Gemini Apps में ज़्यादा सीमाएँ और कुछ सुविधाओं का सबसे पहले ऐक्सेस पाने के लिए, Google के एआई प्लान पर अपग्रेड किया जा सकता है.
Gemini Apps के अपग्रेड के बारे में और जानकारी के लिए, Gemini Apps के अपग्रेड और उनके इस्तेमाल की सीमाओं के बारे में ज़्यादा जानें.
अहम जानकारी:
- यह लेख, निजी Google खाते से Gemini Apps को मैनेज कर रहे लोगों के लिए है. अगर आपके पास ऑफ़िस या स्कूल वाला Google खाता है, तो ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते से Gemini Apps का इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानें.
- ज़्यादातर देशों में, Gemini Apps को Google एआई के किसी प्लान के साथ इस्तेमाल करने के लिए, आपकी उम्र 13 साल (या आपके देश में तय उम्र) या इससे ज़्यादा होनी चाहिए.
- यूरोपियन इकनॉमिक एरिया, स्विट्ज़रलैंड या यूनाइटेड किंगडम में, Gemini Apps को Google एआई के किसी प्लान के साथ इस्तेमाल करने के लिए आपकी उम्र 18 साल या इससे ज़्यादा होनी चाहिए.
- ऐसा हो सकता है कि कुछ सुविधाएँ, 18 साल या 13 साल (या आपके देश में तय उम्र) से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध न हों. सहायता केंद्र में, आपको उम्र से जुड़ी ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलेगी.
Gemini Apps में Google के एआई प्लान पर अपग्रेड करना
अहम जानकारी: Google के कुछ एआई प्लान, सिर्फ़ चुनिंदा देशों में उपलब्ध हैं. प्लान और उपलब्धता के बारे में ज़्यादा जानें.
Google One के ज़रिए, Google के एआई प्लान की सदस्यता ली जा सकती है.
पहले से कोई प्लान न होने पर, Google के किसी एआई प्लान पर अपग्रेड करना
Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन में- अपने iPhone या iPad पर, Gemini ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर मौजूद, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर
सदस्यताएँ देखें पर टैप करें.
- अपना पसंदीदा Google एआई प्लान चुनें.
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- अगर आपने पहले ही Google One की सदस्यता ली हुई है, तो अपग्रेड पूरा करने के लिए वही ऐप्लिकेशन खुलेगा जिसकी मदद से आपने Google One की सदस्यता ली थी और पेमेंट स्क्रीन पर भी वही ऐप्लिकेशन दिखेगा.
- gemini.google.com पर जाएँ.
- सबसे ऊपर मौजूद, मेन्यू
पर टैप करें.
- सबसे नीचे मौजूद, सेटिंग और सहायता
सदस्यताएँ देखें पर टैप करें.
- अपना पसंदीदा Google एआई प्लान चुनें.
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
ज़रूरी जानकारी: किसी प्लान की सदस्यता लेने पर आपको पेमेंट का कोई तरीक़ा चुनना होगा या उसकी जानकारी देनी होगी. Google खाते में, पेमेंट के तरीक़ों की जानकारी मैनेज करने के बारे में जानें.
पहले से मौजूदा किसी प्लान को Google के अन्य एआई प्लान पर अपग्रेड करना
Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन में- iPhone या iPad पर, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर मौजूद, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर
सेटिंग
पर टैप करें.
- अपग्रेड करने के लिए उपलब्ध विकल्प पर टैप करें.
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- अगर आपने पहले ही Google One की सदस्यता ली हुई है, तो अपग्रेड की प्रोसेस पूरी करने के लिए, वह ऐप्लिकेशन खुलेगा जिसकी मदद से आपने Google One की सदस्यता ली थी. पेमेंट स्क्रीन पर, अन्य ऐप्लिकेशन दिखेंगे.
- gemini.google.com पर जाएँ.
- सबसे ऊपर मौजूद, मेन्यू
पर टैप करें.
- सबसे नीचे मौजूद, सेटिंग और सहायता
पर टैप करें.
- अपग्रेड करने के लिए उपलब्ध विकल्प पर टैप करें.
