उन वीडियो और गेम को ठीक करना जो नहीं चल रहे हैं

अगर कोई YouTube वीडियो, Facebook गेम या अन्य मीडिया नहीं चल रहा है, तो उसे ठीक करने के लिए यह तरीका आज़माएं.

इन चरणों से आगे दी गई चीज़ों में सहायता मिल सकती है:

  • ऐसा वीडियो या गेम जो लोड नहीं होता
  • ऐसा वीडियो या गेम जो खाली है
  • वीडियो या गेम के बजाय धूसर बॉक्स दिखाई देता है
  • वीडियो या गेम लोड करते समय Chrome फ़्रीज़ या बंद हो जाता है

अहम जानकारी: Adobe ने 2021 से Flash Player प्लगिन के साथ काम करना बंद कर दिया है. इसलिए, Flash कॉन्टेंट अब Chrome के किसी भी वर्शन पर नहीं चलता. इस कॉन्टेंट में ऑडियो और वीडियो शामिल हैं.

ज़्यादा जानने के लिए, Chrome ब्लॉग पर जाएं.

पहला चरण: JavaScript चालू करें

कुछ मीडिया फ़ाइलों को चलाने के लिए JavaScript की ज़रूरत होती है. उदाहरण के लिए, YouTube वीडियो JavaScript के बिना नहीं चलेंगे.

  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, Google Chrome को पसंद के मुताबिक बनाएं और कंट्रोल करें ज़्यादा इसके बाद सेटिंग को चुनें.
  3. निजता और सुरक्षा इसके बाद साइट सेटिंग को चुनें.
  4. JavaScript इसके बाद साइटें JavaScript का इस्तेमाल कर सकती हैं को चुनें.
  5. वीडियो या गेम वाली साइट पर वापस जाएं. सबसे ऊपर बाईं ओर मौजूद, फिर से लोड करें फिर लोड करें को चुनें.

दूसरा चरण: अपने एक्सटेंशन, प्लगिन, कैश मेमोरी, और कुकी देखें

वीडियो देखने या गेम खेलने से जुड़ी कुछ समस्याएं Chrome एक्सटेंशन, प्लगिन या आपकी कैश मेमोरी में सेव किए गए किसी डेटा या आपके ब्राउज़िंग डेटा की वजह से होती हैं.

  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, Google Chrome को पसंद के मुताबिक बनाएं और कंट्रोल करें ज़्यादा इसके बाद नई गुप्त विंडो को चुनें.
  3. गुप्त विंडो में, वीडियो या गेम वाली साइट पर जाएं.
अगर वीडियो या गेम चल रहा है, तो
  1. गुप्त विंडो बंद करें और Chrome की सामान्य विंडो पर वापस जाएं.
  2. Google Chrome को पसंद के मुताबिक बनाएं और कंट्रोल करें ज़्यादा इसके बाद एक्सटेंशन इसके बाद एक्सटेंशन मैनेज करें को चुनें.
  3. अपने सभी एक्सटेंशन बंद करें.
  4. वीडियो या गेम वाली साइट पर जाएं. सबसे ऊपर बाईं ओर मौजूद, फिर से लोड करें फिर लोड करें को चुनें.

अगर आपको वीडियो देखने या गेम खेलने में कोई समस्या नहीं आ रही है, तो हर एक्सटेंशन को अलग-अलग टेस्ट करें:

  1. एक एक्सटेंशन चालू करें.
  2. वीडियो या गेम वाली साइट पर जाएं. सबसे ऊपर बाईं ओर मौजूद, फिर से लोड करें फिर लोड करें को चुनें.
  3. अगर आपको वीडियो देखने या गेम खेलने में कोई समस्या नहीं आ रही है, तो अगला एक्सटेंशन आज़माएं.
  4. जब आपको वह एक्सटेंशन मिल जाए जिसकी वजह से समस्या आ रही है, तो हटाएं को चुनें.

अगर आपको वीडियो देखने या गेम खेलने में समस्या आ रही है, तो अपना ब्राउज़िंग डेटा मिटाकर देखें. ब्राउज़िंग डेटा मिटाने से वेबसाइटों के लिए, आपकी कुछ सेटिंग भी हमेशा के लिए मिट जाएंगी. अपना ब्राउज़िंग डेटा मिटाने के बारे में ज़्यादा जानें.

