Google Sheets में Gemini की मदद से, ये काम किए जा सकते हैं:
- टेबल बनाना.
- फ़ॉर्मूले बनाना.
- डेटा का विश्लेषण और अहम जानकारी जनरेट करना.
- चार्ट और ग्राफ़ बनाना.
- Drive की फ़ाइलों और Gmail में मौजूद ईमेल की खास जानकारी जनरेट करना.
- इस तरह की कार्रवाइयां करना:
- ‘शर्त के साथ फ़ॉर्मैटिंग’ लागू करना.
- पिवट टेबल बनाएं.
- ड्रॉपडाउन या चेकबॉक्स जोड़ें.
- फ़िल्टर को क्रम से लगाएं, लागू करें या हटाएं.
- टेक्स्ट ढूंढना और बदलना.
- नंबर का फ़ॉर्मैट सेट करना.
- पंक्तियां और कॉलम जोड़ना, मिटाना या फ़्रीज़ करना.
- किसी रेंज में डेटा भरना.
- टेबल को फ़ॉर्मैट करना.
- ऑप्टिमाइज़ेशन से जुड़े टास्क पूरे करना.
Feature availability
- This feature requires an eligible Google Workspace or Google AI plan. Learn about Gemini features and plans.
- Learn about supported languages for Google Workspace with Gemini.
Sheets में Gemini का इस्तेमाल शुरू करना
अहम जानकारी: यह सुविधा, Google Sheets की फ़ाइलों के साथ सबसे सही तरीके से काम करती है. Excel फ़ाइल (.xlsx) में Gemini की सुविधाएं इस्तेमाल करने के लिए, File Save as Google Sheets चुनें.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sheets में कोई स्प्रेडशीट खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, Gemini से कहें
पर क्लिक करें.
- साइड पैनल में सुझाया गया कोई प्रॉम्प्ट चुनें या अपना प्रॉम्प्ट लिखें. कोई सुझाव चुनें
Gemini में प्रॉम्प्ट डालने का तरीका
- सुझावों की सूची में से कोई विकल्प चुनें.
- ज़्यादा विकल्प पाने के लिए, ज़्यादा सुझाव को चुनें.
- सबसे नीचे प्रॉम्प्ट बॉक्स में, उदाहरण के तौर पर दिए गए प्रॉम्प्ट की जगह अपनी ज़रूरत के हिसाब से प्रॉम्प्ट डालें.
- Enter दबाएं.
- सबसे नीचे, प्रॉम्प्ट बॉक्स में कोई प्रॉम्प्ट डालें.
- Enter दबाएं.
- सुझावों की सूची में से कोई विकल्प चुनें.
- ज़रूरी नहीं:
- किसी कार्रवाई को पहले जैसा करने के लिए, पहले जैसा करें
पर क्लिक करें.
- इतिहास हटाने के लिए, ज़्यादा विकल्प
इतिहास मिटाएं पर क्लिक करें.
- किसी कार्रवाई को पहले जैसा करने के लिए, पहले जैसा करें
- ज़रूरी नहीं: एक प्रॉम्प्ट में कई टैब इस्तेमाल किए जा सकते हैं. Gemini का ध्यान किसी खास टैब पर फ़ोकस करने के लिए:
- साइड पैनल में, प्रॉम्प्ट के बॉक्स में मौजूद ड्रॉपडाउन मेन्यू देखें.
- ड्रॉपडाउन मेन्यू से पक्का करें कि सिर्फ़ वे टैब चुने गए हों जिनका आपको इस्तेमाल करना है.
- सभी उपलब्ध सोर्स का फिर से इस्तेमाल करने के लिए, 'सभी सोर्स शामिल करें' पर रीसेट करें
पर क्लिक करें. सोर्स से चुने हुए का निशान हटाने के बाद, यह सुविधा लागू होती है.
- सभी उपलब्ध सोर्स का फिर से इस्तेमाल करने के लिए, 'सभी सोर्स शामिल करें' पर रीसेट करें
- अपना प्रॉम्प्ट डालें.
अहम जानकारी:
- अगर आपको बातचीत के इतिहास को मिटने से बचाना है, तो जनरेट हुई जानकारी को स्प्रेडशीट में शामिल करें. आपकी बातचीत का इतिहास इन वजहों से मिट जाता है:
- ब्राउज़र को फिर से लोड करने पर.
- स्प्रेडशीट को बंद करके फिर से खोलने पर.
- कंप्यूटर ऑफ़लाइन हो जाने पर.
- बेहतर तरीके से विश्लेषण करने के लिए, Sheets में मौजूद कई टेबल में से किसी खास टेबल पर Gemini का ध्यान फ़ोकस किया जा सकता है.
