर, अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी फ़ॉर्मैट में कम शब्दों में जानकारी या ख़ास जानकारी पाना. जैसे, सूची, टेबल या चार्ट के फ़ॉर्मैट में.
  • Gmail, Docs, और Drive जैसे ऐप्लिकेशन और सेवाओं में मौजूद कॉन्टेंट की ख़ास जानकारी हासिल करना, उससे जुड़े सवालों के जवाब पाना, और जानकारी ढूँढना.
  • अपनी पसंद के मुताबिक़ यात्रा की योजना बनाना और अपनी ख़ास ज़रूरतों, जैसे कि मंज़िल, तारीख़, कुल समय, और क़ीमत के हिसाब से फ़्लाइट और होटल चुनना.
  • जनरेटिव एआई से तैयार होने वाली ऐसी इमेज बनाना जिसमें इमेज के साथ टेक्स्ट शामिल हो.
अहम जानकारी: ऐसा हो सकता है कि पहने जाने वाले कुछ डिवाइस, जैसे कि AirPod और Apple Watch के कुछ मॉडल, Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन के साथ काम न करें.
iPhone और iPad Android
true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
12329201169074465353
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
5295044
false
false
false
false