Gemini के साथ चैट करके अपने आइडिया बेहतर बनाए जा सकते हैं. Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन आपके डिवाइस पर, Google के बेहतरीन एआई मॉडल का ऐक्सेस देता है. इनकी मदद से, ऐसे कई काम आसानी से किए जा सकते हैं:
- कुछ लिखने, अलग-अलग तरह के आइडिया देखने, सीखने वग़ैरह में मदद पाना
- Gmail या Google Drive में मौजूद कॉन्टेंट में कोई जानकारी तुरंत खोजना या उसकी ख़ास जानकारी पाना
- तुरंत इमेज जनरेट करना
- नए-नए तरीक़ों से मदद पाने के लिए टेक्स्ट, आवाज़, फ़ोटो, और अपने कैमरे का इस्तेमाल करना
- Android पर, “Ok Google” बोलकर डिवाइस की स्क्रीन पर मौजूद कॉन्टेंट के बारे में Gemini से जानकारी पाना
- Google Maps और Google फ़्लाइट की मदद से प्लान बनाना
टाइप करके, बोलकर, किसी इमेज का इस्तेमाल करके या कोई फ़ोटो खींचकर चैट शुरू की जा सकती है.
ध्यान दें:
- Google Assistant में पहले से मिलने वाली “Ok Google” और कुछ सुविधाएँ, सभी भाषाओं और देशों में उपलब्ध नहीं हैं. ये सुविधाएँ, निगरानी में रखे गए खातों के लिए भी उपलब्ध नहीं हैं. इस बारे में ज़्यादा जानें कि Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन किन भाषाओं में उपलब्ध है.
-
अगर ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते से Gemini Apps को ऐक्सेस किया जा रहा है, तो इसमें Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन की कुछ सुविधाएँ उपलब्ध नहीं होंगी. इसमें Google Assistant के ज़रिए मिलने वाली सुविधाएँ, जैसे कि बोलकर फ़ोन का तेज़ी से इस्तेमाल करने की सुविधाएँ. इस बारे में जानें कि ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते का इस्तेमाल करने वाले लोग, Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन को किस तरह ऐक्सेस कर सकते हैं.
Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने से पहले ये बातें ध्यान में रखें
- चिकित्सकीय, क़ानूनी, वित्तीय या अन्य पेशेवर सलाह के लिए, Gemini के जवाबों पर भरोसा न करें.
- Gemini से मिले जवाब, Google की राय से अलग हो सकते हैं और इनके लिए Google को ज़िम्मेदार नहीं माना जाना चाहिए.
- कोड के इस्तेमाल की ज़िम्मेदारी आपकी ही होगी. हो सकता है कि इस पर कोई ओपन सोर्स लाइसेंस लागू हो. कोड और उद्धरणों के बारे में ज़्यादा जानें.
- Gemini किसी विषय या व्यक्ति के बारे में ग़लत या आपत्तिजनक जानकारी दे सकता है, इसलिए, इसके जवाबों की दोबारा जाँच करें. आपके सुझाव, शिकायत या राय से, Gemini Apps को ज़्यादा मददगार और सुरक्षित बनाने में मदद मिलती है. सुझाव, राय देने या शिकायत करने का तरीक़ा जानें.
Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल शुरू करने के बारे में ज़्यादा जानें.
Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन क्या कर सकता है
टाइप करके, बोलकर या फ़ोटो का इस्तेमाल करके Gemini के साथ चैट की जा सकती है. इसकी मदद से कई काम आसानी से किए जा सकते हैं. जैसे:
- Gemini से एक के बाद एक लगातार बातें करके, किसी भी विषय के बारे में नए-नए तरीकों से अपनी समझ बढ़ाना और सीखने का नया अनुभव पाना.
- अपने आस-पास की चीज़ों के बारे में सवाल पूछना. Gemini ऐप्लिकेशन में, कैमरा
पर टैप करें और फ़ोटो खींचकर उसके बारे में सवाल पूछें.