Sheets में Gemini को अलग-अलग कामों के लिए इस्तेमाल करना
|
कार्रवाई |
ब्यौरा |
|
Gemini से कहें |
Gemini को खोलें. |
|
ज़्यादा विकल्प |
हाल ही में Gemini पर की गई अपनी गतिविधियों का इतिहास मिटाएं और ज़्यादा सुझाव मांगें. |
|
बड़ा करें |
Gemini को बड़ा करें. |
|
छोटा करें |
Gemini को उसके ओरिजनल साइज़ पर वापस लाएं. |
|
बंद करें |
Gemini को बंद करें. |
|
इतिहास मिटाएं |
जनरेट किए गए उन सभी टेक्स्ट और इमेज को हटाएं जिन्हें आपने अब तक दस्तावेज़ में शामिल नहीं किया है. |
|
ज़्यादा सुझाव |
Gemini से और सुझाव पाएं. |
|
इमेज के ज़्यादा सुझाव |
Gemini से इमेज के और सुझाव पाएं. |
|
शामिल करें |
जनरेट किए गए टेक्स्ट को अपनी स्प्रेडशीट में शामिल करें. |
|
इमेज शामिल करें |
जनरेट की गई इमेज को अपनी स्प्रेडशीट में शामिल करें. |
|
कॉपी करें |
सुझाव कॉपी करें. |
|
फिर से कोशिश करें |
Gemini से एक अलग जवाब पाएं. |
| Google Search |
अपने सवाल या अनुरोध के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, Google पर खोजें. |
|
ज़्यादा देखें |
Gemini से मिला पूरा जवाब दिखाएं. |
|
कम देखें |
Gemini से मिले जवाब को छोटा करके दिखाएं. |
|
सुझाव अच्छा है |
बताएं कि Gemini से मिला सुझाव आपको पसंद आया. |
|
सुझाव अच्छा नहीं है |
Gemini से मिले जवाब की शिकायत करें. |
| कोड दिखाएं |
आउटपुट जनरेट करने के लिए इस्तेमाल किया गया कोड दिखाएं. |
| कोड छिपाएं |
आउटपुट जनरेट करने के लिए इस्तेमाल किया गया कोड छिपाएं. |
| Gem |
बार-बार किए जाने वाले टास्क में समय बचाने के लिए, किसी Gem के साथ चैट करें या अपना Gem बनाएं. |
| पहले जैसा करें |
Gemini पर की गई पिछली कार्रवाई को पहले जैसा करें. |
| Docs में एक्सपोर्ट करें |
Gemini से मिले जवाब को Google Docs में किसी नए दस्तावेज़ में एक्सपोर्ट करें. |
Sheets में Gemini से कही जाने वाली बातें
Gemini की मदद से स्प्रेडशीट की खास जानकारी पानाडेटा वाली कोई स्प्रेडशीट खोलने पर, आपको साइड पैनल में अपनी स्प्रेडशीट की खास जानकारी दिखेगी.
इसके लिए, ये काम किए जा सकते हैं:
- सुझाए गए कॉन्टेंट की पूरी खास जानकारी देखने के लिए, ज़्यादा देखें पर क्लिक करें.
- सुझाए गए टेक्स्ट के बारे में राय देने के लिए, अच्छा सुझाव
या खराब सुझाव
पर क्लिक करें.
Gemini से ये काम करने के लिए भी कहा जा सकता है:
- स्प्रेडशीट को बेहतर ढंग से समझाना. इसके लिए, इस तरह के प्रॉम्प्ट दिए जा सकते हैं:
- “इस स्प्रेडशीट की खास जानकारी दो.”
- “इस स्प्रेडशीट के बारे में ऐसे समझाओ जैसे किसी पांच साल के बच्चे को समझाया जा रहा हो.”
किसी स्प्रेडशीट की खास जानकारी जनरेट करने के लिए, इन शॉर्टकट का इस्तेमाल किया जा सकता है:
- Mac के लिए: ⌘ + Ctrl + n दबाएं
- Windows के लिए: Ctrl + Alt + n दबाएं
Sheets में टेबल बनाने के लिए, Gemini का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sheets में कोई स्प्रेडशीट खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, Gemini से कहें
पर क्लिक करें.
- साइड पैनल में, कोई प्रॉम्प्ट चुनें या नया प्रॉम्प्ट बनाएं. प्रॉम्प्ट के उदाहरण:
- “टीम के लिए, पूरे दिन होने वाले इवेंट की टेबल बनाओ.”
- “छुट्टियां मनाने के लिए, शिमला की यात्रा का प्लान बनाओ.”
- “मार्केटिंग के लिए, एक सोशल मीडिया ट्रैकर बनाओ.”
- Enter दबाएं.
- (ज़रूरी नहीं है):
- अपनी स्प्रेडशीट में टेबल जोड़ने के लिए, शामिल करें
पर क्लिक करें.
- कोई दूसरा वर्शन देखने के लिए, फिर से कोशिश करें
पर क्लिक करें.
- स्प्रेडशीट में टेबल जोड़ने से पहले, इन फ़ॉलो-अप प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके टेबल को बेहतर बनाया जा सकता है:
- “अलग-अलग गतिविधियों के लिए पांच और पंक्तियां जोड़ो.”
- “शुल्क से जुड़ी जानकारी जोड़ो.”
