Chrome में एक से ज़्यादा टैब खोले जा सकते हैं. अपने सभी टैब देखे जा सकते हैं और उनके बीच स्विच भी किया जा सकता है. कोई नया टैब खोलने पर, Chrome आपके हिसाब से बनाया गया 'नया टैब' पेज खोलता है.
ये तरीके अपनाकर, 'नया टैब' पेज के कॉन्टेंट को अपनी पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है:
- अलग-अलग थीम
- आपके शॉर्टकट
टैब के साथ की जाने वाली आम कार्रवाइयां
Chrome से वेब पर जानकारी खोजते समय, आम तौर पर की जाने वाली कार्रवाइयां करें.
नया टैब खोलना- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
नया टैब
पर टैप करें.
अहम जानकारी: Chrome विंडो में सबसे ऊपर मौजूद, नया टैब पर टैप करके भी नया टैब खोला जा सकता है.
अगर आपने किसी टैब या टैब ग्रुप का इस्तेमाल 14 दिन या इससे ज़्यादा समय से नहीं किया है, तो वह “इनऐक्टिव टैब” सेक्शन में चला जाएगा. इनऐक्टिव टैब और टैब ग्रुप को आसानी से ऐक्सेस किया जा सकता है. साथ ही, इन्हें टैब बदलने की मुख्य सुविधा में वापस लाया जा सकता है, ताकि इनका फिर से इस्तेमाल किया जा सके.
इनऐक्टिव टैब और टैब ग्रुप मैनेज करने के लिए:
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- पता बार की दाईं ओर, टैब स्विच करें
इनऐक्टिव टैब पर टैप करें.
- टैब ग्रिड में सबसे ऊपर, आपको इनऐक्टिव टैब और टैब ग्रुप दिखेंगे.
- इन्हें खोलने के लिए, टैब या टैब ग्रुप पर टैप करें.
अहम जानकारी: जब कोई टैब फिर से ऐक्टिव होगा, तो ऐक्टिव टैब की संख्या अपडेट हो जाएगी.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- पता बार की दाईं ओर, टैब स्विच करें
पर टैप करें. ऐसा करने पर, खुले हुए सभी टैब दिखेंगे.
- आपको जो टैब बंद करना है उसके सबसे ऊपर दाईं ओर, बंद करें
पर टैप करें. टैब को स्वाइप करके भी बंद किया जा सकता है.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- पता बार की दाईं ओर, टैब स्विच करें
पर टैप करें. ऐसा करने पर, खुले हुए सभी टैब दिखेंगे.
- ज़्यादा
सभी टैब बंद करें पर टैप करें.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- पता बार की दाईं ओर मौजूद, टैब स्विच करें
इस्तेमाल नहीं किए जा रहे टैब पर टैप करें.
- टैब ग्रिड में सबसे ऊपर, आपको इनऐक्टिव टैब दिखेंगे.
- सबसे नीचे, सभी इनऐक्टिव टैब बंद करें
सभी बंद करें पर टैप करें.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
सेटिंग
पर टैप करें.
- "ऐडवांस सेटिंग" में जाकर, टैब और टैब ग्रुप
इनऐक्टिव सेक्शन में ले जाएं पर टैप करें.
- इनऐक्टिव टैब और टैब ग्रुप अपने-आप छिपाने की सुविधा के लिए, समयावधि चुनें.
- इनऐक्टिव टैब और टैब ग्रुप को कभी न छिपाने के लिए, कभी नहीं पर टैप करें.
अहम जानकारी:
- “इनऐक्टिव” सेक्शन में, टैब और टैब ग्रुप छह महीने बाद अपने-आप बंद हो जाते हैं. सिंक किए गए टैब ग्रुप बंद हो जाते हैं, लेकिन मिटते नहीं हैं.
- अगर आपको छह महीने के बाद भी इनऐक्टिव टैब बंद नहीं करने हैं, तो इनऐक्टिव आइटम अपने-आप बंद होने की सेटिंग चालू करें को बंद करें.
