Gemini Apps की मदद से इमेज जनरेट और एडिट करना

Nano Banana 2 से, कुछ ही सेकंड में शानदार इमेज बनाई जा सकती हैं. कोई काम हो या फिर खेल-कूद वग़ैरह, Gemini Apps किसी भी कल्पना को हक़ीक़त में बदलने के लिए, इमेज जनरेट करने और निखारने में आपकी मदद कर सकते हैं.  पैसे चुकाकर सदस्यता लेने वालों के पास, Nano banana Pro से फिर से इमेज जनरेट करने की भी सुविधा होती है.

अहम जानकारी: Gemini Apps की मदद से इमेज जनरेट करते समय, याद रखें कि आपने Google की सेवा की शर्तें स्वीकार की हैं. इनमें कुछ पाबंदियों के साथ सेवा के इस्तेमाल की नीति में बताई गई शर्तें भी शामिल हैं. यह पक्का करें कि आपने दूसरों के कॉपीराइट या निजता के अधिकारों का उल्लंघन न किया हो. Gemini Apps के जनरेट किए हुए कॉन्टेंट पर भरोसा करने, उसे पब्लिश करने या उसका इस्तेमाल करने से पहले, अपनी सूझ-बूझ का इस्तेमाल करें. अगर किसी व्यक्ति के पास ऑफ़िस या स्कूल वाला खाता है, तो उस पर लाइसेंस के टाइप के आधार पर अलग-अलग शर्तें लागू हो सकती हैं. ऑफ़िस या स्कूल वाले Google खाते से Gemini Apps का इस्तेमाल करने के तरीक़े के बारे में ज़्यादा जानें.

आपको क्या करना होगा

  • किसी चुनिंदा Gemini ऐप्लिकेशन में इस सुविधा की उपलब्धता, इस बात पर निर्भर करती है कि वह ऐप्लिकेशन किन देशों में उपलब्ध है और किन भाषाओं में काम करता है.
  • यह सुविधा निजी Google खाते से साइन इन करने वाले 18 साल (या आपके देश में तय उम्र) से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं है. अगर आपने स्कूल वाले खाते से साइन इन किया है, तो आपके ऐक्सेस पर अलग पाबंदियाँ लागू हो सकती हैं.

इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपको Gemini Apps में साइन इन करना होगा. Gemini Apps में साइन इन करने का तरीक़ा जानें.

Nano Banana 2 में मिलने वाली मुख्य सुविधाएँ

  • हर विषय पर अच्छी जानकारी: इसकी मदद से, सटीक जानकारी के साथ आकर्षक डायग्राम और इन्फ़ोग्राफ़िक बनाए जा सकते हैं.
  • किरदार का लुक बरक़रार रखना: Nano Banana 2, किसी व्यक्ति या किरदार की जनरेट की गई अलग-अलग इमेज में उसका लुक हूबहू बरक़रार रख सकता है. यही नहीं, यह कई इमेज को जोड़कर नए सीन बना सकता है और अलग-अलग आइडिया को एक साथ दिखा सकता है.
  • बारीक से बारीक बदलाव करने की सुविधा: इमेज के किसी भी हिस्से में बारीक बदलाव फटाफट किए जा सकते हैं.
  • टेक्स्ट की रेंडरिंग हुई बेहतर: इमेज में टेक्स्ट को सटीक तरीक़े से इस्तेमाल किया जा सकता है. यह सुविधा, इस्तेमाल की जा सकने वाली सभी भाषाओं के लिए उपलब्ध है.
  • निर्देशों का ढंग से पालन करना: अब यह मॉडल मुश्किल से मुश्किल अनुरोध भी ज़्यादा अच्छी तरह से समझ सकता है और पूरी डिटेल के साथ शानदार इमेज जनरेट कर सकता है.
  • बेहतरीन क्वालिटी: इमेज की झलक हाई रिज़ॉल्यूशन में देखी जा सकती है. पैसे चुकाकर सदस्यता लेने वाले इसे 2K रिज़ॉल्यूशन में डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, बिना किसी शुल्क के इस्तेमाल करने वाले लोग इमेज को 1K रिज़ॉल्यूशन में डाउनलोड कर सकते हैं.

सलाह: Nano Banana 2, अपनी पसंद के मुताबिक़ इमेज बनाने के लिए सबसे सही है. जैसे, अगर आपको अलग-अलग हेयरस्टाइल में ख़ुद को देखना हो, अपने आप को अलग-अलग सीन में देखना हो या फिर मीम बनाने हों, तो इसका इस्तेमाल करें.

इमेज जनरेट करना और उनकी समीक्षा करना

  1. अपने कंप्यूटर में, gemini.google.com पर जाएँ.
  2. इमेज जनरेट करें पर क्लिक करें.
  3. Nano Banana 2 की मदद से इमेज जनरेट करने के लिए, अपना प्रॉम्प्ट डालें. इमेज जनरेट करने के लिए प्रॉम्प्ट लिखने से जुड़ी सलाह देखें.

