Gboard सेट अप करना

Gboard इंस्टॉल करने के बाद, कीबोर्ड की सेटिंग बदली जा सकती है और अपनी पसंद की भाषाओं को चुना जा सकता है.

अहम जानकारी: iOS 9 और उसके बाद के वर्शन वाले iPhone और iPad के लिए Gboard उपलब्ध है.

Gboard डाउनलोड करना

अपने iPhone या iPad पर Gboard ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करें.

कीबोर्ड के विकल्प सेट करना

अपनी सेटिंग बदलना
  1. अपने iPhone या iPad पर, Gboard ऐप्लिकेशन Gboard खोलें.
  2. कीबोर्ड की सेटिंग पर टैप करें.
  3. वे सेटिंग चुनें जिन्हें चालू किया जाना है. उदाहरण के लिए, ग्लाइड करके टाइप करने, शब्दों में सुधार (ऑटो करेक्ट) करने, और वर्ण की झलक दिखाने की सेटिंग.
Gboard को अपना मुख्य कीबोर्ड बनाना
  1. अपने iPhone या iPad पर Settings ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. General उसके बाद Keyboard उसके बाद Keyboards पर टैप करें.
  3. सबसे ऊपर दाईं ओर Edit पर टैप करें.
  4. Reorder क्रम बदलें को दबाकर रखें.
  5. अाइकॉन को सूची में सबसे ऊपर की अोर खींचें और छोड़ें.
  6. Done पर टैप करें.
पूरा ऐक्सेस देने का तरीका

पूरा ऐक्सेस देने की सुविधा चालू करने पर, कीबोर्ड पर Google Search का इस्तेमाल किया जा सकता है. Google को आपकी खोज से जुड़ी जानकारी के अलावा कोई और जानकारी नहीं भेजी जाएगी.

  1. अपने iPhone या iPad पर, Gboard ऐप्लिकेशन Gboard खोलें.
  2. पूरे ऐक्सेस की सुविधा चालू करें पर टैप करें.
  3. शुरू करें उसके बाद कीबोर्ड पर टैप करें.
  4. पूरा ऐक्सेस दें चालू करें.
भाषाएं चुनने का तरीका
  1. अपने iPhone या iPad पर, Gboard ऐप्लिकेशन Gboard खोलें.
  2. भाषाएं उसके बाद भाषा जोड़ें पर टैप करें.
  3. अपनी पसंद की भाषाएं चुनें.

ध्यान दें: Gboard पर, एक समय में ज़्यादा से ज़्यादा तीन भाषाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है.

इस्तेमाल की जा सकने वाली भाषाएं ढूंढना
  • ऐकोमी
  • अकूज़
  • अल्सेशियन
  • ऐंबनीज़ मलय
  • अरबी
  • अरबी (मोरक्को)
  • असीरियन (सीरिया)
  • अज़रबैजानी (अज़रबैजान)
  • बॉल्कन गैगॉज़ टर्किश
  • बलती
  • बताक सिमलुंगुन*
  • बगनीज़ (लोनतारा)*
  • बुल्गारियाई
  • केप वर्डियन क्रिओल*
  • कैटलैन
  • चीनी (सरलीकृत)
  • चीनी (परंपरागत)
  • चीनी (परंपरागत)
  • चोकवे (डीआरसी)
  • क्लासिकल सीरीएक
  • क्रोएशियन
  • चेक
  • डैनिश
  • डाज़ागा
  • डूरी
  • डच
  • अंग्रेज़ी (ऑस्ट्रेलिया)
  • अंग्रेज़ी (कनाडा)
  • अंग़्रेज़ी (ग्रेट ब्रिटेन)
  • अंग्रेज़ी (भारत)
  • अंग्रेज़ी (यूएस)
  • फ़िनिश
  • फ़्रेंच
  • फ़्रेंच (बेल्जियम)
  • फ़्रेंच (कनाडा)
  • फ़्रेंच (स्विट्ज़रलैंड)
  • जर्मन
  • जर्मन (स्विट्ज़रलैंड)
  • घानियन पिजिन
  • ग्रीक
  • हावू
  • हिब्रू
  • हिन्दी
  • हिन्दी लिप्यंतरण
  • हिंग्लिश
  • हंगेरियन
  • आइसलैंडिक
  • इंडोनेशियाई
  • इंडस कोहिस्तानी
  • अंतरराष्ट्रीय फ़ोनेटिक वर्णमाला*
  • इटैलियन (इटली)
  • इटैलियन (स्विट्जरलैंड)
  • इतावीट
  • जापानी
  • जुला*
  • कंबाता (गीएज़)
  • कंबाता (लैटिन)
  • कंकानाइ
  • कोरियाई
  • कूई
  • लडीनो (इज़राइल)
  • लामा
  • लैटवियन
  • लेप्चा*
  • लिंबू*
  • लिथुआनियाई
  • मैसेडोनियन
  • मकैसर मलय
  • मलय
  • मॉल्टीज़
  • ममासा
  • मेहरी
  • मेलनाओ
  • मोबा
  • मोंगोंडो
  • मूना
  • मनडेंग*
  • मुंडारी (लैटिन)
  • मुंडारी (उड़िया)
  • नाऊरूअन*
  • नॉर्वेजियाई
  • नचाम
  • ओसेज*
  • पाओ करेन*
  • पामोना
  • परकारी कोली
  • फ़ारसी
  • प्लैटो मैलागैसी
  • पोलिश
  • पुर्तगाली (ब्राज़ील)
  • पुर्तगाली (पुर्तगाल)
  • रीयूनियन क्रिओल
  • रोमेनियन
  • रूसी (रूस)
  • सेबेट बेट गुरेज
  • सर्बियाई
  • सर्बियाई (लैटिन)
  • स्गॉ केरेन
  • स्लोवाक
  • स्लोवेनियाई
  • दक्षिण बोलीवियन केचुआ*
  • स्पैनिश
  • स्पैनिश (लैटिन अमेरिका)
  • स्पैनिश (मेक्सिको)
  • स्पैनिश (स्पेन)
  • स्पैनिश (यूएस)
  • सुकूमा
  • सापिआयर
  • स्वाहिली
  • स्वीडिश
  • सिलेटी (सिलोटी नागरी)
  • थाई डम (थाई वियत)*
  • ताई लू (न्यू ताई लू)
  • तई
  • तोराया-सेडन
  • तुर्की
  • यूक्रेनियन
  • वाई*
  • वसावी (गुजराती)
  • वियतनामी
  • वानेत्सी
  • पश्चिमी काया (काया ली)
  • ज़ॉन्ग
  • याओ
  • यिदिश (इज़रायल)

Gboard को हटाना

अगर आप Gboard का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो:

  1. अपने iPhone या iPad पर Settings ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. General उसके बाद Keyboard उसके बाद Keyboards पर टैप करें.
  3. सबसे ऊपर दाईं ओर Edit पर टैप करें.
  4. "Gboard" के आगे, Remove हटाएं उसके बाद Delete टैप करें.
 
iPhone और iPad Android
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
15970919855888694858
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
false
false