- सुझाई गई टेबल के बारे में राय देने के लिए, सुझाव अच्छा है
या सुझाव अच्छा नहीं है
पर क्लिक करें.
- अपनी स्प्रेडशीट में टेबल जोड़ने के लिए, शामिल करें
Sheets में फ़ॉर्मूले जनरेट करने के लिए, Gemini का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sheets में कोई स्प्रेडशीट खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, Gemini से कहें
पर क्लिक करें.
- किसी भी सेल से शुरू करें. इसके लिए,
=डालें. - इसके बाद, शॉर्टकट का इस्तेमाल करें:
- Windows और ChromeOS के लिए: Ctrl + Alt + g
- Mac OS के लिए: ⌘ + Ctrl + g
- किसी भी सेल से शुरू करें. इसके लिए,
- साइड पैनल में, शीट की किसी सेल का रेफ़रंस देकर या सेल के सामान्य नामों का इस्तेमाल करके अपना प्रॉम्प्ट डालें. प्रॉम्प्ट के उदाहरण:
- “ऐसा फ़ॉर्मूला बनाओ जो लक्ष्यों को गेम के हिसाब से बांटता हो.”
- “D:G रेंज में C1 सेल को ढूंढने और G कॉलम में आउटपुट वैल्यू दिखाने के लिए एक फ़ॉर्मूला बनाओ.”
- (ज़रूरी नहीं है):
- अपनी स्प्रेडशीट में उस सेल पर क्लिक करें जिसमें इस फ़ॉर्मूले को शामिल करना है. इसके बाद, शामिल करें
पर क्लिक करें.
- कोई दूसरा वर्शन देखने के लिए, फिर से कोशिश करें
पर क्लिक करें.
- सुझाई गई टेबल के बारे में राय देने के लिए, सुझाव अच्छा है
या सुझाव अच्छा नहीं है
पर क्लिक करें.
- अपनी स्प्रेडशीट में उस सेल पर क्लिक करें जिसमें इस फ़ॉर्मूले को शामिल करना है. इसके बाद, शामिल करें
Gemini की मदद से, फ़ॉर्मूले से जुड़ी गड़बड़ियां ठीक करना
अगर कोई फ़ॉर्मूला बनाने पर किसी सेल में गड़बड़ी का मैसेज दिखता है, तो:
- सेल पर कर्सर घुमाएं.
- ठीक करें पर क्लिक करें.
- Gemini, फ़ॉर्मूले की समीक्षा करेगा और समस्या का विश्लेषण करेगा.
- कार्रवाई रद्द करने के लिए, साइड पैनल में मौजूद रोकें
पर क्लिक करें.
- कार्रवाई रद्द करने के लिए, साइड पैनल में मौजूद रोकें
Sheets में इमेज जनरेट करने के लिए, Gemini का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sheets में कोई स्प्रेडशीट खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, Gemini से कहें
पर क्लिक करें.
- साइड पैनल पर अपना प्रॉम्प्ट बनाएं.
- उदाहरण: “चश्मा पहने हुए एक कुत्ते की इमेज बनाओ.”
- अपनी पसंद की इमेज पर कर्सर घुमाकर, ये काम किए जा सकते हैं:
- इमेज शामिल करना: शामिल करें
पर क्लिक करें.
- मिलती-जुलती इमेज देखना: ज़्यादा जनरेट करें
पर क्लिक करें.
- इमेज शामिल करना: शामिल करें
- ये काम भी किए जा सकते हैं:
- ज़्यादा इमेज देखना: सबसे नीचे, ज़्यादा जनरेट करें
पर क्लिक करें.
- प्रॉम्प्ट में बदलाव करना: प्रॉम्प्ट में बदलाव करें
पर क्लिक करें.
- जनरेट की गई इमेज के बारे में सुझाव या राय देना: सबसे नीचे, अच्छा सुझाव
या खराब सुझाव
पर क्लिक करें.
- ज़्यादा इमेज देखना: सबसे नीचे, ज़्यादा जनरेट करें
अपनी शीट में मौजूद डेटा से जुड़े सवालों के जवाब पाने के लिए, Gemini का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sheets में कोई स्प्रेडशीट खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, Gemini से कहें
पर क्लिक करें.
- साइड पैनल में, शीट की किसी सेल का रेफ़रंस देकर या सेल के सामान्य नामों का इस्तेमाल करके अपना प्रॉम्प्ट डालें. प्रॉम्प्ट के उदाहरण:
- "इस टेबल में डेटा के रुझानों का पता लगाओ."
- "रिग्रेशन की प्रक्रिया का इस्तेमाल करके इस डेटा का विश्लेषण कैसे किया जाए और इसके आधार पर अनुमान कैसे लगाया जाए?"
- "इस शीट में मौजूद डेटा का इस्तेमाल, किस तरह का विश्लेषण करने के लिए किया जा सकता है?"
- "खाद्य पदार्थों की कीमतों में हर महीने होने वाले बदलावों को समझने में मेरी मदद करो."
