'Chrome में Gemini' का इस्तेमाल करके, ब्राउज़र पर एआई से मदद पाएँ. इससे आपको मौजूदा पेज की ख़ास-ख़ास बातें जानने, कॉन्सेप्ट आसानी से समझने, सवालों के जवाब पाने जैसे काम आसानी से करने में मदद मिलेगी. 'Chrome में Gemini' आपको काम के जवाब देने के लिए आपके मौजूदा ब्राउज़र टैब के कॉन्टेंट का इस्तेमाल करता है. कंप्यूटर पर, Gemini के साथ ज़्यादा से ज़्यादा 10 खुले हुए टैब भी शेयर किए जा सकते हैं.
आपको क्या करना होगा
अहम जानकारी: फ़िलहाल, Chrome में Gemini की सुविधा सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं है. हम Chrome में Gemini को धीरे-धीरे लॉन्च कर रहे हैं. इसलिए, हो सकता है कि फ़िलहाल यह आपके लिए उपलब्ध न हो.
Chromebook पर, 'Chrome में Gemini' सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए:
- आपके पास Chromebook Plus होना चाहिए.
- आपकी उम्र 18 साल या इससे ज़्यादा हो और आप किसी ऐसे देश या इलाके में हों जहाँ यह सुविधा उपलब्ध हो.
- आपने Chrome का नया वर्शन इंस्टॉल किया हो. Google Chrome को अपडेट करने का तरीका जानें.
- Chrome में साइन इन करें. यह सुविधा गुप्त मोड में उपलब्ध नहीं है. Chrome में साइन इन करने का तरीका जानें.
- अपने डिवाइस की सेटिंग में जाकर, कोई ऐसी भाषा सेट करें जिसमें यह सुविधा काम करती हो.
ऑफ़िस या स्कूल वाले Google खाते से 'Chrome में Gemini' सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपको अपने एडमिन से इसकी अनुमति लेनी होगी. ऑफ़िस या स्कूल वाले Google खाते से Gemini Apps इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानें.
Chrome में Gemini से चैट करना
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- अपने ब्राउज़र में सबसे ऊपर, Gemini से कहें
पर क्लिक करें.
- Chrome में Gemini का इस्तेमाल पहली बार करने पर, आपको इसके लिए ऑप्ट इन करना होगा. ऑप्ट-इन करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- टेक्स्ट बॉक्स में, अपना सवाल या अनुरोध टाइप करें.
- Chrome में Gemini, डिफ़ॉल्ट रूप से जवाब देने के लिए आपके मौजूदा टैब के कॉन्टेंट का इस्तेमाल करता है. जानें कि Chrome में Gemini, आपके डेटा का इस्तेमाल कैसे करता है.
- किसी चैट या शेयर किए गए टैब से खोले गए टैब भी Gemini के साथ शेयर किए जाते हैं.
- Gemini Live में, मौजूदा टैब डिफ़ॉल्ट रूप से शेयर होता है. हालाँकि, आपके पास अन्य टैब शेयर करने का विकल्प होता है. Gemini के साथ लाइव बातचीत की सुविधा में टैब मैनेज करने का तरीक़ा जानें.
- किसी खुले हुए टैब को सीधे अपने प्रॉम्प्ट में जोड़ने के लिए,
@डालें और टैब चुनें. खुले हुए ज़्यादा से ज़्यादा 10 टैब भी शेयर किए जा सकते हैं. Gemini के साथ शेयर किए गए टैब मैनेज करने का तरीक़ा जानें.
- Chrome में Gemini, डिफ़ॉल्ट रूप से जवाब देने के लिए आपके मौजूदा टैब के कॉन्टेंट का इस्तेमाल करता है. जानें कि Chrome में Gemini, आपके डेटा का इस्तेमाल कैसे करता है.
अहम जानकारी: Chrome में Gemini को ऑप्ट इन करने के बाद यह ब्राउज़र में सबसे ऊपर पिन हो जाता है. इसके बाद, कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल किया जा सकता है.
Chrome में Gemini की मदद से किए जा सकने वाले काम
साइड पैनल में जाकर, Chrome में Gemini का इस्तेमाल करने के लिए ऑप्ट इन करने के बाद, सीधे Gemini से चैट की जा सकती है. उदाहरण के लिए, Chrome में Gemini से ये काम करने के लिए कहें:
- किसी लेख की खास जानकारी देना
- किसी मुश्किल विषय को अलग तरीक़े से समझाओ
- आपको किसी नए विषय के बारे में सीखी गई जानकारी की जाँच करने में मदद करना
- खाने-पीने से जुड़ी ज़रूरतों के हिसाब से किसी रेसिपी में बदलाव करना
- अलग-अलग पेजों पर मौजूद जानकारी की तुलना करना या उसे एक साथ देखना
- आपकी प्राथमिकताओं के आधार पर सुझाव देना
- आपके लिए कई चरणों वाली कार्रवाइयाँ पूरी करना
- Gmail का इस्तेमाल करके, दूसरों को ईमेल भेजने के लिए ड्राफ़्ट करना
- अपनी पुरानी फ़ोटो और एल्बम देखना
Chrome में Gemini से की गई लाइव बातचीत मैनेज करना
'Chrome में Gemini' सुविधा से ये काम किए जा सकते हैं:
- ब्राउज़ करते समय Gemini से Live बातचीत करना: स्क्रीन पर सबसे नीचे मौजूद, Live बातचीत करें
पर क्लिक करें. 'Chrome में Gemini' से Live बातचीत करने के बारे में ज़्यादा जानें.
