आप वेबसाइटों, ऐप्लिकेशन, और एक्सटेंशन से मीटिंग के रिमाइंडर जैसी सूचनाएं पाने के लिए Chrome को सेट अप कर सकते हैं.
अगर आपको पॉप-अप या विज्ञापन मिलते हैं, तो पॉप-अप ब्लॉक करने या उनकी अनुमति देने का तरीका जानें.
सूचनाएं कैसे काम करती हैं
जब भी कोई वेबसाइट, ऐप्लिकेशन या एक्सटेंशन आपको सूचनाएं भेजने की कोशिश करता है, तो Chrome डिफ़ॉल्ट रूप से आपको चेतावनी देता है. इस सेटिंग को कभी भी बदला जा सकता है.
जब ऐसी साइटें ब्राउज़ की जाती हैं जो आपको परेशान या गुमराह करने वाली सूचनाएं भेजने की कोशिश करती हैं, तो Chrome ऐसी सूचनाओं को अपने-आप ब्लॉक कर देता है. साथ ही, आपको सुझाव देता है कि आप भी इन सूचनाओं को ब्लॉक करते रहें.
निजी तौर पर ब्राउज़ करने पर, आपको सूचनाएं नहीं मिलेंगी.
सभी साइटों की सूचनाओं को अनुमति देना या उन्हें ब्लॉक करना
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- पता बार की दाईं ओर, ज़्यादा
सेटिंग पर टैप करें.
- साइट की सेटिंग
सूचनाएं पर टैप करें.
- सबसे ऊपर, सेटिंग को चालू या बंद करें.
- रुकावट न डालने वाली सूचनाओं की सुविधा चालू करने के लिए, रुकावट न डालने वाली सूचनाएं पाएं पर टैप करें. इस सुविधा के चालू होने पर, किसी सूचना के आने पर मैसेज टोन को म्यूट कर दिया जाता है, ताकि आपके काम में रुकावट न आए. ऐसा करने पर, सूचनाएं आने की वजह से आपके काम में कोई रुकावट नहीं आएगी. वेबसाइट आपसे अब भी सूचनाएं भेजने की अनुमति मांग सकती है, लेकिन आपको पॉप-अप का कोई मैसेज नहीं दिखेगा. इसके बजाय, आपको सिर्फ़ पता बार के नीचे एक मैसेज दिखेगा. ऐक्सेस मैनेज करने के लिए, सेटिंग
पर क्लिक करें.
- रुकावट न डालने वाली सूचनाओं की सुविधा चालू करने के लिए, रुकावट न डालने वाली सूचनाएं पाएं पर टैप करें. इस सुविधा के चालू होने पर, किसी सूचना के आने पर मैसेज टोन को म्यूट कर दिया जाता है, ताकि आपके काम में रुकावट न आए. ऐसा करने पर, सूचनाएं आने की वजह से आपके काम में कोई रुकावट नहीं आएगी. वेबसाइट आपसे अब भी सूचनाएं भेजने की अनुमति मांग सकती है, लेकिन आपको पॉप-अप का कोई मैसेज नहीं दिखेगा. इसके बजाय, आपको सिर्फ़ पता बार के नीचे एक मैसेज दिखेगा. ऐक्सेस मैनेज करने के लिए, सेटिंग
सलाह:
- अगर आपने किसी ऐसी साइट के लिए सूचनाएं दिखाने की अनुमति दी है जिसे Chrome ने बुरे बर्ताव या गुमराह करने वाली साइट के तौर पर मार्क किया है, तो Chrome उन सूचनाओं को ब्लॉक कर सकता है. साथ ही, साइट को आपकी अनुमति मांगने के लिए, फिर से अनुरोध करना पड़ सकता है. सूचनाओं की अनुमति देने के लिए, सेटिंग में बदलाव किया जा सकता है.
- Chrome समय-समय पर, आपको याद दिलाएगा कि आप सूचना की दी गई अनुमतियों की समीक्षा कर लें.
किसी खास साइट की सूचनाओं को अनुमति देना या ब्लॉक करना
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- उस साइट पर जाएं जिससे मिलने वाली सूचनाओं की सेटिंग में आपको बदलाव करना है.
- पता बार की बाईं ओर, पेज की जानकारी
अनुमतियां पर टैप करें.
- अगर कोई मेन्यू खुलता है, तो वह सेटिंग चुनें जिसमें आपको बदलाव करना है.
- अगर कोई मेन्यू नहीं खुलता है, तो अनुमतियां अपनी डिफ़ॉल्ट सेटिंग में होती हैं.
धोखाधड़ी या स्पैम वाली सूचनाओं की चेतावनियों के जवाब देना
जब Chrome को धोखाधड़ी या स्पैम वाली गतिविधि का पता चलता है, तब आपको चेतावनी वाली सूचना मिल सकती है.
साइट से सूचनाएं पाने की सुविधा ब्लॉक करना
- सूचना वाली स्क्रीन पर, सदस्यता छोड़ें को चुनें.
