FV फ़ंक्शन स्थिर-राशि के आवधिक भुगतानों और स्थिर ब्याज दर के आधार पर वार्षिकी निवेश के भविष्य के मान की गणना करता है.
नमूना
FV(2,12,100,400)
FV(A2,B2,C2,D2,1)
सिंटैक्स
FV(rate, number_of_periods, payment_amount, [present_value], [end_or_beginning])
-
rate- ब्याज दर. -
number_of_periods- किए जाने वाले भुगतानों की संख्या. -
payment_amount- हर अवधि में भुगतान की जाने वाली रकम. -
present_value- [ ज़रूरी नहीं - डिफ़ॉल्ट रूप से 0] - वार्षिकी की वर्तमान कीमत. -
end_or_beginning- [ ज़रूरी नहीं - डिफ़ॉल्ट रूप से 0 ] - क्या हर अवधि के खत्म होने (0) या शुरुआत (1) में भुगतान देय हैं.
नोट
- यह पक्का करें कि
rate, number_of_periods और payment_amount के लिए एक जैसी इकाइयों का इस्तेमाल किया जाता है. उदाहरण के लिए, किसी कार ऋण का भुगतान हर महीने के हिसाब से 36 महीनों तक किया जा सकता है. इस स्थिति में सालाना प्रतिशत दर को 12 से भाग देना होगा और भुगतानों की संख्या 36 होगी. दूसरी ओर, उसी रकम के ऋण के लिए अलग तरीके से हर तीन महीनों में भुगतान किया सकता है. इस स्थिति में सालाना प्रतिशत दर को 4 से भाग देना होगा और भुगतानों की संख्या 12 होगी.
यह भी देखें
PV: स्थिरांक राशि आवधिक भुगतान और स्थिरांक ब्याज दर पर आधारित, किसी वार्षिक वृत्ति निवेश के वर्तमान मूल्य का हिसाब करता है.
PPMT: PPMT फ़ंक्शन स्थिर-राशि के आवधिक भुगतानों और स्थिर ब्याज दर के आधार पर किसी निवेश के मूलधन पर भुगतान की गणना करता है.
PMT: PMT फ़ंक्शन स्थिर-राशि के आवधिक भुगतानों और स्थिर ब्याज दर के आधार पर वार्षिकी निवेश के लिए आवधिक भुगतान की गणना करता है.
NPER: NPER फ़ंक्शन स्थिर-राशि के आवधिक भुगतानों और स्थिर ब्याज दर के आधार पर किसी निवेश के लिए भुगतान की अवधियों की संख्या की गणना करता है.
IPMT: IPMT फ़ंक्शन स्थिर-राशि के आवधिक भुगतानों और स्थिर ब्याज दर के आधार पर किसी निवेश के लिए ब्याज पर भुगतान की गणना करता है.
FVSCHEDULE: FVSCHEDULE फ़ंक्शन संभावित रूप से बदलने वाली ब्याज दरों की खास शृंखला पर आधारित कुछ मूलधन के भविष्य के मूल्य की गणना करता है.