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
Gemini को अपग्रेड करते समय आने वाली समस्याएँ हल करना
अगर आपको Apple की सेटिंग पर रीडायरेक्ट किया जाता हैअगर आपके डिवाइस में अब वह ऐप्लिकेशन नहीं है जिसकी मदद से आपने Google One की सदस्यता ली थी, तो आपको Apple की सेटिंग में अपनी सदस्यताओं वाले पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा. Apple की सेटिंग में जाकर अपग्रेड करने के लिए:
- वह ऐप्लिकेशन चुनें जिसका इस्तेमाल करके आपने Google One की सदस्यता ली थी.
- सभी प्लान देखें पर टैप करें.
- अपना पसंदीदा Google एआई प्लान चुनें.
अगर आपने वेब या किसी Android डिवाइस पर Google One की सदस्यता ली है, तो ऐसा हो सकता है कि आप उसे iPhone या iPad पर अपग्रेड न कर पाएँ. Gemini के वेब ऐप्लिकेशन पर अपग्रेड करने के लिए, दिए गए निर्देशों का पालन करें.
अगर आपको Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन में Google का वह एआई प्लान नहीं दिख रहा है जिस पर आपने अपग्रेड किया है, तो ऐप्लिकेशन को रीस्टार्ट करें.
Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन में Google एआई के किसी प्लान का इस्तेमाल करने के लिए, आपके पास ऐप्लिकेशन का नया वर्शन होना चाहिए.
- पक्का करें कि आपने Android डिवाइस पर Google ऐप्लिकेशन को नए वर्शन (16.18 या इसके बाद का वर्शन) में अपग्रेड किया हो
- पक्का करें कि आपने iPhone या iPad पर Gemini ऐप्लिकेशन को नए वर्शन (1.2025.187003 या इसके बाद का वर्शन) में अपग्रेड किया हो
वह मॉडल चुनें जिसका आपको इस्तेमाल करना है
अहम जानकारी: Gemini Apps में अलग-अलग मॉडल के बीच स्विच करने के लिए, साइन इन करना ज़रूरी है. Gemini Apps में साइन इन करने का तरीक़ा जानें.
Gemini के एक मॉडल से दूसरे पर स्विच करने का तरीक़ाअलग-अलग मॉडल के बीच स्विच करने के लिए:
- Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन
खोलें या gemini.google.com पर जाएँ.
- सबसे नीचे मौजूद टेक्स्ट बॉक्स में जाकर, मॉडल के नाम पर टैप करें.
- वह मॉडल चुनें जिसका आपको इस्तेमाल करना है.
Gemini Apps, Gemini 3 मॉडल फ़ैमिली की मदद से काम करते हैं. इसमें 3 Flash और 3 Pro मॉडल शामिल हैं. Gemini Apps में ये मॉडल उपलब्ध हैं:
- फ़ास्ट: यह मॉडल, तेज़ी से काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसे बेहतरीन और कारगर माना जाता है. किसी विषय के बारे में ख़ास जानकारी पाने और नए-नए आइडिया पर सोच-विचार करने जैसे रोज़मर्रा के कामों के लिए, यह मॉडल एक शानदार विकल्प है.
- सूझ-बूझ वाला: यह सोच-समझकर जवाब देने वाला एक मॉडल है, जो तेज़ी से काम करता है. यह मुश्किल समस्याओं को तुरंत हल करने के लिए, तेज़ी से काम करने और विश्लेषण करने के बीच संतुलन बनाए रखता है.
- Pro: यह एक ऐडवांस मॉडल है, जो गणित के मुश्किल सवालों और कोडिंग से जुड़े प्रॉम्प्ट के जवाब देने में माहिर है. यह 3 Pro की परफ़ॉर्मेंस और गहराई से विश्लेषण करने की क्षमता के साथ काम करता है. Pro मॉडल टेक्स्ट, फ़ाइल, इमेज, और वीडियो के कॉन्टेक्स्ट को और ज़्यादा गहराई से समझता है. कोडिंग और पढ़ाई में बेहतर तरह से मदद करने के लिए भी इसमें काफ़ी अपग्रेड किए गए हैं.
