चेतावनी पाने के लिए सूचनाओं का इस्तेमाल करना

आप वेबसाइटों, ऐप्लिकेशन, और एक्सटेंशन से मीटिंग के रिमाइंडर जैसी सूचनाएं पाने के लिए Chrome को सेट अप कर सकते हैं.

अगर आपको पॉप-अप या विज्ञापन मिलते हैं, तो पॉप-अप ब्लॉक करने या उनकी अनुमति देने का तरीका जानें.

सूचनाएं कैसे काम करती हैं

जब भी कोई वेबसाइट, ऐप्लिकेशन या एक्सटेंशन आपको सूचनाएं भेजने की कोशिश करता है, तो Chrome डिफ़ॉल्ट रूप से आपको चेतावनी देता है. इस सेटिंग को कभी भी बदला जा सकता है.

जब ऐसी साइटें ब्राउज़ की जाती हैं जो आपको परेशान या गुमराह करने वाली सूचनाएं भेजने की कोशिश करती हैं, तो Chrome ऐसी सूचनाओं को अपने-आप ब्लॉक कर देता है. साथ ही, आपको सुझाव देता है कि आप भी इन सूचनाओं को ब्लॉक करते रहें.

निजी तौर पर ब्राउज़ करने पर, आपको सूचनाएं नहीं मिलेंगी.

डिफ़ॉल्ट सूचना सेटिंग बदलना

  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा इसके बाद सेटिंग चुनें.
  3. निजता और सुरक्षा इसके बाद साइट की सेटिंग इसके बाद सूचनाएं को चुनें.
  4. वह विकल्प चुनें जिसे डिफ़ॉल्ट सेटिंग के तौर पर सेट करना हो.
    • किसी साइट को ब्लॉक करना:
      1. "सूचनाएं भेजने की अनुमति नहीं है" के बगल में मौजूद, जोड़ें को चुनें.
      2. साइट का वेब पता डालें.
      3. जोड़ें चुनें.
    • किसी साइट को अनुमति देना:
      1. "सूचनाएं भेजने की अनुमति है" के बगल में मौजूद, जोड़ें को चुनें.
      2. साइट का वेब पता डालें.
      3. जोड़ें चुनें.
    • रुकावट न डालने वाली सूचनाएं भेजने की अनुमति देना:
      1. साइटों को सूचनाएं भेजने की अनुमति दें.
      2. काम में किसी रुकावट के बिना सूचनाएं पाएं को चुनें.
        • ऐसा करने पर, आपके काम में सूचना के ज़रिए रुकावट नहीं आएगी. वेबसाइट आपसे अब भी सूचनाएं भेजने की अनुमति मांग सकती है, लेकिन आपको पॉप-अप का कोई मैसेज नहीं दिखेगा. इसके बजाय, आपको वेबसाइट के पते के आगे सिर्फ़ एक बेल आइकॉन दिखेगा. ऐक्सेस देने के लिए, बेल आइकॉन को चुनें.
    • फ़्लैश के साथ मिलने वाली सूचनाएं:
      1. सूचना मिलने पर स्क्रीन को फ़्लैश करने के लिए, सुलभता सेटिंग इसके बाद ऑडियो और कैप्शन को चुनें.
      2. फ़्लैश के साथ मिलने वाली सूचनाएं चालू करें.
      3. ज़रूरी नहीं: स्क्रीन पर फ़्लैश करने के लिए, कोई रंग चुना जा सकता है. "स्क्रीन के फ़्लैश का रंग" के बगल में मौजूद ड्रॉपडाउन मेन्यू से, अपनी पसंद का रंग चुनें.

