पंक्ति और कॉलम ऑफ़सेट से तय सेल की सामग्री लौटाता है.
उदाहरण
मेहमान का नाम | खान-पान पर पाबंदी | भेजा गया बुलावा | टेबल नंबर |
---|---|---|---|
डेविड | शाकाहारी | नहीं | 3 |
बॉब | कोई नहीं | नहीं | 5 |
डेविड | कोई नहीं | हां | 1 |
नैन्सी | कोई नहीं | नहीं | 4 |
मैरी | शाकाहारी | हां | 2 |
फ़ॉर्मूला | फ़ॉर्मूला आउटपुट |
---|---|
=INDEX(A2:D6, 2, 1) | बॉब |
=INDEX(A2:D6, 4, 4) | 4 |
=INDEX(A2:D6,1,1) | डेविड |
=INDEX(A1:D6, 6, 2) | शाकाहारी |
फ़ॉर्मूला | फ़ॉर्मूला आउटपुट | |||
---|---|---|---|---|
=INDEX(A2:D6, 2, 0) | बॉब | कोई नहीं | नहीं | 5 |
फ़ॉर्मूला | फ़ॉर्मूला आउटपुट |
---|---|
=INDEX(A2:D6, 0, 4) | 3 |
5 | |
1 | |
4 | |
2 |
संदर्भित रेंज में, इंडेक्स वैल्यू के मुताबिक मिलने वाली सेल दिखाता है.
नमूना उपयोग
INDEX(A1:C20, 5, 1)
सिंटैक्स
INDEX(reference, [row], [column])
-
रेफ़रंस
- सेल की वह रेंज है जहां से मान दिखाए जाते हैं. -
पंक्ति
- [ज़रूरी नहीं - 0 डिफ़ॉल्ट रूप से] - सेल की रेफ़रंस रेंज में से, दिखाई जाने वाली पंक्ति का इंडेक्स. -
कॉलम
- [ज़रूरी नहीं -0
डिफ़ॉल्ट रूप से] - सेल की रेफ़रंस रेंज में से, दिखाए जाने वाले कॉलम का इंडेक्स.
INDEX (इंडेक्स) और MATCH (मिलान) का इस्तेमाल करना
INDEX और मिMATCH का एक साथ इस्तेमाल बेहतर और डाइनैमिक लुकअप के लिए किया जा सकता है.
- सलाह: VLOOKUP का इस्तेमाल तब किया जा सकता है, जब दिखाई जाने वाली वैल्यू के बाईं ओर, लुकअप वैल्यू दी गई हो. डेटासेट में लुकअप वैल्यू के स्थान पर ध्यान दिए बिना, INDEX और MATCH का इस्तेमाल किया जा सकता है.
मेहमान का नाम | खान-पान पर पाबंदी | भेजा गया बुलावा | टेबल नंबर |
---|---|---|---|
डेविड | शाकाहारी | नहीं | 3 |
बॉब | कोई नहीं | नहीं | 5 |
डेविड | कोई नहीं | हां | 1 |
नैन्सी | कोई नहीं | नहीं | 4 |
मैरी | शाकाहारी | हां | 2 |
लक्ष्य | फ़ॉर्मूला | फ़ॉर्मूला आउटपुट | टिप्पणी |
---|---|---|---|
मैरी के खान-पान की पाबंदी के बारे में जानना | =VLOOKUP("Mary", A1:D6, 2, false) | शाकाहारी | खोज बटन और इंडेक्स, दोनों ही हार्डकोड किए जाते हैं |
मैरी के खान-पान की पाबंदी के बारे में जानना | =INDEX(A1:D6, MATCH("Mary", A1:A6, 0), 2) | शाकाहारी | पंक्ति नंबर डाइनैमिक है और कॉलम नंबर हार्डकोडेड है |
मैरी के खान-पान की पाबंदी के बारे में जानना | =INDEX(A1:D6, MATCH("Mary", A1:A6, 0), MATCH("Dietary Restriction", A1:D1, 0)) | शाकाहारी | दोनों, यानी पंक्ति नंबर और कॉलम नंबर डाइनैमिक हैं |
ढूंढें कि टेबल नंबर दो पर कौन है | यहां VLOOKUP का इस्तेमाल करना संभव नहीं होगा | उपलब्ध नहीं है | VLOOKUP का इस्तेमाल सिर्फ़ तभी किया जा सकता है जब लुकअप वैल्यू दिखाए जाने वाले मनचाहे एट्रिब्यूट के बाईं ओर हो |
ढूंढें कि टेबल नंबर दो पर कौन है | =INDEX(A1:D6, MATCH(2, D1:D6, 0), MATCH("Guest Name", A1:D1, 0)) | मैरी | NDEX और MATCH का इस्तेमाल वहां किया जा सकता है, जहां पर दिखाने के लिए मनचाही विशेषता सं जुड़ी लुकअप वैल्यू मौजूद है |
यह भी देखें
MATCH
: किसी दिए गए मान से मिलान करने वाले आइटम का श्रेणी में सापेक्षिक स्थिति देता है.
OFFSET
: किसी श्रेणी का संदर्भ देता है जो शुरू के सेल संदर्भ से पंक्तियों और कॉलम की तय संख्या तक ले जाया गया होता है.
नोट
- अगर आप पंक्ति या कॉलम को 0 पर सेट करते हैं, तो
INDEX
क्रमशः पूरे कॉलम या पंक्ति के मानों की सारणी देता है.