- "इनऐक्टिव टैब" में सेटिंग पेज को ऐक्सेस करने के लिए, सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
सेटिंग पर टैप करें.
- अन्य डिवाइसों से टैब और ग्रुप ऐक्सेस करने के लिए, “टैब और टैब ग्रुप” में जाकर, अन्य डिवाइसों से टैब ग्रुप अपने-आप खुलने की सुविधा को चालू करें.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- पता बार की दाईं ओर, टैब स्विच करें
पर टैप करें. ऐसा करने पर, खुले हुए सभी टैब दिखेंगे.
- स्वाइप करके अपने पसंदीदा टैब पर जाएं और उस पर टैप करें.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- पता बार की दाईं ओर, टैब स्विच करें
पर टैप करें.
- आपको जिस टैब की जगह बदलनी है उसे दबाकर रखें.
- टैब को खींचकर किसी दूसरी जगह पर छोड़ें.
अहम जानकारी: कोई टैब ग्रुप बनाने या उसमें बदलाव करने पर, Chrome आपके बदलाव उन सभी डिवाइसों पर अपने-आप सेव और सिंक कर देता है जिन पर आपने एक ही Google खाते से साइन इन किया है.
कॉन्टेक्स्ट मेन्यू से
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- पहले से मौजूद किसी टैब ग्रुप में टैब जोड़ने के लिए, वह टैब खोलें जिसे आपको जोड़ना है.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
टैब को ग्रुप में जोड़ें
पर टैप करें.
- अगर आपके पास कोई टैब ग्रुप नहीं है, तो टैब को नए ग्रुप में जोड़ें को चुनें.
- सूची से, वह टैब ग्रुप चुनें जिसमें आपको टैब ले जाना है.
टैब बदलने की सुविधा से
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- टैब स्विच करें
पर टैप करें.
- कोई टैब ग्रुप बनाने के लिए, 'खींचें और छोड़ें' सुविधा का इस्तेमाल करें:
- टैब को दबाकर रखें.
- इसे उस टैब या टैब ग्रुप पर खींचें और छोड़ें जिसके साथ आपको इसका ग्रुप बनाना है.
- टैब ग्रुप का नाम डालें.
- टैब ग्रुप के लिए रंग चुनें.
- हो गया पर टैप करें.
- किसी मौजूदा टैब ग्रुप में कोई टैब जोड़ने के लिए, 'खींचें और छोड़ें' सुविधा का इस्तेमाल करें:
- टैब को दबाकर रखें.
- इसे उस टैब या टैब ग्रुप पर खींचें और छोड़ें जिसके साथ आपको इसका ग्रुप बनाना है.
- कोई टैब ग्रुप बनाने के लिए, 'टैब ग्रुप जोड़ें' का इस्तेमाल करें:
- टैब ग्रुप
पर टैप करें.
- सबसे ऊपर बाईं ओर, नया टैब ग्रुप
पर टैप करें.
- टैब ग्रुप का नाम डालें.
- टैब ग्रुप के लिए रंग चुनें.
- हो गया पर टैप करें.
- टैब ग्रुप
- कोई टैब ग्रुप बनाने के लिए, टैब के कॉन्टेक्स्ट मेन्यू का इस्तेमाल करें:
- ज़्यादा
नया टैब ग्रुप पर टैप करें.
- टैब ग्रुप का नाम डालें.
- टैब ग्रुप के लिए रंग चुनें.
- हो गया पर टैप करें.
- ज़्यादा
- किसी मौजूदा टैब ग्रुप में कोई टैब जोड़ने के लिए, टैब के कॉन्टेक्स्ट मेन्यू का इस्तेमाल करें:
- ज़्यादा
ग्रुप में टैब जोड़ें
पर टैप करें.
- सूची से, वह टैब ग्रुप चुनें जिसमें आपको टैब ले जाना है.
- हो गया पर टैप करें.
- ज़्यादा
- कोई टैब ग्रुप बनाने के लिए, 'खींचें और छोड़ें' सुविधा का इस्तेमाल करें:
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- टैब स्विच करें
पर टैप करें.