- ज़रूरी नहीं है:
- विश्लेषण के चरणों को देखने के लिए: विश्लेषण के चरण
पर क्लिक करें.
- किसी नए Google दस्तावेज़ में एक्सपोर्ट करने के लिए: Docs में एक्सपोर्ट करें
पर क्लिक करें.
- विश्लेषण के चरणों को देखने के लिए: विश्लेषण के चरण
चार्ट और ग्राफ़ जनरेट करने के लिए, Gemini का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sheets में कोई स्प्रेडशीट खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, Gemini से कहें
पर क्लिक करें.
- साइड पैनल में, शीट की किसी सेल का रेफ़रंस देकर या सेल के सामान्य नामों का इस्तेमाल करके अपना प्रॉम्प्ट बनाएं. प्रॉम्प्ट के उदाहरण:
- "एक चार्ट बनाओ जिसमें x-ऐक्सिस पर तारीख और y-ऐक्सिस पर कुल वैल्यू हो."
- "एक लाइन चार्ट बनाओ."
- "एक ऐसा ग्राफ़ बनाओ जिसमें टैक्स के बाद मिलने वाले कुल स्टाइपेंड और उसमें से होने वाले खर्च का प्रतिशत दिखे."
- "इस महीने के मेरे खर्च का विश्लेषण करने वाला चार्ट बनाओ."
- ज़रूरी नहीं है:
- चार्ट की झलक देखने के लिए: झलक देखें
पर क्लिक करें.
- चार्ट को कॉपी करने के लिए: ज़्यादा विकल्प
चार्ट को कॉपी करें
पर क्लिक करें.
- विश्लेषण के चरणों को देखने के लिए: विश्लेषण के चरण
पर क्लिक करें.
- किसी नए Google दस्तावेज़ में एक्सपोर्ट करने के लिए: Docs में एक्सपोर्ट करें
पर क्लिक करें.
- चार्ट की झलक देखने के लिए: झलक देखें
- चार्ट को शीट में शामिल करने के लिए, शामिल करें
पर क्लिक करें.
- किसी चार्ट को शामिल करने पर, उसका डेटा एक नए टैब में जुड़ जाता है.
- सबसे नीचे बाईं ओर, नए टैब के जुड़ने की पुष्टि करने वाला एक मैसेज दिखता है. इसमें नए टैब को मिटाने का विकल्प भी मिलता है.
- चार्ट नए टैब के डेटा से जुड़ा होता है और उसमें पूरी तरह से बदलाव किया जा सकता है.
अहम जानकारी: जनरेट किया गया चार्ट, उस ओरिजनल डेटा सेट से लिंक नहीं होता है जिसका इस्तेमाल करके उसे जनरेट किया गया था. साथ ही, उस डेटा सेट में किए गए बदलावों के हिसाब से चार्ट में बदलाव नहीं होता है.
Google Sheets में Gemini का इस्तेमाल करके, उपलब्ध डेटा सोर्स से क्वेरी की जा सकती है. साथ ही, तीसरे पक्ष के कनेक्टर की मदद से, बाहरी डेटा को सीधे अपनी स्प्रेडशीट में इंपोर्ट किया जा सकता है.
अहम जानकारी: आपका Google Workspace एडमिन, आपके संगठन के लिए कनेक्टर को चालू या बंद कर सकता है. Sheets में तीसरे पक्ष के कनेक्टर ऐक्सेस करने के लिए, आपको Google Workspace Marketplace में कनेक्टर चालू करने होंगे और उनमें लॉग इन करना होगा. Workspace में Gemini के साथ कनेक्टर इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानें.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sheets में एक स्प्रेडशीट खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, Gemini से कहें
पर क्लिक करें.
- साइड पैनल में, डेटा कनेक्टर के विकल्प एक्सप्लोर करने या डेटा इंपोर्ट करने के लिए कोई प्रॉम्प्ट डालें. उदाहरण के लिए:
- “@[सोर्स का नाम] मैं किस तरह का डेटा इंपोर्ट कर सकता/सकती हूं?"
- “@[सोर्स का नाम] से [data] इंपोर्ट करें.”
- इसके बाद, डेटा को आपकी स्प्रेडशीट में टेबल के तौर पर इंपोर्ट किया जाएगा.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sheets में कोई स्प्रेडशीट खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, Gemini से कहें
पर क्लिक करें.
- प्रॉम्प्ट की मदद से अपनी स्प्रेडशीट में बदलाव करने के लिए, साइड पैनल में कोई प्रॉम्प्ट डालें. इसमें आपको जो कार्रवाई करानी है उसके बारे में बताएं. प्रॉम्प्ट का उदाहरण:
- “100 से कम वाली वैल्यू हाइलाइट करो”
- Gemini, सुझाई गई कार्रवाई की जानकारी के साथ “कार्रवाई की झलक दिखाने वाला कार्ड” जनरेट करता है. “कार्रवाई की झलक दिखाने वाले कार्ड” पर, लागू करें पर क्लिक करें.