- ध्यान दें: Live बातचीत करने की सुविधा, 18 साल से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं है.
- टैब शेयर करना या शेयर किए जा रहे टैब को बंद करना: टेक्स्ट बॉक्स में, टैब अपडेट करें
पर क्लिक करें. इसके बाद, वह टैब चुनें जिसे आपको जोड़ना या हटाना है. शेयर किए गए टैब पर सही का निशान
दिखता है.
- 'Chrome में Gemini' की चैट को नई विंडो में खोलना या ओरिजनल टैब में डॉक करना: सबसे ऊपर मौजूद, चैट को नई विंडो में खोलें
या ओरिजनल टैब में डॉक करें
पर क्लिक करें.
- नई चैट शुरू करना: स्क्रीन पर सबसे ऊपर मौजूद, नई चैट शुरू करें
पर क्लिक करें. अगर यह विकल्प मौजूद नहीं है, तो पहले आप ज़्यादा विकल्प
पर क्लिक करें.
- नई चैट शुरू करने पर, आपका मौजूदा टैब डिफ़ॉल्ट रूप से Gemini के साथ शेयर हो जाता है. इसे बदलने के लिए, Chrome की सेटिंग में जाकर मौजूदा टैब डिफ़ॉल्ट रूप से शेयर करें को बंद करें. Chrome की सेटिंग में जाकर, इसे बंद करने का तरीक़ा जानें.
- Gemini के अलग-अलग मॉडल के बीच स्विच करना: टेक्स्ट बॉक्स में, मॉडल का नाम
पर क्लिक करें. इसके बाद, मॉडल चुनें.
- Gemini से हाल ही में की गई चैट ढूँढना: स्क्रीन पर सबसे ऊपर मौजूद, ज़्यादा विकल्प
पर क्लिक करें.
Chrome में Gemini को ऑप्ट इन करने के बाद, कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- Chrome में Gemini खोलने या विंडो में रहते हुए उसे बंद करने के लिए: खोज बटन+ g दबाएं.
- अपने टैब और Chrome में Gemini विंडो के बीच स्विच करने के लिए: खोज बटन + Alt + g दबाएं.
कीबोर्ड शॉर्टकट बदलना
अपने कीबोर्ड शॉर्टकट चुनने के लिए:
- Chrome में Gemini के सबसे ऊपर, ज़्यादा विकल्प
सेटिंग और सहायता
Chrome की सेटिंग खोलें पर क्लिक करें.
- कीबोर्ड या नेविगेशन शॉर्टकट के बगल में मौजूद, बदलाव करें
पर क्लिक करें.
- अपने कीबोर्ड पर, नया शॉर्टकट दबाएँ.
Chrome में Gemini के साथ शेयर किए गए टैब मैनेज करना
Chrome में Gemini खोलने पर, आपके मौजूदा टैब का कॉन्टेंट डिफ़ॉल्ट रूप से शेयर हो जाता है. Gemini, जवाब देने के लिए उस पेज के कॉन्टेंट का इस्तेमाल करता है. आपके पास किसी भी समय, मौजूदा टैब शेयर करने की सुविधा बंद करने का विकल्प होता है. जानें कि Chrome में Gemini, आपके डेटा का इस्तेमाल कैसे करता है.
- Chrome में Gemini में, टेक्स्ट बॉक्स के ऊपर, शेयर किए गए टैब दिखाएँ
पर क्लिक करें.
- आपको जिस टैब को शेयर करना बंद करना है उसके बगल में मौजूद, टैब हटाएँ
पर क्लिक करें.
- जब किसी टैब को शेयर नहीं किया जाता है, तो टैब पर दिखने वाली चमक वाली अंडरलाइन हट जाती है.
अहम जानकारी: नई चैट शुरू करने पर, आपका मौजूदा टैब डिफ़ॉल्ट रूप से Gemini के साथ शेयर हो जाता है. इसे बदलने के लिए, Chrome की सेटिंग में जाकर मौजूदा टैब डिफ़ॉल्ट रूप से शेयर करें को बंद करें. Chrome की सेटिंग में जाकर, इसे बंद करने का तरीक़ा जानें.
