ध्यान दें: यह लेख, आपके Google खाते के स्टोरेज के बारे में है. अगर Drive for desktop का इस्तेमाल किया जाता है और आपके कंप्यूटर पर स्टोरेज की अलग जानकारी दिखती है, तो जानें कि आपके कंप्यूटर का स्टोरेज, Google खाते के स्टोरेज से अलग क्यों होता है.
Google खाते के स्टोरेज पर किन चीज़ों का असर पड़ता है
आपके स्टोरेज कोटे में किन चीज़ों को शामिल किया जाता है
- ओरिजनल क्वालिटी वाली ऐसी फ़ोटो और वीडियो जिनका बैक अप, Google Photos में लिया गया हो.
- अच्छी क्वालिटी (अब इसका नाम स्टोरेज सेवर है) और एक्सप्रेस क्वालिटी वाली ऐसी फ़ोटो और वीडियो जिनका बैक अप, Google Photos में 1 जून, 2021 के बाद लिया गया हो. आपके Google खाते के स्टोरेज में उन फ़ोटो या वीडियो को शामिल नहीं किया जाता जिनका बैक अप 1 जून, 2021 से पहले अच्छी क्वालिटी या एक्सप्रेस क्वालिटी में लिया गया हो. इस बदलाव के बारे में ज़्यादा जानें.
- ध्यान दें: अगर पुरानी और बंद की जा चुकी फ़ोटो लाइब्रेरी का ओरिजनल क्वालिटी में बैक अप लिया गया था, तो वे अब भी स्टोरेज में जगह लेंगी.
- Gmail के सभी ईमेल और अटैचमेंट. इनमें स्पैम और ट्रैश फ़ोल्डर में मौजूद ईमेल भी शामिल हैं.
- Google Drive में मौजूद फ़ाइलें. इनमें PDF, इमेज, और वीडियो शामिल हैं. शेयर किए गए फ़ोल्डर में मौजूद फ़ाइलें, सिर्फ़ फ़ाइल के मूल मालिक के क्लाउड स्टोरेज कोटे का इस्तेमाल करती हैं. ये कभी भी फ़ाइल पाने वाले व्यक्ति के क्लाउड स्टोरेज कोटे का इस्तेमाल नहीं करतीं.
- Meet कॉल की रिकॉर्डिंग.
- साथ मिलकर कॉन्टेंट बनाने की सुविधा देने वाले ऐप्लिकेशन, जैसे कि Google Docs, Sheets, Slides, Drawings, Forms, Recorder, और Vids में बनाई गई फ़ाइलें. कोटे में वे फ़ाइलें भी शामिल होती हैं जिनमें इन ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके बदलाव किया गया हो.
- जिन फ़ाइलों को 1 जून, 2021 के बाद बनाया गया है या जिनमें इस तारीख के बाद बदलाव किया गया है उन्हें आपके कोटे में गिना जाएगा.
- आपने जिन फ़ाइलों में पिछली बार 1 जून, 2021 से पहले बदलाव किया था या जिन्हें इस तारीख से पहले अपलोड किया था उन्हें आपके कोटे में नहीं गिना जाएगा.
- Android डिवाइस पर WhatsApp का बैकअप.
- Android बैकअप की सेटिंग से मैनेज किया जाने वाला सारा डेटा.
- एसएमएस और मल्टीमीडिया मैसेज (एमएमएस)
- कॉल लॉग और इतिहास
- डिवाइस की सेटिंग
- ऐप्लिकेशन का डेटा
स्टोरेज के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कई फ़ाइलें मिटाने के बाद भी, मेरा स्टोरेज अपडेट क्यों नहीं हुआ?नहीं, बल्कि ये फ़ाइल के मालिक के स्टोरेज का इस्तेमाल करती हैं. हालांकि, शेयर की गई किसी फ़ाइल की कॉपी बनाने या किसी के शेयर किए फ़ोल्डर में अपनी फ़ाइलें जोड़ने पर, उन नई फ़ाइलों के लिए आपके स्टोरेज का इस्तेमाल किया जाता है.