- झलक दिखाने वाला कार्ड, “इस पर काम चल रहा है…” वाले डायलॉग बॉक्स में बदल जाता है.
- कार्रवाई पूरी होने के बाद, सेटिंग
और पहले जैसा करें
बटन दिखते हैं.
- सेटिंग: अगर आपको यह बटन दिखता है, तो सेटिंग
पर क्लिक करके, पिवट टेबल के पैरामीटर या ‘शर्त के साथ फ़ॉर्मैटिंग’ के नियमों में बदलाव जैसी कार्रवाइयां कॉन्फ़िगर की जा सकती हैं.
- यह बटन सिर्फ़ उन कार्रवाइयों के लिए दिखता है जिनकी सेटिंग कॉन्फ़िगर की जा सकती हैं.
- पहले जैसा करें: अगर आपको इस कार्रवाई से अपनी पसंद के मुताबिक नतीजा नहीं मिलता है, तो पहले जैसा करें
पर क्लिक करें.
- यह बटन तब तक दिखता है, जब तक कार्रवाइयों में कोई और बदलाव न किया जाए.
- सेटिंग: अगर आपको यह बटन दिखता है, तो सेटिंग
Gemini से ये कार्रवाइयां करने के लिए कहें:
‘शर्त के साथ फ़ॉर्मैटिंग’ लागू करना
किसी शर्त के आधार पर सेल हाइलाइट की जा सकती हैं. जैसे, किसी तय संख्या से कम वैल्यू या डुप्लीकेट एंट्री.
साइड पैनल में अपना प्रॉम्प्ट डालें. प्रॉम्प्ट के उदाहरण:
- "उन पंक्तियों को हाइलाइट करो जिनमें बिक्री की वैल्यू 500 से ज़्यादा है"
- "पिछली तारीखों को हाइलाइट करने के लिए, ‘शर्त के साथ फ़ॉर्मैटिंग’ सुविधा जोड़ो"
नए ड्रॉपडाउन बनाना
तय की गई रेंज में ड्रॉपडाउन मेन्यू बनाए जा सकते हैं या मौजूदा डेटा को ड्रॉपडाउन मेन्यू में बदला जा सकता है.
साइड पैनल में अपना प्रॉम्प्ट डालें. प्रॉम्प्ट के उदाहरण:
- "A कॉलम में 'ज़्यादा,' 'मध्यम,' 'कम' विकल्पों वाला ड्रॉपडाउन बनाओ"
- "B कॉलम को C कॉलम की वैल्यू वाले ड्रॉपडाउन में बदलो"
अहम जानकारी: अगर नए ड्रॉपडाउन मेन्यू की जगह तय न की गई हो, तो यह मेन्यू शीट पर सबसे दाईं ओर मौजूद खाली कॉलम में जुड़ जाएगा.
नई पिवट टेबल बनाना
नई शीट या तय की गई रेंज में डेटा की खास जानकारी पाने के लिए, एक पिवट टेबल बनाई जा सकती है.
साइड पैनल में अपना प्रॉम्प्ट डालें. प्रॉम्प्ट का उदाहरण:
- "क्षेत्र के हिसाब से बिक्री का कुल योग दिखाने वाली पिवट टेबल बनाओ"
- “A कॉलम में स्टेटस, वैल्यू के तौर पर टास्क की संख्या, और प्राथमिकता वाले कॉलम के साथ एक पिवट टेबल बनाओ”
फ़िल्टर लागू करें
ऐक्टिव टेबल के कॉन्टेक्स्ट पर फ़िल्टर लागू किए जा सकते हैं.
साइड पैनल में अपना प्रॉम्प्ट डालें. प्रॉम्प्ट का उदाहरण:
- “1,000 डॉलर से ज़्यादा की बिक्री के लिए फ़िल्टर करो”
अपनी स्प्रेडशीट को क्रम से लगाना
ऐक्टिव टेबल के कॉन्टेक्स्ट को क्रम से लगाया जा सकता है.
साइड पैनल में अपना प्रॉम्प्ट डालें. प्रॉम्प्ट का उदाहरण:
- “तारीख के हिसाब से घटते क्रम में लगाओ”
चेकबॉक्स जोड़ना
किसी सेल या सेल की रेंज में चेकबॉक्स डाला जा सकता है. इससे "हां/नहीं” जैसे दो विकल्पों वाले टास्क को ट्रैक किया जा सकता है.
साइड पैनल में अपना प्रॉम्प्ट डालें. प्रॉम्प्ट का उदाहरण:
- “टेबल की शुरुआत में एक चेकबॉक्स जोड़ो और उसका नाम ‘WATCHED’ रखो.”
- “सेल B5 में एक चेकबॉक्स डालो और पक्का करो कि डिफ़ॉल्ट रूप से उस पर सही का निशान न लगा हो.”
ढूंढें और बदलें
किसी डेटासेट में मौजूद किसी टेक्स्ट या वैल्यू को खोजने और उसे नई वैल्यू से बदलने की प्रोसेस को ऑटोमेट किया जा सकता है.