उदाहरण

  • प्राकृतिक सुंदरता के बीच बसी एक पुरानी पहाड़ी सड़क पर चलती, भविष्य की टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन वाली कार की इमेज जनरेट करो
  • सर्फ़बोर्ड पर राइडिंग करते हुए कुत्ते की एक इमेज बनाओ
  • स्प्लैश वॉटरकलर स्टाइल में, नदी के साथ जंगल की एक इमेज बनाओ

Nano Banana 2 की मदद से इमेज एडिट करना

अहम जानकारी: 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए, इमेज में बदलाव करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

Nano Banana 2 की मदद से, इमेज में बदलाव करने के कई अलग-अलग तरीक़े हैं. उदाहरण के लिए:

  • Gemini Apps में जनरेट की गई किसी इमेज में बदलाव किया जा सकता है.
  • कोई इमेज अपलोड करके, Gemini से उसमें बदलाव करने के लिए कहा जा सकता है.
  • एक से ज़्यादा इमेज अपलोड करके, उनके आधार पर Gemini से कोई नई इमेज जनरेट करने के लिए कहा जा सकता है.
इमेज में अलग-अलग तरीक़ों से बदलाव करने के उदाहरण देखें.
  1. gemini.google.com पर जाएँ.
  2. सबसे नीचे मौजूद टेक्स्ट बॉक्स में, अपना प्रॉम्प्ट डालें.
    • सलाह: किसी इमेज को अपलोड करके उसमें बदलाव किया जा सकता है या जनरेट की गई किसी इमेज में बदलाव करने के लिए, Gemini से कहा जा सकता है.
  3. सबमिट करें पर क्लिक करें.

Nano Banana Pro की मदद से इमेज को फिर से जनरेट करना

पैसे चुकाकर सदस्यता लेने वाले लोग, Nano Banana Pro का इस्तेमाल करके इमेज को फिर से जनरेट कर सकते हैं. Nano Banana Pro, आपकी इमेज में बारीक डिटेल जोड़ सकता है. ख़ास तौर पर, उन इमेज में जिनमें टेक्स्ट को रेंडर किया गया हो या इन्फ़ोग्राफ़िक हो. Nano Banana Pro का इस्तेमाल करने के लिए:

  1. Nano Banana 2 की मदद से इमेज जनरेट करें.  
  2. सबसे नीचे दाईं ओर, ज़्यादा  इसके बाद  Pro वर्शन में फिर से जनरेट करें पर क्लिक करें.
अहम जानकारी:  अगर आपने Nano Banana 2 से इमेज जनरेट करने की अपनी रोज़ाना की सीमा पूरी कर ली है, तो Nano Banana Pro का इस्तेमाल करके किसी भी इमेज को फिर से जनरेट नहीं किया जा सकता.

जनरेट की गई इमेज को डाउनलोड, शेयर या एक्सपोर्ट करना

इमेज डाउनलोड करने के लिए:

जिस इमेज को डाउनलोड करना है उस पर कर्सर ले जाएँ. इसके बाद, फ़ुल साइज़ में डाउनलोड करें पर क्लिक करें

किसी इमेज को एक्सपोर्ट करने के लिए: 

  1. इमेज के नीचे, ज़्यादा देखें  पर क्लिक करें.
  2. Docs में एक्सपोर्ट करें  पर क्लिक करें.
  3. बदलाव जारी रखने के लिए दस्तावेज़ खोलें.

अहम जानकारी: 18 साल से कम उम्र के ऐसे उपयोगकर्ता जो स्कूल वाले खाते का इस्तेमाल करते हैं, वे इमेज को Docs में एक्सपोर्ट नहीं कर पाएँगे.

इमेज जनरेट करने से जुड़े प्रॉम्प्ट के बारे में सलाह

  • ड्रॉ करो, जनरेट करो, और बनाओ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके प्रॉम्प्ट बनाएँ.
  • अपनी पसंदीदा इमेज स्टाइल के बारे में बताएँ. यहाँ कुछ उदाहरण दिए गए हैं: असल लगने वाली फ़ोटो, चारकोल ड्रॉइंग, वॉटरकलर पेंटिंग, और कार्टून इलस्ट्रेशन.
  • आपको जिस तरह की इमेज चाहिए उसके बारे में पूरी जानकारी दें. इसमें इमेज का विषय, इमेज में दिख रही चीज़ें, और बैकग्राउंड या सेटिंग शामिल हो सकती है.

Gemini Apps किसी इमेज को क्यों हटा सकते हैं

जब हमारे सिस्टम को Google की सेवा की शर्तों और कुछ पाबंदियों के साथ सेवा के इस्तेमाल की नीति में किसी संभावित उल्लंघन का पता चलता है, तो Gemini Apps प्रॉम्प्ट से इमेज हटा सकते हैं.

अगर किसी व्यक्ति के पास ऑफ़िस या स्कूल वाला खाता है, तो उस पर अलग-अलग शर्तें लागू हो सकती हैं. ऑफ़िस या स्कूल वाले Google खाते से Gemini Apps इस्तेमाल करने के तरीके़ के बारे में ज़्यादा जानें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
1232931198201735890
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
5295044
false
false
false
false