अहम जानकारी: सूझ-बूझ वाले मॉडल और Pro के इस्तेमाल की सीमाएँ हैं. इनकी सीमाएँ बढ़ाने के लिए, Google के एआई की सुविधा वाला कोई सदस्यता प्लान लिया जा सकता है.
अपना प्लान बदलना
Gemini के वेब ऐप्लिकेशन में
अगर आपको एआई प्रीमियम की सदस्यता नहीं चाहिए, तो Google One प्लान बदला जा सकता है.
- gemini.google.com पर जाएँ.
- सबसे नीचे मौजूद, सेटिंग और सहायता
सदस्यता मैनेज करें पर टैप करें.
- इससे Google One की सेटिंग खुल जाएँगी. यहाँ कोई दूसरा प्लान चुना जा सकता है.
- सदस्यता प्लान बदलें पर टैप करें.
- "डाउनग्रेड करने के विकल्प" में जाकर कोई प्लान चुनें.
- नए प्लान की क़ीमत और उससे जुड़ी जानकारी की पुष्टि करें.
- आगे बढ़ें पर टैप करें.
- पेमेंट का अपना तरीक़ा चुनें.
- सदस्यता लें पर टैप करें.
- अपने iPhone पर, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर मौजूद, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर
सेटिंग
पैसे चुकाकर ली गई सदस्यता मैनेज करें
पैसे चुकाकर ली गई सदस्यता मैनेज करें पर टैप करें.
- अगर आपने किसी दूसरे ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके Google One की सदस्यता ली है, तो इससे Apple की सेटिंग में पैसे चुकाकर ली गई आपकी सदस्यताएँ दिखेंगी. वह ऐप्लिकेशन चुनें जिसका इस्तेमाल करके आपने Google One की सदस्यता ली है.
- सभी प्लान देखें पर टैप करें.
- अपनी ज़रूरत के मुताबिक़ कोई प्लान चुनें.
अपना प्लान रद्द करना
Google One की सेटिंग में जाकर अपना प्लान रद्द किया जा सकता है.
Gemini के वेब ऐप्लिकेशन में
- gemini.google.com पर जाएं.
- सबसे ऊपर, मेन्यू
सेटिंग और सहायता
सदस्यता मैनेज करें पर टैप करें. इससे Google One की सेटिंग खुल जाएगी. यहां से अपनी सदस्यता रद्द की जा सकती है.
- सदस्यता रद्द करें
रद्द करें पर टैप करें.
AI Pro प्लान खत्म होने के बाद, इसे ऐक्सेस नहीं किया जा सकेगा:
- Pro में Gemini ऐप्लिकेशन. ये काम नहीं किए जा सकेंगे:
- Pro के साथ नई चैट शुरू करना
- Pro के साथ की गई चैट जारी रखना
- वे सुविधाएं इस्तेमाल करना जो सिर्फ़ Pro में उपलब्ध हैं
- Google One प्लान के ये फ़ायदे भी नहीं मिलेंगे:
- Drive, Gmail, और Photos के लिए अतिरिक्त स्टोरेज
- Google विशेषज्ञों से सीधे सहायता पाने की सुविधा
- सदस्यों को मिलने वाले खास फ़ायदे
- Gmail, Docs वगैरह में Gemini का ऐक्सेस
AI Ultra प्लान खत्म होने के बाद, इसे ऐक्सेस नहीं किया जा सकेगा:
- Gemini Ultra. ये काम नहीं किए जा सकेंगे:
- Ultra के साथ नई चैट शुरू करना
- Ultra के साथ शुरू की गई चैट जारी रखना
- वे सुविधाएं इस्तेमाल करना जो सिर्फ़ Ultra में उपलब्ध हैं
- Google One प्लान के ये फ़ायदे भी नहीं मिलेंगे:
- Drive, Gmail, और Photos के लिए अतिरिक्त स्टोरेज
- Google विशेषज्ञों से सीधे सहायता पाने की सुविधा
- सदस्यों को मिलने वाले खास फ़ायदे
- Gmail, Docs वगैरह में Gemini का ऐक्सेस