साइड पैनल में अपना प्रॉम्प्ट डालें. प्रॉम्प्ट का उदाहरण:
- "'डेटा को शीट फ़ॉर्मैट में बदला गया' शीट में, 'Grass' के सभी इंस्टेंस ढूंढो और उन्हें 'Grass court’ से बदलो.”
- "कॉलम I में, 'Clay' शब्द के हर उदाहरण को ढूंढो और उसे 'Clay court' से बदलो."
डाइमेंशन मिटाना
डेटासेट से किसी कॉलम या पंक्ति को हटाया जा सकता है.
साइड पैनल में अपना प्रॉम्प्ट डालें. प्रॉम्प्ट का उदाहरण:
- “'डेटा को शीट फ़ॉर्मैट में बदला गया' शीट से 'TOURNAMENT_SURFACE' कॉलम मिटाओ."
- "साल ‘2021’ वाली पंक्ति हटाओ."
श्रेणी भरें
किसी सेल की तय की गई रेंज में, एक ही वैल्यू या बार-बार दोहराए जाने वाले पैटर्न को भरा जा सकता है.
साइड पैनल में अपना प्रॉम्प्ट डालें. प्रॉम्प्ट का उदाहरण:
- “'YEAR' कॉलम में A2 से A22 तक की सेल में, '1' वैल्यू डालो."
- "H17 सेल से वैल्यू कॉपी करो और उसे H18 से H22 तक की पूरी रेंज पर लागू करो."
डाइमेंशन डालना
आपके पास तय की गई जगह पर, नई खाली कॉलम या पंक्ति बनाने का विकल्प होता है.
साइड पैनल में अपना प्रॉम्प्ट डालें. प्रॉम्प्ट का उदाहरण:
- "'RUNNER-UP_ATP_RANKING' और 'WINNER_LEFT_OR_RIGHT_HANDED' कॉलम के बीच, 'ATP_RANKING_DIFF' नाम का एक नया कॉलम डालो."
- "टेबल में सबसे नीचे एक नई पंक्ति जोड़ो."
फ़िल्टर हटाएं
डेटासेट में मौजूद सभी डेटा एंट्री देखने के लिए, उस पर लागू किए गए सभी फ़िल्टर हटाए जा सकते हैं.
साइड पैनल में अपना प्रॉम्प्ट डालें. प्रॉम्प्ट का उदाहरण:
- “पूरा डेटा सेट देखने के लिए, 'TOURNAMENT_SURFACE' से सभी फ़िल्टर हटाओ."
- "'NATIONALITY' कॉलम पर मौजूदा लागू फ़िल्टर हटाओ."
टेबल के तौर पर फ़ॉर्मैट करना
डेटा की चुनी गई रेंज पर टेबल स्टाइल लागू की जा सकती है.
साइड पैनल में अपना प्रॉम्प्ट डालें. प्रॉम्प्ट का उदाहरण:
- “J2 से J22 तक की डेटा रेंज को कॉमा और डॉलर के निशान के साथ फ़ॉर्मैट करो."
- "चुने गए डेटा पर टेबल स्टाइल लागू करो, ताकि उसे आसानी से पढ़ा जा सके."
नंबर फ़ॉर्मैट सेट करें
किसी सेल या सेल की रेंज में संख्यात्मक वैल्यू दिखाई जा सकती हैं.
साइड पैनल में अपना प्रॉम्प्ट डालें. प्रॉम्प्ट का उदाहरण:
- "'WINNER_PRIZE' कॉलम के लिए, नंबर फ़ॉर्मैट बदलकर मुद्रा को दशमलव के बाद दो अंकों तक दिखाओ."
डाइमेंशन फ़्रीज़ करना
किसी खास पंक्ति या कॉलम को लॉक किया जा सकता है, ताकि स्प्रेडशीट के बाकी हिस्से को स्क्रोल करने पर भी वह स्क्रीन पर दिखता रहे.
साइड पैनल में अपना प्रॉम्प्ट डालें. प्रॉम्प्ट का उदाहरण:
- "हेडर दिखाने के लिए, ‘डेटा को शीट फ़ॉर्मैट में बदला गया’ शीट की सबसे ऊपर वाली पंक्ति को फ़्रीज़ करो."
- "'डेटा को शीट फ़ॉर्मैट में बदला गया' के पहले दो कॉलम लॉक करो, ताकि दाईं ओर स्क्रोल करते समय 'YEAR,' 'TOURNAMENT,' और 'WINNER' दिखते रहें."
कई चरणों वाले टास्क पूरे करना
जटिल अनुरोधों को मैनेज करने और एक ही समय पर कई टास्क पूरे करने के लिए, एक प्रॉम्प्ट में कई कार्रवाइयां जोड़ें.
