फ़र्जी और गुमराह करने वाला कॉन्टेंट और व्यवहार
फ़र्ज़ी और गुमराह करने वाला कॉन्टेंट और समीक्षाएं
फ़र्ज़ी अनुभव
Google Maps पर, किसी जगह या कारोबार के बारे में पोस्ट किया गया कॉन्टेंट असली अनुभव पर आधारित होनी चाहिए. हम फ़र्ज़ी अनुभव वाले कॉन्टेंट को अनुमति नहीं देते हैं. ऐसे कॉन्टेंट को हमारे प्लैटफ़ॉर्म से हटा दिया जाएगा.
इसमें इस तरह का कॉन्टेंट शामिल है:
- ऐसा कॉन्टेंट जो असली अनुभव पर आधारित न हो या जिससे उस जगह या प्रॉडक्ट के बारे में सही जानकारी न मिलती हो जिसके बारे में बात की जा रही है.
- ऐसी समीक्षाएं या रेटिंग जिनके लिए सीधे तौर पर या रुपयों के बजाय किसी चीज़ के तौर पर पेमेंट किया गया हो.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसे एक ही व्यक्ति ने कई खातों से पोस्ट किया हो या जो किसी व्यक्ति के अनुरोध पर कई खातों से पोस्ट किया गया हो.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसे पोस्ट करने के लिए किसी एम्युलेटर, डिवाइस से छेड़छाड़ करने वाली किसी अन्य सेवा या बदले गए ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया हो. इसके अलावा, ऐसा कॉन्टेंट जिसमें अन्य तरीका इस्तेमाल करके असली जैसा लगने वाला अनुभव दिखाया गया हो, सेंसर डेटा या नतीजों में हेर-फेर की गई हो या Maps को सही ढंग से काम करने से रोका गया हो या भ्रम की स्थिति पैदा की गई हो.
कारोबारियों/कंपनियों या उपयोगकर्ताओं को ये काम करने की अनुमति नहीं है:
- ऐसा कॉन्टेंट पोस्ट करने का अनुरोध करना या उसे बढ़ावा देना जो असली अनुभव पर आधारित न हो.
- किसी समीक्षा को पोस्ट करने या किसी नकारात्मक समीक्षा में बदलाव करने या उसे हटाने के बदले में, कोई फ़ायदा देना. जैसे- पैसे, छूट, और मुफ़्त सामान और/या सेवाएं.
- अपने प्रतिस्पर्धी कारोबार या प्रॉडक्ट की छवि बिगाड़ने के लिए, उसकी लिस्टिंग पर जाकर नकारात्मक कॉन्टेंट पोस्ट करना.
रेटिंग में हेर-फेर
इसमें इस तरह का कॉन्टेंट शामिल है:
- ऐसा कॉन्टेंट जिसे किसी कारोबार से कोई फ़ायदा पाने के लिए पोस्ट किया गया हो. जैसे- पैसे, छूट, और मुफ़्त सामान और/या सेवाएं.
- इसमें ऐसा कॉन्टेंट शामिल है जिसे किसी फ़ायदे के बदले में, किसी समीक्षा या रेटिंग में बदलाव करने या उसे हटाने के बाद पोस्ट किया गया हो.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें समीक्षाओं की संख्या या पैटर्न असामान्य दिख रहा हो. इससे पता चलता है कि किसी जगह की रेटिंग में हेर-फेर करने की कोशिश की जा रही है
- हितों के टकराव वाला कॉन्टेंट. हितों के टकराव में, मौजूदा या पुरानी नौकरी, किसी कानूनी समझौते के तहत या सलाहकार के तौर पर बने संबंध या किसी अन्य प्रोफ़ेशनल या निजी संबंध से जुड़ा टकराव शामिल हो सकता है. जैसे- उद्योग के प्रतिस्पर्धी, पारिवारिक संबंध वगैरह.
कारोबारियों या कंपनियों को ये काम करने की अनुमति नहीं है:
- किसी समीक्षा को पोस्ट करने या किसी नकारात्मक समीक्षा में बदलाव करने या उसे हटाने के बदले में, कोई फ़ायदा देना. जैसे- पैसे, छूट, और मुफ़्त सामान और/या सेवाएं.
