Chromebook कीबोर्ड शॉर्टकट

टास्क को तेज़ी से पूरा करने के लिए, कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस पेज पर शॉर्टकट ढूंढने के लिए, Ctrl + f दबाएं और वह लिखें जो आपको ढूंढना है. सभी कीबोर्ड शॉर्टकट ढूंढने के लिए, Ctrl + खोज बटन + s दबाएं.

अहम जानकारी: यह लेख सिर्फ़ उन Chromebook उपयोगकर्ताओं के लिए काम का है जिनके डिवाइस में अंग्रेज़ी का मानक QWERTY कीबोर्ड है. अगर आपके पास इंटरनैशनल कीबोर्ड है, तो यह तरीका भी अपनाया जा सकता है.

कीबोर्ड शॉर्टकट ढूंढने के लिए:

  1. Chromebook पर सबसे नीचे दाईं ओर मौजूद, समय के आइकॉन को चुनें.
  2. सेटिंग को चुनें.
  3. “डिवाइस” में जाकर, कीबोर्ड और इनपुट इसके बाद कीबोर्ड शॉर्टकट देखें को चुनें.
Chromebook keyboard shortcuts

बाहरी कीबोर्ड पर मौजूद शॉर्टकट

अगर Windows या Mac कीबोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है, तो खोज बटन या लॉन्चर बटन की जगह पर Windows या Command बटन दबाएं.

कीबोर्ड के किसी खास बटन के काम करने का तरीका बदलने के लिए:

  1. Chromebook पर सबसे नीचे दाईं ओर, समय के आइकॉन को चुनें.
    • आप चाहें, तो इसके बजाय Alt + Shift + s दबाएं.
  2. सेटिंग को चुनें.
  3. "डिवाइस" में जाकर, कीबोर्ड और इनपुट को चुनें.
  4. एक या इससे ज़्यादा बटनों का फ़ंक्शन बदलें.

लोकप्रिय शॉर्टकट

  • स्क्रीनशॉट लेने के लिए: Ctrl + विंडो दिखाएं को दबाएं.
  • किसी खास हिस्से का स्क्रीनशॉट लेने के लिए: Shift + Ctrl + विंडो दिखाएं को दबाएं. इसके बाद, खास हिस्से को चुनकर खींचें और छोड़ें.
  • टैबलेट पर स्क्रीनशॉट लेने के लिए: पावर बटन + आवाज़ कम करें बटन को दबाएं.
  • स्क्रीनशॉट की ज़्यादा सुविधाएं ऐक्सेस करने के लिए: Ctrl + Shift + विंडो दिखाएं को दबाएं. इसके बाद, टूलबार में से स्क्रीनशॉट की कोई सुविधा चुनें.
  • टैबलेट पर स्क्रीनशॉट की ज़्यादा सुविधाएं ऐक्सेस करने के लिए: पावर बटन दबाकर रखें और स्क्रीन कैप्चर या समय के आइकॉन को चुनें इसके बाद स्क्रीन कैप्चर चुनें. स्क्रीनशॉट की सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जानें.
  • Caps Lock चालू या बंद करने के लिए: खोज बटन + Alt दबाएं.
    • इसके अलावा, लॉन्चर बटन + Alt को दबाकर भी यह कार्रवाई की जा सकती है.
  • स्क्रीन को लॉक करने के लिए: खोज बटन + l दबाएं.
    • इसके अलावा, लॉन्चर बटन + l को दबाकर भी यह कार्रवाई की जा सकती है.
  • अपने Google खाते से साइन आउट करने के लिए: Shift + Ctrl + q (दो बार) दबाएं.
  • सभी कीबोर्ड शॉर्टकट देखने के लिए: Ctrl + खोज बटन + s दबाएं.

सभी को बड़ा करें सभी को छोटा करें

अन्य सभी शॉर्टकट

अहम जानकारी: अपने कीबोर्ड के हिसाब से, आप कुछ शॉर्टकट के लिए, खोज बटन  या लॉन्चर बटन दबा सकते हैं. दोनों बटन एक ही तरह से काम करते हैं. 

