अपने आइडिया बेहतर बनाने के लिए, Gemini Apps का इस्तेमाल किया जा सकता है. Gemini की मदद से ये काम किए जा सकते हैं:
- आइडिया पर मिलकर सोच-विचार करें, कोई प्लान बनाएँ या काम करने के तरीक़े खोजें
- ज़्यादा मुश्किल विषयों के बारे में, आसानी से समझ आने वाली ख़ास जानकारी तुरंत पाएँ
- आउटलाइन, ईमेल, ब्लॉग पोस्ट, कविताओं वग़ैरह के शुरुआती ड्राफ़्ट तैयार करें
Gemini और उसके काम करने के तरीक़े के बारे में ज़्यादा जानें.
आपको क्या करना होगा
आपके पास साइन इन किए बिना, Gemini Apps में कुछ सुविधाओं का इस्तेमाल करने का विकल्प होता है. अतिरिक्त सुविधाओं का इस्तेमाल करने या Gemini Apps में की गई गतिविधि का डेटा सेव करने के लिए, आपको Google खाते से साइन इन करना होगा. साइन इन किए बिना Gemini Apps का इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानें.
Gemini Apps में साइन इन करने के लिए, आपको इनमें से किसी एक की ज़रूरत होगी:
- कोई निजी Google खाता.
- अगर आपके पास Family Link वाला खाता है, तो Google Family Link की सेटिंग में जाकर, 13 साल से कम उम्र (या आपके देश में तय उम्र) के उपयोगकर्ताओं के लिए, Gemini Apps का ऐक्सेस बंद किया जा सकता है.
- ऑफ़िस वाले Google खाते के साथ-साथ ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाला Workspace वर्शन. साथ ही, आपकी उम्र 18 साल या इससे ज़्यादा होनी चाहिए.
- स्कूल वाला Google खाता. यह ज़रूरी है कि आपके स्कूल के एडमिन ने यह सेवा चालू की हो.
- जानें कि Gemini का वेब ऐप्लिकेशन किन भाषाओं और देशों में उपलब्ध है.
- जानें कि Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन किन भाषाओं और देशों में उपलब्ध है.
- ऑफ़िस या स्कूल वाले Google खाते से Gemini Apps का इस्तेमाल करने के तरीके़ के बारे में ज़्यादा जानें.
- gemini.google.com का इस्तेमाल करने के लिए, इसके साथ काम करने वाले ब्राउज़र का ऐक्सेस होना चाहिए. जैसे, Chrome, Safari, Firefox, Opera या Edgium.
Gemini Apps इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रखने वाली बातें
Gemini Apps से ग़लतियाँ हो सकती हैं. Gemini Apps के जवाबों की दोबारा जाँच करें और पेशेवर सलाह के लिए, इसके जवाबों पर पूरी तरह भरोसा न करें.
Gemini Apps के जवाबों और इसे ज़िम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने के तरीक़े के बारे में ज़्यादा जानें.चैट में बातचीत शुरू करना
- अपने कंप्यूटर में, gemini.google.com पर जाएँ.
- सबसे नीचे मौजूद टेक्स्ट बॉक्स में, अपने सवाल या प्रॉम्प्ट को टाइप करें.
- अगर आपको अपने प्रॉम्प्ट में कोई फ़ाइल या इमेज जोड़नी है, तो फ़ाइलें जोड़ें
पर क्लिक करें.
- कोई फ़ाइल या इमेज जोड़ने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- सबमिट करें
पर क्लिक करें.
सलाह:
- नई चैट शुरू करने के लिए, सबसे ऊपर बाईं ओर मौजूद, नई चैट
पर क्लिक करें. अगर यह विकल्प मौजूद नहीं है, तो मेन्यू
पर क्लिक करें. हाल ही में की गई चैट ढूँढने और उन्हें मैनेज करने का तरीक़ा जानें.
- आपके पास साइन इन किए बिना, Gemini Apps में कुछ सुविधाओं का इस्तेमाल करने का विकल्प होता है. हालाँकि, ये सुविधाएँ आपके डिवाइस के टाइप और जगह के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं. अतिरिक्त सुविधाओं का इस्तेमाल करने या Gemini Apps में की गई गतिविधि का डेटा सेव करने के लिए, आपको Google खाते से साइन इन करना होगा.
वह मॉडल चुनें जिसका आपको इस्तेमाल करना है
अहम जानकारी: Gemini Apps में अलग-अलग मॉडल के बीच स्विच करने के लिए, साइन इन करना ज़रूरी है. Gemini Apps में साइन इन करने का तरीक़ा जानें.