- ग्राहकों को नकारात्मक समीक्षाएं पोस्ट करने से रोकना या पाबंदी लगाना या फिर उनसे सिर्फ़ सकारात्मक समीक्षाएं पोस्ट करने का अनुरोध करना
- समीक्षाओं का अनुरोध करते समय, कारोबारियों या कंपनियों को उपयोगकर्ताओं पर यह दबाव नहीं बनाना चाहिए या यह ज़रूरी शर्त नहीं लगानी चाहिए कि वे कारोबार की जगह पर ही रेटिंग दें या समीक्षा लिखें. साथ ही, समीक्षा में कोई खास कॉन्टेंट शामिल करने का अनुरोध नहीं किया जाना चाहिए.
इसमें इस तरह के अनुरोध शामिल हैं:- कारोबारियों या कंपनियों का अपने कर्मचारियों से यह कहना कि वे ग्राहकों से तय संख्या में समीक्षाएं देने का अनुरोध करें
- कारोबारियों या कंपनियों का अपने कर्मचारियों से यह कहना कि वे ग्राहकों से ऐसी समीक्षाएं पोस्ट करने का अनुरोध करें जिनमें कोई खास कॉन्टेंट शामिल हो. जैसे- स्टाफ़ के किसी सदस्य की पहचान बताने वाला कॉन्टेंट.
कारोबारियों या कंपनियों को ये काम करने की अनुमति है:
- कोई फ़ायदा दिए बिना या रेटिंग या समीक्षा के कॉन्टेंट पर असर डालने की कोशिश किए बिना, ऐसा कॉन्टेंट पोस्ट करने का अनुरोध करना या उसे बढ़ावा देना जो सच में किसी के असल अनुभव पर आधारित हो.
लोगों को गुमराह करने के लिए Google Maps का इस्तेमाल करना, हमारी उस भावना के ख़िलाफ़ है जिसके तहत हम आस-पास की जगहों को एक्सप्लोर करने और काम की जानकारी पाने में उपयोगकर्ताओं की मदद करते हैं. किसी ग्रुप, संगठन या दूसरे के नाम पर काम करने के लिए, Google Maps का इस्तेमाल न करें.
इसमें इस तरह का कॉन्टेंट शामिल है:
- ऐसा कॉन्टेंट जो किसी व्यक्ति, समूह या संगठन के नाम पर काम करने के इरादे से पोस्ट या शेयर किया गया हो.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसके बारे में यह दावा किया जा रहा हो कि उसे आधिकारिक स्रोत से लिया गया है.
हम ऐसे कॉन्टेंट को अनुमति देते हैं जिसमें किसी व्यक्ति या संगठन के वैकल्पिक नाम हों और जिसे पोस्ट करने का मकसद किसी को गुमराह करना न हो.
झूठी, गलत या धोखाधड़ी वाली जानकारी से लोगों, कारोबारों, और समाज को काफ़ी नुकसान पहुंच सकता है. यही वजह है कि हम उपयोगकर्ताओं को गलत जानकारी पोस्ट करने की अनुमति नहीं देते.
इसमें इस तरह का कॉन्टेंट शामिल है:
- नुकसान पहुंचाने वाला ऐसा कॉन्टेंट जिसमें स्वास्थ्य से जुड़ी गलत या गुमराह करने वाली जानकारी शामिल हो.
- नुकसान पहुंचाने वाला ऐसा कॉन्टेंट जिसमें नागरिक सुविधाओं के बारे में गलत या गुमराह करने वाली जानकारी दी गई हो.
- नुकसान पहुंचाने वाला ऐसा कॉन्टेंट जिसमें उपयोगकर्ताओं को धोखा देने या गुमराह करने के मकसद से, सामाजिक चर्चाओं या खबरों में आई घटनाओं को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया हो.
हम ऐसे कॉन्टेंट को अनुमति देते हैं जो किसी भरोसेमंद स्रोत से लिया गया हो.
गुमराह करने वाली जानकारी, Google Maps पर मौजूद जानकारी की क्वालिटी पर असर डाल सकती है. यही वजह है कि हम किसी को भी Google Maps का इस्तेमाल करके, दूसरों को गुमराह करने, धोखा देने या चीज़ों को गलत तरीके से पेश करने की अनुमति नहीं देते.
इसमें इस तरह की जानकारी और कॉन्टेंट शामिल है:
- किसी सामान या सेवा के ब्यौरे या क्वालिटी के बारे में, गलत या गुमराह करने वाली जानकारी.