- Chrome को स्पैम की शिकायत करें को चुनें.
- स्पैम से सुरक्षा देने वाली सुविधा को बेहतर बनाने के लिए, Google को सूचना में मौजूद कॉन्टेंट और साइट का यूआरएल भेजा जाता है.
साइट से सूचनाएं पाना
- सूचना वाली स्क्रीन पर, सूचना दिखाएं को चुनें.
- हमेशा दिखाएं
Chrome के लिए सुरक्षित के तौर पर मार्क करें को चुनें.
- Chrome सूचनाओं की बेहतर तरीके से पहचान करे, इसके लिए Google को जानकारी भेजी जाती है.
अहम जानकारी: “Chrome को स्पैम की शिकायत करें” या “Chrome के लिए सुरक्षित के तौर पर मार्क करें” विकल्प सिर्फ़ तब उपलब्ध होते हैं, जब आपने “सदस्यता छोड़ें” या “हमेशा दिखाएं” को चुना हो.
सूचनाएं पाने की सुविधा बंद करनाकुछ डिवाइसों पर, आने वाले समय में सूचनाएं पाने की सुविधा सीधे सूचना से बंद की जा सकती है:
- अपने Android डिवाइस पर, सूचनाएं देखने के लिए नीचे की ओर स्वाइप करें.
- सदस्यता छोड़ें पर टैप करें.
सलाह: अगर आपने गलती से “सदस्यता छोड़ें” पर टैप किया है, तो पहले जैसा करें पर टैप करें.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- उस साइट पर जाएं जिससे आपको सूचनाएं चाहिए.
- पेज की जानकारी
अनुमतियां
सूचनाएं पर टैप करें.
- सूचनाएं चालू या बंद करें.
- "सूचनाएं" के बगल में, ड्रॉप-डाउन मेन्यू से अनुमति दें चुनें.
ध्यान दें: जब Chrome को किसी साइट में रुकावट डालने वाला कॉन्टेंट दिखता है, तो हो सकता है कि वह साइट से सूचनाएं भेजने की अनुमति अपने-आप हटा दे. अगली बार साइट पर जाने पर यह सूचना मिलेगी कि इस साइट से आपको सूचनाएं भेजने की सुविधा बंद है इस कार्रवाई को पहले जैसा करने के लिए, साइट पर जाएं. इसके बाद, ब्लॉक की गई सूचनाएं पर क्लिक करें और उस मैसेज में सूचनाएं पाने की सुविधा फिर से चालू करें.
पॉप-अप बंद करना
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- पता बार की दाईं ओर, ज़्यादा
सेटिंग पर टैप करें.
- अनुमतियां
पॉप-अप और रीडायरेक्ट पर टैप करें.
- पॉप-अप और रीडायरेक्ट बंद करें.
हटाई गई सूचनाओं की समीक्षा करें
ज़्यादा सूचनाएं मिलने से बचने के लिए, Chrome उन साइटों से सूचनाएं पाने की अनुमति हटा सकता है जिन्हें आपने कुछ समय से इस्तेमाल नहीं किया है. अनुमतियां हटाए जाने पर, आपको एक सूचना मिलेगी. इसमें बताया जाएगा कि आपको इन साइटों से कोई सूचना नहीं मिलेगी.
अगर आपको किसी साइट से फिर से सूचनाएं चाहिए, तो सेटिंग में जाकर उसकी अनुमतियां बदली जा सकती हैं.
ध्यान दें: सूचनाएं पाने की अनुमति फिर से देने के लिए, सीधे किसी साइट पर भी जाया जा सकता है.
सूचनाओं के ज़रिए- अपने Android डिवाइस पर, अपनी सूचनाओं पर जाएं.
- नोटिफ़िकेशन पर टैप करें.
- सूचना की समीक्षा करने के लिए, समीक्षा करें पर टैप करें.
- इससे 'सुरक्षा जांच' पेज खुलता है.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- 'सुरक्षा जांच' को खोलने के लिए:
- मेन्यू से: सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
सेटिंग
सुरक्षा जांच पर टैप करें.
- 'नया टैब' पेज से:
- 'नया टैब' पेज खोलें.
- “सुरक्षा जांच” में जाकर, साइटों से हटाई गई अनुमतियां देखी जा सकती हैं.
- सूचना की समीक्षा करने के लिए, समीक्षा करें पर टैप करें.
- मेन्यू से: सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
- 'सुरक्षा जांच' पेज पर, “सुरक्षा से जुड़ी जानकारी एक नज़र में” पर जाकर, आपको “[n] साइटों से अनुमतियां हटाई गई हैं” टेक्स्ट दिख सकता है.
- ज़्यादा जानकारी के लिए, समीक्षा करें पर टैप करें.
- किए गए बदलावों को पहले जैसा करने के लिए, पहले जैसा करें पर टैप करें.
- अगर आप बदलावों से सहमत हैं, तो ठीक है पर टैप करें.