- लिखने, व्याकरण की ग़लतियाँ ठीक करने, और अनुवाद करने में मदद पाना.
- अलग-अलग गतिविधियों के लिए प्रेरणा पाना और मैप की मदद से अपने प्लान विज़ुअलाइज़ करना.
- किसी विषय के बारे में कम शब्दों में जानना या ख़ास जानकारी पाना, वह भी अपनी पसंद के फ़ॉर्मैट में. जैसे, सूची, टेबल या चार्ट.
- यह पता लगाना कि कौनसा गाना चल रहा है.
-
- Android में, मोबाइल असिस्टेंट के तौर पर Gemini का इस्तेमाल करके, ये काम किए जा सकते हैं:
- स्क्रीन पर दिख रहे किसी कॉन्टेंट के बारे में सवाल पूछना. जैसे, किसी वेबपेज की ख़ास जानकारी पाना या तस्वीर में किसी चीज़ के बारे में ज़्यादा जानना. इसके लिए, Gemini को Chrome जैसे किसी भी ऐप्लिकेशन पर चालू करें. इसके बाद, स्क्रीन के बारे में सवाल पूछें या पेज पर मौजूद कॉन्टेंट के बारे में पूछें पर टैप करें और अपने सवाल पूछें.
- तेज़ी से कोई काम करने के लिए, अपनी आवाज़ का इस्तेमाल करना. जैसे, मैसेज भेजना या लाइटें चालू करना.
- Google Home को Gemini Apps से कनेक्ट करके, बोलकर या टाइप करके निर्देश देकर कोई रूटीन शुरू करना.
- अहम जानकारी: Gemini की मदद से कोई रूटीन शुरू करने पर, कुछ स्टार्टर और कार्रवाइयाँ काम नहीं करती हैं. ऐसे में Gemini कोई जवाब नहीं देता.
सलाह:
- Gemini अब भी सीखने के दौर में है. इसलिए, हो सकता है कि यह कभी-कभी आपकी मदद न कर पाए. अगर कोई ऐसा काम है जिसमें Gemini के बजाय Google Assistant आपकी मदद कर सकती है, तो अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर Google Assistant पर स्विच करें.
- कुछ सुविधाओं के इस्तेमाल पर उम्र से जुड़ी शर्तें लागू होती हैं. साथ ही, वे निगरानी में रखे गए खातों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. निगरानी में रखे गए खातों से Gemini का इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानें.
Android डिवाइसों पर Google Assistant और Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन, दोनों एक साथ कैसे काम करते हैं
अगर आपके Android डिवाइस पर Gemini मुख्य मोबाइल असिस्टेंट के तौर पर सेट है, तो यह Google Assistant की तरह ही कई कामों में आपकी मदद कर सकता है. जिन डिवाइसों पर Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन उपलब्ध नहीं है उन पर Google Assistant काम करता रहेगा. जैसे, स्मार्ट डिसप्ले.
अपने Pixel Tablet पर Gemini का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें और फिर Gemini को मुख्य असिस्टेंट के तौर पर सेट करें. डिवाइस के अनलॉक होने पर Google Assistant की जगह Gemini ले लेगा. यह Google Assistant की तरह ही कई कामों को आपकी मदद करेगा. जैसे, सवालों का जवाब देना या यात्रा की योजना बनाने में मदद करना. वहीं Pixel Tablet के लॉक होने या हब मोड में होने पर आपके अनुरोध Google Assistant की मदद से पूरे होंगे.
अहम जानकारी: अगर आपके किसी अनुरोध को पूरा करने के लिए Pixel Tablet को अनलॉक करना ज़रूरी हुआ, तो Google Assistant वह अनुरोध Gemini को भेज सकती है. उदाहरण के लिए, अगर आपको कैलेंडर या ईमेल खाते को बोलकर ऐक्सेस करना है, तो आपको अपना Pixel Tablet अनलॉक करना पड़ेगा.
Gemini को और बेहतर बनाया जा रहा है. इसलिए, ऐसा हो सकता है कि Google Assistant की कुछ सुविधाएँ Gemini के साथ काम न करें.