- टैब ग्रुप मर्ज करने के लिए:
- किसी टैब को दबाकर रखें. इसके बाद, उसे उस ग्रुप में खींचें और छोड़ें जिसके साथ उसे मर्ज करना है.
- ऐसा करने से, खींचकर छोड़ा गया टैब ग्रुप सभी डिवाइसों से मिट सकता है.
- किसी टैब को दबाकर रखें. इसके बाद, उसे उस ग्रुप में खींचें और छोड़ें जिसके साथ उसे मर्ज करना है.
- किसी टैब ग्रुप में बदलाव करने के लिए:
- टैब का रंग बदलने के लिए:
- टैब ग्रुप पर टैप करें.
- टैब ग्रुप के नाम की बाईं ओर मौजूद, रंग पर टैप करें.
- टैब ग्रुप का रंग चुनें.
- टैब ग्रुप का नाम बदलने के लिए:
- टैब ग्रुप पर टैप करें.
- नाम बदलने के लिए, टाइटल चुनें.
- टैब ग्रुप का नया नाम डालें.
- टैब का रंग बदलने के लिए:
- किसी ग्रुप में टैब ढूंढने के लिए: कोई ग्रुप चुनें.
- किसी ग्रुप से टैब हटाने के लिए:
- टैब ग्रुप पर टैप करें.
- जिस टैब को हटाना है उसे दबाकर रखें.
- टैब को खींचें और स्क्रीन पर सबसे नीचे, "ग्रुप से हटाएं" एरिया में छोड़ें.
- किसी टैब ग्रुप को बंद करने के लिए:
- किसी टैब ग्रुप को दबाकर रखें या ज़्यादा
पर टैप करें.
- ग्रुप बंद करें पर टैप करें.
- बंद किया गया टैब ग्रुप मिटता नहीं है. इसे बुकमार्क बार या मेन्यू में सेव किया जाता है. बंद किए गए किसी ग्रुप को फिर से खोला जा सकता है.
- किसी टैब ग्रुप को दबाकर रखें या ज़्यादा
- सभी टैब ग्रुप बंद करने के लिए:
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
पर टैप करें.
- ड्रॉपडाउन मेन्यू से, सभी टैब बंद करें पर टैप करें.
- पुष्टि करने के लिए, सभी टैब और ग्रुप बंद करें पर टैप करें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
- किसी टैब ग्रुप को खोलने या बंद किए गए टैब ग्रुप को फिर से खोलने के लिए:
- टैब ग्रुप
पर टैप करें.
- “टैब ग्रुप” में जाकर, उस टैब ग्रुप का नाम चुनें जिसे आपको खोलना है या फिर से खोलना है.
- टैब ग्रुप
- टैब ग्रुप मर्ज करने के लिए:
अहम जानकारी:
- किसी ग्रुप के नए टैब में नया लिंक खोलने के लिए, लिंक को दबाकर रखें और फिर ग्रुप के नए टैब में खोलें पर टैप करें.
- टैब ग्रुप को सभी डिवाइसों पर अपने-आप सिंक होने से रोकने के लिए, सेटिंग
सिंक पर टैप करें. इसके बाद, टैब खोलें से सही का निशान हटाएं.
- डिफ़ॉल्ट रूप से, टैब और टैब ग्रुप अन्य डिवाइसों पर अपने-आप खुल जाते हैं. इन्हें बंद करने के लिए:
- सेटिंग
टैब और टैब ग्रुप पर टैप करें.
- “टैब और टैब ग्रुप” में जाकर, अन्य डिवाइसों से टैब ग्रुप अपने-आप खुलने की सुविधा को बंद करें.
- सेटिंग
- अपने Android टैबलेट पर:
- टैब बार में मौजूद टैब ग्रुप में नया टैब जोड़ने के लिए नए टैब को खींचकर ग्रुप में छोड़ें.
