Chrome को आसानी से खोलने के लिए, अपने टास्कबार में इसका शॉर्टकट जोड़ें:
Chrome ऐप्लिकेशन के ज़रिए:
- Chrome खोलें.
- टास्कबार में, Chrome पर राइट क्लिक करें.
- टास्कबार में पिन करें को चुनें.
Start मेन्यू से:
- अपने कंप्यूटर पर, Start
खोलें.
- "Chrome” को ढूंढें.
- Chrome पर राइट क्लिक करें.
- टास्कबार में पिन करें को चुनें.
अहम जानकारी: अगर टास्कबार में जगह मौजूद नहीं है, तो आपको पहले किसी ऐप्लिकेशन को हटाना होगा.
- उस ऐप्लिकेशन पर राइट क्लिक करें जिसे अनपिन करना है.
- टास्कबार से अनपिन करें को चुनें.
Chrome को बाद में आसानी से खोलने के लिए, अपने डॉक में एक शॉर्टकट जोड़ें:
- अपने कंप्यूटर पर, Chrome
ढूंढें.
- Chrome ऐप्लिकेशन को अपने डॉक में खींचें और छोड़ें.
अहम जानकारी: Chrome को अपने डॉक में जोड़ने के लिए, आपको जगह खाली करनी पड़ सकती है.
- वह ऐप्लिकेशन चुनें जिसे हटाना है.
- ऐप्लिकेशन को खींचकर अपनी होम स्क्रीन पर छोड़ें.
- Chrome ऐप्लिकेशन को अपने डॉक में खींचें और छोड़ें.
Chrome को अपने टास्कबार में जोड़ने के लिए:
- Chrome ऐप्लिकेशन ढूंढें.
- Chrome पर राइट क्लिक करें.
- Pin to Dash या Add to Favorites को चुनें.
अहम जानकारी: अगर टास्कबार पर कोई और ऐप्लिकेशन जोड़ने के लिए जगह नहीं है, तो आपको पहले कोई ऐप्लिकेशन हटाना होगा.
- उस ऐप्लिकेशन पर राइट क्लिक करें जिसे अनपिन करना है.
- Unpin या Remove from Favorites को चुनें.