अहम जानकारी: अगर आपके काम की कोई सुविधा Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन पर काम नहीं करती है, तो ऐसे में Google Assistant पर फिर से स्विच किया जा सकता है.
Gemini का इस्तेमाल करके कॉल करना और मैसेज भेजना
इस बारे में ज़्यादा जानें कि Gemini में, कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन से कॉल करने और मैसेज भेजने के लिए, आपके डेटा का इस्तेमाल कैसे किया जाता है.
Gemini में, बातचीत की सुविधा देने वाले ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानें.
Google Assistant और Gemini आपका डेटा कैसे इस्तेमाल करते हैं
इस बारे में ज़्यादा जानें कि Gemini और Google Assistant के साथ काम करने पर, आपका डेटा कहाँ सेव होता है.
Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन के साथ "Ok Google" और वॉइस मैच की सुविधा का इस्तेमाल करना
Android पर Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन, बोलकर फ़ोन का तेज़ी से इस्तेमाल करने की कुछ जानी-पहचानी सुविधाओं के लिए Google Assistant की मदद लेता है. 'Ok Google' और वॉइस मैच का इस्तेमाल करके भी Gemini से बातचीत की जा सकती है. इसके अलावा, चुनिंदा डिवाइसों पर, छोटे वाक्यांशों की मदद से भी कुछ काम आसानी से किए जा सकते हैं. जैसे, किसी कॉल का जवाब देना. इसके लिए, 'Ok Google' बोलने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती.
अहम जानकारी:
- ये सुविधाएँ इन भाषाओं में उपलब्ध नहीं हैं: बल्गैरियन, क्रोएशियन, एस्टोनियन, फ़िनिश, ग्रीक, हीब्रू, हंगेरियन, लातवियन, लिथुएनियन, रोमेनियन, सर्बियन, स्लोवाक, स्लोवेनियन, यूक्रेनियन.
- निगरानी में रखे गए खातों से Gemini का इस्तेमाल करने पर, Ok Google और वॉइस मैच की सुविधा नहीं मिलेगी.
Gemini अब भी सीख रहा है. इसलिए, आपकी सेटिंग के आधार पर Google Assistant, बोलकर फ़ोन का तेज़ी से इस्तेमाल करने की कुछ जानी-पहचानी सुविधाओं को पूरा करने में मदद करेगी.
जानकारी: अगर Google Assistant पर मौजूद आपके काम की कोई सुविधा, Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन पर काम नहीं करती है, तो ऐसे में Google Assistant पर फिर से स्विच करें.
“Ok Google” और वॉइस मैच की सुविधा का इस्तेमाल करके, Gemini से बोलकर मदद पाएँ.“Ok Google” और वॉइस मैच जैसी सुविधाओं के ज़रिए, Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन से बोलकर मदद ली जा सकती है. अगर आपने Android डिवाइस पर Google Assistant के लिए, "Ok Google" और वॉइस मैच की सुविधा पहले से चालू की है, तो Gemini पर स्विच करके इसके मोबाइल ऐप्लिकेशन को ऐक्सेस करने के लिए, "Ok Google" की सुविधा का इस्तेमाल तुरंत शुरू किया जा सकता है.
Android डिवाइस के लिए:
- डिवाइस के अनलॉक होने पर, “Ok Google” बोलकर Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन इस्तेमाल किया जा सकता है.
- अगर आपके डिवाइस में “Ok Google” और वॉइस मैच की सुविधा चालू है, तो डिवाइस लॉक होने पर भी मैसेज भेजने जैसे काम करने के लिए, आपको बोलकर डिवाइस का तुरंत इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है. इसके लिए, लॉक स्क्रीन पर Gemini इस्तेमाल करने की सेटिंग चालू होनी चाहिए.
- डिवाइस के लॉक होने पर भी, “Ok Google” बोलकर Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन के साथ बातचीत तुरंत शुरू की जा सकती है. हालाँकि, Gemini से जवाब पाने के लिए डिवाइस को अनलॉक करना ज़रूरी है.