कॉपी बनाने के लिए, फ़ाइल कॉपी बनाएं पर क्लिक करें.
-
Drive for desktop, पूरी फ़ाइलें डाउनलोड करने के बजाय, आपके कंप्यूटर पर छोटी प्लेसहोल्डर फ़ाइलों का इस्तेमाल करता है.
-
इन छोटी फ़ाइलों से यह पता नहीं चलता कि आपने क्लाउड में कितना स्टोरेज इस्तेमाल किया है.
-
आपके कुल क्लाउड स्टोरेज में, Drive के ट्रैश में मौजूद आइटम, छिपा हुआ ऐप्लिकेशन डेटा, और बैकग्राउंड में इस्तेमाल होने वाली सिस्टम फ़ाइलें भी शामिल होती हैं.
स्टोरेज प्लान को अपग्रेड करने के बाद, उसे चालू होने में 24 घंटे तक लग सकते हैं. अपने Google खाते से साइन आउट करके, फिर से साइन इन करें. अगर 24 घंटे से ज़्यादा समय हो गया है, तो मदद पाने के लिए Google One की सहायता टीम से संपर्क करें.
जिन फ़ोटो और वीडियो का बैक अप 1 जून, 2021 से पहले "स्टोरेज सेवर" क्वालिटी (जिसे पहले "अच्छी क्वालिटी" के नाम से जाना जाता था) में लिया गया था उन्हें आपके स्टोरेज में नहीं गिना जाता था. इसलिए, “स्टोरेज सेवर” मोड में अपलोड की गई फ़ोटो मिटाने से, आपके स्टोरेज की सीमा में कोई बदलाव नहीं होता.
कोटा खत्म हो जाने का मतलब है कि आपको स्टोरेज के लिए जितनी जगह मिली थी, उससे ज़्यादा इस्तेमाल की जा रही है. अगर कोटे से ज़्यादा स्टोरेज का इस्तेमाल किया जाता है, तो:
- आपके पास Google Drive में नई फ़ाइलें या इमेज अपलोड करने का विकल्प नहीं होगा.
- Google Photos में किसी भी फ़ोटो और वीडियो का बैक अप लेने का विकल्प नहीं होगा.
- Gmail से ईमेल भेजने और पाने की सुविधा पर असर पड़ सकता है.
- आपके पास साथ मिलकर कॉन्टेंट बनाने वाले ऐप्लिकेशन, जैसे कि Google Docs, Sheets, Slides, Drawings, Forms, और Vids में नई फ़ाइलें बनाने का विकल्प नहीं होगा. जब तक स्टोरेज में जगह नहीं बनाई जाती, तब तक आपकी फ़ाइलों में न तो कोई बदलाव किया जा सकेगा और न ही उन्हें कॉपी किया जा सकेगा.
- रिकॉर्डर की नई फ़ाइलों का बैक अप नहीं लिया जा सकेगा.
- अहम जानकारी: आपके पास अपने Google खाते में साइन इन करने और उसे ऐक्सेस करने का विकल्प होता है.
दो साल या उससे ज़्यादा समय तक, तय कोटे से ज़्यादा स्टोरेज इस्तेमाल करने पर: अगर कोटे की सीमा के अंदर आने के लिए स्टोरेज को खाली नहीं किया जाता है या ज़्यादा स्टोरेज नहीं खरीदा जाता है, तो Gmail, Google Photos, Google Drive, और Android डिवाइस के बैकअप समेत आपके Google खाते से पूरा कॉन्टेंट हटाया जा सकता है. Google Drive के कॉन्टेंट में Google Docs, Sheets, Slides, Drawings, Forms, और Vids का कॉन्टेंट भी शामिल है.
आपका कॉन्टेंट हटाए जाने से पहले हम:
- आपको Google के अलग-अलग प्रॉडक्ट में नोटिफ़िकेशन या ईमेल भेजेंगे. हम कॉन्टेंट मिटाने से कम से कम तीन महीने पहले आपसे संपर्क करेंगे.
