Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके अपने आइडिया को और बेहतर बनाएँ. इसके ज़रिए नए-नए तरीक़ों से सीखने, किसी को धन्यवाद देने के लिए नोट लिखने, इवेंट की प्लानिंग करने वग़ैरह में मदद पाएँ. Gemini, Google Workspace और YouTube Music जैसे कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके, आपके काम को और आसान बनाता है. नए-नए तरीक़ों से मदद पाने के लिए टेक्स्ट, आवाज़, इमेज, और कैमरे का इस्तेमाल करें.
आपके डिवाइस में Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन, इस तरह से उपलब्ध हो सकता है:
- Android पर: Gemini ऐप्लिकेशन और मोबाइल असिस्टेंट के तौर पर.
- iOS पर: Gemini ऐप्लिकेशन के तौर पर.
अहम जानकारी:
-
ऐसा हो सकता है कि Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन सभी भाषाओं, डिवाइसों, खातों या देशों/इलाक़ों के लिए उपलब्ध न हो. Gemini की उपलब्धता के बारे में ज़्यादा जानें.
-
अगर ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते से Gemini Apps को ऐक्सेस किया जा रहा है, तो इसमें Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन की कुछ सुविधाएँ उपलब्ध नहीं होंगी. इसमें Google Assistant के ज़रिए मिलने वाली सुविधाएँ, जैसे कि बोलकर फ़ोन का तेज़ी से इस्तेमाल करने की सुविधाएँ. इस बारे में जानें कि ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते का इस्तेमाल करने वाले लोग, Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन को किस तरह ऐक्सेस कर सकते हैं.
Gemini को अपने मोबाइल असिस्टेंट के तौर पर इस्तेमाल करना
अगर आपने Android डिवाइस पर Google ऐप्लिकेशन को डिफ़ॉल्ट असिस्टेंट ऐप्लिकेशन के तौर पर सेट किया है, तो आपके पास Gemini को मोबाइल असिस्टेंट के तौर पर इस्तेमाल करने का विकल्प है.
Gemini को मुख्य मोबाइल असिस्टेंट के तौर पर इस्तेमाल करने से:
- Google Assistant की सुविधा वाले अन्य डिवाइसों पर, यह सुविधा जारी रहेगी. इन डिवाइसों में स्मार्ट डिसप्ले, स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट टीवी, कार, और Pixel Tablet शामिल हैं.
ध्यान दें: Google Assistant में पहले से मिलने वाली “Ok Google” और कुछ सुविधाएँ, सभी भाषाओं और देशों में उपलब्ध नहीं हैं. ये सुविधाएँ, निगरानी में रखे गए खातों के लिए भी उपलब्ध नहीं हैं. इस बारे में ज़्यादा जानें कि Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन किन भाषाओं में उपलब्ध है.
आपको क्या करना होगा
-
कोई निजी Google खाता या ऑफ़िस/स्कूल वाला Google खाता होना चाहिए, जिससे Gemini Apps को ऐक्सेस किया जाता हो.
- अगर ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो यह देख लें कि आपके पास कोई ऐसा प्लान या लाइसेंस मौजूद हो जिससे Gemini Apps को ऐक्सेस किया जा सकता है.
- अगर Family Link से कोई Google खाता मैनेज किया जा रहा है, तो Google Family Link की सेटिंग में जाकर, 13 साल (या आपके देश में तय उम्र) से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए, Gemini Apps का ऐक्सेस बंद किया जा सकता है.
- यह ज़रूरी है कि आपने अपने Google खाते में साइन-इन किया हो.
- आपके पास Gemini की सुविधा वाला डिवाइस होना चाहिए. यह भी ज़रूरी है कि डिवाइस जिस भाषा और देश/इलाक़े में इस्तेमाल किया जा रहा है उसमें Gemini उपलब्ध हो. Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन की उपलब्धता के बारे में ज़्यादा जानें.
अहम जानकारी: Gemini को मोबाइल असिस्टेंट के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए, पक्का करें कि आपने Google ऐप्लिकेशन को अपने डिवाइस के डिफ़ॉल्ट असिस्टेंट ऐप्लिकेशन के तौर पर सेट किया हो.
- अपने Android डिवाइस पर सेटिंग खोलें.
- ऐप्लिकेशन
डिफ़ॉल्ट ऐप्लिकेशन पर टैप करें.
- यह देखें कि क्या “डिजिटल असिस्टेंट ऐप्लिकेशन” में Google ऐप्लिकेशन
दिख रहा है.
