Google Slides में Gemini की मदद से मिलकर काम करना

Google Slides में Gemini की मदद से ये काम किए जा सकते हैं:

  • इमेज बनाना.
  • नई स्लाइड जनरेट करना.
  • किसी प्रज़ेंटेशन की खास जानकारी पाना.
  • कॉन्टेंट लिखना या उसे बेहतर बनाना.
  • किसी नई स्लाइड में, अपनी Drive फ़ाइलों का रेफ़रंस देना.

Feature availability

Slides में Gemini का इस्तेमाल करना

इस ऐनिमेशन में एक उपयोगकर्ता, Slides में Gemini से कंपनी का एजेंडा दिखाने वाली एक स्लाइड बनाने के लिए कह रहा है

  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Slides में कोई प्रज़ेंटेशन खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, Gemini से कहें पर क्लिक करें.
  3. साइड पैनल में सुझाया गया कोई प्रॉम्प्ट चुनें या अपना प्रॉम्प्ट लिखें.कोई सुझाव चुनें
    1. सुझावों की सूची में से कोई विकल्प चुनें.
      • जानकारी: ज़्यादा विकल्पों के लिए, ज़्यादा सुझाव को चुनें.
    2. सबसे नीचे प्रॉम्प्ट बॉक्स में, उदाहरण के तौर पर दिए गए प्रॉम्प्ट की जगह अपनी ज़रूरत के हिसाब से प्रॉम्प्ट डालें.
    3. Enter दबाएं.
    Gemini में प्रॉम्प्ट डालने का तरीका
    1. सबसे नीचे, प्रॉम्प्ट बॉक्स में कोई प्रॉम्प्ट डालें.
    2. Enter दबाएं.
  4. ज़रूरी नहीं: बातचीत का इतिहास हटाने के लिए, ज़्यादा विकल्प ज़्यादा इसके बाद इतिहास मिटाएं पर क्लिक करें.
    • सलाह: अपने प्रज़ेंटेशन में कोई सुझाव शामिल करें, ताकि बातचीत का इतिहास न मिटे. आपकी बातचीत का इतिहास इन कामों को करने पर मिट जाएगा:
      • ब्राउज़र रीफ़्रेश करने पर.
      • प्रज़ेंटेशन को बंद करके फिर से खोलने पर.
      • कंप्यूटर ऑफ़लाइन हो जाने पर.

Slides में Gemini का इस्तेमाल करना

कार्रवाई ब्यौरा
Gemini से कहें Gemini खोलें
ज़्यादा विकल्प ज़्यादा हाल में Gemini पर की गई अपनी गतिविधियों का इतिहास मिटाएं और ज़्यादा सुझाव मांगें
बड़ा करें Gemini को बड़ा करें
छोटा करें Gemini को उसके ओरिजनल साइज़ पर वापस लाएं
बंद करें बंद करें Gemini को बंद करें
इतिहास मिटाएं जनरेट किए गए उन सभी टेक्स्ट और इमेज को हटाएं जिन्हें आपने अब तक दस्तावेज़ में शामिल नहीं किया है
ज़्यादा सुझाव Gemini से और सुझाव पाएं
इमेज के ज़्यादा सुझाव Gemini से इमेज के और सुझाव पाएं
शामिल करें जनरेट किए गए टेक्स्ट को अपनी स्लाइड में शामिल करें
इमेज शामिल करें जनरेट की गई इमेज को अपनी स्लाइड में शामिल करें
स्लाइड शामिल करें जनरेट की गई स्लाइड को अपने प्रज़ेंटेशन में शामिल करें
कॉपी करें सुझाव कॉपी करें
फिर से कोशिश करें Gemini से एक अलग जवाब पाएं
झलक देखें सुझाव को शामिल करने से पहले, उसकी पूरी झलक देखें
Google Search पर फिर से खोजें अपने सवाल या अनुरोध के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, Google पर खोजें.
ज़्यादा देखें ज़्यादा Gemini का पूरा जवाब देखें
कम देखें Gemini से मिले जवाब को छोटा करें
सुझाव अच्छा है बताएं कि Gemini से मिला सुझाव आपको पसंद आया
सुझाव अच्छा नहीं है Gemini से मिले जवाब की शिकायत करें
स्लाइड बनाने में मेरी मदद करो  Gemini खोलें