- टैब बार में मौजूद टैब ग्रुप से कोई टैब हटाने के लिए, उस टैब को ग्रुप से बाहर खींचें और छोड़ें.
अहम जानकारी: किसी टैब ग्रुप को मिटाने पर, वह आपके डिवाइस के साथ-साथ, उन डिवाइसों से भी हट जाएगा जिनमें एक ही Google खाते से साइन इन किया गया है.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- टैब स्विच करें
पर टैप करें.
- किसी टैब ग्रुप को दबाकर रखें या ज़्यादा
पर टैप करें.
- ग्रुप मिटाएं पर टैप करें.
- पुष्टि करने के लिए, ग्रुप मिटाएं पर टैप करें.
आपके पास यह विकल्प भी है:
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- टैब स्विच करें
ग्रिड
पर टैप करें.
- उस टैब ग्रुप का नाम चुनें जिसे मिटाना है.
- मिटाएं पर टैप करें.
- पुष्टि करने के लिए, ग्रुप मिटाएं पर टैप करें.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- उस लिंक पर जाएं जिसे आपको खोलना है.
- लिंक को दबाकर रखें.
- ग्रुप में नए टैब में खोलें पर टैप करें.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- पता बार की दाईं ओर, ज़्यादा
फिर से लोड करें
पर टैप करें.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- पता बार के बगल में, टैब स्विच करें
पर टैप करें.
- "अपने टैब खोजें" फ़ील्ड में, उस टैब का नाम डालें जिसे आपको ढूंढना है.
- खुले हुए टैब के अलावा, आपको ये भी दिख सकते हैं:
- हाल ही में बंद किए गए टैब
- अन्य डिवाइसों के टैब
- खोज से जुड़े सुझाव
- खोज से जुड़े सुझाव पर टैप करने पर, वह सुझाव Google Search में खोज नतीजे के तौर पर खुलता है.
- अगर आपकी खोज से पूरी तरह मेल खाने वाला कोई नतीजा नहीं मिलता है, तो आपको सुझाव दिखेंगे.
- खुले हुए टैब के अलावा, आपको ये भी दिख सकते हैं:
- नतीजे देखने के लिए, अपने कीबोर्ड पर Enter पर टैप करें.
- उस टैब पर टैप करें जिसे आप खोलना चाहते हैं.
अहम जानकारी:
- अपने अन्य डिवाइसों से कोई टैब खोजा और चुना जा सकता है.
- गुप्त मोड इस्तेमाल करने पर, इस मोड में खोले गए गुप्त टैब भी खोजे जा सकते हैं.
- टैब का नाम टाइप करने से पहले, आपको सुझाव के तौर पर हाल ही में खोले गए पांच टैब दिख सकते हैं.
- अगर कोई नतीजा नहीं मिलता है, तो आपको खोज से जुड़े सुझाव दिख सकते हैं.
टैब पर बल्क ऐक्शन करना
एक साथ कई टैब पर कार्रवाइयां करने के लिए, ज़्यादा पर टैप करें या टैब दबाकर रखें.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- पता बार की दाईं ओर, टैब स्विच करें
पर टैप करें.
- ज़्यादा
टैब चुनें पर टैप करें.
- वे टैब चुनें जिन्हें बंद करना है.
- ज़्यादा
टैब बंद करें पर टैप करें.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- पता बार की दाईं ओर, टैब स्विच करें
पर टैप करें.
- किसी भी टैब को दबाकर रखें या ज़्यादा
पर टैप करें.
- टैब चुनें पर टैप करें.
- वे टैब चुनें जिनका आपको ग्रुप बनाना है.
- ज़्यादा
टैब का ग्रुप बनाएं पर टैप करें.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- पता बार की दाईं ओर, टैब स्विच करें
पर टैप करें.
- वह टैब ग्रुप खोलें जिसके टैब आपको अलग-अलग करने हैं.
- किसी भी टैब को दबाकर रखें या ज़्यादा
टैब चुनें पर टैप करें.
- वे टैब चुनें जिन्हें अलग-अलग करना है.
