आपत्तिजनक कॉन्टेंट की शिकायत करना
कंप्यूटर
आपत्तिजनक समीक्षाओं की शिकायत करना
- Google Maps पर जाएं.
- कारोबार को उसके नाम या पते से खोजें.
- खोज के नतीजों में से कारोबार चुनें.
- कारोबार के पेज पर, 'समीक्षाएं' चुनें.
- स्क्रोल करके उस समीक्षा पर जाएं जिसकी शिकायत करनी है.
- मेन्यू
समीक्षा की शिकायत करें पर क्लिक करें.
- इसके बाद, जो विंडो खुलेगी उस पर दिखने वाला फ़ॉर्म भरें.
- सबमिट करें पर क्लिक करें.
आपत्तिजनक फ़ोटो और वीडियो की शिकायत करना
- Google Maps पर जाएं.
- शिकायत करने के लिए कारोबार को खोजें और नतीजों में से उसे चुनें.
- बाईं ओर दिए गए पैनल में, किसी भी फ़ोटो या वीडियो पर क्लिक करें. अगर कई फ़ोटो या वीडियो मौजूद हैं, तो स्क्रोल करके उस फ़ोटो या वीडियो पर जाएं जिसकी शिकायत करनी है.
- सबसे ऊपर बाईं ओर, मेन्यू
समस्या की शिकायत करें पर क्लिक करें.
- इसके बाद, जो विंडो खुलेगी उस पर दिखने वाला फ़ॉर्म भरें.
- सबमिट करें पर क्लिक करें.
आपत्तिजनक सवालों और जवाबों की शिकायत करना
- Google Maps पर जाएं.
- शिकायत करने के लिए कारोबार को खोजें और नतीजों में से उसे चुनें.
- बाईं ओर दिए गए पैनल में, नीचे की ओर स्क्रोल करके सवाल और जवाब वाले सेक्शन पर जाएं. इसके बाद, 'ज़्यादा सवाल' पर क्लिक करें.
- वह सवाल या जवाब चुनें जिसकी शिकायत करनी है. इसके बाद,
पर क्लिक करें और 'सवाल की शिकायत करें' या 'जवाब की शिकायत करें' पर क्लिक करें.
- इसके बाद, जो विंडो खुलेगी उस पर दिखने वाला फ़ॉर्म भरें और ‘शिकायत सबमिट करें’ पर क्लिक करें.
मोबाइल
समीक्षा की शिकायत करना
- Google Maps ऐप्लिकेशन खोलें.
- शिकायत करने के लिए कारोबार को खोजें और नतीजों में से उसे चुनें.
- जब तक आपको समीक्षाएं सेक्शन न दिखे, तब तक दाईं ओर स्वाइप करें.
- जिस समीक्षा की शिकायत करनी है उस पर टैप करें. इसके बाद,
पर जाएं और 'समीक्षा की शिकायत करें' को चुनें.
- इसके बाद, जो विंडो खुलेगी उस पर दिखने वाला फ़ॉर्म भरें.
- सबमिट करें पर टैप करें.
आपत्तिजनक फ़ोटो और वीडियो की शिकायत करना
- Google Maps ऐप्लिकेशन खोलें.
- शिकायत करने के लिए कारोबार को खोजें और नतीजों में से उसे चुनें.
- जब तक आपको वह फ़ोटो या वीडियो न दिखे जिसकी शिकायत करनी है, तब तक दाईं ओर स्वाइप करें.
- फ़ोटो या वीडियो पर टैप करें
सबसे ऊपर दाईं ओर, शिकायत करें
पर टैप करें.
- इसके बाद, जो विंडो खुलेगी उस पर दिखने वाला फ़ॉर्म भरें.
- सबमिट करें पर टैप करें.
आपत्तिजनक सवालों और जवाबों की शिकायत करना
- Google Maps ऐप्लिकेशन खोलें.
- शिकायत करने के लिए कारोबार को खोजें और नतीजों में से उसे चुनें.