- अगर नहीं दिख रहा है, तो डिजिटल असिस्टेंट ऐप्लिकेशन
डिफ़ॉल्ट डिजिटल असिस्टेंट ऐप्लिकेशन पर टैप करें (कुछ डिवाइसों पर, इस सेटिंग का नाम अलग हो सकता है). इसके बाद, उपलब्ध विकल्पों में से Google ऐप्लिकेशन
को चुनें.
Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन सेट अप करना
कुछ ऐसे Android डिवाइस भी होते हैं जिनमें Gemini डिफ़ॉल्ट रूप से मुख्य असिस्टेंट के तौर पर सेट होता है. इन डिवाइसों पर Gemini का इस्तेमाल शुरू करने के लिए:
- Gemini ऐप्लिकेशन खोलें या
- डिवाइस के बटन या स्क्रीन जेस्चर से Gemini को चालू करें. इसके लिए, पावर बटन को देर तक दबाएँ या स्क्रीन पर सबसे नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें.
अगर आपके दूसरे Android डिवाइसों में Google Assistant डिफ़ॉल्ट रूप से मुख्य असिस्टेंट के तौर पर सेट है और वे Gemini इस्तेमाल करने की ज़रूरी शर्तें पूरी करते हैं, तो इन मामलों में Gemini का इस्तेमाल शुरू किया जा सकेगा:
- जब Google Assistant से Gemini इस्तेमाल करने की सूचना मिलती है या
- Google Play Store से Gemini ऐप्लिकेशन डाउनलोड किया जाता है.
अगर आपने इनमें से किसी भी तरीक़े से Gemini का इस्तेमाल करना शुरू किया है, तो आपके डिवाइस पर Google Assistant की जगह Gemini को मुख्य असिस्टेंट के तौर पर सेट कर दिया जाएगा. इसके बाद, Gemini को भी Google Assistant की तरह ही, “Ok Google” बोलकर या स्क्रीन जेस्चर की मदद से फटाफट ऐक्सेस किया जा सकेगा. “Ok Google” की सुविधा के लिए, इसकी सेटिंग चालू होना ज़रूरी है.
ध्यान दें: Gemini आपके फ़ोन से पेयर किए गए, उन सभी मोबाइल डिवाइसों पर भी Google Assistant की जगह ले लेगा जिनमें Google Assistant की सुविधा चालू है. जैसे, स्मार्टवॉच, हेडफ़ोन और ईयरबड. हालाँकि, स्मार्ट डिसप्ले, स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट टीवी, कार सिस्टम और Pixel Tablet जैसे नॉन-मोबाइल डिवाइसों पर, आपके “Ok Google” बोलने पर अब भी Google Assistant ही जवाब देगी. Pixel Tablet पर Google Assistant सिर्फ़ तब जवाब देगी, जब वह लॉक हो या हब मोड में हो.
अहम जानकारी: अगर आपने पहले Gemini को नहीं आज़माने का विकल्प चुना था, तो अब Gemini पर स्विच करने के लिए अपना विकल्प बदला जा सकता है.
बातचीत शुरू करना
डिवाइस और उसकी सेटिंग के मुताबिक़, Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन के साथ चैट करने के लिए उसे अलग-अलग तरीक़ों से ऐक्सेस किया जा सकता है:
टाइप करके चैट करना
टाइप करके Gemini के साथ चैट करने के लिए, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन खोलें. ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड का इस्तेमाल करके टाइप करें. इसके बाद, भेजें पर टैप करें. Gemini के बातचीत वाले ओवरले में टाइप करके भी चैट की जा सकती है. यह ओवरले, “Ok Google” कहने या स्क्रीन को टच करके Gemini को चालू करने पर दिखता है.
बोलकर चैट करना
Gemini के साथ बोलकर बातचीत करने के लिए:
- Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन में, माइक्रोफ़ोन
पर टैप करें.
- अपना सवाल पूछें या प्रॉम्प्ट दें.
अगर आपने Android डिवाइस में Google ऐप्लिकेशन को डिफ़ॉल्ट असिस्टेंट ऐप्लिकेशन के तौर पर चुना है, तो यहाँ दिए गए तरीक़ों से Gemini को चालू किया जा सकता है:
- अगर Ok Google की सेटिंग चालू है, तो “Ok Google” कहें.
- बोलकर क्वेरी पूछने पर आपका सवाल और Gemini का जवाब अपने-आप स्क्रीन पर दिखने लगता है.
- स्क्रीन को टच करें. Gemini को चालू करने की यह सुविधा, डिवाइस के हिसाब से अलग-अलग होती है.
- पावर बटन को दबाकर रखें.