टैब और विंडो
नई विंडो खोलना Ctrl + n
गुप्त मोड में नई विंडो खोलना Ctrl + Shift + n
नया टैब खोलना Ctrl + t
ब्राउज़र में कोई फ़ाइल खोलना Ctrl + o
मौजूदा टैब बंद करना Ctrl + w
मौजूदा विंडो बंद करना Ctrl + Shift + w
बंद किया गया पिछला टैब या पिछली विंडो फिर से खोलना Ctrl + Shift + t
विंडो में टैब 1-8 पर जाना Ctrl + 1 से Ctrl + 8 तक
विंडो में आखिरी टैब पर जाना Ctrl + 9
विंडो में अगले टैब पर जाना Ctrl + Tab
विंडो में पिछले टैब पर जाना Ctrl + Shift + Tab
अलग-अलग विंडो के बीच तेज़ी से स्विच करना Alt को दबाकर रखें और Tab पर तब तक टैप करें, जब तक कि आप उस विंडो तक न पहुंच जाएं जिसे आपको खोलना है. इसके बाद, बटन को छोड़ दें. Alt दबाकर रखें और फिर Tab दबाएं. इसके बाद, लेफ़्ट या राइट ऐरो बटन, माउस या टचपैड की मदद से, कोई विंडो चुनें.
वह विंडो खोलना जिसका आपने हाल में सबसे कम इस्तेमाल किया था Shift + Alt को दबाकर रखें और Tab को तब तक दबाकर रखें, जब तक कि आप उस विंडो तक न पहुंच जाएं जिसे आपको खोलना है. इसके बाद, बटन को छोड़ दें.
अपने ब्राउज़िंग इतिहास में पिछले पेज पर जाना Alt + Left arrow
अपने ब्राउज़िंग इतिहास में अगले पेज पर जाना Alt + राइट ऐरो
लिंक को बैकग्राउंड में नए टैब में खोलना Ctrl दबाएं और लिंक पर क्लिक करें
लिंक को नए टैब में खोलना और नए टैब में स्‍विच करना Ctrl + Shift दबाएं और लिंक पर क्‍लिक करें
लिंक को नई विंडो में खोलना Shift दबाएं और लिंक पर क्लिक करें
लिंक को टैब में खोलना लिंक को टैब के पता बार में खींचें और छोड़ें
लिंक को नए टैब में खोलना लिंक को टैब बार पर, खाली जगह में खींचें
वेबपेज को नए टैब में खोलना पता बार में वेब पता (यूआरएल) लिखें और फिर Alt + Enter दबाएं
टैब को उसकी मूल जगह पर वापस ले जाना टैब को खींचकर छोड़ते समय, Esc दबाएं
विंडो को बाईं ओर डॉक करना Alt + [ (बायां स्क्वेयर ब्रैकेट)
विंडो को बड़ा करना Alt + =
विंडो को छोटा करना Alt + - (माइनस)
विंडो को दाईं ओर डॉक करना

Alt + ] (दायां स्क्वेयर ब्रैकेट)

अलग-अलग स्क्रीन के बीच विंडो स्विच करना (जब आपका Chromebook किसी मॉनिटर से कनेक्ट हो)

