आप Gboard का इस्तेमाल करके ईमेल, यूआरएल, फ़ोन नंबर, नंबर, पते, तारीखें, और समय चिपका सकते हैं. अगर आप टेक्स्ट का कोई सेक्शन कॉपी करते हैं, जिसमें ईमेल या फ़ोन नंबर जैसी जानकारी शामिल है, तो आप चुन सकते हैं कि उस टेक्स्ट के किस हिस्से को कौनसी नई जगह पर चिपकाना है. उदाहरण के लिए, आप किसी इवेंट की तारीख, पता, और यूआरएल के साथ-साथ पूरा मैसेज कॉपी कर सकते हैं. इसके बाद, किसी दोस्त के साथ शेयर करने के लिए, सिर्फ़ पते की जानकारी को चुनकर चिपका सकते हैं. ऐसा करने से आपका दोस्त उस इवेंट की जगह पर आपसे मिल सकता है जिसके पते को आपने उससे शेयर किया है.
ज़रूरी जानकारी: पते, तारीखें, और समय सिर्फ़ कुछ देशों, इलाकों भाषाओं में उपलब्ध हैं.
किसी टेक्स्ट ब्लॉक को कॉपी करना और उस टेक्स्ट के हिस्से को चिपकाना
अहम जानकारी:
- तारीखों को सिर्फ़ अंकों वाले फ़ॉर्मैट में चिपकाया जा सकता है. उदाहरण के लिए, "12/3/2021" जैसी तारीखों को चिपकाया जा सकता है, लेकिन "12 मार्च, 2021" जैसी तारीखों को नहीं चिपकाया जा सकता.
- इतिहास देखे जाने के कुछ समय बाद ही, क्लिपबोर्ड उसे हटा देता है. यह पिन किए गए टेक्स्ट पर लागू नहीं होता.
- अपने फ़ोन या टैबलेट पर, उस टेक्स्ट का ब्लॉक कॉपी करें जिसे शेयर करना है.
- उस ऐप्लिकेशन को खोलें जहां आपको टेक्स्ट को चिपकाना है.
- उस जगह टैप करें जहां आप टेक्स्ट डाल सकते हैं.
- कीबोर्ड के सबसे ऊपर, मौजूद विकल्पों में से चुनें.
- उस जानकारी पर टैप करें जिसे आपको चिपकाना है.
इसी जानकारी को किसी और को भेजना
आप वह जानकारी भेज सकते हैं जिसे आपने किसी दूसरे व्यक्ति को भेजने के लिए, पहले से कॉपी किया था और चिपकाया था.
- कीबोर्ड के सबसे ऊपर, क्लिपबोर्ड
पर टैप करें.
- उस जानकारी पर टैप करें जिसे आप चिपकाना चाहते हैं.
- सलाह: कीबोर्ड पर वापस जाने के लिए, वापस जाएं
पर टैप करें.
- सलाह: कीबोर्ड पर वापस जाने के लिए, वापस जाएं
चिपकाए गए टेक्स्ट को आगे इस्तेमाल करने के लिए, उसे को सेव करना
कॉपी की गई जानकारी को एक बार पेस्ट करने के बाद, चुने गए टेक्स्ट को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए सेव किया जा सकता है.
- अपने फ़ोन या टैबलेट पर, ऐसा कोई भी ऐप्लिकेशन खोलें जिसमें टाइप किया जा सकता है, जैसे कि Gmail या Keep.
- उस जगह पर टैप करें जहां आपको कुछ लिखना है.
- कीबोर्ड के सबसे ऊपर, क्लिपबोर्ड
पर टैप करें.
- उस जानकारी को दबाकर रखें जिसे आपको सेव करना है.
- पिन करें पर टैप करें.
- सलाह: जब आप इसे शेयर करने के लिए तैयार हों, तो आपके चुने गए आइटम या टेक्स्ट को आपके क्लिपबोर्ड के “पिन किए गए” सेक्शन में देखा जा सकता है.