साइड पैनल में अपना प्रॉम्प्ट डालें. प्रॉम्प्ट के उदाहरण:
- "इस ट्रैकर को बेहतर बनाओ: स्टेटस और प्राथमिकता वाले कॉलम को ड्रॉपडाउन में बदलो. टेबल के आखिर में नए कॉलम जोड़ो: "टास्क पूरा करने की तारीख तक के दिन" के लिए नया फ़ॉर्मूला कॉलम (संख्या के तौर पर फ़ॉर्मैट किया गया) और टास्क पूरा हो गया के लिए चेकबॉक्स कॉलम. आखिर में, अगले दो हफ़्तों में पूरे करने वाले टास्क की तारीखें हाइलाइट करो!"
- "उन लाइनों को मिटाओ जिनमें नोट में यह बताया गया है कि सेलर नई टीम में शामिल हो गया है. उन सेलर को हल्के हरे रंग में हाइलाइट करो जिन्होंने कोटा का 120% से ज़्यादा हासिल किया है. इसके बाद, "नोट" नाम का नया कॉलम जोड़ो."
- "उन लाइनों को मिटाओ जिनमें स्टेटस को संग्रहित किया गया है. टास्क के नाम और असाइन किए गए व्यक्ति के बीच एक नया "टीम" कॉलम जोड़ें. साथ ही, इसमें जानवरों की थीम वाली टीमों के नाम का ड्रॉपडाउन भरें."
Gemini की मदद से, Drive फ़ाइलों से रेफ़रंस लेकर Google Slides में जवाब जनरेट किए जा सकते हैं.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sheets में कोई स्प्रेडशीट खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, Gemini से कहें
पर क्लिक करें.
- साइड पैनल में Gemini से, टेक्स्ट जनरेट करने के लिए Drive फ़ाइलों का इस्तेमाल करने के लिए कहें.
- उदाहरण: “मुझे 'मीटिंग के नोट: मुख्य टीम से सिंक करना' नाम की फ़ाइल के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दो.”
- जवाब देने के लिए इस्तेमाल की गई फ़ाइलों की जानकारी देखने के लिए, जवाब के नीचे मौजूद, बड़ा करें
सोर्स पर क्लिक करें.
- (ज़रूरी नहीं है):
- अपनी स्प्रेडशीट में टेक्स्ट जोड़ने के लिए, शामिल करें
पर क्लिक करें.
- कोई दूसरा वर्शन देखने के लिए, फिर से कोशिश करें
पर क्लिक करें.
- सुझाए गए टेक्स्ट के बारे में राय देने के लिए, अच्छा सुझाव
या खराब सुझाव
पर क्लिक करें.
- अपनी स्प्रेडशीट में टेक्स्ट जोड़ने के लिए, शामिल करें
Gemini की मदद से, भेजे गए ईमेल का रेफ़रंस लेकर जवाब जनरेट किए जा सकते हैं.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sheets में कोई स्प्रेडशीट खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, Sheets के साइड पैनल में Gemini
पर क्लिक करें.
- साइड पैनल में प्रॉम्प्ट देकर, Gemini से Gmail में मौजूद ईमेल का रेफ़रंस लेने के लिए कहें.
- उदाहरण: “मुझे 'हर महीने की समीक्षा' विषय वाले हाल के ईमेल के बारे में जानकारी दो.”
- जवाब देने के लिए इस्तेमाल की गई फ़ाइलों की जानकारी देखने के लिए, जवाब के नीचे मौजूद, बड़ा करें
सोर्स पर क्लिक करें.
- (ज़रूरी नहीं है):
- अपनी स्प्रेडशीट में टेक्स्ट जोड़ने के लिए, शामिल करें
पर क्लिक करें.
- नया सुझाव जनरेट करने के लिए, फिर से कोशिश करें
पर क्लिक करें.
- सुझाए गए टेक्स्ट के बारे में राय देने के लिए, अच्छा सुझाव
या खराब सुझाव
पर क्लिक करें.
- अपनी स्प्रेडशीट में टेक्स्ट जोड़ने के लिए, शामिल करें
- “मुझे कलर स्केल के साथ कंडीशनल फ़ॉर्मैटिंग का इस्तेमाल करने का तरीका सिखाओ.”
- “मैं डुप्लीकेट डेटा कैसे हटाऊं?”
- “वेब खोज का इस्तेमाल करके, कैलिफ़ोर्निया के माउंटेन व्यू में आज के मौसम के बारे में एक पैराग्राफ़ लिखो.”
- “सिर्फ़ वेब से मिली जानकारी का इस्तेमाल करके एक पैराग्राफ़ लिखने में मेरी मदद करो, जिसमें समझाया गया हो कि क्या एक ही जगह पर दो बार बिजली गिर सकती है.”
अहम जानकारी: Gems की सुविधा सभी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है. इस बारे में ज़्यादा जानें कि Google Workspace with Gemini के साथ किन भाषाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- अपने कंप्यूटर पर सबसे ऊपर दाईं ओर, Gemini से कहें
पर क्लिक करें.
- दाईं ओर मौजूद, साइड पैनल में Gems पर क्लिक करें.
- उस Gem पर क्लिक करें जिसका इस्तेमाल करना है.