खोज बटन + Alt + m (या)
लॉन्चर बटन + Alt + m

पेज और वेब ब्राउज़र
पेज पर ऊपर जाना Alt + अप ऐरो
पेज पर नीचे जाना Alt + डाउन ऐरो
वेब पेज को नीचे की ओर स्क्रोल करना Space बार
पेज पर सबसे ऊपर जाना Ctrl + Alt + अप ऐरो
पेज पर सबसे नीचे जाना Ctrl + Alt + डाउन ऐरो
अपना मौजूदा पेज प्रिंट करना Ctrl + p
अपना मौजूदा पेज सेव करना Ctrl + s
अपना मौजूदा पेज फिर से लोड करना Ctrl + r
कैश मेमोरी में सेव किए गए कॉन्टेंट को इस्तेमाल किए बिना, अपना मौजूदा पेज फिर से लोड करना Ctrl + Shift + r
पेज पर ज़ूम इन करना Ctrl और +
पेज पर ज़ूम आउट करना Ctrl और - (माइनस)
ज़ूम करने का लेवल रीसेट करना Ctrl + 0
अपने मौजूदा पेज को लोड होने से रोकना Esc
किसी लिंक पर राइट क्लिक करना Alt दबाएं और लिंक पर क्लिक करें
लिंक को बैकग्राउंड में नए टैब में खोलना Ctrl दबाएं और लिंक पर क्लिक करें
लिंक को बुकमार्क के रूप में सेव करना लिंक को बुकमार्क बार में खीचें और छोड़ें
अपना मौजूदा वेबपेज बुकमार्क के रूप में सेव करना Ctrl + d
अपनी मौजूदा विंडो में, खुले सभी पेजों को नए फ़ोल्डर में बुकमार्क के तौर पर सेव करना Ctrl + Shift + d
मौजूदा पेज में खोज करना Ctrl + f
अपनी खोज के लिए अगले मिलते-जुलते नतीजे पर जाना Ctrl + g or Enter
अपनी खोज के पिछले मिलते-जुलते नतीजे पर जाना Ctrl + Shift + g या Shift + Enter
जानकारी देने वाले बंद फ़ील्ड पर जाना Alt + Shift + a
Google पर खोजना Ctrl + k (या)
Ctrl + e
पता बार में, अपने इनपुट में www. और .com लगाना और फिर पेज खोलना Ctrl + Enter
पेज के सोर्स की जांच करना Ctrl + u
डेवलपर टूल पैनल दिखाना या छिपाना Ctrl + Shift + i
डेवलपर टूल के पैनल में, चुने गए सेक्शन पर जाना Ctrl + Shift + c
डेवलपर टूल के पैनल में कंसोल टैब खोलना Ctrl + Shift + j
बुकमार्क बार दिखाना या छिपाना Ctrl + Shift + b
टूलबार दिखाना Alt + Shift + t
इतिहास पेज खोलना Ctrl + h
डाउनलोड पेज खोलना Ctrl + j
कोई फ़ॉर्म भरते समय, ऑटोमैटिक तरीके से जानकारी भरने के सुझाव मिटाना Shift + Alt + backspace
सिस्टम और डिसप्ले सेटिंग
Files ऐप्लिकेशन खोलना Shift + Alt + m
Files ऐप्लिकेशन में फ़ाइल की झलक देखना फ़ाइल चुनें, फिर Space दबाएं
Files ऐप्लिकेशन में छिपी हुई फाइलें दिखाना Ctrl + . (फ़ुल स्टॉप)
स्टेटस एरिया खोलना (जहां समय दिखता है) Shift + Alt + s
अपने शेल्‍फ़ पर 1-8 आइकॉन पर क्लिक करना Alt + 1 से Alt + 8 तक
अपने शेल्‍फ़ पर आखिरी आइकॉन पर क्लिक करना Alt + 9
फ़ंक्शन के बटन इस्तेमाल करना खोज बटन + आपका पसंदीदा फ़ंक्शन बटन (या)
लॉन्चर बटन + आपका पसंदीदा फ़ंक्शन बटन
सूचनाएं देखना Shift + Alt + n
स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन बदलना Ctrl + Shift और + या - (माइनस)
स्क्रीन के रिज़ॉल्यूशन को डिफ़ॉल्ट पर रीसेट करना Ctrl + Shift + 0
स्क्रीन को 90 डिग्री पर घुमाना Ctrl + Shift + घुमाएं
अगले उपयोगकर्ता पर स्विच करना Ctrl + Alt + . (फ़ुल स्टॉप)
पिछले उपयोगकर्ता पर स्विच करना Ctrl + Alt + , (कॉमा)
टेक्स्ट में बदलाव करना
Caps Lock चालू या बंद करना खोज बटन + Alt (या)
लॉन्चर बटन + Alt
पेज पर सब कुछ चुनना Ctrl + a
पता बार में कॉन्टेंट चुनना Ctrl + l या Alt + d
अगला शब्द या अक्षर चुनना Ctrl + Shift + राइट ऐरो
लाइन के आखिर तक का टेक्स्ट चुनना खोज बटन + Shift + राइट ऐरो (या)
लॉन्चर बटन + Shift + राइट ऐरो
लाइन की शुरुआत तक का टेक्स्ट चुनना खोज बटन + Shift + लेफ़्ट ऐरो (या)
लॉन्चर बटन + Shift + लेफ़्ट ऐरो
पिछला शब्द या अक्षर चुनना Ctrl + Shift + लेफ़्ट ऐरो
अगले शब्द के आखिर में ले जाना Ctrl + राइट ऐरो
पिछले शब्द की शुरुआत में ले जाना Ctrl + लेफ़्ट ऐरो
लाइन की शुरुआत में ले जाना खोज बटन + लेफ़्ट ऐरो (या)
लॉन्चर बटन + लेफ़्ट ऐरो
लाइन के आखिर में ले जाना खोज बटन + राइट ऐरो (या)
लॉन्चर बटन + राइट ऐरो
दस्तावेज़ के आखिर में जाना खोज बटन + Ctrl + राइट ऐरो (या)
लॉन्चर बटन + Ctrl + राइट ऐरो
दस्तावेज़ की शुरुआत में जाना खोज बटन + Ctrl + लेफ़्ट ऐरो (या)
लॉन्चर बटन + Ctrl + लेफ़्ट ऐरो
क्लिपबोर्ड मेन्यू खोलना खोज बटन + v (या)
लॉन्चर बटन + v
सलाह: क्लिपबोर्ड मेन्यू पर जाने के लिए, टैब या ऐरो बटन का इस्तेमाल किया जा सकता है.
चुने गए कॉन्टेंट को क्लिपबोर्ड पर कॉपी करना Ctrl + c
सलाह: क्लिपबोर्ड पर कॉपी करने के लिए, ज़्यादा से ज़्यादा पांच आइटम चुने जा सकते हैं.
क्लिपबोर्ड का कॉन्टेंट चिपकाना Ctrl + v
क्लिपबोर्ड मेन्यू खुला होने पर कॉन्टेंट चिपकाना Enter
क्लिपबोर्ड का कॉन्टेंट सादे टेक्स्ट की तरह चिपकाना Ctrl + Shift + v
टेक्स्ट कट करना Ctrl + x
पिछला शब्द मिटाना Ctrl + Backspace
अगला अक्षर मिटाना (आगे से मिटाना) Alt + Backspace
अपनी पिछली कार्रवाई को पहले जैसा करना Ctrl + z
अपनी पिछली कार्रवाई फिर से करना Ctrl + Shift + z