- दूसरे उपयोगकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने के लिए, तोड़-मरोड़कर या गलत तरीके से पेश किए गए तथ्य.
- तथ्यों को तोड़-मरोड़कर या छिपाकर पेश की जाने वाली जानकारी, जिससे उपयोगकर्ताओं के फ़ैसले लेने की क्षमता पर असर पड़ सकता है.
- हितों के टकराव वाला कॉन्टेंट. हितों के टकराव में, मौजूदा या पुरानी नौकरी, किसी कानूनी समझौते के तहत या सलाहकार के तौर पर बने संबंध या किसी अन्य प्रोफ़ेशनल या निजी संबंध से जुड़ा टकराव शामिल हो सकता है.
- ऐसा कॉन्टेंट पोस्ट करना जिससे उपयोगकर्ताओं को गुमराह करके उनकी गोपनीय जानकारी हासिल की जाती हो, उन्हें अनचाहा या नुकसान पहुंचाने वाला सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करने के लिए उकसाया जाता हो या फ़िशिंग से या लुभावने ऑफ़र देकर उन पर सायबर हमला किया जाता हो.
आपत्तिजनक कॉन्टेंट और व्यवहार
उत्पीड़नहम अपने उपयोगकर्ताओं को ऐसा कॉन्टेंट पोस्ट करने की अनुमति नहीं देते जिससे अन्य लोगों या कारोबारों का उत्पीड़न होता हो. इसके अलावा, हम उत्पीड़न के लिए उकसाने वाला कॉन्टेंट पोस्ट करने की भी अनुमति नहीं देते.
इसमें इस तरह का कॉन्टेंट शामिल है:
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी व्यक्ति या किसी ग्रुप को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई हो और जिससे किसी व्यक्ति की मानसिक या शारीरिक सुरक्षा या सेहत खतरे में पड़ सकती हो.
- डॉक्सिंग.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी व्यक्ति को उसकी बिना अनुमति के अश्लील या गलत तरीके से दिखाया गया हो या उसके सेक्शुअल ऐक्ट, सेक्शुअल ओरिएंटेशन (यौन रुझान) या लिंग की पहचान के बारे में दावे किए गए हों.
Google Maps के प्रॉडक्ट इस तरह से डिज़ाइन किए गए हैं कि उपयोगकर्ता अपने आस-पास की जगहों को नेविगेट और एक्सप्लोर कर सकें. Google का मानना है कि सभी लोगों को जानकारी पाने और विचार साझा करने का अधिकार है. साथ ही, किसी के भी ख़िलाफ़ नफ़रत फैलाने वाली भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. भले ही, उनकी नस्ल, वर्ण, धर्म, दिव्यांगता, उम्र, राष्ट्रीयता, पूर्व सैनिक होने या न होने की स्थिति, सेक्शुअल ओरिएंटेशन, लिंग, लैंगिक पहचान, जाति या संविधान के तहत मिली सुरक्षा की स्थिति कुछ भी हो.
ऐसा कॉन्टेंट पोस्ट या शेयर न करें जिसमें किसी भी तरह की नफ़रत फैलाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया हो.
इसमें इस तरह का कॉन्टेंट शामिल है:
- उन लोगों या ग्रुप के ख़िलाफ़ हिंसा के लिए सीधे तौर पर उकसाने वाला कॉन्टेंट जिन्हें संविधान के तहत सुरक्षा मिली है.
- संविधान के तहत मिली सुरक्षा को मुद्दा बनाकर लोगों या ग्रुप को अपमानित करने, नीचा दिखाने या बदनाम करने वाला कॉन्टेंट.
हम ऐसे कॉन्टेंट को अनुमति देते हैं जिसमें संविधान के तहत सुरक्षा पाने वाले व्यक्ति या ग्रुप के बारे में सकारात्मक जानकारी दी गई हो.
Google Maps पर उपयोगकर्ताओं के लिए सम्मानजनक भाषा या कॉन्टेंट का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, भले ही, किसी मसले पर उनमें एक राय न हो. यही वजह है कि हम उपयोगकर्ताओं को आपत्तिजनक कॉन्टेंट पोस्ट करने की अनुमति नहीं देते.
इसमें इस तरह का कॉन्टेंट शामिल है:
- Google के प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करके अन्य लोगों या ग्रुप पर हमला करने के लिए पोस्ट किया गया कॉन्टेंट.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें साफ़ तौर पर और जान-बूझकर भड़काने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया हो.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें बिना सबूत के, अनैतिक व्यवहार या आपराधिक काम करने के आरोप लगाए गए हों.
