किसी फ़ाइल या इमेज को अपने कंप्यूटर या डिवाइस पर सेव करने के लिए, उसे डाउनलोड करें. यह फ़ाइल डाउनलोड के लिए डिफ़ॉल्ट तौर पर तय की गई जगह पर सेव हो जाएगी.
Chrome में किसी फ़ाइल को डाउनलोड करना
फ़ाइल को अपने डिवाइस पर सेव करना- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- उस पेज पर जाएं जहां से आपको फ़ाइल डाउनलोड करनी है.
- उस फ़ाइल पर टैप करें जिसे आपको डाउनलोड करना है.
- डाउनलोड करने के लिए, फ़ाइल
सेव करें… पर टैप करें.
- “इसमें सेव करें…” स्क्रीन पर, फ़ाइलें को चुनें.
अहम जानकारी:
- अगर आपको "सेव करें…" विकल्प नहीं मिल रहा है, तो:
- उस फ़ाइल पर टैप करें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, शेयर करें
फ़ाइल में सेव करें
सेव करें पर टैप करें.
- अगर Save to files के बजाय Print पर टैप किया जाता है, तो सबसे ऊपर दाईं ओर, Share
पर टैप करें. निर्देशों का पालन करें. इसके बाद, Save पर टैप करें.
- फ़ाइल को किसी दूसरे ऐप्लिकेशन में खोला जा सकता है. ऐसा करने पर, वह किसी अस्थायी फ़ोल्डर में डाउनलोड होगी. जब Chrome विंडो को बंद किया जाता है, तो फ़ाइलें अस्थायी फ़ोल्डर से मिट जाती हैं.
- डाउनलोड की जा रही फ़ाइल को रद्द करने के लिए, रद्द करें
पर टैप करें.
फ़ाइलों को सीधे Google Drive में सेव किया जा सकता है.
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- उस पेज पर जाएं जहां से आपको फ़ाइल डाउनलोड करनी है.
- डाउनलोड करने के लिए, फ़ाइल
सेव करें… पर टैप करें.
- “इसमें सेव करें…” स्क्रीन पर, Google Drive को चुनें.
- वह Google खाता चुनें जिसमें आपको फ़ाइल सेव करनी है.
- सेव करें पर टैप करें.
अहम जानकारी: अगर आपका स्टोरेज भर गया है, तो आपको स्टोरेज मैनेज करने के लिए एक मैसेज मिलेगा. Google पर ज़्यादा स्टोरेज खरीदने का तरीका जानें.
इमेज सेव करना या कॉपी करना
अपने डिवाइस पर इमेज सेव करना- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- उस साइट पर जाएं जिस पर मौजूद इमेज, आपको सेव करनी है.
- इमेज को दबाकर रखें.
- दिख रहे मेन्यू में, इमेज सेव करें पर टैप करें.
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- उस साइट पर जाएं जिस पर मौजूद इमेज, आपको सेव करनी है.
- इमेज को दबाकर रखें.
- इसके बाद, एक मेन्यू खुलेगा. इसमें इमेज कॉपी करें पर टैप करें.
डाउनलोड की गई इमेज, सीधे Google Photos में सेव की जा सकती हैं.
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- उस पेज पर जाएं जहां से आपको इमेज डाउनलोड करनी है.
- इमेज पर टैप करके रखें.
- इमेज को यहां सेव करें…
Google Photos में सेव करें को चुनें.
- वह Google खाता चुनें जिसमें आपको फ़ोटो सेव करनी है.
- सेव करें पर टैप करें.
अहम जानकारी: अगर आपका स्टोरेज भर गया है, तो आपको स्टोरेज मैनेज करने के लिए एक मैसेज मिलेगा. Google पर ज़्यादा स्टोरेज खरीदने का तरीका जानें.
अपने डिवाइस पर डाउनलोड की गई फ़ाइलें या फ़ोटो ढूंढना
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
डाउनलोड
पर टैप करें.
- फ़ाइल को ऐक्सेस करने के लिए, उसके नाम को दबाकर रखें. आपके पास डाउनलोड की गई फ़ाइल को कॉपी, शेयर करने या हटाने का विकल्प मौजूद है.