- होम बटन को दबाकर रखें.
- स्क्रीन पर सबसे नीचे वाले कोने से ऊपर की ओर स्वाइप करें.
सलाह: अगर "Ok Google" की सुविधा काम नहीं करती है, तो देख लें कि "Ok Google" और वॉइस मैच की सुविधा चालू हो.
- Android डिवाइस पर, Gemini ऐप्लिकेशन खोलें.
- सबसे ऊपर मौजूद, प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर
सेटिंग
Gemini का इस्तेमाल बोलकर करें पर टैप करें.
- "Ok Google"की सुविधा चालू करें.
अगर आपको फ़ोन या टैबलेट पर Gemini से चैट करने के लिए, "Ok Google" का इस्तेमाल करना है, तो वॉइस मैच की सुविधा सेट अप करें. वॉइस मैच की सुविधा सेट अप करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें. इससे असिस्टेंट, “Ok Google” बोलने पर आपकी आवाज़ पहचान पाएगा.
ध्यान दें: “Ok Google” की सुविधा सभी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है. हालाँकि, माइक्रोफ़ोनइमेज की मदद से चैट करना
किसी फ़ोटो या डिवाइस की स्क्रीन पर दिख रहे कॉन्टेंट का इस्तेमाल करके, Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन से चैट किया जा सकता है.
- अपने प्रॉम्प्ट में कोई फ़ोटो जोड़ने के लिए, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन खोलें. इसके बाद, फ़ोटो लेने या अपनी फ़ोटो गैलरी या फ़ाइलों से फ़ोटो जोड़ने के लिए,
पर टैप करें.
- अगर आपने Android डिवाइस में Google ऐप्लिकेशन को डिफ़ॉल्ट असिस्टेंट ऐप्लिकेशन के तौर पर चुना है, तो दूसरे ऐप्लिकेशन पर Gemini को चालू करके, अपने डिवाइस की स्क्रीन पर दिख रहे कॉन्टेंट के बारे में चैट की जा सकती है. इसके लिए, “Ok Google” बोलकर या स्क्रीन को टच करके Gemini को चालू करें. स्क्रीन के बारे में सवाल पूछें
पर टैप करें. इसके बाद, अपने सवाल पूछें.
- पक्का करें कि आपने स्क्रीन पर दिखने वाले कॉन्टेंट के बारे में बताने की सेटिंग चालू की हो. इसके लिए, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन खोलें. इसके बाद, सबसे ऊपर अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर
सेटिंग
स्क्रीन पर दिखने वाला कॉन्टेंट पर टैप करें. पक्का करें कि आपने “स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट का इस्तेमाल करें” और “स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल करें” सेटिंग को चालू
किया हो.
- पक्का करें कि आपने स्क्रीन पर दिखने वाले कॉन्टेंट के बारे में बताने की सेटिंग चालू की हो. इसके लिए, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन खोलें. इसके बाद, सबसे ऊपर अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर
Google Assistant को मुख्य असिस्टेंट के तौर पर चालू करना
अपने फ़ोन या टैबलेट की सेटिंग में जाकर, Google Assistant को मुख्य असिस्टेंट के तौर पर चालू किया जा सकता है. इसके लिए, यह तरीक़ा अपनाएँ:
- Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर
Google Assistant पर स्विच करें पर टैप करें.
- Google Assistant पर टैप करें.
- "क्या आपको Google Assistant पर स्विच करना है?" डायलॉग बॉक्स में, स्विच करें पर टैप करें.
अगर आपको Google Assistant को मुख्य असिस्टेंट के तौर पर चालू करना है, तो इन बातों का ध्यान रखें:
- अगर आपने मोबाइल असिस्टेंट को “Ok Google” बोलकर या स्क्रीन पर टच करके (जैसे, पावर बटन को दबाकर) चालू किया, तो Google Assistant आपका जवाब देगी.
- अगर वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि सेटिंग चालू है, तो Google Assistant के साथ हुई आपकी बातचीत का डेटा आपके Google खाते में सेव हो जाएगा. इस बारे में ज़्यादा जानें कि Google Assistant आपका डेटा कैसे इस्तेमाल करती है.
- Gemini Apps में की गई गतिविधि के साथ सेव किया गया डेटा अपने-आप नहीं मिटेगा. हालाँकि, इसे कभी भी देखा और मिटाया जा सकता है.
Gemini को चालू करना
सेटिंग में जाकर, Gemini को मुख्य असिस्टेंट के तौर पर चालू किया जा सकता है. अगर आपने Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन पहले कभी इस्तेमाल नहीं किया है, तो Google Play Store से Gemini ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें.
