छात्र-छात्राओं की जानकारी का रिकॉर्ड रखने वाले सिस्टम (एसआईएस) के इंटिग्रेशन के बारे में, अक्सर पूछे जाने वाले ऐसे सवाल जो शिक्षकों के लिए मददगार हैं

यह लेख, शिक्षकों के लिए है.

To use the SIS integration features, all teachers must have one of the following:

  • A Google Workspace for Education Plus license
  • A Teaching and Learning Upgrade license

Starting July 9, 2024, you must have one of these licenses in order to use the grade export feature.

अहम जानकारी: SIS पर ग्रेड एक्सपोर्ट करने की सुविधा का इस्तेमाल, इन SaaS पार्टनर के साथ किया जा सकता है:

  • Infinite Campus के ऐसे उपयोगकर्ता जिनके पास Campus Learning का लाइसेंस है
  • Skyward के 2.0 वर्शन का इस्तेमाल करने वाले ऐसे उपयोगकर्ता जिनके पास LMS API का लाइसेंस है

इनके बारे में ज़्यादा जानें:

आने वाले समय में आप SIS की सेवा देने वाली इन कंपनियों का इस्तेमाल कर पाएंगे.

यहां एसआईएस इंटिग्रेशन की सुविधाओं के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवाल दिए गए हैं.

एसआईएस से जुड़ी सामान्य समस्याएं हल करना

अगर मेरी क्लास के किसी छात्र या छात्रा की जानकारी मेरे एसआईएस में न मिले, तो मुझे क्या करना होगा?
Classroom और एसआईएस दोनों के लिए, छात्र या छात्रा का एक ही ईमेल पता होना चाहिए. अगर आपको छात्र या छात्रा का ईमेल पता देखने का तरीका मालूम नहीं है, तो अपने Google Workspace for Education के एडमिन से संपर्क करें.
अगर मेरी Classroom की क्लास, एसआईएस से लिंक नहीं हो पा रही है, तो मुझे क्या करना होगा?
  • देखें कि एसआईएस में मुख्य शिक्षक का ईमेल पता सही है या नहीं. Classroom के लिए, शिक्षक का ईमेल पता उसके Google Workspace for Education के ईमेल पते से मेल खाना ज़रूरी है.
  • पक्का करें कि आप अपने एसआईएस में, क्लास के मुख्य शिक्षक के तौर पर शामिल हैं. सिर्फ़ मुख्य शिक्षक ही Classroom की किसी क्लास को एसआईएस से जोड़ सकता है.
  • पक्का करें कि आपके एडमिन ने Classroom को आपके एसआईएस से जोड़ दिया है.

अहम जानकारी: अगर आपके Classroom के सेटिंग पेज पर एसआईएस के विकल्प मौजूद हैं, तो इसका मतलब है कि आपके एडमिन ने कनेक्शन सेट अप कर दिया है.

Link to class
अगर मुझे ग्रेड की कैटगरी इंपोर्ट या एक्सपोर्ट करने में समस्या आई, तो क्या होगा?
ग्रेड की कैटगरी की जानकारी ट्रांसफ़र करने के लिए, आपके एसआईएस में One Roster 1.2 या इसके बाद का वर्शन होना चाहिए. यह जानने के लिए कि क्या आपके एसआईएस कनेक्शन में One Roster 1.2 का इस्तेमाल किया जा रहा है, अपने Google Workspace for Education एडमिन से संपर्क करें.

ग्रेड एक्सपोर्ट करने का स्टेटस और इससे जुड़ी समस्याएं हल करना

मैं पिछली बार ग्रेड एक्सपोर्ट किए जाने की तारीख और समय कैसे देखूं?
  1. classroom.google.com पर जाएं और साइन इन पर क्लिक करें.

    अपने Google खाते से साइन इन करें. उदाहरण के लिए, you@yourschool.edu या you@gmail.comज़्यादा जानें.

  2. क्लास कार्ड पर, ग्रेडबुक खोलें पर क्लिक करें.
  3. "ग्रेड" पेज पर, "एसआईएस पर एक्सपोर्ट करें" के बगल में, डाउन ऐरो पर क्लिक करें.
    Last export
    पिछली बार किए गए एक्सपोर्ट की तारीख और समय की जानकारी मेन्यू में दिखती है.
  4. ज़रूरी नहीं: ज़्यादा जानकारी के लिए, पिछले एक्सपोर्ट की जानकारी पर क्लिक करें.
मुझे कैसे पता चलेगा कि एक्सपोर्ट हो गया या नहीं?

एक्सपोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, एसआईएस पर किए गए एक्सपोर्ट की जानकारी की रिपोर्ट देखी जा सकती है.

  1. classroom.google.com पर जाएं और साइन इन पर क्लिक करें.

    अपने Google खाते से साइन इन करें. उदाहरण के लिए, you@yourschool.edu या you@gmail.comज़्यादा जानें.

  2. क्लास कार्ड पर, ग्रेडबुक खोलें पर क्लिक करें.
  3. "एसआईएस पर एक्सपोर्ट करें" के बगल में, डाउन ऐरो इसके बाद पिछले एक्सपोर्ट की जानकारी पर क्लिक करें.
  4. ज़रूरी नहीं: एसआईएस पर किए गए एक्सपोर्ट की ज़्यादा जानकारी वाली रिपोर्ट की समीक्षा करें और किसी भी तरह की गड़बड़ी को ठीक करें.
मैं एक्सपोर्ट से जुड़ी गड़बड़ियों को कैसे ठीक करूं?

