यह लेख छात्र-छात्राओं के लिए है.
Classroom का इस्तेमाल करके, अपने काम को ऑनलाइन सबमिट किया जा सकता है. असाइनमेंट और अटैचमेंट टाइप के हिसाब से आपको सबमिट करें या 'हो गया' के तौर पर मार्क करें विकल्प दिखेगा.
अगर कोई असाइनमेंट तय तारीख के बाद सबमिट किया जाता है या 'हो गया' के तौर पर मार्क किया जाता है, तो उसे देर से सबमिट किया गया असाइनमेंट माना जाता है.
अहम जानकारी:
- असाइनमेंट को सिर्फ़ तय तारीख से पहले सबमिट किया जा सकता है.
- अगर आपको सबमिट किए गए किसी असाइनमेंट में बदलाव करना है, तो सबमिट करने की तय तारीख से पहले असाइनमेंट को अनसबमिट करें. इसके बाद, उसमें बदलाव करें और फिर से सबमिट करें.
कोई असाइनमेंट सबमिट करना
Google Docs, Slides, Sheets, और Drawings में, अपने मालिकाना हक वाली फ़ाइलें खोलकर उन पर काम किया जा सकता है. इसके बाद, उन फ़ाइलों को असाइनमेंट में अटैच किया जा सकता है.
ये काम किए जा सकते हैं:
- अपने असाइनमेंट में एक या उससे ज़्यादा फ़ाइलें अटैच की जा सकती हैं.
- स्कैन करने की सुविधा का इस्तेमाल करके या कैमरा रोल से फ़ोटो अपलोड की जा सकती हैं.
- स्कैन करने की सुविधा की मदद से, एक ही दस्तावेज़ में कई फ़ोटो मर्ज की जा सकती हैं. साथ ही, फ़ोटो काटी या घुमाई जा सकता हैं. इसके अलावा, फ़ोटो की रोशनी को भी बेहतर बनाया जा सकता है.
Turn In an Assignment Using Google Classroom (Android)
- Classroom
पर टैप करें.
- क्लास
क्लासवर्क
असाइनमेंट पर टैप करें.
- आपका काम कार्ड पर, बड़ा करें
पर टैप करें.
- कोई आइटम अटैच करने के लिए:
- जोड़ें पर टैप करें.
- Drive
, लिंक
, फ़ाइल
, कैमरा
या वीडियो रिकॉर्ड करें
पर टैप करें.
क्या आपको Drive का आइकॉन नहीं मिल रहा है? Android के पुराने वर्शन पर Drive फ़ाइलों अटैच करने के बारे में जानकारी लेख पढ़ें.
- अटैचमेंट चुनें या यूआरएल डालें और चुनें पर टैप करें.
ध्यान दें: Android 7.0 Nougat वाले मोबाइल डिवाइसों पर, किसी दूसरे ऐप्लिकेशन से कॉन्टेंट खींचकर Classroom में छोड़ा जा सकता है. हालांकि, ऐसा तब किया जा सकता है, जब दोनों ऐप्लिकेशन स्प्लिट-स्क्रीन मोड में खुले हों.
- कोई नया दस्तावेज़ अटैच करने के लिए:
- अटैचमेंट जोड़ें पर टैप करें.
- नया दस्तावेज़, नई स्लाइड, नई शीट या नई PDF फ़ाइल पर टैप करें.
- कोई नया दस्तावेज़, प्रज़ेंटेशन या स्प्रेडशीट जोड़ने के लिए, अपनी जानकारी डालें और हो गया
पर टैप करें.
- नई PDF फ़ाइल में, नोट लिखे जा सकते हैं या इमेज बनाई जा सकती हैं. काम होने के बाद, ज़्यादा
सेव करें पर टैप करें.
- कोई नया दस्तावेज़, प्रज़ेंटेशन या स्प्रेडशीट जोड़ने के लिए, अपनी जानकारी डालें और हो गया
ध्यान दें: एक से ज़्यादा फ़ाइलें बनाई या अटैच की जा सकती हैं.
- (ज़रूरी नहीं) कोई फ़ाइल स्कैन करना
- Google Drive ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे नीचे दाईं ओर, जोड़ें
पर टैप करें.
- स्कैन करें
पर टैप करें.
- आपको जो दस्तावेज़ स्कैन करना है उसकी फ़ोटो लें.
- स्कैन किए जाने वाले हिस्से को अडजस्ट करें: काटें
पर टैप करें.
- फिर से फ़ोटो लें: मौजूदा पेज फिर से स्कैन करें
पर टैप करें.
- कोई अन्य पेज स्कैन करें: जोड़ें
पर टैप करें.
- स्कैन किए जाने वाले हिस्से को अडजस्ट करें: काटें
- दस्तावेज़ पर काम करने के बाद उसे सेव करने के लिए, हो गया
टैप करें.