हम ऐसे कॉन्टेंट को अनुमति देते हैं जिसमें बुरे अनुभवों के बारे में सम्मानजनक तरीके से बताया गया हो.
बिना सहमति के निजी जानकारी शेयर और पोस्ट न करें. किसी जीवित व्यक्ति की पहचान उजागर करने वाली ऐसी जानकारी को निजी जानकारी कहा जाता है जिसके ज़ाहिर होने पर, उसे नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इस जानकारी का गलत इस्तेमाल हो सकता है या इसके साथ छेड़छाड़ की जा सकती है. इसमें इस तरह का कॉन्टेंट या जानकारी शामिल है:
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी व्यक्ति की सहमति के बिना उसकी निजी जानकारी पोस्ट की गई हो. जैसे- पूरा नाम, सरनेम, ऐसी फ़ोटो या वीडियो जिसमें उसका चेहरा दिख रहा हो या ऐसी अन्य जानकारी जो उसकी सहमति के बिना पोस्ट की गई हो.
- आपकी या अन्य लोगों की व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी और अन्य निजी जानकारी. इसमें वित्तीय जानकारी, स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी या पहचान ज़ाहिर करने वाली निजी जानकारी शामिल है.
हम कारोबारियों को उनके कारोबार से जुड़ी संपर्क जानकारी पोस्ट करने की अनुमति देते हैं. इसमें सोशल मीडिया हैंडल, फ़ोन नंबर या ईमेल पता शामिल है.
साथ ही, हम इस जानकारी को पोस्ट करने की अनुमति देते हैं
- किसी व्यक्ति का नाम, अगर वह नाम जानी-मानी या प्रमोट की जाने वाली कारोबारी इकाई का हिस्सा हो
या - किसी व्यक्ति का नाम, अगर वह अपने नाम से सार्वजनिक और प्रोफ़ेशनल तौर पर कारोबार चलाता हो.
इसमें इन लोगों के नाम शामिल हैं:- डॉक्टर, वकील, रीयल एस्टेट एजेंट, वित्तीय योजना बनाने वाले, कॉन्ट्रैक्टर, और ऐसे अन्य लोग जो अपने नाम से कारोबार करते हों
- सीईओ और एग्ज़ीक्यूटिव लेवल के ऐसे अन्य कर्मचारी जिनका नाम और किसी जगह से जुड़ा उनका प्रोफ़ेशनल कनेक्शन, सार्वजनिक तौर पर जाना-पहचाना जाता हो. इस जानकारी का सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध होना भी ज़रूरी है
अगर आपको लगता है कि आपकी सहमति के बिना आपकी निजी जानकारी पोस्ट की गई है, तो कृपया समीक्षा की शिकायत करने के लिए इन निर्देशों का पालन करें.
हम Google Maps से अश्लील और अपमानजनक कॉन्टेंट हटा देंगे.
इसमें इस तरह का कॉन्टेंट शामिल है:
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें दूसरों का अपमान करने के लिए अश्लील या आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया हो या दूसरों की बुराई की गई हो.
हालांकि, हम अपमान न करने की नीयत से कहे गए ऐसे शब्दों के इस्तेमाल की अनुमति देते हैं जिन्हें किसी दूसरे संदर्भ में अपशब्द माना जा सकता है.
Google Maps, अपने आस-पास की जगहों को सुरक्षित तरीके से एक्सप्लोर करने का प्लैटफ़ॉर्म है. यही वजह है कि हम साफ़ तौर पर सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाला कॉन्टेंट पोस्ट करने की अनुमति नहीं देते.
इसमें इस तरह का कॉन्टेंट शामिल है:
- पोर्नोग्राफ़ी या सेक्शुअल ऐक्ट, जननांगों को दिखाना या यौन संतुष्टि के लिए, यौन भावनाएं भड़काना.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें जननांग दिखाए गए हों.
- पशुओं के साथ यौन गतिविधि को बढ़ावा देने वाला कॉन्टेंट.
- साफ़ तौर पर सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाला कॉन्टेंट या ऐसा कॉन्टेंट जिसमें ऐसे व्यवहार की तारीफ़ की गई हो या उसका प्रमोशन किया गया हो.
