Gemini से कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन इस्तेमाल और मैनेज करना

Gemini Apps, आपके अनुरोध को पूरा करने और आपको ज़्यादा काम के जवाब देने के लिए, अन्य ऐप्लिकेशन से कनेक्ट हो सकते हैं. आपकी अनुमति मिलने पर Gemini, अन्य ऐप्लिकेशन पर मौजूद आपकी जानकारी और कॉन्टेंट को भी ऐक्सेस कर सकता है.

यहाँ कुछ उदाहरण दिए गए हैं, जिनमें Gemini से मदद माँगी जा सकती है:

  • प्रॉडक्टिविटी बढ़ाना: Gmail से मिले ईमेल की ख़ास जानकारी पाएँ, Google Calendar या तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन में इवेंट बनाने या GitHub पर कोड लिखने में मदद पाएँ.
  • मीडिया ढूँढना और चलाना: YouTube Music या Spotify से संगीत चलाएँ या Google Photos में मौजूद फ़ोटो खोजें.
  • लोगों से जुड़ना: Android डिवाइसों पर, डिफ़ॉल्ट ऐप्लिकेशन या WhatsApp की मदद से कॉल करें और मैसेज भेजें.
  • अपने डिवाइसों को कंट्रोल करना: Google Home में अपने स्मार्ट होम डिवाइसों को मैनेज करें. इसके अलावा, Android डिवाइसों पर यूटिलिटी ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके, अलार्म सेट करें, डिवाइस की सेटिंग बदलें, और अन्य काम करें.

Gemini के साथ कनेक्ट किए जा सकने वाले अन्य ऐप्लिकेशन के बारे में ज़्यादा जानें.

अहम जानकारी: अगर आप अमेरिका में हैं और आपके पास Google का कोई एआई प्लान है, तो आपको Gemini से मनमुताबिक़ अनुभव भी मिलेगा. इसके लिए Gemini, Gemini Apps में कनेक्ट किए गए Google के कुछ ऐप्लिकेशन में मौजूद आपके डेटा का इस्तेमाल करेगा. कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन के आधार पर, मनमुताबिक़ अनुभव पाने की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.

ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते का इस्तेमाल करने वालों के लिए अहम जानकारी: यहाँ दी गई जानकारी, Gemini Apps को निजी खाते से ऐक्सेस करने वाले लोगों के लिए है. अगर आपके पास ऑफ़िस या स्कूल वाला खाता है, तो ऑफ़िस और स्कूल वाले Google खाते से, Gemini से कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने का तरीक़ा जानें.

Gemini में कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल शुरू करना

अहम जानकारी: फ़िलहाल, Google Messages में Gemini के साथ, कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन इस्तेमाल नहीं किए जा सकते.

  1. Gemini ऐप्लिकेशन में साइन इन करें. कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन को इस्तेमाल करने के लिए, आपको साइन इन करना होगा. Gemini Apps में साइन इन करने का तरीक़ा जानें.
  2. गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग देखें.
    • गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद होने पर, कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन gemini.google.com, iOS डिवाइस या स्मार्टवॉच पर इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे. इस सेटिंग के बंद होने पर, Android डिवाइसों पर सिर्फ़ यूटिलिटी, फ़ोन, मैसेज, और WhatsApp ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकेगा.
  3. चुनें कि Gemini किन ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करेगा. कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन की सेटिंग में जाकर, ऐप्लिकेशन को कभी भी कनेक्ट या डिसकनेक्ट किया जा सकता है. Gemini में ऐप्लिकेशन को कनेक्ट या डिसकनेक्ट करने का तरीक़ा जानें.

Gemini में कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने का तरीक़ा

अहम जानकारी: कनेक्ट किए गए कुछ ऐप्लिकेशन इस तरह डिज़ाइन किए गए हैं कि वे Gemini के साथ अपने-आप काम कर सकें. कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन की सेटिंग में जाकर, ऐप्लिकेशन कभी भी डिसकनेक्ट किए जा सकते हैं. Gemini में ऐप्लिकेशन को डिसकनेक्ट करने का तरीक़ा जानें.