Pixel Tablet के लिए:
- Pixel Tablet के अनलॉक होने पर, “Ok Google” बोलकर Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन इस्तेमाल किया जा सकता है.
- Pixel Tablet के लॉक होने पर, “Ok Google” बोलने पर Google Assistant जवाब देगी.
- अगर Google Assistant को आपके किसी सवाल का जवाब देने के लिए Pixel Tablet को अनलॉक कराने की ज़रूरत महसूस हुई, तो वह आपके उस सवाल को Gemini को भेज सकती है.
“Ok Google” और वॉइस मैच की सुविधा चालू करने के लिए:
- अपने डिवाइस पर, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन खोलें.
- अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर
अपना Google खाता मैनेज करें
डेटा और निजता
वॉइस मैच पर टैप करें.
- Ok Google की सुविधा चालू करें.
- वॉइस मैच की सुविधा सेट अप करने के लिए, दिए गए निर्देशों का पालन करें, ताकि “Ok Google” बोलने पर Google Assistant आपकी आवाज़ पहचान सके.
- वॉइस मैच की सुविधा सेटअप करते समय रिकॉर्ड की गई ऑडियो क्लिप ऐक्सेस करने या उन्हें मिटाने के लिए, g.co/assistant/enrollment-clips पर जाएँ.
“Ok Google” की सुविधा बंद करने के लिए:
- अपने डिवाइस पर, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन खोलें.
- अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर
अपना Google खाता मैनेज करें
डेटा और निजता
वॉइस मैच पर टैप करें.
- Ok Google की सुविधा बंद करें.
- अपने डिवाइस से वॉइस मैच का मॉडल मिटाने के लिए, वॉइस मैच का मॉडल मिटाएँ पर टैप करें. अगर आपको “Ok Google” की सुविधा दोबारा चालू करनी है, तो वॉइस मैच की सुविधा को फिर से सेटअप करना होगा.
Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन के लिए Google Assistant, “Ok Google” और वॉइस मैच की सुविधा कैसे उपलब्ध कराती है
“Ok Google” और वॉइस मैच जैसी सुविधाओं के ज़रिए, Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन से बोलकर मदद ली जा सकती है.
Google Assistant को इस तरीके़ से डिज़ाइन किया गया है कि “Ok Google” की सुविधा चालू होने पर, यह स्टैंडबाय मोड में इंतज़ार करती है. जैसे ही इसे कोई निर्देश दिया जाता है, यह काम करने लगती है. जैसे, “Ok Google” सुनाई देना. जब Assistant स्टैंडबाय मोड पर होती है, तब वह आपकी बातों का डेटा, Google या किसी और को नहीं भेजती. जब Google Assistant को चालू होने का निर्देश मिलता है और वह वॉइस मैच की मदद से आपकी पहचान कर लेती है, तो वह स्टैंडबाय मोड से बाहर आ जाती है और आपके सवाल को Google के सर्वर पर भेजती है. ऐसा तब भी हो सकता है, जब Google Assistant को शोरगुल की वजह से, “Ok Google” जैसी कोई आवाज़ सुनाई दे.