हम शिक्षा, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञान या कला के मकसद से बनाए गए ऐसे कॉन्टेंट को अनुमति दे सकते हैं जिसे आम तौर पर अश्लील यौन कॉन्टेंट माना जाता है. ऐसा तब किया जाता है, जब कॉन्टेंट लोकप्रिय जगह से जुड़ा हो और उपयोगकर्ताओं को उसका संदर्भ समझाने के लिए ज़रूरी जानकारी दी गई हो.
Google Maps एक ऐसा प्लैटफ़ॉर्म है जहां उपयोगकर्ताओं को सही और काम की जानकारी मिलती है. यही वजह है कि हम वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट पोस्ट करने की अनुमति नहीं देते.
इसमें इस तरह का कॉन्टेंट शामिल है:
- साफ़ तौर पर सेक्शुअल ऐक्ट न दिखाने वाली पॉर्नोग्राफ़ी या यौन संतुष्टि के मकसद से बनाया गया कॉन्टेंट.
- ऐसा कॉन्टेंट जो बेजान चीज़ों को कामुक तरीके से पेश करता हो.
- साफ़ तौर पर सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाला कॉन्टेंट, जिसमें किसी को नग्न दिखाया गया हो, बहुत कम कपड़े पहने हुए दिखाया गया हो या उसे धुंधला करके दिखाया गया हो.
- सेक्स टॉय से जुड़ा गैर-व्यावसायिक कॉन्टेंट.
हम शिक्षा, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञान या कला को ध्यान में रखकर बनाए गए ऐसे कॉन्टेंट को अनुमति दे सकते हैं जिसे आम तौर पर वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट माना जाता है. ऐसा तब किया जाता है, जब कॉन्टेंट लोकप्रिय जगह से जुड़ा हो और उपयोगकर्ताओं को उसका संदर्भ समझाने के लिए ज़रूरी जानकारी दी गई हो.
हम ऐसे कॉन्टेंट को भी अनुमति दे सकते हैं जिसमें किसी को कम कपड़ों में दिखाया गया हो, लेकिन ऐसा यौन इच्छाओं को बढ़ावा देने के इरादे से न किया गया हो.
हम ऐसे कारोबार की वेबसाइट को अनुमति दे सकते हैं जिसमें वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट दिखाने से जुड़े कानूनों का पालन किया गया हो. हालांकि, इसके लिए ज़रूरी है कि वह कारोबार वयस्कों के लिए सही सेवाएं उपलब्ध कराता हो.
हम यह पक्का करने की कोशिश करते हैं कि Google Maps पर हम जो जानकारी दे रहे हैं उससे उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव मिले. यही वजह है कि हम लोगों या जानवरों से जुड़ा हिंसक या खून-खराबे वाला कॉन्टेंट पोस्ट करने की अनुमति नहीं देते.
इसमें इस तरह का कॉन्टेंट शामिल है:
- लोगों या जानवरों से जुड़ा हिंसक या खून-खराबे वाला ऐसा कॉन्टेंट जिसका मकसद डर पैदा करना, सनसनी फैलाना या बेवजह विवाद खड़ा करना हो.
- दिल दहलाने वाली हिंसा से जुड़ा कॉन्टेंट, जिसमें बेहद खून-खराबा, गंभीर चोटें या लोगों या जानवरों की मौत को दिखाया गया हो.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें जानवरों के साथ क्रूरता दिखाई गई हो.
ऐसे प्रॉडक्ट या सेवाएं जिन पर किसी तरह का कानूनी नियंत्रण और स्थानीय नियम-कानून लागू होते हैं, उनके लिए कॉन्टेंट पोस्ट करते समय कुछ दिशा-निर्देशों का पालन करना ज़रूरी है. अपलोड किए गए कॉन्टेंट में, स्थानीय कानूनों के दायरे में आने वाले प्रॉडक्ट या सेवाओं की बिक्री के लिए कोई कॉल-टू-ऐक्शन या ऑफ़र शामिल नहीं होना चाहिए. इस तरह के प्रॉडक्ट या सेवाओं में शराब, जुआ, तंबाकू, बंदूकें, स्वास्थ्य से जुड़े और मेडिकल डिवाइस, कानूनी नियंत्रण वाली दवाएं, वयस्कों से जुड़ी सेवाएं, और वित्तीय सेवाएं शामिल हैं.