सेट की गई कीबोर्ड भाषाओं के बीच स्विच करना

अपने कीबोर्ड की भाषा चुनने का तरीका जानें.

Ctrl + Shift + Space

कीबोर्ड की पिछली भाषा पर स्विच करना जिसे आप इस्तेमाल कर रहे थे.

अपने कीबोर्ड की भाषा चुनने का तरीका जानें.

Ctrl + Space
कीबोर्ड की रोशनी कम करना (सिर्फ़ बैकलिट कीबोर्ड के लिए) Alt +
कीबोर्ड की रोशनी बढ़ाना (सिर्फ़ बैकलिट कीबोर्ड के लिए) Alt +
कोई इमोजी डालना खोज बटन + Shift + Space (या)
लॉन्चर बटन + Shift + Space
Text ऐप्लिकेशन
नए टैब में नई फ़ाइल खोलना Ctrl + n
नई विंडो में नई फ़ाइल खोलना Ctrl + Shift + n
मौजूदा फ़ाइल में कॉन्टेंट ढूंढना Ctrl + f
फ़ाइल का डायलॉग बॉक्स खोलना Ctrl + o
लाइन मिटाना Ctrl + d
मौजूदा लाइन को एक इंडेंट यूनिट के बराबर इंडेंट करना Ctrl + ]
मौजूदा लाइन को एक इंडेंट यूनिट के बराबर डिडेंट करना Ctrl + [
मौजूदा फ़ाइल को सेव करना Ctrl + s
मौजूदा फ़ाइल को किसी दूसरे नाम से सेव करना Ctrl + Shift + s
मौजूदा फ़ाइल को प्रिंट करना Ctrl + p
अगली फ़ाइल पर जाना Ctrl + Tab
पिछली फ़ाइल पर जाना Ctrl + Shift + Tab
मौजूदा फ़ाइल को बंद करना Ctrl + w
विंडो बंद करना Ctrl + Shift + w
साइडबार दिखाना या छिपाना Alt + Space
साइडबार पर फ़ोकस करना Ctrl + e
ज़ूम इन करना Ctrl + =
ज़ूम आउट करना Ctrl + -
ज़ूम स्केल को रीसेट करना Ctrl + 0
सुलभता

