आप Datally के इमरजेंसी डेटा बैंक का इस्तेमाल करके कुछ डेटा अलग से बचा कर रख सकते हैं. इस सुविधा के ज़रिए आप यह पक्का कर सकते हैं कि बहुत ज़्यादा ज़रूरी होने पर आपके पास कुछ डेटा उपलब्ध रहे. इन ज़रूरतों में शामिल हैं घर पहुंचने के लिए Uber का इस्तेमाल करना या अपने परिवार के किसी सदस्य को कॉल करना.
अपना इमरजेंसी डेटा बैंक बनाने का तरीका
- अपने Android फ़ोन में Datally
खोलें.
- इमरजेंसी डेटा बैंक पर टैप करें.
- बचे हुए डेटा की जानकारी जोड़ें पर टैप करें.
- शुरू करने के लिए, इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी से आपके बचे हुए डेटा की जानकारी लें.
- इमरजेंसी डेटा रिज़र्व फ़ील्ड में बताएं कि आप कितना डेटा बचाकर रखना चाहते हैं.
- बताएं कि आपके मौजूदा डेटा बैलेंस में कितना डेटा उपलब्ध है. ध्यान दें कि आपका मौजूदा डेटा बैलेंस, इमरजेंसी डेटा रिज़र्व से ज़्यादा होना चाहिए.
- इमरजेंसी डेटा रिज़र्व के खत्म होने की तारीख सेट करने के लिए, डेटा खत्म होने की तारीख सेट करने के लिए टैप करें पर क्लिक करें.
- पुष्टि करें पर टैप करें.
- अगर 'डेटा बचाने की सेटिंग चालू करें' विंडो खुले, तो चालू करें पर क्लिक करें.
अगले कदम
सेटअप पूरा हो जाने पर, अपना डेटा सही तरीके से इस्तेमाल और प्रबंधित करें.
- डेटा बचाने की सेटिंग चालू रखते हुए, डेटा उसी तरह इस्तेमाल करें जैसे आप हमेशा करते हैं. डेटा बचाने की सेटिंग आपके डेटा इस्तेमाल पर वास्तविक समय में नज़र रखती है.
- जब आपका मौजूदा बचा हुआ डेटा कम होकर उतना रह जाता है जितना आपने अपने इमरजेंसी बैंक डेटा रिज़र्व के लिए चुना है, तो Datally सभी डेटा को अपने आप ब्लॉक कर देता है. आप इमरजेंसी डेटा बैंक को कभी भी रोक या बंद कर सकते हैं.
इमरजेंसी डेटा बैंक के बारे में ज़्यादा जानकारी
आप जो जानकारी देते हैं, उससे इमरजेंसी डेटा बैंक बचे हुए कुल डेटा का हिसाब लगाता है. अगर बचे हुए डेटा की गलत जानकारी डाली जाए, तो आपके पास अपने अनुरोध से ज़्यादा या कम डेटा बचा होने पर भी डेटा इस्तेमाल करने की सुविधा बंद की जा सकती है. इसके अलावा, हो सकता है कि मुफ़्त डेटा सुविधा वाले प्लान (जैसे रात में मुफ़्त डेटा मिलना या मुफ़्त में वीडियो देखने की सुविधा) में इस्तेमाल होने वाले डेटा का हिसाब सही तरीके से न रखा जा सके.
Datally का इस्तेमाल करके डेटा बचाने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.