फ़ाइल के वर्शन और गतिविधि देखना

Drive में मौजूद अपनी फ़ाइलों में किए गए बदलाव देखें. साथ ही, बदलाव करने वाले लोगों को ट्रैक करें. आपको तब बदलाव दिख सकते हैं जब कोई व्यक्ति ये काम करता है:

  • Google Docs में बदलाव करना या टिप्पणी करना
  • किसी फ़ाइल या फ़ोल्डर का नाम बदलना
  • किसी फ़ाइल या फ़ोल्डर को किसी और जगह ले जाना या उसे हटाना
  • किसी नई फ़ाइल को फ़ोल्डर में अपलोड करना
  • किसी आइटम को शेयर करना या शेयर नहीं करना

अहम जानकारी: Google Docs, Sheets, और Slides की फ़ाइलों का वर्शन इतिहास, .pdf फ़ाइलों, इमेज, और Drive में सेव की गई अन्य फ़ाइलों के इतिहास से अलग होता है. Google फ़ाइलों के लिए बदलावों का इतिहास ऐक्सेस करने का तरीका जानें

पिछली गतिविधि ऐक्सेस करना

  1. अपने कंप्यूटर पर, drive.google.com पर जाएं.
  2. बाईं ओर, मेरी ड्राइव पर क्लिक करें.
  3. सबसे ऊपर दाईं ओर, जानकारी जानकारी पर क्लिक करें.
  4. हाल ही के बदलावों को ऐक्सेस करने के लिए, गतिविधि पर क्लिक करें.
  5. किसी खास फ़ाइल या फ़ोल्डर की गतिविधि देखने के लिए, फ़ाइल या फ़ोल्डर पर क्लिक करें.
  6. पुराने बदलाव देखने के लिए, दाईं ओर नीचे की ओर स्क्रोल करें.

हाल ही के वर्शन सेव करना और उन्हें वापस लाना

पिछले दस्तावेज़ों के सिर्फ़ हाल ही के वर्शन सेव किए जाएंगे. ऐसा तब तक होगा, जब तक आप हमेशा रखें पर क्लिक नहीं करते.

किसी वर्शन को हमेशा के लिए सेव रखना और उसे डाउनलोड करना

किसी वर्शन को 30 दिनों के बाद या 100 नए वर्शन होने पर, हमेशा के लिए मिटाया जा सकता है. Google Drive में मौजूद फ़ाइलों के पुराने वर्शन को पिन और डाउनलोड किया जा सकता है:

  1. अपने कंप्यूटर पर, drive.google.com पर जाएं.
  2. वह फ़ाइल चुनें जिसका वर्शन डाउनलोड करना है.
  3. सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा ज़्यादा इसके बाद वर्शन मैनेज करें पर क्लिक करें.
  4. जिस वर्शन को सेव करना है उसके बगल में, ज़्यादा ज़्यादा इसके बाद हमेशा के लिए सेव रखें पर क्लिक करें.
    • सही का निशान यह पुष्टि करता है कि चुने गए वर्शन को नहीं मिटाया जाएगा.
  5. अपने कंप्यूटर पर कॉपी सेव करने के लिए, ज़्यादा ज़्यादा इसके बाद डाउनलोड करें पर क्लिक करें.

नया वर्शन अपलोड करना

  1. अपने कंप्यूटर पर, drive.google.com पर जाएं.
  2. उस फ़ाइल पर क्लिक करें जिसे वापस लाना है.
  3. सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा ज़्यादा इसके बाद वर्शन मैनेज करें इसके बाद नया वर्शन अपलोड करें पर क्लिक करें.

सलाह: अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति के मालिकाना हक वाली फ़ाइल का नया वर्शन अपलोड करते हैं, तो उस फ़ाइल का असली मालिक वही रहेगा.

पिछला वर्शन मिटाना

  1. अपने कंप्यूटर पर, drive.google.com पर जाएं.
  2. उस फ़ाइल पर क्लिक करें जिसे आप बदलना चाहते हैं.
  3. सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा ज़्यादा इसके बाद वर्शन मैनेज करें पर क्लिक करें.
  4. जिस वर्शन को आप मिटाना चाहते हैं, उसके बगल में मौजूद, ज़्यादा ज़्यादा इसके बाद, मिटाएं पर क्लिक करें.

वर्शन इतिहास

Google Docs, Sheets, और Slides के लिए वर्शन इतिहास, Google Drive में मौजूद फ़ाइल वर्शन से अलग होता है. Google फ़ाइलों के लिए बदलावों का इतिहास ऐक्सेस करने का तरीका जानें.

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
14214355423445520466
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
99950
false
false
false
false
false