- Google Drive ऐप्लिकेशन
-
(ज़रूरी नहीं) किसी अटैचमेंट को हटाने के लिए, हटाएं
पर टैप करें और पुष्टि करें.
- (ज़रूरी नहीं) अगर आपको अपने शिक्षक के लिए कोई निजी टिप्पणी जोड़नी है, तो निजी टिप्पणी जोड़ें पर टैप करें
अपनी टिप्पणी डालें
पोस्ट करें
पर टैप करें.
- सबमिट करें पर टैप करें और पुष्टि करें.
ऐसा करने पर, असाइनमेंट का स्टेटस बदलकर सबमिट किया गया हो जाएगा.
अहम जानकारी: अगर आपको सबमिट करें पर टैप करने पर, कोई गड़बड़ी का मैसेज मिलता है, तो अपने शिक्षक को इसकी जानकारी दें.
क्विज़ वाला असाइनमेंट सबमिट करना
- Classroom
पर टैप करें.
- क्लास
क्लासवर्क
असाइनमेंट पर टैप करें.
- क्विज़ वाली फ़ाइल पर टैप करें और सवालों के जवाब दें.
- क्विज़ में, सबमिट करें पर टैप करें.
- Classroom में, आपका काम कार्ड पर, बड़ा करें
पर टैप करें.
- (ज़रूरी नहीं) अगर आपको अपने शिक्षक के लिए कोई निजी टिप्पणी जोड़नी है, तो निजी टिप्पणी जोड़ें पर टैप करें
अपनी टिप्पणी डालें
पोस्ट करें
पर टैप करें.
- 'हो गया' के तौर पर मार्क करें पर टैप करें और पुष्टि करें.
ऐसा करने पर, असाइनमेंट का स्टेटस बदलकर सबमिट किया गया हो जाएगा.
असाइनमेंट को 'हो गया' के तौर पर मार्क करना
अहम जानकारी: अगर आपने कोई असाइनमेंट तय तारीख के बाद फिर से सबमिट किया है या उसे 'हो गया' के तौर पर मार्क किया है, तो उसे देर से सबमिट किया गया असाइनमेंट माना जाएगा. भले ही, आपने शुरुआत में अपना काम तय तारीख से पहले सबमिट किया हो.
- Classroom
पर टैप करें.
- क्लास
क्लासवर्क
असाइनमेंट पर टैप करें.
- आपका काम कार्ड पर, बड़ा करें
पर टैप करें.
- (ज़रूरी नहीं) अगर आपको अपने शिक्षक के लिए कोई निजी टिप्पणी जोड़नी है, तो निजी टिप्पणी जोड़ें पर टैप करें
अपनी टिप्पणी डालें
पोस्ट करें
पर टैप करें.
- 'हो गया' के तौर पर मार्क करें पर टैप करें और पुष्टि करें.
ऐसा करने पर, असाइनमेंट का स्टेटस बदलकर सबमिट किया गया हो जाएगा.
किसी असाइनमेंट को अनसबमिट करना
क्या आपको सबमिट किए गए अपने असाइनमेंट में बदलाव करने हैं? इसके लिए, सबमिट किए गए असाइनमेंट को अनसबमिट करें. इसके बाद, उसमें बदलाव करें और फिर से सबमिट करें.
अहम जानकारी: अगर आपने कोई असाइनमेंट तय तारीख के बाद फिर से सबमिट किया है या उसे 'हो गया' के तौर पर मार्क किया है, तो उसे देर से सबमिट किया गया असाइनमेंट माना जाएगा. भले ही, आपने शुरुआत में अपना काम तय तारीख से पहले सबमिट किया हो. अगर आपने किसी असाइनमेंट को अनसबमिट किया है, तो तय तारीख से पहले उसे फिर से सबमिट करना न भूलें.
- Classroom
पर टैप करें.
- क्लास
क्लासवर्क
असाइनमेंट पर टैप करें.
- आपका काम कार्ड पर, बड़ा करें
पर टैप करें.
- अनसबमिट करें पर टैप करें और पुष्टि करें.
असाइनमेंट को अनसबमिट कर दिया गया है. इसे तय तारीख से पहले फिर से सबमिट करें.
Android के पुराने वर्शन पर Drive की फ़ाइलों अटैच करने के बारे में जानकारी
अगर आपके डिवाइस पर Android 4.4 KitKat वर्शन है, तो आपको Drive का आइकॉन नहीं दिखेगा. हालांकि, Drive में मौजूद फ़ाइलों को अटैच किया जा सकेगा. इसके लिए:
- फ़ाइल
अटैच करने के लिए कोई फ़ाइल चुनें पर टैप करें.
- अपने मोबाइल ब्राउज़र से फ़ाइल का लिंक कॉपी करें
अटैच करने के लिए, लिंक जोड़ें
पर टैप करें.
- मोबाइल डिवाइस के बजाय कंप्यूटर का इस्तेमाल करें.