- ज़्यादा
ग्रुप से टैब अलग करें पर टैप करें.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- पता बार की दाईं ओर, टैब स्विच करें
पर टैप करें.
- वह टैब ग्रुप खोलें जिसके टैब आपको बंद करने हैं.
- ज़्यादा
टैब चुनें पर टैप करें.
- वे टैब चुनें जिन्हें ग्रुप से मिटाना है.
- ज़्यादा
टैब बंद करें पर टैप करें.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- पता बार की दाईं ओर, टैब स्विच करें
पर टैप करें.
- किसी भी टैब को दबाकर रखें या ज़्यादा
टैब चुनें पर टैप करें.
- वे टैब चुनें जिन्हें आपको शेयर करना है.
- ज़्यादा
टैब शेयर करें पर टैप करें.
- चुनें कि आपको टैब कहां शेयर करने हैं.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- पता बार की दाईं ओर, टैब स्विच करें
पर टैप करें.
- वह टैब ग्रुप खोलें जिसके टैब आपको शेयर करने हैं.
- टैब चुनें पर टैप करें.
- वे टैब चुनें जिन्हें आपको शेयर करना है.
- ज़्यादा
टैब शेयर करें पर टैप करें.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- पता बार की दाईं ओर, टैब स्विच करें
पर टैप करें.
- किसी भी टैब को दबाकर रखें या ज़्यादा
टैब चुनें पर टैप करें.
- वे टैब चुनें जिन्हें बुकमार्क करना है.
- ज़्यादा
टैब बुकमार्क करें पर टैप करें.
Chrome में अपने Android टैबलेट पर विंडो मैनेज करना
- अपने Android टैबलेट पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
नई विंडो पर टैप करें.
- “विंडो मैनेज करें” में जाकर भी नई विंडो खोली जा सकती है. ऐक्टिव और इनऐक्टिव विंडो मैनेज करने का तरीका जानें.
- अगर आपको अपनी दूसरी Chrome विंडो नहीं मिल रही हैं, तो “विंडो मैनेज करें” में जाकर देखें कि क्या वह विंडो “इनऐक्टिव” टैब में मौजूद है.
- अगर Chrome की नई विंडो नहीं खुल रही है, तो देखें कि आपने विंडो की सीमा पार तो नहीं कर ली है. अगर हां, तो नई विंडो खोलने के लिए, पहले से खुली कुछ विंडो बंद करें.
मेन्यू से टैब को किसी टैब को दूसरी जगह ले जाना
- अपने Android टैबलेट पर, Chrome
खोलें.
- आपको जिस टैब ग्रुप को मूव करना है उसके टैब को दबाकर रखें.
- अगर माउस या ट्रैकपैड का इस्तेमाल किया जाता है, तो टैब पर राइट क्लिक करें.
- ग्रुप को दूसरी विंडो पर ले जाएं पर टैप करें.
- वह विंडो चुनें जिस पर टैब को ले जाना है.
- ले जाएं पर टैप करें.
टैब को खींचें और छोड़ें और किसी दूसरी जगह ले जाएं
- अपने Android टैबलेट पर, Chrome
खोलें.
- आपको जिस टैब की जगह बदलनी है उसे दबाकर रखें. इसके बाद, उसे खींचकर दूसरी विंडो में छोड़ें.
- इस टैब को टैब बार, टैब बदलने की सुविधा या दूसरी विंडो के कॉन्टेंट वाली साइट पर छोड़ा जा सकता है.
अहम जानकारी: किसी टैब को कॉन्टेंट की साइट पर छोड़ने से, टैब के कॉन्टेंट, कॉन्टेंट की साइट की जगह ले लेंगे.
- अपने Android टैबलेट पर, Chrome
खोलें.
- आपको जिस टैब ग्रुप को मूव करना है उसके टैब को दबाकर रखें.
- अगर माउस या ट्रैकपैड का इस्तेमाल किया जाता है, तो टैब पर राइट क्लिक करें.
- ग्रुप को दूसरी विंडो पर ले जाएं पर टैप करें.