Gemini के एक मॉडल से दूसरे पर स्विच करने का तरीक़ाअलग-अलग मॉडल के बीच स्विच करने के लिए:
- gemini.google.com पर जाएँ.
- सबसे नीचे मौजूद टेक्स्ट बॉक्स में जाकर, मॉडल के नाम पर क्लिक करें.
- वह मॉडल चुनें जिसका आपको इस्तेमाल करना है.
Gemini के लिए ये मॉडल उपलब्ध हैं:
- Gemini Flash-Lite मॉडल, तेज़ी से काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसे बेहतरीन और कारगर माना जाता है. किसी विषय के बारे में ख़ास जानकारी पाने और नए-नए आइडिया पर सोच-विचार करने जैसे रोज़मर्रा के कामों के लिए, यह मॉडल एक शानदार विकल्प है.
- Gemini Flash एक ज़्यादा बेहतर मॉडल है. यह तेज़ी से काम करने और विश्लेषण करने के लिए शानदार विकल्प है. यह आसान से लेकर मुश्किल तक, कई तरह की समस्याओं को हल कर सकता है.
- Gemini Pro हमारा सबसे ऐडवांस मॉडल है. यह गणित के मुश्किल सवालों और कोडिंग से जुड़े प्रॉम्प्ट के जवाब देने में माहिर है. यह बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस और गहराई से विश्लेषण करने की क्षमता के साथ काम करता है. Pro मॉडल टेक्स्ट, फ़ाइल, इमेज, और वीडियो के कॉन्टेक्स्ट को और ज़्यादा गहराई से समझता है. कोडिंग और पढ़ाई में, आपकी बेहतर तरीक़े से मदद करने के लिए भी इसमें काफ़ी अपग्रेड किए गए हैं. आम तौर पर, Gemini 3 Pro के प्रॉम्प्ट के जवाब मिलने में, अन्य मॉडल के मुकाबले ज़्यादा समय लगेगा.
अहम जानकारी: अगर आपने Google के एआई का सदस्यता प्लान लिया है और आपने इसके इस्तेमाल की तय सीमा पूरी कर ली है, तो Flash-Lite का इस्तेमाल करके चैट जारी रखी जा सकती है.
उदाहरण
- मुझे कुछ तरीके़ बताओ ताकि हर साल 20 किताबें पढ़ सकूँ
- गर्मियों में मेरे पौधे सूख रहे हैं, क्या करूँ? कौनसे पौधे इस मौसम में सही रहेंगे?
- क्या भारत की कुछ ऐसी जगहें बता सकते हो जहां गर्मियों में अपने बच्चों के साथ घूमना सही रहेगा
- फटाफट बनने वाले हेल्दी नाश्ते की रेसिपी बताओ।
- प्रकृति की सुंदरता पर एक कविता लिखो
- किसी ऐसे नए फ़ैशन ट्रेंड के बारे में बताओ जिसमें रेट्रो स्टाइल की छाप दिखती हो.
- नौवीं क्लास के हिसाब से, साइंस फ़ेयर प्रोजेक्ट के लिए कुछ मज़ेदार आइडिया बताओ.
- इस गर्मी के मौसम में कौनसी चीज़ें हैं, जो दोस्तों के साथ ज़रूर प्लान करनी चाहिए
- मुझे एक YouTuber बनना है. इसकी शुरुआत कैसे करूँ? क्या तुम कुछ आइडिया दे सकते हो कि मुझे किस बारे में वीडियो बनाने चाहिए? वैसे मुझे बास्केटबॉल, वीडियो गेम खेलना, और हाइकिंग पसंद है.
- मान लो कि तुम एक पॉप-कल्चर कमेंटेटर हो. दुनियाभर में फैले के-पॉप ट्रेंड के बारे में ऐसे समझाओ जैसे कि मैं इससे एकदम अंजान हूँ. मुझे बताओ कि यह ट्रेंड क्यों और कैसे इतना पॉपुलर हो गया और साल दर साल, दुनियाभर में बढ़ती इसकी लोकप्रियता के बारे में भी बताओ.
- टीचर ने मुझसे कहा है कि मेरे एसे में थीसिस नहीं है. इसका क्या मतलब है?
- मुझे वीडियो गेम और ड्रॉइंग पसंद है. बड़े होकर इन फ़ील्ड से जुड़ी कौनसी जॉब मेरे लिए सही रहेगी?
- मुझे ड्रम बजाना सीखना है. इसे सीखने के लिए मुझे YouTube के कुछ अच्छे वीडियो दिखाओ.