Google ऐप्लिकेशन में Gemini को चालू करना- अपने Android डिवाइस पर, Google ऐप्लिकेशन
खोलें.
-
सबसे ऊपर दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर
सेटिंग
Google Assistant पर टैप करें.
- Google के डिजिटल असिस्टेंट
Gemini पर टैप करें.
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- अपने Android डिवाइस पर, सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- ऐप्लिकेशन
असिस्टेंट
Google के डिजिटल असिस्टेंट
Gemini पर टैप करें.
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
अगर आपको फिर से Gemini को मुख्य असिस्टेंट के तौर पर चालू करना है, तो इन बातों का ध्यान रखें:
- “Ok Google” बोलकर या स्क्रीन को टच करके (जैसे, पावर बटन को दबाकर) मोबाइल असिस्टेंट चालू करने पर, Gemini आपको जवाब देगा.
- अगर आपने गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग चालू की है, तो Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन में की गई बातचीत का डेटा आपके Google खाते में सेव होगा. इस डेटा का इस्तेमाल, Gemini Apps के निजता नोटिस के मुताबिक़ किया जाएगा.
- वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि की सेटिंग में सेव किया गया Google Assistant का डेटा अपने-आप नहीं मिटेगा. हालाँकि, इसे कभी भी देखा और मिटाया जा सकता है.
Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन और आपकी जगह की जानकारी
आपने Google ऐप्लिकेशन के लिए जगह की जानकारी की जिन अनुमतियों को चुना होगा, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन भी उन्हीं अनुमतियों का इस्तेमाल करेगा. Google ऐप्लिकेशन, डिजिटल असिस्टेंट की वे सुविधाएँ उपलब्ध कराता है जो Gemini और Google Assistant, दोनों में इस्तेमाल की जाती हैं. जगह की जानकारी की अनुमतियों के बारे में ज़्यादा जानें.
Gemini Apps का इस्तेमाल करने पर, आपके डिवाइस की जगह की जानकारी इकट्ठा की जाती है. इससे Gemini Apps आपकी क्वेरी के हिसाब से सही जवाब दे पाते हैं. उदाहरण के लिए, "मौसम कैसा है?" जैसी क्वेरी का जवाब देने के लिए, Gemini Apps को आपकी जगह की जानकारी की ज़रूरत होगी. इस बारे में ज़्यादा जानें कि Gemini Apps, जगह की कौनसी जानकारी इकट्ठा करते हैं, क्यों इकट्ठा करते हैं, और उसका कैसे इस्तेमाल करते हैं.
Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन, आपको मददगार जवाब देने के लिए आपके डिवाइस की जगह की सटीक जानकारी इस्तेमाल कर सकता है. आपने Google ऐप्लिकेशन के लिए जगह की जानकारी की जिन अनुमतियों को चुना होगा, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन भी उन्हीं अनुमतियों का इस्तेमाल करेगा. Google ऐप्लिकेशन, डिजिटल असिस्टेंट की वे सुविधाएँ उपलब्ध कराता है जो Gemini और Google Assistant, दोनों में इस्तेमाल की जाती हैं. जगह की जानकारी की अनुमतियों के बारे में ज़्यादा जानें.
अगर आपको जानना है कि क्या Gemini आपकी जगह की सटीक जानकारी को ऐक्सेस और उसका इस्तेमाल कर रहा है, तो:
- अपने Android डिवाइस पर, सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- जगह
ऐप्लिकेशन के लिए जगह की जानकारी की अनुमतियाँ पर टैप करें.
- Google
पर टैप करें.
- देखें कि “जगह की सटीक जानकारी का इस्तेमाल करें” चालू है या नहीं
.
- अगर यह सेटिंग चालू है
, तो Google ऐप्लिकेशन में मौजूद Gemini और Search जैसी अन्य सेवाएँ आपकी जगह की सटीक जानकारी को ऐक्सेस और उसका इस्तेमाल कर सकती हैं.
- अगर यह बंद है
, तो Google ऐप्लिकेशन में मौजूद Gemini और Search जैसी अन्य सेवाएँ आपकी जगह की सटीक जानकारी को ऐक्सेस और उसका इस्तेमाल नहीं कर सकतीं.
- अगर यह सेटिंग चालू है
- ऐप्लिकेशन के लिए, जगह की जानकारी ऐक्सेस करने के इन विकल्पों में से किसी एक को चुनें: हमेशा के लिए अनुमति दें, सिर्फ़ ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करते समय अनुमति दें, हर बार पूछें या अनुमति न दें.