- वह विंडो चुनें जिस पर टैब को ले जाना है.
- ले जाएं पर टैप करें.
जिन विंडो का इस्तेमाल अक्सर नहीं किया जाता वे “इनऐक्टिव” विंडो में जा सकती हैं.
- अपने Android टैबलेट पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
विंडो मैनेज करें
इनऐक्टिव पर टैप करें.
- वह इनऐक्टिव विंडो चुनें जिसे आपको वापस लाना है.
- बहाल करें पर टैप करें.
अहम जानकारी: अगर आपको कोई विंडो वापस लाने में समस्या आ रही है, तो इसका मतलब है कि आपने विंडो की तय सीमा पार कर ली है. किसी विंडो को वापस लाने के लिए, कोई ऐक्टिव विंडो बंद करें.
- अपने Android टैबलेट पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
विंडो मैनेज करें पर टैप करें.
- “ऐक्टिव ” में जाकर, ये काम करें:
- हाल ही में खोली गई विंडो ढूंढें.
- नई विंडो जोड़ें. नई विंडो
पर टैप करें.
- “इनऐक्टिव” सेक्शन में जाकर, इनऐक्टिव विंडो देखी जा सकती हैं.
- “ऐक्टिव ” में जाकर, ये काम करें:
नई विंडो खोलने और स्प्लिट स्क्रीन की सुविधा चालू करने के लिए:
- अपने Android टैबलेट पर, Chrome
खोलें.
- नई विंडो में टैब खोलने के लिए, टैब को दबाकर रखें और फिर स्क्रीन के निचले किनारे पर छोड़ दें.
- अपने Android टैबलेट पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
विंडो मैनेज करें पर टैप करें.
- उस विंडो पर टैप करें जिसे आपको खोलना है
खोलें पर टैप करें.
- अपने Android टैबलेट पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
विंडो मैनेज करें
विंडो का मेन्यू
पर टैप करें.
- बंद करें
पर टैप करें.
अहम जानकारी: किसी विंडो को बंद करने पर, वह इनऐक्टिव टैब में नहीं जाती. साथ ही, उसे वापस नहीं लाया जा सकता.
टैब बदलने की सुविधा में, खोले गए टैब देखे जा सकते हैं. अगर आपने कई टैब खोले हैं, तो उन्हें खोजा जा सकता है.
- अपने Android टैबलेट पर, Chrome
खोलें.
- पता बार के बगल में, टैब स्विच करें
पर टैप करें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, खोजें
पर टैप करें.
- "अपने टैब खोजें" फ़ील्ड में, उस टैब का नाम डालें जिसे आपको ढूंढना है.
- खुले हुए टैब के अलावा, आपको ये भी दिख सकते हैं:
- हाल ही में बंद किए गए टैब
- अन्य डिवाइसों के टैब
- खोज से जुड़े सुझाव
- खोज से जुड़े सुझाव पर टैप करने पर, खोज नतीजे के तौर पर Google Search में कीवर्ड खुलता है.
- अगर आपकी खोज से पूरी तरह मेल खाने वाला कोई नतीजा नहीं मिलता है, तो आपको सुझाव दिखेंगे.
- खुले हुए टैब के अलावा, आपको ये भी दिख सकते हैं:
- नतीजे देखने के लिए, अपने कीबोर्ड पर Enter पर टैप करें.
- उस टैब पर टैप करें जिसे आप खोलना चाहते हैं.
अहम जानकारी:
- अपने अन्य डिवाइसों से कोई टैब खोजा और चुना जा सकता है.
- गुप्त मोड इस्तेमाल करने पर, इस मोड में खोले गए गुप्त टैब भी खोजे जा सकते हैं.
- टैब का नाम टाइप करने से पहले, आपको सुझाव के तौर पर हाल ही में खोले गए पांच टैब दिख सकते हैं.
- अगर कोई नतीजा नहीं मिलता है, तो आपको खोज से जुड़े सुझाव दिख सकते हैं.