- बास्केटबॉल के उदाहरण और इसमें इस्तेमाल होने वाले शब्दों के ज़रिए समझाओ कि इंटरनेट कैसे काम करता है.
- जलवायु परिवर्तन के ख़िलाफ़ लड़ाई में मुझे ज़्यादा से ज़्यादा सक्रिय रहना है. ये कैसे किया जा सकता है? मैं पेंटिंग, राइटिंग, और कम्यूनिकेशन में माहिर हूँ.
- जल्द ही मेरी इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी हो जाएगी. ज़िंदगी की चुनौतियों से निपटने के लिए यूनिवर्सिटी में क्या तैयारी की जा सकती है?
- मुझे अपनी कैंपिंग ट्रिप के लिए, एक कमाल का मज़ेदार सा सोशल मीडिया कैप्शन बताओ.
- अपने पहले कॉलेज रिक्रूटमेंट के इंटरव्यू में मुझे क्या पहनना चाहिए?
प्रॉम्प्ट में बदलाव करना, जवाब देखना, संसाधनों का इस्तेमाल करना वगैरह
Gemini को दिए प्रॉम्प्ट में बदलाव किया जा सकता है. इसके बाद, वह आपके प्रॉम्प्ट के मुताबिक़ जवाब फिर से जनरेट करेगा.
- प्रॉम्प्ट की दाईं ओर मौजूद, टेक्स्ट में बदलाव करें
पर क्लिक करें.
- प्रॉम्प्ट में बदलाव करें.
- अपडेट करें पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: यह सुविधा, Gemini से मिले उन जवाबों के लिए उपलब्ध नहीं है जिन्हें ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके जनरेट किया गया है.
कुछ प्रॉम्प्ट के लिए, Gemini के बनाए हुए अन्य ड्राफ़्ट देखे जा सकते हैं. यह विकल्प, Gemini पर मिले सबसे नए जवाब के लिए ही उपलब्ध होता है.
- Gemini के वेब ऐप्लिकेशन से मिले जवाब के ऊपर, अन्य ड्राफ़्ट देखें या ड्राफ़्ट दिखाएँ पर क्लिक करें.
- उस ड्राफ़्ट पर क्लिक करें जिसे देखना है.
- किसी जवाब से कोड कॉपी करने के लिए: कोड के ब्लॉक के नीचे मौजूद, कॉपी करें
पर क्लिक करें.
- Gemini से मिले जवाब के डेटा से टेबल फ़ॉर्मैट में कोई चार्ट बनवाने के लिए: Gemini से अपना फ़ॉलो-अप सवाल पूछें और उस जानकारी के आधार पर चार्ट बनाने के लिए कहें.
- उदाहरण: हर कैटगरी के हिसाब से अमाउंट दिखाने वाला एक बार चार्ट बनाओ
Gemini Apps से जवाबों में बदलाव करने, उन्हें एक्सपोर्ट करने, और अपनी चैट शेयर करने का तरीक़ा जानें.
अपनी चैट के दौरान फ़ाइलें जनरेट करना
Gemini Apps पर सीधे अपनी बातचीत से, फ़ॉर्मैट की गई फ़ाइलें बनाई जा सकती हैं. जवाब को ख़ास तौर से किसी ऐसे फ़ाइल टाइप में जनरेट करने के लिए कहा जा सकता है जिसे Gemini Apps सपोर्ट करते हैं. इसके अलावा, Gemini Apps भी आपसे पूछ सकते हैं कि क्या आपको नतीजे किसी ख़ास फ़ाइल टाइप में चाहिए.
प्रॉम्प्ट के उदाहरण:
- जर्मन शेफर्ड ब्रीड पर रिसर्च करके सारी जानकारी एक डॉक्यूमेंट में डालो.
- मेरे छात्र-छात्राओं की गणित में हर हफ़्ते की प्रोग्रेस और उनके स्कोर दिखाने वाली एक स्प्रेडशीट तैयार करो.
Gemini Apps इन फ़ॉर्मैट में फ़ाइलें बना सकते हैं:
- Workspace फ़ाइलें (Docs और Sheets)
- .docx
- .xlsx
- .csv
- LaTeX
- सादा टेक्स्ट (TXT)
- रिच टेक्स्ट फ़ॉर्मैट (RTF)
- मार्कडाउन
अहम जानकारी: ज़्यादातर फ़ाइल फ़ॉर्मैट के लिए, फ़ाइल को सीधे अपने डिवाइस पर डाउनलोड किया जा सकता है या फिर उसे Google Drive में एक्सपोर्ट किया जा सकता है.
साइन इन किए बिना Gemini Apps का इस्तेमाल करना
कुछ डिवाइसों पर, Google खाते में साइन इन किए बिना भी Gemini Apps की कुछ सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है.
