Chrome में अपने Google खाते से साइन आउट करना
Chrome से साइन आउट करने के लिए:- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- पता बार की दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
सेटिंग
पर टैप करें.
- आपका नाम
साइन आउट करें पर टैप करें.
Chrome में साइन-इन करने की सेटिंग मैनेज करना
Gmail जैसी Google की किसी सेवा के ज़रिए अपने Google खाते में साइन इन करने पर, आपसे पूछा जा सकता है कि क्या आपको Chrome में भी साइन इन करना है. Chrome में साइन इन करना है या नहीं, यह आप पर निर्भर करता है. आपके पास अपनी प्राथमिकता को किसी भी समय बदलने का विकल्प होता है.
साइन-इन करने से जुड़े प्रॉम्प्ट बंद करने के लिए:
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- पता बार की दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
सेटिंग
पर टैप करें.
- "आप और Google" में जाकर, Google की सेवाएं पर टैप करें.
- "Google की सेवाएं" में जाकर, Chrome में साइन इन करने दें को बंद करें.