Gboard में लिखने के लिए उपलब्ध टूल इस्तेमाल करना

Gboard में लिखने के लिए उपलब्ध टूल इस्तेमाल करके, टेक्स्ट को आसानी से बेहतर बनाया जा सकता है. लिखने के लिए उपलब्ध टूल की मदद से, ये काम किए जा सकते हैं:

  • प्रूफ़रीड करना: अपने टेक्स्ट में व्याकरण या स्पेलिंग की गलतियों को देखें और उन्हें ठीक करें.
  • वाक्यांश को बेहतर बनाना: यह सुविधा, आपको साफ़-साफ़ या ज़्यादा सही तरीके से अपनी बात को दूसरे शब्दों में लिखने का सुझाव देती है.
  • प्रोफ़ेशनल बनाना: इससे औपचारिक बातचीत के लिए टेक्स्ट की टोन को अडजस्ट किया जा सकता है.
  • टोन कैज़ुअल रखना: इससे टेक्स्ट की टोन को ज़्यादा सहज और आसानी से समझने लायक बनाया जा सकता है.
  • इमोजीफ़ाई करना: इससे मैसेज में इमोजी जोड़े जा सकते हैं, ताकि अपनी भावनाओं को अलग अंदाज़ में ज़ाहिर किया जा सके.
  • बड़ा करना: इसकी मदद से टेक्स्ट में और जानकारी जोड़कर उसे बड़ा बनाया जा सकता है.
  • छोटा करना: इसकी मदद से टेक्स्ट को कम शब्दों में लिखा जा सकता है.

ज़रूरी शर्तें:

  • आपके पास इस सुविधा के साथ काम करने वाला डिवाइस होना चाहिए.
  • Gboard को डिफ़ॉल्ट कीबोर्ड के तौर पर सेट करें.
  • Gboard का नया वर्शन इंस्टॉल करें.
  • यह ऐप्लिकेशन इन भाषाओं में उपलब्ध है:
    • अंग्रेज़ी (ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, भारत, यूनाइटेड किंगडम, और अमेरिका)
    • चाइनीज़ (सिंप्लिफ़ाइड)
    • फ़्रेंच (फ़्रांस और कनाडा)
    • जर्मन (जर्मनी)
    • इटैलियन (इटली)
    • जैपनीज़
    • कोरियन
    • पॉर्चुगीज़ (पुर्तगाल और ब्राज़ील)
    • स्पैनिश (अमेरिका, मेक्सिको, और स्पेन)

लिखने के लिए उपलब्ध टूल इस्तेमाल करके, मौजूदा टेक्स्ट को फिर से लिखना

  1. अपने Android फ़ोन पर, Gboard इंस्टॉल करें.
  2. ऐसा कोई भी ऐप्लिकेशन खोलें जिसमें टेक्स्ट डाला जा सकता है. जैसे, Android Messages, Gmail या Keep.
  3. उस जगह पर टैप करें जहां टेक्स्ट डाला जा सकता है और मैसेज लिखें.
  4. लिखने के लिए टूल चुनें.
    • इसके अलावा, मेन्यू में जाकर भी, लिखने के लिए उपलब्ध टूल ऐक्सेस किए जा सकते हैं.
  5. कोई सुझाव या स्टाइल चुनने के लिए:
    • व्याकरण और स्पेलिंग की गलतियों को सुधारने के लिए: प्रूफ़रीड करें पर टैप करें.
    • अपनी बात को दूसरे शब्दों में लिखने के लिए: वाक्यांश को बेहतर बनाएं पर टैप करें.
    • कारोबारी टोन के लिए: प्रोफ़ेशनल बनाएं पर टैप करें.
    • दोस्ताना और अनौपचारिक टोन के लिए: टोन कैज़ुअल रखें पर टैप करें.
    • इमोजी जोड़ने के लिए: इमोजीफ़ाई करें Add reaction पर टैप करें.
    • ज़्यादा जानकारी जोड़ने के लिए: बड़ा करें पर टैप करें.
    • कम शब्दों में जानकारी पाने के लिए: छोटा करें पर टैप करें.
  6. इस टेक्स्ट का इस्तेमाल करें पर टैप करें.
  7. ओरिजनल टेक्स्ट पर वापस जाने के लिए, पहले जैसा करें पर टैप करें.

अहम जानकारी:

  • लिखने के लिए उपलब्ध टूल को पहली बार लोड होने में कुछ घंटे लग सकते हैं. इसके लिए, अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना भी ज़रूरी है.
  • टेक्स्ट को प्रूफ़रीड करने और उसे फिर से लिखने की प्रोसेस, आपके डिवाइस पर ही होती है. इससे आपका डेटा निजी बना रहता है.
  • आपके पास सुझावों की समीक्षा करने की सुविधा होती है. साथ ही, इनपुट फ़ील्ड में मौजूद टेक्स्ट को सुझाए गए टेक्स्ट से बदला जा सकता है.
  • सुझाव लोड होने के दौरान, आपके पास फिर से लिखने के लिए उपलब्ध अन्य सभी स्टाइल चुनने का विकल्प होगा.
    • कोई दूसरी स्टाइल चुनने पर, नई स्टाइल के लिए सुझाव लोड होना शुरू हो जाएगा.
  • अगर ओरिजनल मैसेज या चुना गया टेक्स्ट बहुत लंबा है, तो लिखने के लिए उपलब्ध टूल अपने-आप उस मैसेज या टेक्स्ट के छोटे सेगमेंट को चुन लेते हैं.
    • सेगमेंट अडजस्ट करने के लिए, टेक्स्ट को वहां से चुनें जहां से वह शुरू हो रहा है. इसके बाद, शब्दों की तय सीमा तक टेक्स्ट चुनें. अगर हो सके, तो पैराग्राफ़ के आखिर में खत्म करें.
    • अगर पहले पैराग्राफ़ में शब्दों की तय सीमा से ज़्यादा शब्द हैं, तो वाक्य के आखिर में खत्म करें.
  • Gmail ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करते समय, अगर कुछ भी नहीं चुना जाता है, तो लिखने के लिए उपलब्ध टूल सिर्फ़ मौजूदा पैराग्राफ़ और इससे पहले वाले पैराग्राफ़ को अपने-आप चुन लेते हैं.
    • मौजूदा पैराग्राफ़ के बाद, कभी भी कोई अतिरिक्त पैराग्राफ़ न चुनें. ऐसा इसलिए, क्योंकि कोट किए गए हिस्से में अक्सर ईमेल पते होते हैं, जिनकी वजह से गड़बड़ियां होती हैं.

सुझाव/राय देना या शिकायत करना

  1. "लिखने के लिए टूल" के बगल में मौजूद, मेन्यू ज़्यादा पर टैप करें.
  2. कॉन्टेंट की शिकायत करें इसके बाद इस नतीजे की शिकायत करें इसके बाद शुरू करें पर टैप करें.

यह सुविधा इन डिवाइसों पर काम करती है

  • Pixel: 9, 9 Pro, 9 Pro XL, 10, 10 Pro, 10 Pro XL
  • Honor: Magic 7 Pro, Magic 7
  • Motorola: Razr 60 Ultra
  • OnePlus: 13, 13s
  • OPPO: Find X8, Find X8 Pro, Reno14 Pro
  • POCO: F7 Ultra, X7 Pro
  • realme: GT 7 Pro, GT 7T
  • vivo: X200, X200 Pro
  • Xiaomi: 15 Ultra, 15

इस विषय से जुड़े लिंक

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
10482637018510873573
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
false
false
false
false