कुछ उपयोगकर्ता बिना Google खाते में साइन इन किए Gemini Apps का इस्तेमाल नहीं कर सकते. इनका इस्तेमाल करने के लिए साइन इन करना ज़रूरी है:
- Android डिवाइस पर Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन.
- Gemini Apps की कुछ सुविधाएँ. इनमें ऐसी सुविधाएँ भी शामिल हैं जिनके लिए, गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग चालू करना ज़रूरी है.
साइन आउट हो जाने पर, ऐसी सुविधाएँ काम नहीं करेंगी जो ऐडवांस लेवल की हैं या जिनके लिए गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग चालू करना ज़रूरी है. इनमें और भी सुविधाएँ हो सकती हैं:
- आपकी पुरानी चैट का ऐक्सेस: आपकी चैट का इतिहास Gemini Apps के पास नहीं होगा.
- मनमुताबिक़ जवाब पाना: Gemini Apps, पिछली चैट की मेमोरी या आपकी प्राथमिकताओं के हिसाब से आपको मनमुताबिक़ जवाब नहीं दे पाएँगे.
- Google की अन्य सेवाओं के साथ इंटिग्रेशन: ऐसी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं होंगी जिनके लिए, कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने की ज़रूरत पड़ती है. जैसे, Google Workspace, Google Drive या Google की अन्य सेवाएँ.
- ऐसी अन्य सुविधाएँ जिन्हें इस्तेमाल करने के लिए, खाते की पुष्टि करना ज़रूरी है: इमेज जनरेशन, Gems, और फ़ाइल अपलोड करने जैसी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं होंगी.
साइन आउट हो जाने पर कुछ सुविधाएँ सीमित क्यों हो जाती हैं?
साइन इन करने पर हम उन उपयोगकर्ताओं को बेहतरीन और मनमुताबिक़ अनुभव दे पाते हैं जिन्होंने अपने Google खाते से Gemini को कनेक्ट करने के लिए और Gemini Apps के निजता नोटिस पर सहमति दी है.
अहम जानकारी: अगर किसी सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए साइन इन करने की ज़रूरत पड़ती है, तो उस सुविधा से जुड़ी सूचना Gemini Apps के सहायता केंद्र में दी जाएगी.
Gemini Apps और आपकी जगह की जानकारी
आपके प्रॉम्प्ट के हिसाब से ज़्यादा सटीक जानकारी दिखाने के लिए, Gemini Apps आपकी जगह की जानकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं. Gemini Apps आपकी मौजूदा जगह की जानकारी का इस्तेमाल करेंगे. ये ऐप्लिकेशन, आपकी अनुमति मिलने पर डिवाइस की जगह की सटीक जानकारी का इस्तेमाल भी करेंगे. अपनी जगह की जानकारी को मैनेज करने का तरीक़ा जानें.
जगह की उस जानकारी को देखना या अपडेट करना जिसका इस्तेमाल Gemini का वेब ऐप्लिकेशन करता है
Gemini के वेब ऐप्लिकेशन में मेन्यू के सबसे नीचे यूज़र इंटरफ़ेस एलिमेंट दिखाए जाते हैं. इनमें, जगह की जानकारी के उस डेटा के बारे में साफ़ तौर पर बताया जाता है जिसे Gemini प्रोसेस करता है.
gemini.google.com आपकी जगह की सटीक जानकारी को ऐक्सेस और इस्तेमाल कर रहा है या नहीं, यह देखने के लिए:
- gemini.google.com पर जाएँ.
- सबसे ऊपर बाईं ओर, मेन्यू
सेटिंग और सहायता पर टैप करें.
- मेन्यू में सबसे नीचे, जगह की जानकारी के बग़ल में मौजूद बिंदु को देखें.
- अगर बिंदु नीले रंग का है, तो gemini.google.com के पास आपकी जगह की सटीक जानकारी का ऐक्सेस है और वह उसका इस्तेमाल कर रहा है.
- अगर बिंदु स्लेटी रंग का है, तो gemini.google.com आपकी जगह की सटीक जानकारी का इस्तेमाल नहीं कर रहा.
Gemini के वेब ऐप्लिकेशन को अपने डिवाइस की जगह की सटीक जानकारी इस्तेमाल करने की अनुमति देने के लिए, "जगह की जानकारी अपडेट करें" को चुनें.
सलाह: अगर Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन इस्तेमाल किया जा रहा है, तो Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन में जगह की जानकारी की सेटिंग को मैनेज करने का तरीक़ा जानें.