मौजूदा टैब के अलावा, ब्राउज़र विंडो में हाल ही में खोले गए ज़्यादा से ज़्यादा 10 टैब शेयर किए जा सकते हैं. जानें कि Chrome में Gemini, आपके डेटा का इस्तेमाल कैसे करता है.
- अपने ब्राउज़र में सबसे ऊपर, Gemini से कहें
पर क्लिक करें.
- टेक्स्ट बॉक्स में, टैब जोड़ें
पर क्लिक करें.
- वे टैब चुनें जिन्हें जोड़ना है.
- शेयर किए गए टैब पर सही का निशान
दिखता है.
- इससे, शेयर किए गए टैब का पेज कॉन्टेंट शेयर होता है. Gemini, इस कॉन्टेंट का इस्तेमाल करके जवाब देता है.
- जब Gemini किसी पेज का इस्तेमाल कर रहा होता है, तब उसके टैब में चमकती हुई अंडरलाइन दिखती है.
- शेयर किए गए टैब पर सही का निशान
@ डालकर टैब को चुना जा सकता है.Workspace का वेबपेज शेयर करने पर
Gemini, आपके Workspace खाते को सीधे तौर पर ऐक्सेस कर सकता है, ताकि आपको Chrome में शेयर किए गए Workspace के वेबपेज (जैसे, docs.google.com) के बारे में जवाब दिया जा सके. इससे यह पक्का होता है कि Gemini, उदाहरण के लिए, उस पूरे Google दस्तावेज़ को देख सकता है जिसके बारे में आपने पूछा है. ऐसा नहीं है कि वह सिर्फ़ टैब में मौजूद कॉन्टेंट को देख सकता है. Workspace में मौजूद अपने ज़्यादा निजी कॉन्टेंट का इस्तेमाल करने के लिए, Workspace ऐप्लिकेशन को कनेक्ट करें. Gemini Apps के साथ Google Workspace के ऐप्लिकेशन और सेवाएँ कनेक्ट करने का तरीक़ा जानें.
Chrome में Gemini से कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करना
अहम जानकारी: Chrome में Gemini के साथ कनेक्ट किए गए कुछ ही ऐप्लिकेशन इस्तेमाल किए जा सकते हैं. जानें कि Chrome में Gemini किन ऐप्लिकेशन से कनेक्ट हो सकता है.
Google Workspace ऐप्लिकेशन को कनेक्ट करने पर, Chrome में Gemini, Google Workspace की सेवाओं से जुड़े काम पूरे करने में आपकी मदद कर सकता है. जैसे:
- Gmail में मौजूद ईमेल की खास जानकारी जनरेट करना
- Google Tasks में आइटम जोड़ना
- Google Calendar में इवेंट बनाना.
ज़्यादा जानें:
फ़िलहाल, Chrome में Gemini को इन ऐप्लिकेशन से कनेक्ट किया जा सकता है:
- Google Workspace, जिसमें ये शामिल हैं:
- Gmail
- Google Calendar
- Google Docs
- Google Drive
- Google Keep
- Google Tasks
- Google Photos
- YouTube
- Search की सेवाएं
अहम जानकारी: Gemini Apps निजता हब में, अपने डेटा और कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन के बारे में ज़्यादा जानें:
ऐप्लिकेशन को डिसकनेक्ट या कनेक्ट करने के लिए:
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- अपने ब्राउज़र में सबसे ऊपर, Gemini से कहें
पर क्लिक करें.
- Gemini in Chrome के सबसे ऊपर मौजूद, ज़्यादा विकल्प
सेटिंग और सहायता
पर्सनल इंटेलिजेंस
कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन पर क्लिक करें.
- अपनी पसंद का ऐप्लिकेशन ढूँढें और उसे बंद करें
या चालू करें
.
- इससे Gemini Apps के सभी वर्शन के लिए, किसी ऐप्लिकेशन को डिसकनेक्ट या कनेक्ट किया जा सकता है. इनमें Chrome में Gemini भी शामिल है.
- Chrome में Gemini के साथ कनेक्ट किए गए सिर्फ़ कुछ ऐप्लिकेशन इस्तेमाल किए जा सकते हैं. जानें कि Chrome में Gemini किन ऐप्लिकेशन से कनेक्ट हो सकता है.