- आपको उसे बचाने का मौका देंगे (आपको ज़्यादा स्टोरेज खरीदना होगा या फ़ाइलें हटानी होंगी)
- आपको अपना कॉन्टेंट डाउनलोड करने का मौका देंगे. Google खाते से जुड़ा डेटा डाउनलोड करने का तरीका जानें.
स्टोरेज को कोटे के अंदर लाने का तरीका
हम आपको उन स्टोरेज मैनेजमेंट टूल का ऐक्सेस देते हैं जिनकी मदद से, स्टोरेज के लिए जगह खाली करने के तरीकों के बारे में जाना जा सकता है. जगह खाली करने के लिए दूसरा विकल्प यह है कि अपनी फ़ाइलों को निजी डिवाइस पर डाउनलोड करें और फिर उन्हें अपने क्लाउड स्टोरेज से मिटा दें.
अगर आपको Gmail, Drive, और Photos के लिए ज़्यादा स्टोरेज चाहिए, तो Google One के ज़्यादा स्टोरेज वाले किसी प्लान पर अपग्रेड किया जा सकता है.
अहम जानकारी: स्टोरेज कोटा खत्म हो जाने पर ही, क्लीनअप टारगेट दिखता है.
क्लीनअप टारगेट पूरा करने के लिए, फ़ाइलें और डेटा मिटाया जा सकता है. ऐसा करने पर, स्टोरेज में अनुमानित जगह खाली हो जाएगी.
- अपने डिवाइस पर, Google Drive
, Google Photos
या Gmail
खोलें.
- स्टोरेज में जगह बनाएं या स्टोरेज मैनेज करें पर टैप करें. इससे Google One स्टोरेज मैनेजर टूल खुल जाएगा.
- सबसे ऊपर, आपको एक बैनर दिखेगा. इसमें बताया जाएगा कि सेवा का इस्तेमाल जारी रखने के लिए, आपको स्टोरेज में कितनी जगह बनानी होगी.
- अगर आपको यह देखना है कि आपने Google की किस सेवा के लिए कितना स्टोरेज इस्तेमाल किया है, तो इस्तेमाल की जानकारी
पर टैप करें.
- “अलग-अलग सेवाओं के लिए इस्तेमाल किए जा रहे स्टोरेज में जगह बनाएं” में जाकर, Google की वह सेवा चुनें जिससे आपको फ़ाइलें और डेटा मिटाना है:
- Google Photos
- Google Drive
- Gmail
- ट्रैश
- वे आइटम चुनें जिन्हें मिटाना है.
- किसी आइटम को मिटाने के लिए, उस पर दाईं ओर स्वाइप करें. किसी आइटम को सेव रखने के लिए, उस पर बाईं ओर स्वाइप करें.
- सबसे ऊपर, समीक्षा करें पर टैप करें.
- मिटाएं
ट्रैश में ले जाएं या हमेशा के लिए मिटाएं पर टैप करें.
- Google Photos के लिए: मिटाए गए आइटम, ट्रैश में चले जाते हैं और 60 दिनों के बाद हमेशा के लिए मिट जाते हैं.
- Google Drive और Gmail के लिए: मिटाए गए आइटम हमेशा के लिए मिट जाते हैं और उन्हें वापस नहीं पाया जा सकता.
अहम जानकारी: "स्टोरेज खाली करने के सुझाव" में जाकर भी, Google की वह सेवा चुनी जा सकती है जिससे आपको फ़ाइलें और डेटा मिटाना है.
अहम जानकारी: जिस फ़ोन या टैबलेट से खाते के स्टोरेज की जांच की जाती है, सिर्फ़ उस पर मौजूद आइटम, बैकअप लेने के लिए बाकी आइटम के तौर पर गिने जाते हैं. इस डेटा में Google Photos पर बैकअप नहीं लिए गए आइटम की संख्या ही दिखती है. डेस्कटॉप से Google Photos ऐक्सेस करने पर, उन आइटम की संख्या नहीं दिखती जिनका बैकअप लेना बाकी है. इनमें मौजूद आइटम, बैकअप लेने के लिए बाकी आइटम के तौर पर नहीं दिखाए जाते:
- अन्य सेवाएं, जैसे कि Drive या WhatsApp.