- ज़रूरत के मुताबिक बनाया गया या पहले से बना कोई Gem चुनें.
- Gem का इस्तेमाल करके बातचीत शुरू करने के लिए, सबसे नीचे कोई सवाल या प्रॉम्प्ट टाइप करें.
ऑप्टिमाइज़ेशन से जुड़ी समस्याएं हल करने की Gemini की सुविधा का इस्तेमाल, ऑपरेशंस और लॉजिस्टिक्स से जुड़े टास्क के लिए किया जा सकता है. जैसे, बजट तय करना, स्टाफ़ का शेड्यूल बनाना या सप्लाई चेन को ऑप्टिमाइज़ करना.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Sheets में एक स्प्रेडशीट खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, Gemini से कहें
पर क्लिक करें.
- साइड पैनल में, ऑप्टिमाइज़ेशन से जुड़ी समस्या के बारे में बताएं. प्रॉम्प्ट के उदाहरण:
- "मुझे कैपिटल बजटिंग से जुड़ी एक समस्या का समाधान चाहिए. आपका मुख्य लक्ष्य, प्रोजेक्ट का सबसे अच्छा पोर्टफ़ोलियो चुनना है, ताकि कुल मौजूदा कीमत को ज़्यादा से ज़्यादा किया जा सके."
- "मुझे सप्लायर पर होने वाले कुल खर्च को कम करना है. हर सप्लायर के लिए ऑर्डर की संख्या को ऐसे अडजस्ट करो कि मेरी 1,000 इकाइयों की कुल मांग पूरी हो जाए. पक्का करो कि कोई भी सप्लायर, कुल वॉल्यूम का 40% से ज़्यादा न दे रहा हो."
- "मुझे स्टाफ़िंग से जुड़ी समस्या के लिए मदद चाहिए. मेरे पास सात तरह की शिफ़्ट के पैटर्न हैं. मुझे हर पैटर्न के लिए कम से कम कितने कर्मचारियों को काम पर रखना चाहिए, ताकि मेरे कर्मचारियों का कुल साप्ताहिक वेतन कम से कम हो. मुझे हर दिन स्टाफ़ की ज़रूरत होती है और हर कर्मचारी पर हर हफ़्ते 1,200 डॉलर का खर्च आता है."
- Enter दबाएं.
जनरेट किए गए आउटपुट के बारे में सुझाव/राय देना या उसकी शिकायत करना
Google Workspace with Gemini अभी सीख रहा है. इसलिए, हो सकता है कि यह आपके अनुरोध को पूरा न कर पाए.
अगर आपको ऐसा सुझाव मिलता है जो गलत है या आपको सुरक्षित नहीं लग रहा है, तो हमें उसके बारे में अपना सुझाव/राय दें या उसकी शिकायत करें.
- जनरेट किए गए टेक्स्ट के नीचे, सुझाव अच्छा है
या सुझाव अच्छा नहीं है
पर क्लिक करें.
- सुझाव अच्छा नहीं है
पर क्लिक करने के बाद, उपलब्ध विकल्पों में से अपनी समस्या को चुनें और उसके बारे में ज़्यादा जानकारी दें.
- सबमिट करें पर क्लिक करें.
इस सुविधा के बारे में सामान्य सुझाव या राय देने के लिए सबसे ऊपर, सहायता Sheets को बेहतर बनाने में मदद करें पर जाएं.
किसी कानूनी समस्या की शिकायत करने के लिए, अनुरोध करें.
Gemini से मिलने वाले सुझावों से जुड़ी जानकारी
- Gemini की सुविधा के सुझाव, Google की राय से अलग हो सकते हैं. इसलिए, Google को इन सुझावों के लिए ज़िम्मेदार नहीं माना जाना चाहिए.
- मेडिकल, कानूनी, वित्तीय या अन्य पेशेवर सलाह के लिए, Gemini की सुविधाओं पर भरोसा न करें.
- Gemini की सुविधाओं से मिलने वाली जानकारी गलत या आपत्तिजनक हो सकती है. आपके सुझाव, शिकायत या राय से Gemini को बेहतर और पहले से ज़्यादा सुरक्षित बनाने में मदद मिलती है.
- एंटरप्राइज़ के असली उपयोगकर्ता इसे आज़माकर, इसके बारे में सुझाव, शिकायत या राय भेज सकते हैं. असली उपयोगकर्ताओं को सुझाव, शिकायत या राय सबमिट करने से पहले यह सूचना दी जाती है कि वे उसमें निजी, संवेदनशील या गोपनीय जानकारी न दें.
- Sheets में Gemini के साथ की गई आपकी बातचीत, ‘Gemini पर की गई गतिविधि’ में सेव नहीं होती है. Slides में Gemini के साथ की गई बातचीत का इतिहास मिटाने पर, ‘Gemini पर की गई गतिविधि’ में सेव हुई कोई भी जानकारी नहीं मिटती है. Gemini पर की गई गतिविधि को मिटाने का तरीका जानें.