Slides में Gemini से क्या-क्या करने के लिए कहा जा सकता है

Gemini की मदद से, स्लाइड के कॉन्टेंट के आधार पर इमेज बनाना
  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Slides में कोई प्रज़ेंटेशन खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, Gemini से कहें पर क्लिक करें.
  3. साइड पैनल पर, ये काम किए जा सकते हैं:
    • चुनी गई किसी स्लाइड के कॉन्टेंट के आधार पर इमेज बनाना: “एक इमेज बनाओ” या “इस स्लाइड के लिए इमेज के सुझाव दो” प्रॉम्प्ट डालें.
    • सुझाया गया कोई प्रॉम्प्ट चुनना: Slides के साइड पैनल में मौजूद Gemini, आपकी स्लाइड के कॉन्टेंट के आधार पर इमेज के सुझाव दे सकता है.
    • प्रॉम्प्ट लिखना: उदाहरण के लिए, “चश्मा पहने हुए एक कुत्ते की इमेज बनाओ” लिखा जा सकता है.
  4. Enter दबाएं.
  5. कोई खास इमेज शामिल करने के लिए, इमेज पर कर्सर घुमाएं और शामिल करें पर क्लिक करें.
    • ज़रूरी नहीं: इमेज के बारे में सुझाव या राय देने के लिए, सुझाव अच्छा है या सुझाव अच्छा नहीं है पर क्लिक करें.
  6. ये काम भी किए जा सकते हैं:
    • प्रॉम्प्ट में बदलाव करना: प्रॉम्प्ट में बदलाव करें पर क्लिक करें.
    • ज़्यादा इमेज जनरेट करना: सबसे नीचे, ज़्यादा जनरेट करें पर क्लिक करें.
Gemini की मदद से नई स्लाइड जनरेट करना

नई स्लाइड जनरेट करने के लिए, Slides के साइड पैनल में मौजूद Gemini का इस्तेमाल करें.

  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Slides में कोई प्रज़ेंटेशन खोलें.
    • ध्यान दें: आपकी मौजूदा थीम के हिसाब से नई स्लाइड जनरेट की जाएंगी.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, Gemini से कहें पर क्लिक करें या इनमें से कोई विकल्प इस्तेमाल करें:
    • टूलबार में, स्लाइड बनाने में मेरी मदद करो पर क्लिक करें.
    • सबसे ऊपर, शामिल करें इसके बाद स्लाइड बनाने में मेरी मदद करो पर क्लिक करें.
    • सबसे ऊपर, स्लाइड इसके बाद स्लाइड बनाने में मेरी मदद करो पर क्लिक करें.
  3. साइड पैनल पर दिख रहा कोई प्रॉम्प्ट चुनें या नया प्रॉम्प्ट लिखें. Google Drive में मौजूद आपके दस्तावेज़ों का इस्तेमाल करके स्लाइड बनाने के लिए, @ की मदद से अपनी फ़ाइलों से रेफ़रंस लें.
    • उदाहरण:
      • “मैराथन के लिए ट्रेनिंग का सही तरीका बताने वाली एक स्लाइड बनाओ.”
      • “@कंपनी के 2023 के लक्ष्यों वाले डेक की एक स्लाइड बनाओ.”
      • “@मुख्य टीम सिंक नाम के दस्तावेज़ के लिए एक स्लाइड बनाओ.”
      • “ग्राहकों से जुड़ने के तरीके बताने वाली एक स्लाइड बनाओ.”
  4. जनरेट की गई स्लाइड से, ये काम किए जा सकते हैं:
    • अलग वर्शन पाना: स्लाइड में सबसे नीचे दिए गए मेन्यू में, फिर से कोशिश करें पर क्लिक करें.
    • अपने प्रज़ेंटेशन में स्लाइड जोड़ना: स्लाइड में सबसे नीचे दिए गए मेन्यू में, शामिल करें पर क्लिक करें.
    • जनरेट की गई स्लाइड को बेहतर बनाना: स्लाइड में सबसे नीचे दिए गए मेन्यू में, बंद करें बंद करें पर क्लिक करें. साइड पैनल पर, नया प्रॉम्प्ट लिखें.
    • सुझाव या राय देना: स्लाइड में सबसे नीचे दिए गए मेन्यू में, सुझाव अच्छा है या सुझाव अच्छा नहीं है पर क्लिक करें.
Gemini की मदद से, अपने प्रज़ेंटेशन की खास जानकारी पाना और कॉन्टेंट लिखना

