गुप्त मोड में, वेब को ज़्यादा निजी तौर पर ब्राउज़ किया जा सकता है.
गुप्त मोड में डिवाइस पर सीमित जानकारी सेव होती है
गुप्त मोड में ब्राउज़ करने पर, Chrome आपके डिवाइस पर सीमित जानकारी सेव करता है. यह तब मददगार साबित हो सकता है, जब आपको किसी शेयर किए गए कंप्यूटर का इस्तेमाल करना हो या किसी को उपहार देने के लिए खरीदारी करनी हो.
गुप्त विंडो खोलने पर, Chrome एक नया ब्राउज़िंग सेशन शुरू करता है. सभी गुप्त विंडो बंद करने पर, गुप्त मोड वाला आपका सेशन खत्म हो जाता है.
गुप्त मोड में ब्राउज़ करने पर:
- Chrome आपको आपके Google खाते या अन्य वेबसाइटों में अपने-आप साइन इन नहीं करता: इससे, आपकी देखी गई वेबसाइटों और उन सेवाओं का डेटा इकट्ठा करने का तरीका नहीं बदलता जिन्हें वे वेबसाइटें इस्तेमाल करती हैं. इनमें Google भी शामिल है. ऐसा हो सकता है कि साइन इन न करने पर भी साइटें आपके बारे में जानकारी इकट्ठा कर पाएं.
- गुप्त मोड वाला सेशन खत्म होने के बाद, Chrome, साइट डेटा या आपकी देखी गई साइटों का रिकॉर्ड सेव करके नहीं रखता है: गुप्त मोड वाले आपके सेशन के दौरान, Chrome थोड़े समय के लिए कुछ जानकारी सेव करता है. जैसे, कुकी और साइट डेटा. इससे वेबसाइटों को काम करने और आपको उन पर नेविगेट करने में मदद मिलती है. गुप्त मोड वाला सेशन खत्म होने पर, यह जानकारी हटा दी जाती है.
- गुप्त मोड बंद करने पर, Chrome आपके सेव किए गए बुकमार्क और डाउनलोड की गई फ़ाइलों को सेव करके रखता है: आपके जोड़े गए बुकमार्क और रीडिंग लिस्ट में सेव किए गए आइटम, सामान्य ब्राउज़िंग सेशन में उपलब्ध होंगे. डाउनलोड की गई फ़ाइलें आपके डिवाइस पर तब तक सेव रहेंगी, जब तक उन्हें मिटाया नहीं जाता.
गुप्त मोड की मदद से, आपके डिवाइस पर आपकी ब्राउज़िंग को निजी रखा जा सकता है. हालांकि, इससे आपकी गतिविधियां नहीं छिपती हैं. गुप्त मोड में आपकी गतिविधि देखी जा सकती है. यह काम वे वेबसाइटें कर सकती हैं जिन्हें आपने देखा है. इनमें Google की साइटें भी शामिल हैं. साथ ही, वे संगठन आपकी गतिविधि देख सकते हैं जो आपके नेटवर्क को मैनेज करते हैं. जैसे, आपका स्कूल, ऑफ़िस या इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी. Google की सेवाओं का इस्तेमाल करने वाली वेबसाइटें, आपकी गतिविधि की जानकारी Google के साथ भी शेयर करती हैं. इसमें विज्ञापन दिखाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली जानकारी भी शामिल होती है. इस बारे में निजता नीति में बताया गया है.
गुप्त मोड खोलना
गुप्त मोड वाला सेशन शुरू करने के लिए:
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- नया गुप्त टैब खोलने के लिए, ज़्यादा
नया गुप्त टैब
पर टैप करें.
- यह देखने के लिए कि आप गुप्त टैब पर हैं या नहीं, टैब स्विच करें
पर टैप करें.
- कोई गुप्त टैब खुला है या नहीं, यह देखने के लिए दाईं ओर स्वाइप करें. सबसे ऊपर मौजूद गुप्त टैब में गुप्त मोड का आइकॉन
दिखता है.
गुप्त टैब और सामान्य टैब के बीच स्विच करना
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- टैब स्विच करें
पर टैप करें.
- गुप्त टैब
और Chrome के सामान्य टैब
के बीच स्विच करने के लिए, दाईं या बाईं ओर स्वाइप करें.
गुप्त मोड में लिंक खोलना
आपके पास किसी अन्य ऐप्लिकेशन या मैसेज में मौजूद किसी लिंक को Chrome के गुप्त टैब में खोलने का विकल्प होता है.
सभी लिंक को गुप्त मोड में खोलना- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
सेटिंग
निजता और सुरक्षा पर टैप करें.
- गुप्त मोड में दूसरे ऐप्लिकेशन के लिंक खोलने की अनुमति दें को चालू या बंद करें.
- अपने iPhone या iPad पर, उस लिंक पर टैप करें जिसे आपको Chrome
में खोलना है.
- Chrome के गुप्त मोड में खोलें पर टैप करें.
गुप्त टैब लॉक करना
आपका डिवाइस इस्तेमाल करने वाले दूसरे लोगों से अपनी निजता को बेहतर तरीके से सुरक्षित रखने के लिए, गुप्त टैब लॉक किए जा सकते हैं. अगर कुछ समय तक Chrome को इस्तेमाल नहीं किया जाता है, तो डिफ़ॉल्ट रूप से गुप्त टैब छिप जाएंगे. Chrome की सेटिंग में जाकर यह चुना जा सकता है कि Chrome का इस्तेमाल न करने पर गुप्त टैब का क्या होगा.
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
सेटिंग
निजता और सुरक्षा पर टैप करें.
- गुप्त टैब छिपाएं को चुनें.
- इनमें से कोई विकल्प चुनें:
- डिवाइस से पुष्टि करने की सुविधा से तुरंत लॉक करें: टैब लॉक होते हैं, इन्हें ऐक्सेस करने के लिए आपको डिवाइस से पुष्टि करनी होगी. जैसे, Face ID, TouchID, या पासवर्ड. यह आपके डिवाइस की सेटिंग पर निर्भर करता है.
- कुछ मिनट बाद छिपाएं: कुछ मिनट बाद, टैब धुंधले हो जाते हैं. ये तब तक धुंधले ही रहते हैं, जब तक 'जारी रखें' पर टैप नहीं किया जाता.
- छिपाएं नहीं: टैब धुंधले या लॉक नहीं होते हैं.
गुप्त मोड को बंद करना
गुप्त मोड में कोई दूसरा टैब खोलने पर उसमें भी निजी ब्राउज़िंग की प्रक्रिया जारी रहेगी. गुप्त मोड से बाहर निकलने के लिए, सभी गुप्त टैब बंद करें.
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- टैब स्विच करें
पर टैप करें.
- सबसे ऊपर मौजूद, गुप्त मोड के आइकॉन
पर टैप करें.
- बाईं ओर मौजूद, बदलाव करें
सभी टैब बंद करें को चुनें.