कॉन्टेंट में ये चीज़ें नहीं दिखानी चाहिए:
- ऐसे लैंडिंग पेज के लिंक जहां से प्रतिबंधित सामानों या सेवाओं की खरीदारी की जा सकती है.
- प्रतिबंधित सामानों की खरीदारी के लिए संपर्क करने का ईमेल पता और/या फ़ोन नंबर.
- प्रतिबंधित सामान या सेवाओं के लिए प्रमोशनल ऑफ़र. उदाहरण के लिए, आपको ऐसा कॉन्टेंट अपलोड नहीं करना चाहिए जो किसी प्रतिबंधित प्रॉडक्ट या सेवा के लिए ऑफ़र, कूपन, कीमत की जानकारी या प्रमोशन वाली दूसरी चीज़ें दिखाता है.
ध्यान दें कि अगर मुख्य तौर पर किसी और चीज़ को दिखाया जा रहा हो और साथ में ये प्रॉडक्ट दिखाए गए हों (हालांकि, मुख्य रूप से नहीं), तो यह नीति नहीं लागू होगी. उदाहरणों में शामिल है:
- मेन्यू की इमेज.
- ऐसी इमेज जिनमें अल्कोहल वाले ड्रिंक दिखाए गए हैं, लेकिन उन पर फ़ोकस नहीं किया गया है.
Google Maps एक ऐसा प्लैटफ़ॉर्म है जहां उपयोगकर्ता एक-दूसरे के साथ सुरक्षित तरीके से बातचीत कर सकते हैं. यही वजह है कि हम उपयोगकर्ताओं को खतरनाक कॉन्टेंट पोस्ट करने की अनुमति नहीं देते.
इसमें इस तरह का कॉन्टेंट शामिल है:
- ऐसा कॉन्टेंट, जिसमें स्वास्थ्य, सुरक्षा, संपत्ति, जानवरों या पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाने के बारे में बताया गया हो या ऐसा करने के लिए उकसाया गया हो.
- ऐसी खतरनाक गतिविधियों को प्रमोट करने वाला कॉन्टेंट जिससे उन गतिविधियों को अंजाम दे रहे लोगों या उनके आस-पास के लोगों को खतरा हो. इसके अलावा, जानवरों को नुकसान पहुंचने का खतरा हो.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें नाबालिगों को खतरनाक गतिविधियों में शामिल होने या खतरनाक आइटम इस्तेमाल करने के लिए उकसाया गया हो.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें साफ़ तौर पर नुकसान पहुंचाने वाले आइटम का गलत इस्तेमाल करके दिखाया गया हो.
- खतरनाक आइटम बनाने या तैयार करने की जानकारी देने वाला कॉन्टेंट.
हालांकि, हम ऐसे सामान, सेवाओं या गतिविधियों पर सामान्य चर्चा करने की अनुमति देते हैं जो नुकसान पहुंचाने वाले या खतरनाक हो सकते हैं. ऐसा तब किया जा सकता है, जब चर्चा के दौरान इन सेवाओं, सामान या गतिविधियों का न तो प्रमोशन किया जाए और न ही इनके इस्तेमाल से जुड़े ऐसे निर्देश दिए जाएं जिनसे नुकसान हो.
Google Maps पर हम ऐसे कॉन्टेंट को अनुमति नहीं देते जिससे बच्चों को खतरा हो सकता है. ऐसा कॉन्टेंट न बनाएं, न पोस्ट करें, और न ही शेयर करें जिससे बच्चे शोषण या यौन शोषण का शिकार होते हों. इसके अलावा, Google प्रॉडक्ट या सेवाओं का इस्तेमाल करके, बच्चों को खतरे में न डालें.
इसमें इस तरह का कॉन्टेंट शामिल है:
- ऐसा कॉन्टेंट जिससे बच्चों का यौन शोषण होता हो या इसमें उन्हें सेक्शुअल तौर पर दिखाया गया हो.
- ऐसा कॉन्टेंट जो खुद से कम उम्र के लोगों का शोषण करने से जुड़ा हो या जिसमें इसका समर्थन किया गया हो, इसकी तारीफ़ की गई हो या इसे अच्छा बताया गया हो.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें नाबालिगों से बुरा बर्ताव दिखाया गया हो या जिसमें इसका समर्थन किया गया हो, इसकी तारीफ़ की गई हो या इसे अच्छा बताया गया हो.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें साफ़ तौर पर नाबालिगों को नग्न दिखाया गया हो, भले ही वह ऊपर बताई गई कैटगरी में न आता हो.
