Gemini Apps की मदद से, अपना Google AI प्लान मैनेज करना

Gemini Apps में ज़्यादा सीमाएँ और कुछ सुविधाओं का सबसे पहले ऐक्सेस पाने के लिए, Google के एआई प्लान पर अपग्रेड किया जा सकता है. 

Gemini Apps के अपग्रेड के बारे में और जानकारी के लिए, Gemini Apps के अपग्रेड और उनके इस्तेमाल की सीमाओं के बारे में ज़्यादा जानें.

अहम जानकारी:

  • यह लेख, निजी Google खाते से Gemini Apps को मैनेज कर रहे लोगों के लिए है. अगर आपके पास ऑफ़िस या स्कूल वाला Google खाता है, तो ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते से Gemini Apps का इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानें.
  • ज़्यादातर देशों में, Gemini Apps को Google एआई के किसी प्लान के साथ इस्तेमाल करने के लिए, आपकी उम्र 13 साल (या आपके देश में तय उम्र) या इससे ज़्यादा होनी चाहिए.
    • यूरोपियन इकनॉमिक एरिया, स्विट्ज़रलैंड या यूनाइटेड किंगडम में, Gemini Apps को Google एआई के किसी प्लान के साथ इस्तेमाल करने के लिए आपकी उम्र 18 साल या इससे ज़्यादा होनी चाहिए.
    • ऐसा हो सकता है कि कुछ सुविधाएँ, 18 साल या 13 साल (या आपके देश में तय उम्र) से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध न हों. सहायता केंद्र में, आपको उम्र से जुड़ी ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलेगी.

Gemini Apps में Google के एआई प्लान पर अपग्रेड करना

अहम जानकारी: Google के कुछ एआई प्लान, सिर्फ़ चुनिंदा देशों में उपलब्ध हैं. प्लान और उपलब्धता के बारे में ज़्यादा जानें.

Google One के ज़रिए, Google के एआई प्लान की सदस्यता ली जा सकती है.

पहले से कोई प्लान न होने पर, Google के किसी एआई प्लान पर अपग्रेड करना

  1. gemini.google.com पर जाएँ.
  2. सबसे नीचे मौजूद, सेटिंग और सहायता  इसके बाद सदस्यता देखें पर क्लिक करें.
  3. अपना पसंदीदा Google एआई प्लान चुनें.
  4. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.

ज़रूरी जानकारी: किसी प्लान की सदस्यता लेने पर आपको पेमेंट का कोई तरीक़ा चुनना होगा या उसकी जानकारी देनी होगी. Google खाते में, पेमेंट के तरीक़ों की जानकारी मैनेज करने के बारे में जानें.

पहले से मौजूदा किसी प्लान को Google के अन्य एआई प्लान पर अपग्रेड करना

  1. gemini.google.com पर जाएँ.
  2. सबसे नीचे मौजूद, सेटिंग और सहायता  पर क्लिक करें.
  3. अपग्रेड करने के लिए उपलब्ध विकल्प पर क्लिक करें.
  4. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.

वह मॉडल चुनें जिसका आपको इस्तेमाल करना है

अहम जानकारी: Gemini Apps में अलग-अलग मॉडल के बीच स्विच करने के लिए, साइन इन करना ज़रूरी है. Gemini Apps में साइन इन करने का तरीक़ा जानें.

Gemini के एक मॉडल से दूसरे पर स्विच करने का तरीक़ा

अलग-अलग मॉडल के बीच स्विच करने के लिए:

  1. gemini.google.com पर जाएँ.
  2. सबसे नीचे मौजूद टेक्स्ट बॉक्स में जाकर, मॉडल के नाम पर क्लिक करें.
  3. वह मॉडल चुनें जिसका आपको इस्तेमाल करना है.
अहम जानकारी: अगर आपको किसी ख़ास मॉडल का इस्तेमाल करना है, तो सबसे नीचे मौजूद टेक्स्ट बॉक्स में जाकर उसे चुनें.
Gemini के मॉडल वाला ड्रॉप डाउन

Gemini Apps, Gemini 3 मॉडल फ़ैमिली की मदद से काम करते हैं. इसमें 3 Flash और 3 Pro मॉडल शामिल हैं. Gemini Apps में ये मॉडल उपलब्ध हैं:

  • फ़ास्ट: यह मॉडल, तेज़ी से काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसे बेहतरीन और कारगर माना जाता है. किसी विषय के बारे में ख़ास जानकारी पाने और नए-नए आइडिया पर सोच-विचार करने जैसे रोज़मर्रा के कामों के लिए, यह मॉडल एक शानदार विकल्प है.
  • सूझ-बूझ वाला: यह सोच-समझकर जवाब देने वाला एक मॉडल है, जो तेज़ी से काम करता है. यह मुश्किल समस्याओं को तुरंत हल करने के लिए, तेज़ी से काम करने और विश्लेषण करने के बीच संतुलन बनाए रखता है.
  • Pro: यह एक ऐडवांस मॉडल है, जो गणित के मुश्किल सवालों और कोडिंग से जुड़े प्रॉम्प्ट के जवाब देने में माहिर है. यह 3 Pro की परफ़ॉर्मेंस और गहराई से विश्लेषण करने की क्षमता के साथ काम करता है. Pro मॉडल टेक्स्ट, फ़ाइल, इमेज, और वीडियो के कॉन्टेक्स्ट को और ज़्यादा गहराई से समझता है. कोडिंग और पढ़ाई में बेहतर तरह से मदद करने के लिए भी इसमें काफ़ी अपग्रेड किए गए हैं.