- स्क्रोल करके, सवाल और जवाब सेक्शन पर जाएं. इसके बाद, “सभी सवाल देखें” पर टैप करें.
- वह ‘सवाल’ या ‘जवाब’ चुनें जिसकी शिकायत करनी है.
- सवाल या जवाब के बगल में, ज़्यादा
पर टैप करें.
- 'सवाल की शिकायत करें' या 'जवाब की शिकायत करें' पर टैप करें.
किसी समीक्षा या मीडिया की शिकायत करने के बाद क्या होता है
Google Maps ऐप्लिकेशन में एक ऐसी सुविधा है जिसकी मदद से, समीक्षाओं या मीडिया की शिकायतों को ट्रैक किया जा सकता है. शिकायतें सेक्शन में, वे सभी मीडिया या समीक्षाएं दिखती हैं जिनकी शिकायत की गई है. ऐसा हो सकता है कि इस सुविधा के उपलब्ध होने से पहले की शिकायतें, ऐक्सेस न की जा सकें. आगे की कार्रवाई के आधार पर, किसी शिकायत का स्टेटस अलग-अलग हो सकता है. इसलिए, आपको इनमें से कोई एक अपडेट दिखेगा:
- शिकायत को प्रोसेस किया जा रहा है: हमें आपकी शिकायत मिल गई है.
- कॉन्टेंट हटाया गया: जिस कॉन्टेंट की शिकायत की गई थी उसे Maps से हटा दिया गया है.
- कॉन्टेंट नहीं हटाया गया: कॉन्टेंट इसलिए नहीं हटाया गया, क्योंकि या तो आपके खाते पर पाबंदी लगा दी गई है या कॉन्टेंट हटाने के पक्ष में हमारे पास ज़रूरी जानकारी नहीं है.
- कॉन्टेंट वापस लाया गया: कॉन्टेंट को इसलिए वापस लाया गया, क्योंकि हमें कॉन्टेंट को वापस लाने के पक्ष में नई जानकारी मिली है.
- शिकायत रद्द कर दी गई है: कॉन्टेंट या जगह की जानकारी में बदलाव किया गया है या उसे हटा दिया गया है. इसलिए, आपकी शिकायत रद्द कर दी गई.
अगर हम उस कॉन्टेंट को नहीं हटाते हैं जिसकी आपने शिकायत की है, तो आपके पास एक अपील सबमिट करने का विकल्प होता है. समस्या हल करने के कई और विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं. समस्या हल करने के लिए, यूरोपियन यूनियन डिजिटल सर्विसेज़ ऐक्ट में बताए गए विकल्पों के बारे में ज़्यादा जानें.
ध्यान दें: हम कॉन्टेंट को वापस लाने या हटाने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं. भले ही, आपकी शिकायत स्वीकार की गई हो या नहीं.
कॉन्टेंट में मौजूद गड़बड़ी ठीक करना
कंप्यूटर
समीक्षा में बदलाव करना या उसे मिटाना
- Google Maps पर जाएं.
- सबसे ऊपर बाएं कोने में, मेन्यू
पर क्लिक करें.
- बाईं ओर दिए गए पैनल में, ‘आपके योगदान’ पर क्लिक करें और ‘समीक्षाएं’ चुनें.
- वह समीक्षा चुनें जिसमें आपको बदलाव करना है. इसके बाद, मेन्यू
पर क्लिक करें और 'समीक्षा में बदलाव करें', 'समीक्षा मिटाएं' या 'फ़ोटो जोड़ें' में से कोई एक विकल्प चुनें.
- अगर आपने 'समीक्षा में बदलाव करें' विकल्प चुना है, तो खुलने वाली विंडो पर दिखने वाला फ़ॉर्म भरें. पोस्ट करें पर क्लिक करें.
- अगर आपने 'समीक्षा मिटाएं' विकल्प चुना है, तो खुलने वाली विंडो पर 'मिटाएं' विकल्प की पुष्टि करें.