हम नीतियों का उल्लंघन करने वाला कॉन्टेंट हटा देंगे और ज़रूरी कार्रवाई करेंगे. इसमें संबंधित अधिकारियों या कानून लागू करने वाली संस्था से शिकायत करना, प्रॉडक्ट की सुविधाओं का ऐक्सेस सीमित करना, और खाते बंद करना शामिल है.
उपयोगकर्ता, नीतियों के उल्लंघनों की शिकायत कैसे कर सकते हैं?
- किसी भी Google प्रॉडक्ट पर मौजूद ऐसा कॉन्टेंट जो बच्चों के शोषण से जुड़ा हो सकता है, उसकी शिकायत करने के लिए, बुरे बर्ताव की शिकायत करें पर क्लिक करें. अगर आपको इंटरनेट पर कहीं भी ऐसा कॉन्टेंट मिलता है, तो कृपया अपने देश में ऐसे मामलों से जुड़ी एजेंसी से सीधे संपर्क करें.
- अगर आपको लगता है कि कोई बच्चा खतरे में है या वह यौन शोषण, बुरे बर्ताव या तस्करी का शिकार हुआ है, तो पुलिस से तुरंत संपर्क करें. अगर आपने पहले ही पुलिस से इसकी शिकायत कर दी है, लेकिन आपको अब भी मदद चाहिए या आपको लगता है कि हमारे प्रॉडक्ट या सेवाओं की वजह से किसी बच्चे को कोई खतरा है/था, तो Google से इसकी शिकायत की जा सकती है.
Google Maps पर आतंकवाद से जुड़ा कॉन्टेंट पोस्ट करने की अनुमति नहीं है. आतंकवादी संगठन इस सेवा का इस्तेमाल किसी भी मकसद से नहीं कर सकते. जैसे, आतंकवादियों की भर्ती करना.
इसमें इस तरह का कॉन्टेंट शामिल है:
- हिंसा के लिए उकसाने, आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने या आतंकवादी हमलों का जश्न मनाने से जुड़ा कॉन्टेंट.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसे आतंकी समूहों ने तैयार किया हो या उनकी ओर से किसी और ने तैयार किया हो.
हम आतंकवाद से जुड़ा ऐसा कॉन्टेंट पोस्ट करने की अनुमति दे सकते हैं जिसे शिक्षा, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञान या कला के मकसद से बनाया गया हो. हालांकि, यह ज़रूरी है कि उपयोगकर्ताओं को इस तरह के कॉन्टेंट का संदर्भ समझाने के लिए ज़रूरी जानकारी दी गई हो.
किसी खास जगह के बारे में अपने अनुभव या अनुभवों से जुड़े सवालों के आधार पर ही कॉन्टेंट पोस्ट करें.
हम ऐसा कॉन्टेंट पोस्ट करने की अनुमति नहीं देते हैं जिसमें सामान्य, राजनैतिक या सामाजिक टिप्पणी की गई हो या गुस्से में व्यक्तिगत तौर पर आलोचना की गई हो.
विज्ञापन या अनुरोध करने के लिए कॉन्टेंट पोस्ट न करें.
इसमें इस तरह का कॉन्टेंट शामिल है:
- प्रमोशन वाला या कारोबारी कॉन्टेंट
- अपनी समीक्षाओं में ईमेल पते, फ़ोन नंबर, सोशल मीडिया के लिंक या दूसरी वेबसाइटों के लिंक पोस्ट करना
हम Google Maps पर ऐसा कॉन्टेंट पोस्ट करने की अनुमति नहीं देते हैं जिसमें जानकारी साफ़-साफ़ नहीं दी गई हो. इसकी वजह यह है कि इससे Google Maps के उपयोगकर्ताओं को काम की जानकारी मिलने में परेशानी होती है.
इसमें इस तरह का कॉन्टेंट शामिल है:
- ऐसा कॉन्टेंट पोस्ट करना जिसका किसी भी भाषा में कोई मतलब न हो, जैसे कि वर्णों का कोई बेतुका ग्रुप.
- एक ही खाते या कई खातों से किसी कॉन्टेंट को कई बार पोस्ट करना