अपने कीबोर्ड का इस्तेमाल करना

मैसेज के साथ-साथ इमोजी और GIF जैसी इमेज का इस्तेमाल किया जा सकता है. अपने मोबाइल डिवाइस की भाषा को बदले बिना कीबोर्ड की भाषा बदली जा सकती है. टेक्स्ट डालने के लिए, कीबोर्ड पर शब्दों को हाथ से लिखा जा सकता है.

अहम जानकारी:

Gboard का इस्तेमाल शुरू करना

Gboard का इस्तेमाल करके लिखना

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर Gboard इंस्टॉल करें.
  2. ऐसा कोई भी ऐप्लिकेशन खोलें जिसमें आप टाइप कर सकते हैं, जैसे कि Gmail या Keep.
  3. उस जगह पर टैप करें, जहां कुछ लिखा जा सकता है. यहां से, ये काम किए जा सकते हैं:
    • अपना कर्सर इधर-उधर ले जाना: स्पेस बार पर बाईं या दाईं ओर स्वाइप करें.
    • Caps lock चालू करना: Shift Shift पर दो बार टैप करें. इसे फिर से बंद करने के लिए, Shift शिफ़्ट पर टैप करें.
    • भाषाओं के लहज़े और अन्य विकल्प ढूंढना: कोई बटन दबाकर रखें.

इमोजी और GIF का इस्तेमाल करना

  1. अपने Android डिवाइस पर कोई भी ऐप्लिकेशन खोलें, जिसमें लिखा जा सकता है, जैसे Gmail या Keep.
  2. उस जगह पर टैप करें, जहां कुछ लिखा जा सकता है.
  3. इमोजी इमोजी पर टैप करें. यहां से, ये काम किए जा सकते हैं:
    • इमोजी डालना: एक या एक से ज़्यादा इमोजी पर टैप करें.
    • GIF डालना: GIF पर टैप करें. फिर अपना पसंदीदा GIF चुनें.
  4. भेजें भेजें पर टैप करें.
सलाह: फिर से अक्षर लिखने के लिए, ABC पर टैप करें.
Gboard पर भाषा की सेटिंग मैनेज करना

Gboard पर भाषा जोड़ना

जब Gboard के ज़रिए भाषाएं बदली जाती हैं, तो आपके Android डिवाइस की भाषा की सेटिंग पर इसका असर नहीं पड़ता है.

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर Gboard इंस्टॉल करें.
  2. ऐसा कोई भी ऐप्लिकेशन खोलें जिसमें आप टाइप कर सकते हैं, जैसे कि Gmail या Keep.
  3. उस जगह पर टैप करें, जहां आप कुछ लिख सकते हैं.
  4. कीबोर्ड पर सबसे ऊपर, सेटिंग सेटिंग पर टैप करें.
  5. भाषाएं उसके बाद कीबोर्ड जोड़ें पर टैप करें.
  6. उस भाषा को चुनें जिसका आपको इस्तेमाल करना है.
  7. वह लेआउट चुनें, जिसका अाप इस्तेमाल करना चाहते हैं.
  8. हो गया पर टैप करें.
 

Android सेटिंग में जाकर, Gboard पर भाषा जोड़ना

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सिस्टम उसके बाद कीबोर्ड उसके बाद ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड पर टैप करें.
  3. Gboard उसके बाद भाषाएं पर टैप करें.
  4. कोई भाषा चुनें.
  5. उस लेआउट को चालू करें, जिसका आप इस्तेमाल करना चाहते हैं.
  6. हो गया पर टैप करें.
 

Gboard पर भाषाएं बदलना

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर कोई ऐसा ऐप्लिकेशन खोलें जिसमें टाइप किया जा सकता है. जैसे, Gmail या Keep.
  2. उस जगह पर टैप करें जहां कुछ लिखा जा सकता है.
  3. भाषाएं बदलने के लिए, स्पेस बार को दबाकर रखें.
 

भाषा बदलने की कुंजी का इस्तेमाल करके भाषाएं बदलना

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर कोई ऐसा ऐप्लिकेशन खोलें जिसमें टाइप किया जा सकता है. जैसे, Gmail या Keep.
  2. उस जगह पर टैप करें जहां आप लिख सकते हैं.
  3. अपने कीबोर्ड के सबसे नीचे बाईं ओर मौजूद कॉमा को दबाकर रखें. उसके बाद, अपनी उंगली को स्क्रीन से ऊपर उठाए बिना सेटिंग सेटिंग पर ले जाएं. ऐसा करने पर आप Gboard की सेटिंग सेटिंग ऐक्सेस कर पाएंगे. 
  4. प्राथमिकताएं पर टैप करें.
  5. भाषा बदलने का बटन दिखाएं ग्लोब पर टैप करें.

सलाह: अगर "भाषा बदलने का बटन दिखाएं" को धूसर किया गया हो, तो इमोजी बदलने का बटन दिखाएं इमोजी को बंद करें.

Gboard पर हैंडराइटिंग की सुविधा का इस्तेमाल शुरू करना

अहम जानकारी: हैंडराइटिंग की सुविधा सभी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है.

हैंडराइटिंग की सुविधा चालू करना

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर कोई ऐसा ऐप्लिकेशन खोलें जिसमें टाइप किया जा सकता है. जैसे- Gmail या Keep.
  2. लिखने के लिए बनी जगह पर टैप करें. आपका कीबोर्ड स्क्रीन पर सबसे नीचे दिखाई देगा.
  3. कीबोर्ड पर सबसे ऊपर, सेटिंग सेटिंग पर टैप करें.
  4. भाषा उसके बाद पर टैप करें. इसके बाद, वह भाषा चुनें जिसका आपको इस्तेमाल करना है.
  5. दाईं ओर स्वाइप करें और हैंडराइटिंग लेआउट चालू करें. अगर आपको यह दिखाई नहीं देता है, तो इसका मतलब है कि आपकी भाषा में हाथ से लिखने की सुविधा उपलब्ध नहीं है.
  6. हो गया पर टैप करें.

हैंडराइटिंग की सुविधा वाला कीबोर्ड चुनना

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर कोई ऐसा ऐप्लिकेशन खोलें जिसमें टाइप किया जा सकता है. जैसे- Gmail या Keep.
  2. लिखने के लिए बनी जगह पर टैप करें. आपका कीबोर्ड स्क्रीन पर सबसे नीचे दिखाई देगा.
  3. ग्लोब के आइकॉन ग्लोब को दबाकर रखें.
  4. हाथ से लिखने की सुविधा वाला कोई कीबोर्ड चुनें, जैसे अंग्रेज़ी (यूएस) में हाथ से लिखने की सुविधा वाला कीबोर्ड. आपको कीबोर्ड की जगह पर लिखने के लिए खाली जगह दिखाई देगी. यहां आप अपना टेक्स्ट डाल सकते हैं.
  5. टेक्स्ट डालने के लिए, कीबोर्ड पर उंगली या स्टाइलस का इस्तेमाल करके शब्द लिखें.

सलाह: ज़्यादातर भाषाओं में, जब दो शब्दों के बीच में खाली जगह की ज़रूरत होती है, तब Gboard अपने-आप इसका अंदाज़ा लगाकर उन शब्दों को हाइलाइट करता है. अगर Gboard किन्हीं शब्दों के बीच में खाली जगह न जोड़ पाए, तो स्क्रीन पर कीबोर्ड में सबसे नीचे Spacebar पर टैप करें.

 

इसी विषय से जुड़े लिंक

Android iPhone और iPad
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
11015050587880766574
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
false
false
false
false