- एक ही स्टोरेज का इस्तेमाल करने वाले अन्य डिवाइस.
स्टोरेज का कोटा खत्म होने पर, आपको उन आइटम की संख्या दिखती है जिनका बैकअप लेना बाकी है. इससे आपको यह पता चलता है कि डिवाइस का बैकअप लेने की प्रोसेस फिर से शुरू होने पर, कितने स्टोरेज का इस्तेमाल किया जाएगा. फ़ोटो और वीडियो का बैक अप लेने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
- अपने डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- स्टोरेज मैनेज करें पर टैप करें. इससे Google One स्टोरेज मैनेजर टूल खुल जाएगा.
- सबसे ऊपर, आपको एक बैनर दिखेगा. इसमें बताया जाएगा कि सेवा का इस्तेमाल जारी रखने के लिए, आपको स्टोरेज में कितनी जगह बनानी होगी. साथ ही, यह भी जानकारी दिखेगी कि कितने डेटा का बैकअप लेना बाकी है.
- अगर आपको यह देखना है कि आपने Google की किस सेवा के लिए कितना स्टोरेज इस्तेमाल किया है, तो इस्तेमाल की जानकारी
पर टैप करें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ये नीतियां Google Workspace पर किस तरह लागू होती हैंस्टोरेज कोटा की नीति इन पर लागू नहीं होती:
- Google Sites
- Google Keep
- Blogger
- YouTube
इनऐक्टिव Google खाते से जुड़ी नीति आपके Google खाते और उसमें मौजूद सभी कॉन्टेंट पर लागू होती है.
निगरानी में रखे गए खाते, Google One स्टोरेज मैनेजर को ऐक्सेस कर सकते हैं. वे वेब पर, Photos, Gmail, और Drive के लिए Google One स्टोरेज मैनेजर पेज पर जा सकते हैं.
हालांकि, बच्चों के इन खातों से Google One की सदस्यताएं नहीं खरीदी जा सकतीं.
अगर नीति में हुए ये बदलाव आपके खाते पर लागू होते हैं, तो हम आपके कॉन्टेंट को मिटाने से कम से कम तीन महीने पहले आपको सूचना देंगे.
- हम आपको ईमेल भेजेंगे और आपके खाते में सूचना देंगे.
- अपने Google खाते का ईमेल पता मैनेज करें.
हमने ऐसे कई मामले देखे हैं जहां उपयोगकर्ता हमें साफ़ तौर पर कोई निर्देश नहीं देते कि उनकी मौत के बाद उनका खाता कैसे मैनेज किया जाना चाहिए. Google, कुछ खास मामलों में परिवार के करीबी सदस्यों और प्रतिनिधियों से संपर्क करके, मृत उपयोगकर्ता के खाते का कॉन्टेंट उपलब्ध करा सकता है. किसी मृत उपयोगकर्ता का डेटा पाने का अनुरोध करने के लिए हमारी प्रोसेस के बारे में ज़्यादा जानें.
आपकी मौत होने या लंबे समय तक आपके खाते का इस्तेमाल न किए जाने पर, आपके डेटा को कैसे मैनेज करना चाहिए, यह बताने के लिए इनऐक्टिव अकाउंट मैनेजर के बारे में जानकारी लेख पढ़ें.
ध्यान दें: इनऐक्टिव अकाउंट मैनेजर की सेटिंग से, इनऐक्टिव Google खाते और ज़्यादा स्टोरेज इस्तेमाल करने की हमारी नीतियों पर कोई असर नहीं पड़ता.
इसी विषय से जुड़े लिंक
- Google खाते के स्टोरेज में जगह बनाना और उससे जुड़ी समस्याएं हल करना
- आपके खाते का मौजूदा स्टोरेज, Google One के साथ कैसे काम करता है
- Drive for desktop का इस्तेमाल करते समय, अपने कंप्यूटर और Google खाते के स्टोरेज के बारे में जानकारी
- Google खाते के लिए ज़्यादा स्टोरेज खरीदना
- Google खाता वापस पाने के विकल्प सेट अप करना और साइन-इन करने में मदद पाना