अहम जानकारी: ग्रेड का स्टेटस, 'वापस किए गए' होना चाहिए. अधूरे ग्रेड, एसआईएस पर एक्सपोर्ट नहीं होते.

पहला चरण: एसआईएस पर किए गए एक्सपोर्ट की ज़्यादा जानकारी वाली रिपोर्ट खोलना

  1. classroom.google.com पर जाएं और साइन इन पर क्लिक करें.

    अपने Google खाते से साइन इन करें. उदाहरण के लिए, you@yourschool.edu या you@gmail.comज़्यादा जानें.

  2. क्लास कार्ड पर, ग्रेडबुक खोलें पर क्लिक करें.
  3. "एसआईएस पर एक्सपोर्ट करें" के बगल में, डाउन ऐरो इसके बाद पिछले एक्सपोर्ट की जानकारी पर क्लिक करें.

दूसरा चरण: जिन आइटम को एक्सपोर्ट नहीं किया जा सका उन्हें फिर से एक्सपोर्ट करने से पहले पक्का करें कि:

  • क्लासवर्क पूरा होने की तारीख, एसआईएस पर मौजूदा ग्रेडिंग पीरियड के बीच की है.
  • Classroom और एसआईएस दोनों के लिए छात्र-छात्राओं का ईमेल पता एक ही है.
  • क्लासवर्क का टाइटल ज़्यादा बड़ा नहीं है.
मुझे कैसे पता चलेगा कि एक्सपोर्ट पूरा हो गया है?

यह देखा जा सकता है कि एक्सपोर्ट पूरा हो गया है या एक्सपोर्ट की प्रक्रिया अब भी जारी है.

  1. classroom.google.com पर जाएं और साइन इन पर क्लिक करें.

    अपने Google खाते से साइन इन करें. उदाहरण के लिए, you@yourschool.edu या you@gmail.comज़्यादा जानें.

  2. क्लास कार्ड पर, ग्रेडबुक खोलें पर क्लिक करें.
  3. एक्सपोर्ट होने की प्रोसेस के दौरान, "ग्रेड" पेज पर, "एसआईएस पर एक्सपोर्ट करें" बटन, "एक्सपोर्ट हो रहा है" के तौर पर दिखता है. इस दौरान आपको, "एक्सपोर्ट किया जा रहा है" दिखेगा.
    Export in progress
  4. ज़रूरी नहीं: यह देखने के लिए कि पिछला एक्सपोर्ट कब पूरा हुआ था, "एसआईएस पर एक्सपोर्ट करें" के बगल में, डाउन ऐरो इसके बाद पिछले एक्सपोर्ट की जानकारी पर क्लिक करें.
डुप्लीकेट ग्रेड ठीक करने का तरीका जानें
  1. ओरिजनल असाइनमेंट के लिए, अपने एसआईएस की ग्रेडबुक देखें.
  2. एसआईएस में, ओरिजनल असाइनमेंट मिटाएं.
  3. फिर से सिंक करें.

अगर आपको नहीं पता कि कौनसा असाइनमेंट मिटाना है, तो:

  1. असाइनमेंट वर्कफ़्लो में, असाइनमेंट का नाम बदलें.
  2. सिंक करें.
  3. जिस असाइनमेंट का नाम बदला गया है उसे अपने एसआईएस की ग्रेडबुक में देखें.
  4. एसआईएस में, ओरिजनल असाइनमेंट मिटाएं.
  5. फिर से सिंक करें.

सलाह: To avoid duplicate grades when you relink a class, delete the assignment in the SIS then export grades.

अगर मेरा असाइनमेंट, एसआईएस में ग्रेड की गलत कैटगरी में चला जाता है, तो क्या होगा?
एसआईएस के साथ काम करने वाली ग्रेड कैटगरी और अन्य ज़रूरी शर्तों के बारे में जानने के लिए, एसआईएस के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के पेज पर जाएं.
एसआईएस इंटिग्रेशन में कौनसी सुविधाएं मिलती हैं?

हम शिक्षकों को ये काम करने की सुविधा देते हैं:

  • छात्र-छात्राओं और सह-शिक्षकों की सूची, ग्रेड की कैटगरी, और ग्रेडिंग पीरियड की जानकारी इंपोर्ट करना
  • ग्रेड एक्सपोर्ट करना
मैं अपने एसआईएस में डुप्लीकेट ग्रेड से कैसे बचूं?

अहम जानकारी: किसी असाइनमेंट को अनलिंक और फिर से लिंक करने के बाद, Classroom में एक्सपोर्ट करने पर, एसआईएस में ग्रेड डुप्लीकेट हो जाते हैं.

अहम जानकारी: यह Skyward SMS 2.0 पर लागू नहीं होता.

समस्या का हल: डुप्लीकेट ग्रेड से बचने के लिए, क्लास को फिर से लिंक करने के बाद, आपको पुराने असाइनमेंट को एक्सपोर्ट नहीं करना चाहिए.

पहले एक्सपोर्ट किए जा चुके असाइनमेंट को फिर से कब एक्सपोर्ट नहीं किया जा सकता?

अहम जानकारी: अगर एसआईएस से Classroom के असाइनमेंट मिटा दिए जाते हैं, तो उन्हें फिर से एक्सपोर्ट नहीं किया जा सकता.

समस्या का हल: आपको असाइनमेंट फिर से बनाना होगा. साथ ही, Classroom में ग्रेड फिर से डालना होगा.

मिलते-जुलते लेख


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनियों और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
12259868309016892477
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
false
false
false
false
false