अपने Chromebook को आसानी से ऐक्सेस करने का तरीका जानें.

ChromeVox (बोलकर दिया गया जवाब) चालू या बंद करना Ctrl + Alt + z
ज़्यादा कंट्रास्ट वाला मोड चालू करना खोज बटन + Ctrl + h (या)
लॉन्चर बटन + Ctrl + h
अपनी पूरी स्क्रीन को ज़ूम इन करना Ctrl + खोज बटन + m (या)
Ctrl + लॉन्चर बटन + m
अपनी स्क्रीन के कुछ हिस्से को ज़ूम करना Ctrl + खोज बटन + d (या)
Ctrl + लॉन्चर बटन + d
पूरी स्क्रीन को बड़ा करके दिखाने वाले मोड में स्क्रीन पर कहीं भी जाना Ctrl + Alt + अप ऐरो , डाउन ऐरो , लेफ़्ट ऐरो या राइट ऐरो
अपने शेल्फ़ पर लॉन्चर बटन को हाइलाइट करना Shift + Alt + L
अपने शेल्फ़ पर अगला आइटम हाइलाइट करना Shift + Alt + L, फिर Tab (या)
Shift + Alt + L, फिर राइट ऐरो
अपने शेल्फ़ पर पिछला आइटम हाइलाइट करना Shift + Alt + L, फिर Shift + Tab (या)
Shift + Alt + L, फिर लेफ़्ट ऐरो
अपने शेल्फ़ पर हाइलाइट किया गया बटन खोलना Shift + Alt + L, फिर Space (या)
Shift + Alt + L, फिर Enter
अपने शेल्फ़ पर किसी बटन से हाइलाइट हटाना Shift + Alt + L, फिर Esc
इनके बीच फ़ोकस स्विच करना:
  • स्टेटस एरिया (जहां समय दिखता है)
  • लॉन्चर
  • पता बार
  • बुकमार्क बार (अगर दिख रहा हो)
  • खुलने वाला वेबपेज
  • डाउनलोड बार (अगर दिख रहा हो)
Ctrl + Back या Ctrl + Forward
बुकमार्क बार हाइलाइट करना (अगर दिखाया गया हो) Shift + Alt + b
पता बार वाली लाइन को हाइलाइट करना Shift + Alt + t
हाइलाइट किए गए आइटम के लिए 'दायां क्लिक करें' मेन्यू खोलना खोज बटन + Shift + आवाज़ बढ़ाएं (या)
लॉन्चर बटन + Shift + आवाज़ बढ़ाएं
ऐप्लिकेशन आइकॉन को ऊपर, नीचे या लॉन्चर के किनारे पर ले जाएं Ctrl + अप ऐरो , डाउन ऐरो , लेफ़्ट ऐरो या राइट ऐरो
ऐप्लिकेशन को लॉन्चर में, किसी फ़ोल्डर के अंदर या उससे बाहर ले जाएं Ctrl + Shift + अप ऐरो , डाउन ऐरो , लेफ़्ट ऐरो या राइट ऐरो
ब्रेल कीबोर्ड पर शॉर्टकट इस्तेमाल करना ब्रेल कीबोर्ड शॉर्टकट देखें
डेस्क
नया डेस्क बनाना Shift + खोज बटन + =
बाईं या दाईं ओर मौजूद डेस्क पर जाना खोज बटन + [ या ] (बायां या दायां स्क्वेयर ब्रैकेट)
किसी खास डेस्क पर जाना Shift + खोज बटन + [डेस्क की स्थिति की संख्या]
विंडो को किसी दूसरे डेस्क पर ले जाना Shift + खोज बटन + [ या ] (बायां या दायां स्क्वेयर ब्रैकेट)
विंडो को सभी डेस्क पर ले जाना Shift + खोज बटन + a
अपने डेस्क पर सभी विंडो दिखाना Alt + Tab
अपने डेस्क पर कोई दूसरी विंडो देखना Alt को दबाकर रखें और Tab दबाएं
अपने मौजूदा डेस्क पर कोई दूसरी विंडो देखना मौजूदा डेस्क चुनें
सभी डेस्क पर विंडो दिखाना सभी डेस्क चुनें
F11 और F12 बटन सेट करना