- अगर आपने 'फ़ोटो जोड़ें' विकल्प चुना है, तो खुलने वाली विंडो में वह फ़ोटो या वीडियो चुनें जिसे जोड़ना है. इसके बाद, 'चुनें' पर क्लिक करें.
कोई फ़ोटो या वीडियो मिटाना
- Google Maps पर जाएं.
- सबसे ऊपर बाएं कोने में, मेन्यू
पर क्लिक करें.
- बाईं ओर दिए गए पैनल में, ‘आपके योगदान’ पर क्लिक करें और ‘फ़ोटो’ चुनें.
- वह फ़ोटो या वीडियो चुनें जिसे मिटाना है और मेन्यू
पर क्लिक करें. इसके बाद, 'यह फ़ोटो मिटाएं' या 'यह वीडियो मिटाएं' पर क्लिक करें. अब खुलने वाली विंडो पर, 'मिटाएं' को चुनें.
मोबाइल
समीक्षा में बदलाव करना या उसे मिटाना
- Google Maps ऐप्लिकेशन खोलें.
- सबसे ऊपर दाएं कोने में, प्रोफ़ाइल बटन पर टैप करें.
- इसके बाद, दिखने वाले मेन्यू में ‘आपकी प्रोफ़ाइल’ चुनें.
- जिस समीक्षा में बदलाव करना है उस पर टैप करें. इसके बाद,
पर जाएं और ‘समीक्षा में बदलाव करें’ या ‘समीक्षा मिटाएं’ में से कोई एक विकल्प चुनें.
- अगर आपने ‘समीक्षा में बदलाव करें’ विकल्प चुना है, तो खुलने वाली विंडो पर दिखने वाला फ़ॉर्म भरें और ‘पोस्ट करें’ पर टैप करें.
- अगर आपने 'समीक्षा मिटाएं' विकल्प चुना है, तो खुलने वाली विंडो में 'हां' पर टैप करें.
किसी फ़ोटो या वीडियो में बदलाव करना या उसे मिटाना
- Google Maps ऐप्लिकेशन खोलें.
- सबसे ऊपर दाएं कोने में, प्रोफ़ाइल बटन पर टैप करें.
- इसके बाद, दिखने वाले मेन्यू में ‘आपकी प्रोफ़ाइल’ चुनें और “सभी फ़ोटो देखें” पर टैप करें.
- उस फ़ोटो या वीडियो पर टैप करें जिसमें बदलाव करना है या जिसे मिटाना है.
- मिटाने के लिए,
पर टैप करें
- फ़ोटो या वीडियो में कैप्शन जोड़ने के लिए,
पर टैप करें. इसके बाद, कैप्शन जोड़ें और
पर टैप करें
- मिटाने के लिए,
किसी सवाल या जवाब में बदलाव करना या उसे मिटाना
- Google Maps ऐप्लिकेशन खोलें.
- सबसे ऊपर दाएं कोने में, प्रोफ़ाइल बटन पर टैप करें.
- इसके बाद, दिखने वाले मेन्यू में ‘आपकी प्रोफ़ाइल’ चुनें और नीचे की ओर स्क्रोल करके ‘दूसरे योगदान’ पर जाएं. अब ‘सवाल और जवाब’ पर टैप करें.
- उस सवाल या जवाब पर टैप करें जिसमें आपको बदलाव करना है या जिसे मिटाना है.
- मिटाने के लिए, ‘सवाल मिटाएं’ या ‘जवाब मिटाएं’ पर टैप करें.
- किसी जवाब में बदलाव करने के लिए - उस जवाब पर टैप करें जिसमें बदलाव करना है और
पर टैप करें. बदलाव करने के बाद, ‘सेव करें’ पर टैप करें.
- किसी सवाल में बदलाव करने के लिए - उस सवाल पर टैप करें जिसमें बदलाव करना है. इसके बाद,
पर जाएं और ‘सवाल में बदलाव करें’ पर टैप करें. बदलाव करने के बाद, ‘सेव करें’ पर टैप करें.