  1. अपने कंप्यूटर में, gemini.google.com पर जाएँ.
  2. सबसे नीचे मौजूद टेक्स्ट बॉक्स में, अपने सवाल या प्रॉम्प्ट को टाइप करें.
    • Gemini आपके प्रॉम्प्ट या सवाल का जवाब देने के लिए किसी ख़ास ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कर सकता है. इसके लिए, प्रॉम्प्ट या सवाल के साथ @ टाइप करें और ऐप्लिकेशन को चुनें. अगर चुना गया ऐप्लिकेशन कनेक्ट नहीं है, तो यह कनेक्ट हो जाएगा या Gemini इसे कनेक्ट करने के लिए आपसे अनुमति माँगेगा.
  3. सबमिट करें पर क्लिक करें. अगर कोई ऐप्लिकेशन उपलब्ध है, तो Gemini अपने-आप उसका इस्तेमाल करता है.
  4. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.

उपलब्ध ऐप्लिकेशन ब्राउज़ करना

कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन की सेटिंग में जाकर, उन ऐप्लिकेशन को देखा जा सकता है जिन्हें Gemini से कनेक्ट किया जा सकता है. कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन की सेटिंग वाले पेज पर मौजूद ऐप्लिकेशन के बारे में ज़्यादा जानें.

  1. अपने कंप्यूटर में, gemini.google.com पर जाएँ.
  2. सबसे नीचे मौजूद, सेटिंग और सहायता इसके बाद कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन पर क्लिक करें.
कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन की सेटिंग में मौजूद ऐप्लिकेशन के बारे में जानकारी

कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन की सेटिंग में दिखने वाले ऐप्लिकेशन, Gemini ऐप्लिकेशन, डिवाइस, देश वग़ैरह के हिसाब से अलग-अलग होते हैं. उदाहरण के लिए, ऐसे ऐप्लिकेशन जो सिर्फ़ Android पर Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन में उपलब्ध हैं वे iOS डिवाइसों पर, कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन की सेटिंग या gemini.google.com पर Gemini के वेब ऐप्लिकेशन में नहीं दिखेंगे.

साथ ही, Gemini कुछ Google सेवाओं से सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध जानकारी का इस्तेमाल अपने-आप करता है. कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन की सेटिंग से, सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध इस जानकारी को इस्तेमाल करने के Gemini के तरीक़े में कोई बदलाव नहीं होता. Google की उन सेवाओं के बारे में ज़्यादा जानें जिनसे Gemini जानकारी का इस्तेमाल अपने-आप करता है.

यह कंट्रोल करना कि Gemini किन ऐप्लिकेशन के साथ काम करेगा

अहम जानकारी: Gemini Apps निजता हब में, अपने डेटा और कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन के बारे में ज़्यादा जानें:

कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन की सेटिंग में जाकर, ऐप्लिकेशन को कभी भी कनेक्ट या डिसकनेक्ट किया जा सकता है.

  1. अपने कंप्यूटर में, gemini.google.com पर जाएँ.
  2. सबसे नीचे मौजूद, सेटिंग और सहायता इसके बाद कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन पर क्लिक करें.
  3. वह ऐप्लिकेशन ढूँढें जिसे कनेक्ट या डिसकनेक्ट करना है.
    • किसी ऐप्लिकेशन को कनेक्ट करने के लिए, उसे चालू करें .
    • किसी ऐप्लिकेशन को डिसकनेक्ट करने के लिए, उसे बंद करें .
  4. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
Google की उन सेवाओं के बारे में जानकारी जिनसे Gemini अपने-आप जानकारी का इस्तेमाल करता है

Gemini, Google की कुछ सेवाओं से मिली सार्वजनिक जानकारी का इस्तेमाल अपने-आप करता है. जैसे:

Gemini आपकी अनुमति के बिना, इन सेवाओं पर मौजूद आपकी निजी जानकारी या कॉन्टेंट को ऐक्सेस नहीं करेगा.