“Ok Google” बोलने पर आपकी आवाज़ की पहचान करने के लिए, वॉइस मैच की सुविधा का चालू होना ज़रूरी है. अगर आपने वॉइस मैच की सुविधा सेट अप करने की अनुमति दी है, तो सेटअप के दौरान रिकॉर्ड की गई क्लिप से Google Assistant आपकी आवाज़ का एक ख़ास नमूना तैयार करेगी. यह नमूना Google के सर्वर पर बनता है और सिर्फ़ उन डिवाइसों पर सेव होता है जिन पर आपने वॉइस मैच की सुविधा चालू की है. जब आपके डिवाइस को “Ok Google” सुनाई देता है, तब Google Assistant आपकी आवाज़ के नमूने और सुनी गई आवाज़ को कुछ समय के लिए Google के सर्वर पर भेजती है. यहाँ इनकी तुलना की जाती है. इससे आपकी पहचान की पुष्टि करने में मदद मिलती है. यह प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद, Google आवाज़ के उस नमूने और तुलना के डेटा को अपने सर्वर से तुरंत मिटा देता है. ध्यान रखें: मिलती-जुलती किसी दूसरी आवाज़ या रिकॉर्डिंग को सुनकर, वॉइस मैच की सुविधा को यह लग सकता है कि वह आपकी आवाज़ है. इस सुविधा को कुछ दिन इस्तेमाल करने के बाद, अगर आपको लगता है कि वॉइस मैच की सुविधा आपके काम की नहीं है, तो “Ok Google” और वॉइस मैच की सेटिंग पर जाकर, अपनी आवाज़ के नमूने को अपने Android डिवाइस या Assistant से कनेक्ट किए गए सभी डिवाइसों से हटाया जा सकता है. इस सेटिंग को, Gemini की सेटिंग या Google Assistant की सेटिंग से ऐक्सेस किया जा सकता है.
अगर Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन के लिए, “Ok Google” और वॉइस मैच की सुविधा इस्तेमाल की जा रही है, तो जैसे ही Google Assistant को यह पता चलता है कि उसे चालू होने का निर्देश दिया गया है वैसे ही वह वॉइस मैच की मदद से आपकी पहचान की पुष्टि करती है और आपकी क्वेरी Gemini को भेजती है. साथ ही, अगर आपने बोलकर फ़ोन का तुरंत इस्तेमाल करने वाली सुविधा के ज़रिए Gemini से कुछ पूछा है, तो उसका जवाब देने में भी यह Gemini की मदद करती है. अभी Gemini सीधे इस तरह के सवालों का जवाब देना सीख रहा है. Gemini से बातचीत करने के दौरान, अगर Google Assistant आपकी मदद करती है, तो आपकी बातचीत को Gemini Apps में की गई गतिविधि के डेटा में सेव किया जाता है. अगर Assistant आपके बिना चाहे चालू हो जाती है और गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद है, तो Assistant से हुआ इंटरैक्शन, Gemini Apps में की गई गतिविधि के डेटा में सेव नहीं होगा. हालाँकि, अगर 'गतिविधि सेव करके रखना' सेटिंग चालू है, तो Assistant के साथ हुए आपके इंटरैक्शन का डेटा सेव होगा. इसमें, Assistant के ग़लती से चालू होने पर हुई बातचीत का डेटा भी शामिल होगा और उसे आपकी सामान्य बातचीत का डेटा माना जाएगा. Gemini Apps पर की गई आपकी गतिविधि के डेटा का इस्तेमाल, Google की सेवाओं को डेवलप करने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए किया जाता है. इसमें ऐसी टेक्नोलॉजी भी शामिल हैं जो अनचाहे ऐक्टिवेशन को कम करने में मदद करती हैं. इस बारे में Google की निजता नीति में बताया गया है. आप चाहें, तो गतिविधि को सेव करके रखने की सेटिंग किसी भी समय बंद की जा सकती है.
Google Assistant की कुछ सेवाएँ और सुविधाएँ, Gemini पर उपलब्ध नहीं हैं
अगर Gemini को मुख्य मोबाइल असिस्टेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, तो Google Assistant की कुछ सेवाएँ और सुविधाएँ काम नहीं करती हैं. जैसे:
- मीडिया से जुड़ी सेवाएँ: फ़िलहाल, पॉडकास्ट, ख़बरें, रेडियो स्टेशन, और तीसरे पक्ष की कुछ संगीत सुविधाएँ Gemini पर उपलब्ध नहीं हैं.
- अनुवादक मोड: इस मोड का इस्तेमाल करने के लिए, आपको Google Assistant पर स्विच करना होगा.
ध्यान दें: Gemini पर अब भी काम जारी है. अगर आपके काम की कोई सुविधा Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन पर काम नहीं करती है, तो ऐसे में Google Assistant पर फिर से स्विच किया जा सकता है.