  1. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, Google Chrome को पसंद के मुताबिक बनाएं और कंट्रोल करें ज़्यादा इसके बाद ब्राउज़िंग डेटा मिटाएं को चुनें.
  2. स्क्रीन पर दिखने वाले बॉक्स में सबसे ऊपर, समय का विकल्प चुनें. जैसे, पिछला घंटा या पिछले 24 घंटे. सारा डेटा मिटाने के लिए, पूरा को चुनें.
  3. कैश इमेज और फ़ाइलें और कुकी और साइट का अन्य डेटा चुनें. जिस जानकारी को नहीं हटाना है उसके सामने बने बॉक्स से चुने हुए का निशान हटाएं.
  4. डेटा मिटाएं को चुनें.
अगर आपको वीडियो देखने या गेम खेलने में समस्या आ रही है, तो
  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, Google Chrome को पसंद के मुताबिक बनाएं और कंट्रोल करें ज़्यादा इसके बाद सेटिंग को चुनें.
    • Chromebook, Linux, और Mac पर: सेटिंग रीसेट करें इसके बाद सेटिंग को ओरिजनल डिफ़ॉल्ट वैल्यू पर सेट करें इसके बाद सेटिंग रीसेट करें को चुनें.
    • Windows पर: रीसेट करें और मिटाएं इसके बाद सेटिंग को ओरिजनल डिफ़ॉल्ट वैल्यू पर सेट करें इसके बाद सेटिंग रीसेट करें को चुनें.
  3. वीडियो या गेम वाली साइट पर वापस जाएं. सबसे ऊपर बाईं ओर मौजूद, फिर से लोड करें फिर लोड करें को चुनें.

तीसरा चरण: Chrome को अपडेट करें

वीडियो और गेम चलाने के लिए कभी-कभी Chrome के सबसे नए वर्शन की ज़रूरत होती है.

  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, Google Chrome को पसंद के मुताबिक बनाएं और कंट्रोल करें ज़्यादा को चुनें.
  3. Google Chrome अपडेट करें को चुनें. अगर आपको यह बटन नहीं दिखता है, तो इसका मतलब है कि सबसे नए वर्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है.
  4. फिर से लॉन्च करें को चुनें.
  5. वीडियो या गेम वाली साइट पर वापस जाएं. सबसे ऊपर बाईं ओर मौजूद, फिर से लोड करें फिर लोड करें को चुनें.

चौथा चरण: Chrome की सेटिंग रीसेट करें

  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, Google Chrome को पसंद के मुताबिक बनाएं और कंट्रोल करें ज़्यादा इसके बाद सेटिंग को चुनें.
  3. सेटिंग रीसेट करें इसके बाद सेटिंग को ओरिजनल डिफ़ॉल्ट वैल्यू पर सेट करें इसके बाद सेटिंग रीसेट करें को चुनें.
  4. वीडियो या गेम वाली साइट पर वापस जाएं. सबसे ऊपर बाईं ओर मौजूद, फिर से लोड करें फिर लोड करें को चुनें.

अपनी Chrome सेटिंग रीसेट करने के बारे में ज़्यादा जानें.

पांचवां चरण: अपना इंटरनेट कनेक्शन रीसेट करें

ऐसा हो सकता है कि आपके इंटरनेट नेटवर्क की वजह से देखने या गेम खेलने में समस्याएं आ रही हों.

  1. अपना कंप्यूटर बंद कर दें.
  2. अपने मॉडम का प्लग हटाएं. अगर आपका वायरलेस राऊटर कोई अलग डिवाइस है, तो उसका प्लग भी निकाल दें.
  3. करीब एक मिनट इंतज़ार करें.
  4. अपने मॉडम का प्लग लगाएं और तब तक इंतज़ार करें, जब तक सभी लाइटें ब्लिंक करना बंद न कर दें. अगर आपका वायरलेस राऊटर कोई अलग डिवाइस है, तो उसका प्लग भी वापस लगा दें और तब तक इंतज़ार करें, जब तक सभी लाइटें ब्लिंक करना बंद न कर दें.
  5. अपना कंप्यूटर चालू करें.
  6. वीडियो या गेम वाली साइट पर वापस जाएं. सबसे ऊपर बाईं ओर मौजूद, फिर से लोड करें फिर लोड करें को चुनें.

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
17019321668561287406
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
237
false
false
false
false