सलाह:

  • अगर आपने किसी ऐसी साइट के लिए सूचनाएं दिखाने की अनुमति दी है जिसे Chrome ने बुरे बर्ताव या गुमराह करने वाली साइट के तौर पर मार्क किया है, तो Chrome उन सूचनाओं को ब्लॉक कर सकता है. साथ ही, साइट को आपकी अनुमति मांगने के लिए, फिर से अनुरोध करना पड़ सकता है. सूचनाओं की अनुमति देने के लिए, सेटिंग में बदलाव किया जा सकता है.
  • Chrome समय-समय पर, आपको याद दिलाएगा कि आप सूचना की दी गई अनुमतियों की समीक्षा कर लें.
सूचनाओं से जुड़ी समस्याएं ठीक करना
अगर आपको किसी साइट से सूचनाएं पानी हों, लेकिन वे आपको नहीं मिल रही हैं, तो:
  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. उस साइट पर जाएं जिससे आपको सूचनाएं चाहिए.
  3. साइट की जानकारी देखें Default (Secure) पर क्लिक करें.
  4. सूचनाएं भेजने की अनुमति देने के लिए, सूचनाएं चालू करें.

ध्यान दें: जब Chrome को किसी साइट में रुकावट डालने वाला कॉन्टेंट दिखता है, तो हो सकता है कि वह साइट से सूचनाएं भेजने की अनुमति अपने-आप हटा दे. इसके बाद, उस साइट को आपकी अनुमति के लिए फिर से अनुरोध करना होगा. इस कार्रवाई को पहले जैसा करने के लिए, साइट पर जाएं. इसके बाद, ब्लॉक की गई सूचनाएं पर क्लिक करें और उस मैसेज में सूचनाएं पाने की सुविधा फिर से चालू करें.

किसी साइट के पॉप-अप ब्लॉक करना
अगर आपको किसी साइट से सूचनाएं मिल रही हैं, लेकिन आपको उनकी कोई ज़रूरत नहीं है, तो:
  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा और देखें इसके बाद सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. निजता और सुरक्षा इसके बाद साइट की सेटिंग इसके बाद पॉप-अप और रीडायरेक्ट पर क्लिक करें.
  4. "पॉप-अप भेजने और दूसरे वेबलिंक पर भेजने वाले यूआरएल का इस्तेमाल करने की अनुमति है" में जाकर, वह साइट ढूंढें.
  5. साइट की दाईं ओर, ज़्यादा और देखें इसके बाद ब्लॉक करें पर क्लिक करें.
अगर सूची में साइट मौजूद नहीं है, तो "पॉप-अप भेजने या दूसरे वेबलिंक पर भेजने वाले यूआरएल का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है" के आगे, जोड़ें पर क्लिक करें. साइट का वेब पता डालें. इसके बाद, जोड़ें पर क्लिक करें. पूरी साइट पर मौजूद सभी पॉप-अप को कैप्चर करने के लिए, [*.]example.com पैटर्न का इस्तेमाल करें.

हटाई गई सूचनाओं की समीक्षा करें

ज़्यादा सूचनाएं मिलने से बचने के लिए, Chrome उन साइटों से सूचनाएं पाने की अनुमति हटा सकता है जिन्हें आपने कुछ समय से इस्तेमाल नहीं किया है. अनुमतियां हटाए जाने पर, आपको एक सूचना मिलेगी. इसमें बताया जाएगा कि आपको इन साइटों से कोई सूचना नहीं मिलेगी.

अगर आपको किसी साइट से फिर से सूचनाएं चाहिए, तो सेटिंग में जाकर उसकी अनुमतियां बदली जा सकती हैं.

  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा इसके बाद सेटिंग को चुनें.
    • आपके पास इस्तेमाल न की गई [n] साइटों से हटाई गई अनुमतियां को चुनने का विकल्प भी है.
  3. बाईं ओर मौजूद, निजता और सुरक्षा को चुनें.
  4. “सुरक्षा जांच” में जाकर, सुरक्षा जांच की सुविधा वाले पेज पर जाएं को चुनें.
  5. “सुरक्षा से जुड़े सुझाव” में जाकर, आपको “[n] साइटों के लिए अनुमतियां हटाई गई हैं” टेक्स्ट दिख सकता है.
अहम जानकारी: सूचनाएं पाने की अनुमति फिर से देने के लिए, सीधे किसी साइट पर भी जाया जा सकता है.

इसी विषय से जुड़े लिंक

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
5653134683335597123
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
237
false
false
false
false