Google फ़्लाइट, Google पर होटल, Google Maps, और YouTube से सार्वजनिक जानकारी का इस्तेमाल करने के लिए, गतिविधि सेव करने की सुविधा चालू होनी चाहिए. Gemini, Google Search से मिली सार्वजनिक जानकारी का इस्तेमाल कर सकता है. भले ही, गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद हो या आपने साइन आउट किया हो.

कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन की सेटिंग के बारे में ज़्यादा जानें

अहम जानकारी: कनेक्ट किए जा सकने वाले ऐप्लिकेशन आपके लिए उपलब्ध होंगे या नहीं, यह जगह, भाषा, डिवाइस, और Gemini ऐप्लिकेशन से तय होता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, यहाँ दिए गए लेख पढ़ें.

यहाँ कुछ टूल और सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई है, जिनके साथ Gemini Apps इंटरैक्ट कर सकते हैं.

अहम जानकारी: Gemini से Live बातचीत करने के दौरान, कनेक्ट किए गए कुछ ऐप्लिकेशन इस्तेमाल किए जा सकते हैं. Gemini से Live बातचीत करने के दौरान, कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन को इस्तेमाल करने का तरीक़ा जानें.

बेहतर ढंग से काम करने में मदद करने वाले ऐप्लिकेशन

Gemini Apps को Google Workspace के ज़रिए कई ऐप्लिकेशन और सेवाओं के साथ इंटरैक्ट करने के लिए कहा जा सकता है. जैसे:

Android के कुछ खास फ़ोन या टैबलेट पर Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन को, तीसरे पक्ष के बेहतर तरीक़े से काम करने में मदद करने वाले ऐप्लिकेशन के साथ इंटरैक्ट करने के लिए कहा जा सकता है. जैसे:

Gemini के वेब ऐप्लिकेशन में जाकर, अपनी चैट में GitHub रिपॉज़िटरी को इंपोर्ट किया जा सकता है. इसके बाद, GitHub ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके, Gemini से रिपॉज़िटरी के कोड के बारे में भी पूछा जा सकता है.

मीडिया ऐप्लिकेशन

Gemini Apps को यहाँ दिए गए ऐप्लिकेशन से, मीडिया चलाने और अन्य कार्रवाइयाँ करने के लिए कहा जा सकता है:

Gemini Apps को, Google Photos में फ़ोटो, वीडियो वग़ैरह खोजने के लिए भी कहा जा सकता है.

बातचीत की सुविधा देने वाले ऐप्लिकेशन

Android फ़ोन और टैबलेट पर, Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन को यहाँ दिए गए ऐप्लिकेशन से कॉल या मैसेज करने के लिए कहा जा सकता है:

अहम जानकारी: गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद होने पर भी, इन ऐप्लिकेशन से कॉल करने या मैसेज भेजने के लिए Gemini का इस्तेमाल किया जा सकता है. इन ऐप्लिकेशन को कनेक्ट और डिसकनेक्ट करने का तरीक़ा जानें.

डिवाइस कंट्रोल करने के लिए उपलब्ध ऐप्लिकेशन

कुछ Gemini Apps को इन्हें कंट्रोल करने के लिए कहा जा सकता है:

  • स्मार्ट होम डिवाइसों को Google Home ऐप्लिकेशन की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है
  • Android फ़ोन या टैबलेट के लिए, यूटिलिटी वाले ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा, ये कार्रवाइयाँ करने के लिए कहा जा सकता है:
    • अपने घड़ी वाले ऐप्लिकेशन में अलार्म और टाइमर सेट और मैनेज करना
    • वेबसाइट, ऐप्लिकेशन, और सेटिंग खोलना
    • डिवाइस की सुविधाएँ देखना और उन्हें कंट्रोल करना

अहम जानकारी: गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद होने पर भी, Gemini, यूटिलिटी ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कर सकता है. इस ऐप्लिकेशन को कनेक्ट और डिसकनेक्ट करने का तरीक़ा जानें.

आपका डेटा कैसे हैंडल किया जाता है

इसी विषय से जुड़े लिंक

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
16228910785793244561
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
5295044
false
false
false
false