अहम जानकारी: सूझ-बूझ वाले मॉडल और Pro के इस्तेमाल की सीमाएँ हैं. इनकी सीमाएँ बढ़ाने के लिए, Google के एआई की सुविधा वाला कोई सदस्यता प्लान लिया जा सकता है.

अपना प्लान बदलना

मौजूदा Google One प्लान के बजाय कोई दूसरा प्लान इस्तेमाल करने के लिए:

  1. अपने कंप्यूटर पर, Google One पर जाएं.
  2. सेटिंग सेटिंग इसके बाद सदस्यता प्लान बदलें पर क्लिक करें.
  3. स्टोरेज की नई लिमिट चुनें:
    • ज़्यादा स्टोरेज जोड़ने के लिए, "अपग्रेड करने के विकल्प" में एक प्लान चुनें.
    • कम स्टोरेज वाला प्लान चुनने के लिए, "डाउनग्रेड करने के विकल्प" में एक प्लान चुनें.
      • अगर आपको डाउनग्रेड करने का विकल्प नहीं मिलता है, तो इसका मतलब है कि आपका प्लान पहले से ही सबसे कम शुल्क वाला है.
  4. नए प्लान की कीमत और जानकारी की पुष्टि करने के लिए, आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
  5. पेमेंट का तरीका चुनें.
  6. सदस्यता लें पर क्लिक करें.

अपना स्टोरेज प्लान बदलें

अपना प्लान रद्द करना

Google One की सेटिंग में जाकर अपना प्लान रद्द किया जा सकता है.

  1. gemini.google.com पर जाएं.
  2. सबसे नीचे, सेटिंग और सहायता इसके बाद सदस्यता मैनेज करें पर क्लिक करें. इससे Google One की सेटिंग खुल जाएगी. यहां से अपनी सदस्यता रद्द की जा सकती है.
  3. सदस्यता रद्द करें इसके बाद रद्द करें पर क्लिक करें.
प्लान रद्द करने पर क्या होगा

AI Pro प्लान खत्म होने के बाद, इसे ऐक्सेस नहीं किया जा सकेगा:

  • Pro में Gemini ऐप्लिकेशन. ये काम नहीं किए जा सकेंगे:
    • Pro के साथ नई चैट शुरू करना
    • Pro के साथ की गई चैट जारी रखना
    • वे सुविधाएं इस्तेमाल करना जो सिर्फ़ Pro में उपलब्ध हैं
  • Google One प्लान के ये फ़ायदे भी नहीं मिलेंगे:
    • Drive, Gmail, और Photos के लिए अतिरिक्त स्टोरेज
    • Google विशेषज्ञों से सीधे सहायता पाने की सुविधा
    • सदस्यों को मिलने वाले खास फ़ायदे
  • Gmail, Docs वगैरह में Gemini का ऐक्सेस

AI Ultra प्लान खत्म होने के बाद, इसे ऐक्सेस नहीं किया जा सकेगा:

  • Gemini Ultra. ये काम नहीं किए जा सकेंगे:
    • Ultra के साथ नई चैट शुरू करना
    • Ultra के साथ शुरू की गई चैट जारी रखना
    • वे सुविधाएं इस्तेमाल करना जो सिर्फ़ Ultra में उपलब्ध हैं
  • Google One प्लान के ये फ़ायदे भी नहीं मिलेंगे:
    • Drive, Gmail, और Photos के लिए अतिरिक्त स्टोरेज
    • Google विशेषज्ञों से सीधे सहायता पाने की सुविधा
    • सदस्यों को मिलने वाले खास फ़ायदे
  • Gmail, Docs वगैरह में Gemini का ऐक्सेस

इसी विषय से जुड़े लिंक

true
Gems का इस्तेमाल शुरू करने के बारे में ज़्यादा जानें

Gems का इस्तेमाल करने के बारे में जानने के लिए, Gems की गाइड पढ़ें. इसमें, पहले से बने Gems के साथ तुरंत बातचीत शुरू करने का तरीक़ा बताया गया है. साथ ही, Gem के लिए बेहतरीन निर्देश तैयार करने के सुझाव दिए गए हैं.

शुरू करें

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
3106974159103722795
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
5295044
false
false
false
false