टेक्स्ट वाला कोई प्रज़ेंटेशन खोलने पर, Slides के साइड पैनल में मौजूद Gemini में आपको अपने प्रज़ेंटेशन की खास जानकारी दिखेगी.

Gemini की मदद से, अपने प्रज़ेंटेशन के लिए टेक्स्ट भी जनरेट किया जा सकता है.

  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Slides में कोई प्रज़ेंटेशन खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, Gemini से कहें पर क्लिक करें.
  3. कोई प्रॉम्प्ट डालें:
    • उदाहरण:
      • “इस प्रज़ेंटेशन की खास जानकारी तीन वाक्यों में दो.”
      • “किसी सहकर्मी को वर्क एनिवर्सरी की शुभकामनाएं देने के लिए एक स्लाइड बनाओ.”
  4. Enter दबाएं.
  5. सुझाए गए कॉन्टेंट को इस प्रज़ेंटेशन में शामिल करने के लिए, शामिल करें पर क्लिक करें.
  6. ये काम भी किए जा सकते हैं:
    • नया सुझाव जनरेट करना: फिर से कोशिश करें पर क्लिक करें.
    • सुझाव या राय देना: सुझाव अच्छा है या सुझाव अच्छा नहीं है पर क्लिक करें.
Gemini की मदद से, Drive फ़ाइलों से रेफ़रंस लेना

Gemini की मदद से, Drive फ़ाइलों से रेफ़रंस लेकर Slides में जवाब जनरेट किए जा सकते हैं.

  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Slides में कोई प्रज़ेंटेशन खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, Gemini से कहें पर क्लिक करें.
  3. किसी Drive फ़ाइल से रेफ़रंस लेने के लिए, उसके नाम के साथ कोई प्रॉम्प्ट डालें:
    • उदाहरण: “@मीटिंग के नोट और @मुख्य टीम से सिंक करने की जानकारी देने वाली एक स्लाइड बनाओ.”
  4. कौनसी फ़ाइलें इस्तेमाल की गईं, यह जानने के लिए जवाब के सबसे नीचे, सोर्स पर क्लिक करें.
  5. ये काम भी किए जा सकते हैं:
    • अपने प्रज़ेंटेशन में टेक्स्ट जोड़ना: शामिल करें पर क्लिक करें.
    • अलग वर्शन पाना: फिर से कोशिश करें पर क्लिक करें.
    • सुझाव या राय देना: सुझाव अच्छा है या सुझाव अच्छा नहीं है पर क्लिक करें.
Slides से जुड़ी सहायता पाना
  • “प्रज़ेंट करते समय, सवाल और जवाब की सुविधा कैसे इस्तेमाल की जा सकती है?”
  • “इन स्लाइड को 100 से ज़्यादा लोगों के साथ शेयर करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?”
वेब से जवाब पाना

अहम जानकारी: वेब से जवाब पाने के लिए, अपने प्रॉम्प्ट में “Google Search का इस्तेमाल करो” या “वेब खोज का इस्तेमाल करो” जैसे वाक्यांश ज़रूर शामिल करें.