F11 और F12 बटन फिर से मैप किए जा सकते हैं.

अहम जानकारी: इन बटन के विकल्प से यह माना जाता है कि कीबोर्ड के F1 बटन पर 'वापस जाएं' और F2 बटन पर 'रीफ़्रेश करें' का विकल्प मौजूद होता है.

  1. Chromebook पर सबसे नीचे दाईं ओर मौजूद, समय के आइकॉन को चुनें.
  2. सेटिंग पर जाएं .
  3. डिवाइस इसके बाद कीबोर्ड और इनपुट को चुनें.
  4. “पहले से मौजूद कीबोर्ड” में जाकर, कीबोर्ड के बटन अपनी पसंद के मुताबिक बनाएं को चुनें.
  5. "F11" या "F12" के आगे मौजूद, ड्रॉपडाउन मेन्यू से अपनी पसंद के मुताबिक कोई शॉर्टकट चुनें.

Chromebook के जिन कीबोर्ड की सबसे ऊपर वाली पंक्ति में 12 से कम बटन होते हैं उनके लिए ये विकल्प उपलब्ध हैं:

  • अगर सबसे ऊपर वाली पंक्ति के बटन, फ़ंक्शन बटन के तौर पर चालू हैं, तो F11 बटन के लिए ये विकल्प उपलब्ध हैं:
    • बंद है
    • Shift + backspace
    • Alt + backspace
    • Ctrl + Shift + backspace
  • अगर सबसे ऊपर वाली पंक्ति के बटन, फ़ंक्शन बटन के तौर पर चालू नहीं हैं, तो F11 बटन के लिए ये विकल्प उपलब्ध हैं:
    • बंद है
    • Search + Shift + backspace
    • Search + Alt + backspace
    • Search + Ctrl + Shift + backspace
  • अगर सबसे ऊपर वाली पंक्ति के बटन, फ़ंक्शन बटन के तौर पर चालू हैं, तो F12 के लिए बटन के ये विकल्प उपलब्ध हैं:
    • बंद है
    • Shift + रीफ़्रेश बटन
    • Alt + रीफ़्रेश बटन
    • Ctrl + Shift + रीफ़्रेश बटन
  • अगर सबसे ऊपर वाली पंक्ति के बटन, फ़ंक्शन बटन के तौर पर चालू नहीं हैं, तो F12 बटन के लिए ये विकल्प उपलब्ध हैं:
    • बंद किया गया
    • खोज बटन + Shift + रीफ़्रेश बटन
    • खोज बटन + Alt + रीफ़्रेश बटन
    • खोज बटन + Ctrl + Shift + रीफ़्रेश बटन

अहम जानकारी: यह सेटिंग डिफ़ॉल्ट रूप से बंद होती है.

इसी विषय से जुड़े लिंक

इस पेज पर, एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अनुवाद किया गया कॉन्टेंट मौजूद हो सकता है. एआई से किए गए अनुवादों में गलतियां हो सकती हैं.

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
10149041089840980882
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
208
false
false
false
false
false