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन के अलावा, Chrome में Gemini, Google की कुछ सेवाओं से मिली सार्वजनिक जानकारी का इस्तेमाल अपने-आप कर सकता है. इससे वह आपके प्रॉम्प्ट के बेहतर जवाब दे पाएगा. उदाहरण के लिए, Chrome में Gemini इन कामों में आपकी मदद कर सकता है:
- YouTube पर काम के वीडियो ढूँढना और वीडियो के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब देना
- किसी जगह के आधार पर, Google Maps से जानकारी हासिल करना
फ़िलहाल, Chrome में Gemini, Google की इन सेवाओं से मिली सार्वजनिक जानकारी का इस्तेमाल अपने-आप करता है:
- Google Search
- Google Maps
- YouTube
- Google Travel (फ़्लाइट और होटल के लिए की गई खोजें)
Google Maps और YouTube से सार्वजनिक जानकारी का इस्तेमाल करने के लिए, गतिविधि सेव करने की सुविधा चालू होनी चाहिए. Chrome में मौजूद Gemini, Google Search से मिली सार्वजनिक जानकारी का इस्तेमाल कर सकता है. भले ही, गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद हो.
Chrome में Gemini की सेटिंग मैनेज करना
ब्राउज़र और डेस्कटॉप पर Gemini का आइकॉन छिपाना या दिखाना- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- सबसे ऊपर, ज़्यादा
सेटिंग पर क्लिक करें.
- सेटिंग मेन्यू में, एआई के इनोवेशन
Chrome में Gemini
पर क्लिक करें.
- अगर मेन्यू छिपा हुआ है, तो मेन्यू
पर क्लिक करें.
- अगर मेन्यू छिपा हुआ है, तो मेन्यू
- “प्राथमिकताएं” में जाकर, इन सेटिंग को चालू या बंद करें:
- Gemini को ब्राउज़र में सबसे ऊपर दिखाएं और Gemini के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट चालू करें.
अहम जानकारी: अपने ब्राउज़र में सबसे ऊपर राइट क्लिक करके, Gemini को अनपिन करें या Gemini को पिन करें पर भी क्लिक किया जा सकता है.
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- सबसे ऊपर मौजूद, ज़्यादा
सेटिंग पर क्लिक करें.
- सेटिंग मेन्यू में, एआई के इनोवेशन
Chrome में Gemini
पर क्लिक करें.
- अगर मेन्यू छिपा हुआ है, तो पहले मेन्यू
पर क्लिक करें.
- अगर मेन्यू छिपा हुआ है, तो पहले मेन्यू
- “अनुमतियाँ” में जाकर, ये अनुमतियाँ चालू या बंद की जा सकती हैं:
- जगह की सटीक जानकारी की अनुमति
- माइक्रोफ़ोन की अनुमति
- 18 साल से कम उम्र के उपयोगकर्ता, माइक्रोफ़ोन या सबटाइटल चालू नहीं कर सकते.
- मौजूदा टैब को डिफ़ॉल्ट रूप से शेयर करने की अनुमति
- Gemini को आपके लिए ब्राउज़ करने की अनुमति
- 18 साल से कम उम्र के उपयोगकर्ता, ऑटो ब्राउज़ की सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर सकते.
किसी समस्या को हल करना या उसकी शिकायत करना और सुझाव/राय देना
अगर आपको 'Chrome में Gemini' की सुविधा नहीं मिल रही है या इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकताअहम जानकारी: 'Chrome में Gemini' की सुविधा, उपयोगकर्ताओं के लिए धीरे-धीरे लॉन्च की जा रही है. इसलिए, ऐसा हो सकता है कि यह अभी आपके देश या इलाक़े में उपलब्ध न हो.
- Chrome में Gemini के सबसे ऊपर, ज़्यादा
सेटिंग और सहायता
सुझाव/राय दें या शिकायत करें पर क्लिक करें.
- समस्या के बारे में बताएँ या सुझाव/राय दें.
- समस्या को बेहतर तरीक़े से समझने में हमारी मदद करने के लिए, स्क्रीनशॉट जोड़ें.
- भेजें पर क्लिक करें.
इस बारे में ज़्यादा जानें कि Google आपके सुझाव, शिकायत या राय का इस्तेमाल कैसे करता है.
आपके सुझाव या शिकायतों से Gemini Apps को ज़्यादा मददगार, सटीक, और सुरक्षित बनाने में मदद मिलती है.
किसी जवाब के बारे में सुझाव/राय देने या शिकायत करने के लिए:
- Gemini से मिले जवाब के नीचे, अच्छा जवाब
या ख़राब जवाब
पर क्लिक करें.
- आपके पास इसकी वजह बताने का विकल्प होता है.
- उदाहरण के लिए, अगर आपको लगता है कि एआई से मिला जवाब ग़लत है या सुरक्षित नहीं है, तो तथ्य के हिसाब से सही नहीं है या आपत्तिजनक / असुरक्षित विकल्प चुनें.
किसी क़ानूनी समस्या की शिकायत करने के लिए, Gemini के जवाब के नीचे, क़ानूनी समस्या की शिकायत करें पर क्लिक करें.
इस बारे में ज़्यादा जानें कि Google आपके सुझाव, शिकायत या राय का इस्तेमाल कैसे करता है.