  • “वेब खोज का इस्तेमाल करके, कैलिफ़ोर्निया के माउंटेन व्यू में आज के मौसम के बारे में एक पैराग्राफ़ लिखो.”
  • “सिर्फ़ वेब से मिली जानकारी का इस्तेमाल करके एक पैराग्राफ़ लिखने में मेरी मदद करो, जिसमें समझाया गया हो कि क्या एक ही जगह पर दो बार बिजली गिर सकती है.”

जनरेट किए गए आउटपुट के बारे में सुझाव/राय देना या उसकी शिकायत करना

फ़िलहाल, Gemini for Google Workspace सीख रहा है. इसलिए, हो सकता है कि यह आपके अनुरोध को पूरा न कर पाए.

अगर आपको ऐसा सुझाव मिलता है जो गलत है या आपको सुरक्षित नहीं लग रहा है, तो उसके बारे में अपना सुझाव/राय दें या शिकायत करें.

  1. जनरेट किए गए कॉन्टेंट के नीचे, सुझाव अच्छा है या सुझाव अच्छा नहीं है पर क्लिक करें.
  2. सुझाव अच्छा नहीं है पर क्लिक करने के बाद, उपलब्ध विकल्पों में से अपनी समस्या को चुनें और उसके बारे में ज़्यादा जानकारी दें.
  3. सबमिट करें पर क्लिक करें.

इस सुविधा के बारे में सामान्य सुझाव या राय देने के लिए सबसे ऊपर, सहायता इसके बाद Slides को बेहतर बनाने में मदद करें पर जाएं.

किसी कानूनी समस्या की शिकायत करने के लिए, अनुरोध करें.

Gemini की सुविधा के सुझावों के बारे में जानकारी

  • Gemini की सुविधा के सुझाव, Google की राय से अलग हो सकते हैं. इसलिए, Google को इन सुझावों के लिए ज़िम्मेदार नहीं माना जाना चाहिए.
  • मेडिकल, कानूनी, वित्तीय या अन्य पेशेवर सलाह के लिए, Gemini की सुविधाओं पर भरोसा न करें.
  • Gemini की सुविधाओं से मिलने वाली जानकारी गलत या आपत्तिजनक हो सकती है. आपके सुझाव, शिकायत या राय से Gemini को बेहतर और सुरक्षित बनाने में मदद मिलती है.
  • एंटरप्राइज़ के असली उपयोगकर्ता इसे आज़माकर, इसके बारे में सुझाव, शिकायत या राय भेज सकते हैं. असली उपयोगकर्ताओं को सुझाव, शिकायत या राय सबमिट करने से पहले यह सूचना दी जाती है कि वे उसमें निजी, संवेदनशील या गोपनीय जानकारी न दें.
  • Slides में Gemini से की गई आपकी बातचीत, 'Gemini Apps में की गई गतिविधि' में सेव नहीं होती है. इस बातचीत का इतिहास मिटाने पर, 'Gemini Apps में की गई गतिविधि' में सेव हुई कोई भी जानकारी नहीं मिटती है. Gemini Apps में की गई गतिविधि को मिटाने का तरीका जानें.
  • जनरेट की गई इमेज, सिर्फ़ Google Slides में इस्तेमाल की जा सकती हैं.
  • Slides में Gemini से जनरेट की गई इमेज, आपकी कल्पनाओं को आकार देने में मदद करती है. यह ज़रूरी नहीं है कि जनरेट की गई इमेज, असलियत को दिखाती हो.

इसी विषय से जुड़े लिंक

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
शिक्षा केंद्र पर जाएं

क्या आपके स्कूल में या काम की जगह पर, Google Docs जैसे Google प्रॉडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं? बेहतरीन सलाह, ट्यूटोरियल, और टेंप्लेट आज़माएं. Office इंस्टॉल किए बिना ही Office फ़ाइलों पर काम करने, डाइनैमिक प्रोजेक्ट प्लान और टीम कैलेंडर बनाने, इनबॉक्स के अपने-आप व्यवस्थित होने की सुविधा वगैरह के बारे में जानें.

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
1375485957730477606
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
35
false
false
false
false
false